244221
Amroha - कबड्डी का मैदान बना अखाड़ा, हार-जीत पर भिड़े खिलाड़ी, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के माली खेड़ा मिनी स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोरखपुर और बरेली जोन के खिलाड़ियों के बीच हार-जीत को लेकर जमकर बवाल हो गया। कहासुनी बढ़ी, तो मैदान लात-घूंसों की जंग में बदल गया। कोच तक भिड़ गए, जिससे स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। कई खिलाड़ी घायल हुए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है । विवाद का वीडियो मोबाइल में कैद हो गया, लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजनौर में बूथ अध्यक्षों को स्कूटी देकर भाजपा ने किया सम्मान
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में भाजपा नेता ने अच्छे काम करने वाले बूथ अध्यक्षों को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। यूपी में आज 403 विधानसभाओं के एक लाख 77 हजार से अधिक बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। पूरी यूपी में भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया। बिजनौर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने विधानसभा के टॉप 5 बूथ अध्यक्षों को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। बूथ संख्या 38 के ब्रह्मपाल सैनी, बूथ संख्या 275 के राजीव सोती, बूथ संख्या 52 के भानु शर्मा, बूथ संख्या 104 के सोकेन्द्र, बूथ संख्या 249 के कपिल भाटिया को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
सोनभद्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने ऑपरेशन दहन से बड़ा प्रहार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन दहन के तहत पिपरी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर करीब 18 हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया। कार्रवाई त्रिस्तरीय समिति की निगरानी में पूरी की गई। सोनभद्र के पिपरी थाने में ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। विभिन्न अभियोगों में जब्त 2426 पेटियों में रखी 37 हजार 218 छोटी-बड़ी शीशियों, जिनमें करीब 18 हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब थी, उसे जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विधिवत नष्ट कराया गया। पूरी कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ त्रिस्तरीय समिति की मौजूदगी में संपन्न हुई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
योगी की स्पीच शिव के लिए: सियासत की नई राह दिखी
Noida, Uttar Pradesh:योगी की स्पीच शिव के लिए0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: DDU मार्ग पर भाजपा मुख्यालय के पास सुरक्षा तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SECURITY DEPLOYMENT NEAR BJP HEADQUARTERS ON DDU MARG / VISUALS0
0
Report
विपक्षी सांसदों का डेलीगेशन मेदांता अस्पताल पहुंचा, अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कराने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: OPPOSITION MPS DELEGATION LEAVES TO MEET ACTIVIST SONAM WANGCHUK AT MEDANTA HOSPITAL / APPEALS HIM TO END INDEFINITE FAST / VISUALS (VIDEO SOURCE: SANJAY SINGH OFFICE) दिल्ली | विपक्षी सांसदों का एक डेलीगेशन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचा ताकि उनसे अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने की अपील की जा सके। (वीडियो सोर्स: समाजवादी पार्टी के MP राजीव राय का ऑफिस)0
0
Report
द्वारका एंटी-जेल बेल ने वर्षों से फरार भगोड़े समीर खान को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी :-- द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एवं उद्घोषित अपराधी सेल ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी समीर खान उर्फ हबीब उर्फ नईम को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2023 से अदालत द्वारा घोषित भगोड़ा था और पिछले कई वर्षों से गुजरात में छिपकर रह रहा था。 पुलिस के अनुसार, समीर खान के खिलाफ वर्ष 2014 में उत्तम नगर थाने में दर्ज चोरी के मामले में सुनवाई के दौरान वह फरार हो गया था। 28 फरवरी 2023 को द्वारका कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। डीसीपी द्वारका के निर्देश पर भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी-जेल बेल एवं पीओ सेल ने आरोपी की तलाश शुरू की。 पुलिस को 15 जुलाई को सूचना मिली कि समीर खान किसी परिचित से मिलने दिल्ली के आजाद मार्केट, कश्मीरी गेट आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
Advertisement
किंग्स ईडन में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, आयुष बने हेड बॉय, शिवांगी हेड गर्ल
