icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow19 Apr 2025, 09:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलामू के नावाटोली गुरुद्वारे के पास महिला की हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

Babhandih, Jharkhand:पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित नामधारी गुरुद्वारा के समीप एक महिला की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय साधना सिंह के रूप में हुई है। उनके पति आनंद कुमार उर्फ गुड्डू जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहती है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह वार किए गए। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि घर में किराए पर रहने वाले लोग मोटर चालू कराने के लिए साधना सिंह को लगातार फोन कर रहे थे। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो बेड पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश यादव ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

EOU raid in Muzaffarpur: Accusations of wealth beyond known income against Bazpattti block Pradhan Mohammad Afzal Alam

Muzaffarpur, Bihar:सीतामढ़ी जिला बाजपट्टी प्रखण्ड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के मुजफ्फरपुर स्थित निजी आवास पर EOU की रेड के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जन से जुड़ा मामला सामने आया है. छापेमारी करीब 4 घंटे तक चली और टीम ने घर की गहन जांच की. साथ ही जिला बाजपट्टी के 22 पट्टी प्रखंड प्रमुख के निजी मकानों समेत उनके पैतृक आवास, सरकारी कार्यालय और मुजफ्फरपुर के औराई थाना स्थित निजी आवास पर एक साथ छापेमारी की गई. EOU के अनुसार इनके वैध स्रोतों से आय से अधिक संपत्ति अर्जन के प्रथम दृष्ट्या साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है, जो ज्ञात आय से लगभग 259.94% अधिक है.
0
0
Report

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: उदवंतनगर में पंखे से लटकाकर मौत

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले फिर से दहेज दानवों ने एक विवाहिता को दहेज के वेदी पर सूली चढ़ा दिया है।मामला उदवंतनगर थाना के भेलाई गाँव की है जहां एक विवाहिता को कृति सिंह को उसके ससुरालवालों ने सोफा और पलंग के लिए पंखे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया है।बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना इलाके की रहने वाली कृति सिंह की शादी भिलाई गाँव के सिंह कॉलोनी के शुभम सिंह के साथ आठ महीने पहले बड़े ही धूमधाम से पटना के राजीव नगर में शादी की गई थी।कृति और शुभम दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और उनकी रजामंदी के बाद परिवारवालों ने दोनों की शादी करवा दी थी।शुभम सिंह पेशे से बंगलुरू में अभियंता है ।वही मृतिका कृति सिंह की माँ ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी की सास हमेशा पलंग और सोफा के लिए ताना देती थी और प्रताड़ित کرتی थी।वही कल देर रात कृति सिंह के शव को उसके कमरे में पंखे से लटका पाया गया।कृति सिंह के गले और हाथ पर काला दाग पाया गया है जिससे हत्या की आशंका जताई गई है।फिलहाल घटना के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है और परिजनों के बयान पर उदवंतनगर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।हालांकि पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।घटना के बाद कृति सिंह के परिवार में कोहराम मच गया है। बाइट/- माँ (मृतिका कृति सिंह)
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली में नाले की निकासी रुकने से जलभराव, तीन कॉलोनियां आपस में घिरीं

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगर परिषद द्वारा पूतली मोड़ से पंचायत समिति तक दोनों ओर कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नाले की निकासी रुक जाने से आसपास की तीन-चार कॉलोनियों में पानी भरने लगा है, जिससे घरों के बेसमेंट जलमग्न हो रहे हैं और इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। नाले की निकासी बंद, बेसमेंट में भर रहा है पानी निर्माण कार्य के दौरान सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए और ठेकेदार द्वारा सड़क पर सामग्री डालने की शिकायतें पूर्व में की गईं। निर्माण के बाद सबसे बड़ी समस्या यह सामने आई है कि नाले की निकासी आगे बंद हो गई है। आकाशवाणी और एसपी कार्यालय के पास नाले का प्रवाह रुकने से पीछे की कॉलोनियों में पानी जमा हो रहा है। स्थानीय निवासी ने बताया कि शरण वाटिका और आगे के क्षेत्र से आने वाला पानी पड़ोस के तीन बेसमेंट में भर रहा है। इनमें से लगभग 40 फुट ऊंची एक इमारत में पिलर न होने के कारण स्थिति अधिक चिंताजनक बताई जा रही है, जहां तीन-तीन फुट तक पानी भर जाता है। नियमित रूप से मोटर चलाकर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन समय रहते समाधान न होने पर इमारत के गिरने की आशंका जताई गई है, जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद पर डालने की बात कही गई है। कालोनीवासियो का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और आवेदन देने के बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। निवासियों ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति EO या चेयरमैन के आवास के पास होती तो तुरंत ध्यान दिया जाता, जबकि यहां उनकी समस्या की अनदेखी हो रही है। धरना-प्रदर्शन किया गया। स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले रास्ते को भी बंद किया गया था, जिसे एसपी के हस्तक्षेप से खुलवाया गया, लेकिन बाद में फिर बंद करा दिया गया। क्षेत्र के पास ही कलेक्टर निवास और मुख्य प्रवेश मार्ग होने के बावजूद जलभराव और निकासी की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। नगरपरिषद आयुक्त अरुण शर्मा व सभापति कमल सैनी ने कहा मामला हमारे संज्ञान में आ गया है और इसका जल्द ही नाले का निर्माण चालू करवा दिया जायेगा और लोगो को राहत दी जायेगी साथ ही नाले निर्माण में हल्की सामग्री उपयोग की जा रही है उसको लेकर ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है और आगे दूसरे ठेकेदार से निर्माण करवाया जायेगा।
0
0
Report

