Back
अमरौहा में कांवड़ शिविर विवाद: वीडियो से नया मोड़, 3 गिरफ्तार, 29 पर मुकदमा
VAVINEET AGARWAL
Feb 16, 2026 11:53:37
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा के मोहल्ला छेवड़ा कांवड़ शिविर विवाद में मुस्लिम युवकों की गुंडागर्दी और पथराव का LIVE वीडियो सोमवार आया सामने, पथराव और मारपीट के आरोप; योगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 29 पर किया मुकदमा
एंकर: अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा में महाशिवरात्रि से ठीक पहले कांवाड़ शिविर के पास हुए पथराव और मारपीट मामले में अब एक कथित लाइव वीडियो सामने आने से पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को सामने आए इस वीडियो में आरोप है कि एक तथाकथित पत्रकार के बुलाने पर पहुंचे कुछ युवकों द्वारा हिंदू समाज के लोगों के साथ मारपीट और पथराव किया गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुल 29 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेवड़ा की है, जहां शनिवार रात शिव मंदिर के पास कांवड़ियों का जत्था विश्राम कर रहा था। शिकायतकर्ता अभिषेक सैनी के अनुसार, उसी दौरान दूसरे मोहल्ले से आए कुछ युवकों द्वारा शिविर के पास केक काटने और कथित अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को सामने आए वीडियो में कथित तौर पर कुछ युवकों द्वारा लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और पथराव करने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है। पुलिस ने इस वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है और इसके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मोहल्ला छेवड़ा में कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे, जिसका वीडियो एक तथाकथित पत्रकार द्वारा बनाया जा रहा था। वहां मौजूद शिवभक्तों ने वीडियो बनाने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और बाद में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़ गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक सैनी की तहरीर पर इमरान, मुकीम, यूनिस अली और मोहम्मद जाहिद समेत चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में धारा 109, 333 और 351(2) जैसी गैर-जमानती धाराओं के साथ ही धारा 191(2), 115(2) और 352 समेत अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
घटना को लेकर बजरंग दल के मेरठ प्रांत के गौ रक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
बाइट: अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक, अमरोहा
रिपोर्ट: विनीत अग्रवाल, अमरोहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:21:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 16, 2026 13:21:42Saharanpur, Uttar Pradesh:मेरठ में करीब तीन दशक से अवैध तरीके से रह रही पाकिस्तानी महिला पर पुलिस ने शिकंजा कसा है
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आईबी और इंटेलीजेंस महिला से पूछताछ करने में जुटी हैं
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 16, 2026 13:21:240
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 16, 2026 13:21:070
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 16, 2026 13:20:470
Report
MSManish Singh
FollowFeb 16, 2026 13:20:070
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:19:490
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 16, 2026 13:19:050
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 13:18:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 13:18:270
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 16, 2026 13:18:080
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:17:510
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 13:16:590
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 13:16:420
Report