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2026,27 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 76 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष आयुष कुमार को हेड बॉय और शिवांगी चौहान को हेड गर्ल चुना गया। चेयरमैन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया एवं निदेशिका डॉ. मोनिका मद्धेशिया ने पदचिह्न और बैज पहनाकर सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न हाउसों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन भी घोषित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। अंत में प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष Govind Dev Giri की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): GOVIND DEV GIRI (TREASURER, SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST) PRESS CONFERENCE0
0
Report
युवती पर चाकू हमला: मुजफ्फरनगर के खतौली में पुरानी रंजिश का मामला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:युवती पर चाकू से हमला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली कोतवाली क्षेत्र के लोधी कॉलोनी में दो युवकों ने कल देर शाम एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। जब युवती खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी, तब आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू की और विरोध پر हमला बोल दिया। पीड़िता.shalu (युवती) घायल हो गई और दोनों आरोपी मौके से भाग गए। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस ने घायल का उपचार करवाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने पुराने विवाद की पुष्टि की, जो पीड़िता के साथ अक्सर थाने में शिकायतों के रूप में दर्ज रहा है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर पुलिस ने ATM चोर गैंग दबोचा, 30-32 कार्ड बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस का ATM कार्ड चोरों पर शिकंजा, पुलिस ने एटीएम चोर गैंग का किया भंडाफोड़, जालौन,कानपुर व झुनझुन वाला राजस्थान के ATM चोर अरेस्ट, पुलिस ने ATM कार्ड चोर सूरज,सुनील,रविंद्र, व देवेन्द्र किये अरेस्ट, पुलिस ने गैंग के कब्जे से 30-32 ATM कार्ड किये बरामद, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार की नगदी भी की बरामद, मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस ने किया ATM कार्ड गैंग चोर का खुलासा।0
0
Report
फर्रুখाबाद डीएम की अचानक जांच: क्या खुल पाएंगे परिवहन कार्यालय के दलाल नेटवर्क?
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के परिवहन कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार सिंह अचानक जांच के लिए पहुंच गए। सवाल सिर्फ एक दफ्तर का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जहां बिना दलाल के काम होना आम लोगों के लिए चुनौती बन चुका है। फर्रुखाबाद के परिवहन कार्यालय को लेकर लंबे समय से भ्रष्टाचार और दलाली की शिकायतें जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर तक पहुंच रही थीं। आरोप हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी कार्यों और अन्य सेवाओं के नाम पर खुलेआम दलाल सक्रिय हैं और आम लोगों से अतिरिक्त रकम वसूली जाती है। इन्हीं गंभीर शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए। जांच अधिकारी के परिवहन कार्यालय पहुंचते ही पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभिलेखों की पड़ताल की गई और कर्मचारियों से भी जानकारी ली गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि शिकायतें बेबुनियाद थीं, तो आखिर अचानक जांच की जरूरत क्यों पड़ी? और यदि शिकायतें सही हैं, तो वर्षों से परिवहन कार्यालय में चल रहे इस कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। अब निगाहें इस रिपोर्ट पर हैं कि क्या यह जांच केवल कागजी कार्रवाई बनकर रह जाएगी या फिर भ्रष्टाचार और दलाली के नेटवर्क पर वास्तव में कोई बड़ी कार्रवाई होगी फिलहाल फर्रुखाबाद का परिवहन कार्यालय सवालों के घेरे में है। आम जनता इंतजार कर रही है कि क्या इस जांच के बाद व्यवस्था बदलेगी, या फिर दलालों का तंत्र पहले की तरह ही चलता रहेगा।0
0
Report
बलरामपुर अस्पताल में गार्ड की मारपीट: 15 वर्षीय नाबालिग के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे 15 वर्षीय नाबालिग के साथ बलरामपुर अस्पताल में तैनात एक गार्ड द्वारा कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर viral आरोप है कि नाबालिग ने गार्ड से केवल जानकारी पूछी थी, जिसके बाद गार्ड ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत निस्तारण पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:Anchor-चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) के कॉल सेंटर का निरीक्षण कर विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राजस्थान संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और एआई आधारित विश्लेषण प्रणाली की जानकारी ली। विभाग के अनुसार अब तक चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े 14,615 परिवाद प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 13,713 का निस्तारण किया जा चुका है। गोयल ने कोटा निवासी रमेश से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बातचीत कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जोधपुर निवासी सुनील की सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन से जुड़ी शिकायत, जयपुर निवासी संदीप के बिल भुगतान संबंधी प्रकरण तथा विष्णु प्रजापत की नीट यूजी फीस रिफंड से जुड़ी शिकायत पर भी अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके और सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास मजबूत हो।0