चूरू में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का मोर्चा, 30 लाख और नौकरी की मांग

Churu, Rajasthan:सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीण मोर्चरी के आगे बैठे धरने पर, कार सवार युवक को हिरासत में लेने की मांग, 30 लाख रुपए की परिवार को आर्थिक सहायता और परिजन को नौकरी देने की मांग, चूरू के रामपुरा के पास हादसा हुआ है जहाँ दूधवामीठा निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण भर्तिया अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए और टक्कर मारने वाली कार सवार चालक को हिरासत में ले मृतक के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. समाज के सुरेश बूंटिया ने कहा अगर प्रसाशन वार्ता नहीं करता है तो हम पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे. सुरेश बूंटिया ने कहा मृतक प्रदीप अपने घर का इकलौता कमाने वाला था गुरुवार को वह दूधवामीठा से चूरू आ रहा था कि तभी रामपुरा के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में घायल प्रदीप करीब आधा घंटा हादसा स्थल पर तड़पता रहा और कार चालक हादसे के बाद दूसरी कार में बैठकर चूरू अस्पताल आ गया अगर प्रदीप को भी सही समय पर अस्पताल लाया गया होता तो शायद वह भी आज जिंदा होता. ग्रामीणों ने कहा प्रसाशन जब तक मांगे नहीं मानेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
0
0
Report

Hanumangarh में बकाए बिजली बिल: कनेक्शन काटे जा रहे, 4.5 करोड़ बकाया

Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh Jn से खबर: लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जोधपुर डिस्कॉम ने बकाया राशि वसूलने के लिए कनिष्ठ अभियंता स्तर पर टीमें बनाई हैं। Hanumangarh Jn Sub Division में घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 2.5 करोड़ रुपए और अघरेलू उपभोक्ताओं पर लगभग 2 करोड़ रुपए बकाया हैं। दोनों श्रेणियों का कुल बकाया करीब 4.5 करोड़ रुपए है। गुरुवार को रिकवरी अभियान के तहत टीमें भगतसिंह चौक और खुंजा के अधीन स्टाफ की टीमें कार्रवाई के लिए पहुंचीं। टीमों ने उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने के लिए संपर्क किया और बकाया राशि वसूलने की कोशिश की। लंबे समय से बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने बकायादार उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे कनेक्शन कटने से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

खाटूधाम दर्शन के लिए रींगस-खाटू मार्ग 44 घंटे नो व्हीकल जोन, सुरक्षा अलर्ट

Sikar, Rajasthan:श्याम जन्मोत्सव पर रींगस-खाटू मार्ग 44 घंटे रहेगा नो व्हीकल जोन, प्रशासन अलर्ट लाखों श्रद्धालुओं के पदयात्रा कर खाटूधाम पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह की जा रही बेरिकेडिंग, आतिशबाजी और क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। 20 नवंबर को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचकर शीश नवाने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित पदयात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले मार्ग को 44 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया है। श्रद्धालु रींगस से लांपुवा, चौमू पुरोहितान होते हुए खाटूश्यामजी तक पदयात्रा कर बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद किया जा रहा है। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से बेरिकेडिंग की जा रही है, जिससे प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। वहीं, रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। नेशनल हाईवे-52 से ठिकरिया और शाहपुरा होते हुए खाटूश्यामजी जाने वाला मार्ग सुचारू रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की जा रही है। जन्मोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी करने सहित आतिशबाजी सामग्री के क्रय-विक्रय पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से प्रशासन की ओर से जारी यातायात व्यवस्था की पालना करने, प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन नहीं ले जाने तथा आतिशबाजी से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी लोग पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे श्रद्धालुओं की पदयात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
0
0
Report

रायगढ़ के केलो विहार में किराये के मकान में अनैतिक देहव्यापार का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ के केलो विहार में किराये के मकान में युवती से अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है। 경찰 ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राहक बनाकर पाइंटर भेजा और संकेत मिलते ही मकान में दबिश देकर पूरे मामले का खुलासा किया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोईरदादर विजयपुर निवासी 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर इस गतिविधि का संचालन कर रहा था।पुलिस ने मकान में तलाशी के दौरान एक युवती और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पूछताछ में युवती ने आरोपी द्वारा रुपये देकर अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

कोदवागोड़ान दीपावली मिलन में भाजपा नेताओं ने भजन पर थिरककर दिखाया उत्साह

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा भजन की धुन पर थिरके भाजपा के महिला-पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता, दीपावली मिलन समारोह में भक्ति और उल्लास का दिखा अनूठा संगम कोदवागोड़ान में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, विधायक भावना बोहरा भी भजन की धुन पर थिरकती आईं नजर, सामूहिक भोज के साथ एक-दूसरे को दी दीपावली की शुभकामनाएं पंडरिया। दीपावली का पर्व खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कोदवागोड़ान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आमजन शामिल हुए। इस दौरान दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ ऐसा खुशनुमा माहौल बना कि पूरा आयोजन भक्ति, उल्लास और आपसी सद्भाव के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भजन संध्या रही। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय संगीत ने उपस्थित लोगों को ऐसा बांधा कि महिला नेत्रियों से लेकर पुरुष पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे तक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। देखते ही देखते पूरा परिसर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कोई भजनों की धुन पर झूमता नजर आया तो कोई तालियां बजाकर भक्ति संगीत का आनंद लेता रहा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी महिला नेत्रियों के साथ भजनों की धुन पर थिरकती और कार्यक्रम का आनंद लेती नजर आईं। इस दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। परिवार के साथ दीपावली मनाने का अपना अलग आनंद होता है और भाजपा भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के आमजन एक साथ दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के भजन सनातन धर्म में आराधना और साधना का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भजन से वातावरण में सकारात्मकता और भक्तिभाव का संचार होता है। यही वजह है कि आज सभी लोग भजनों की धुन पर झूमते हुए इस आयोजन का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक साथ बैठकर सामूहिक भोजन किया। इसने समारोह की आत्मीयता को और बढ़ा दिया। कुल मिलाकर कोदवागोड़ान का दीपावली मिलन समारोह केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भक्ति संगीत, सांस्कृतिक उल्लास और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सामाजिक मेल-मिलाप और आपसी एकजुटता का संदेश भी दे गया। बॉइट-भावना बोहरा, विधायक पंडरिया
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के NSS शिविर में छात्राओं ने परिसर को स्वच्छता se बदला mahal

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) एनएसएस शिविर में छात्राओं ने विद्यालय परिसर संवारा खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ के जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का दूसरा एकदिवसीय शिविर लगा। छात्राओं ने श्रमदान कर परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। व्याख्याता संतोष के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने पौधारोपण किया। उन्होंने कंटीली झाड़ियों की सफाई कर उन्हें जलाया। छात्राओं ने विद्यालय भवन में रंग-रोगन भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर छात्राओं को उनके जीवन और देश के विकास के लिए किए गए कामों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को देश के प्रति समर्पित रहने और एकता व भाईचारे की भावना मजबूत करने का संकल्प दिलाया。
0
0
Report

मेड़ता रोड रेलवे लॉबी स्टाफ ने बेटी की शादी के लिए दी 5 लाख की आर्थिक मदद

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड रेलवे लाॅबी के रनिंग स्टाफ ने ड्यूटी पेटी रखने का काम करने वाले अशोक वाल्मीकि की दो बेटियों के विवाह में 5 लाख की आर्थिक सहयोग राशि देकर अपना कर्तव्य पूरा किया। रेलवे रनिंग स्टाफ को जब इस बात की जानकारी मिली कि अशोक अपनी दो पुत्री का विवाह कर रहा है तो अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए रनिंग स्टाफ द्वारा आपसी सहयोग से 5 लाख रुपए इकट्ठे कर अचानक अशोक के घर पहुंचे और दोनों पुत्रियों को आशीर्वाद देते हुए राशि अशोक की माता को भेंट की। रनिंग स्टाफ के इस सहयोग को लेकर अशोक वाल्मीकि परिवार ने स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