0
Report
राज्य सरकार माय भारत पोर्टल को एकीकृत मंच बनाकर युवाओं को अवसर देगी
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के युवाओं तक शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल, स्वयंसेवा और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने माय भारत पोर्टल को प्रभावी बनाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागों को युवाओं से जुड़ी योजनाओं, कार्यक्रमों और सेवाओं को समयबद्ध तरीके से माय भारत पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा सरकारी योजनाओं और अवसरों तक आसानी से पहुंच सके। इसके लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विकसित माय भारत पोर्टल को सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में मजबूत किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, स्वयंसेवा, खेल और नवाचार से जुड़े अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। बैठक में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान, विभागवार प्रगति, जिलों के प्रदर्शन, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष पंजीकरण अभियान, माय भारत कैंपस एम्बेसडर, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और जिला स्तरीय समितियों के गठन की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय को और मजबूत बनाते हुए माय भारत पोर्टल को राज्य सरकार की सभी युवा-केंद्रित पहलों का प्रमुख मंच बनाया जाए, ताकि विकसित राजस्थान और विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (युवा मामले एवं खेल) प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान, फिट राजस्थान, स्पोर्ट्स वॉलंटियरिंग, विकसित भारत @2047, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम और वृद्धजन सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता बढ़ा रही है। माय भारत के राज्य निदेशक देवेन्द्र व्यास ने राजस्थान स्पेसिफिक चैप्टर, विभागीय संसाधनों के एकीकरण, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम, माय भारत कैंपस एम्बेसडर, एडवाइजरी एवं कोऑर्डिनेशन कमेटियों तथा युवाओं के लिए विकसित किए जा रहे डिजिटल संसाधनों की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
हिसार: 8 एकड़ दानकर्ता परिवार ने आर्य समाज के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला
Gurugram, Haryana:हिसार - आर्य समाज संस्था को जमीन दान करने वाला परिवार भी मुहिम से जुडा आर्य समाज संस्था को दी थी 8 एकड़ जमीन दान संस्था में जो घोटाला किया है उससे काफी आहत हूँ - तायल जो मुहिम छेड़ी है उससे आर्य समाज संस्था में भ्र्ष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी इस लड़ाई में अब ऐसी शख्सहियत और लोग जुड़े है जो इसका समाधान कराकर रहेंगे हिसार आर्य समाज संस्था के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में तायल परिवार भी साथ खड़ा हो गया है दरअसल तायल परिवार वह परिवार है जिसने आर्य समाज संस्था में 8 एकड़ जमीन दान की थी अभिराम तायल का कहना है कि उनके पिता और परिवार ने यह जमीन आर्य समाज संस्था को इसलिए दान में दी थी जिसे जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा दिया सके और लोगों को इसका फायदा मिल सके लेकिन कुछ लोगों ने आर्य समाज संस्था में जो भ्रष्टाचार और घोटाला किया है उससे वह काफी आहत है उनका कहना है कि इससे पहले भी वह इस बात का विरोध कर चुके हैं लेकिन अब जिस तरह से इस मुहिम में एक के बाद एक लोग जुड़ रहे हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसी शख्सियत इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में इसका परिणाम साफ देखा जा सकेगा क्योंकि इस मुहिम के मार्फत आर्य समाज संस्था में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग जिस तेजी से उठ रही है उससे साफ जाहिर है के आने वाले दिनों में ऐसे लोगों पर न केवल शिकंजा कसा जायेगा बल्कि कठोर से कठोर कार्रवाई होगी अभिराम पायल ने यह भी आश्वासन दिया है कि यदि कहीं भी कानूनी और दस्तावेजों के आधार पर उनकी आवश्यकता हुई तो वह इस मुहिम में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे..0
0
Report
Advertisement