दमोह की कृषि उपज मंडी छत पर चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला

Damoh, Madhya Pradesh:कृषि उपज मंडी की छत पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव.. एंकर/ दमोह जिले के पथरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कृषि उपज मंडी के आफिस की छत पर यहीं के चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला है। ऑफिस खुलने के बाद जब कर्मचारी अंदर पहुंचे तो उन्होंने ये सब देखा और अधिकारियों के साथ पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा जहाँ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 54 साल के नन्नेलाल सेन इसी मंडी परिसर में रहा करते थे उनका अपना परिवार नहीं था भाई भतीजे थे जो शहर के वार्ड न 8 में रहा करते है। घटना के बाद नन्नेलाल के भतीजे ने इसे सुसाइड न मानकर मामले के संदिग्ध करार दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट/ रवि सेन ( मृतक का भतीजा) बाइट/ साहब सिंह ( सचिव कृषि उपज मंडी पथरिया दमोह) बाइट/ डॉ श्वेता पटेल ( चिकित्सक सिविल अस्पताल पथरिया दमोह) बाइट/ प्रिया सिंधी ( एसडीओपी पथरिया दमोह)
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में विवाद के बाद पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने पहले पत्नी को हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से बुरी तरह पीटा, फिर पैर से गला दबाकर उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पति-पत्नी घरेलू सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गए थे। लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ। शराब के नशे में रास्ते में हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां की शिकायत पर कापू पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में कापू थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रहा。
0
0
Report

डोर-टू-डोर सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिला; प्रशासन के सामने 18 महीने का बकाया वेतन

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी की महिलाएं वेतन भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से गांव में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम कर रही हैं लेकिन उन्हें पिछले 18 महीने से वेतन नहीं मिला है। महिलाओं का कहना है कि काम शुरू होने के बाद शुरुआती छह महीने का ही वेतन भुगतान किया गया था इसके बाद से अब तक उन्हें एक भी महीने का भुगतान नहीं हुआ है। महिलाओं ने बताया कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर-घर जाकर कचरा एकत्रित कर रही थीं। इसके बावजूद लंबे समय से मेहनताना नहीं मिलने के कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बिना वेतन के लगातार काम करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन से लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की। गौरतलब है कि कचरा कलेक्शन का काम करने वाली महिलाओं की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर-घर जाकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाली इन महिलाओं को समय पर मेहनताना क्यों नहीं मिल रहा है? प्रशासन को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए बकाया वेतन भुगतान को लेकर जल्द ठोस पहल करनी चाहिए।
0
0
Report

केन्ट थाना क्षेत्र में अंधे कत्ल: पति दौलतराम अहिरवार गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:सागर के कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पति दौलतराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति दौलतराम अहिरवार ने की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसी संदेह और कथित सामाजिक तानों से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची और सुनसान इलाके में ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया। सागर के कैंट थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे मील अज्ञात महिला के शव के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान करना थी। कैंट थाना क्षेत्र में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की और मृतिका के शरीर पर मौजूद निशानों को आधार बनाया। اسی दौरान महिला के हाथ पर बने टैटू ने उसकी पहचान करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर महिला की पहचान शांति बाई के रूप में की, जो मोतीनगर थाना क्षेत्र की निवासी थी। पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू किया। इसके साथ ही हत्या के घटनाक्रम को समझने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महिला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ सुनसान इलाके की ओर जाती हुई दिखाई दी। इस फुटेज ने पुलिस की जांच को एक अहम दिशा दी। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की और पूछताछ का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान महिला के पति दौलतराम अहिरवार पर संदेह गहराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी शांति बाई के चरित्र पर संदेह था। उसका आरोप था कि पत्नी के कई लोगों के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उसे उसके दोस्त ताने मारते थे। इन तानों और पत्नी को लेकर मन में बने संदेह के चलते वह परेशान रहने लगा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसी मानसिक तनाव और संदेह के चलते उसने पत्नी को सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या करने का निर्णय लिया। वहां उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद मामले को छिपाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और महिला की पहचान के बाद घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ती चली गईं और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतिका की तीन बेटियां हैं। परिवार के बीच चल रहे विवाद और आरोपी के मन में पत्नी को लेकर पैदा हुए संदेह ने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति दौलतराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कैंट थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस के लिए मृतिका की पहचान से लेकर आरोपी तक पहुंचने की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया रही। हाथ पर बने टैटू से महिला की पहचान, सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top