icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow22 Jan 2025, 03:19 pm

अमरोहाः अवैध संबंधों में पति बन रहा था बाधा, पत्नी ने प्रेमियों संग मिलकर हत्या की रची साजिश

Amroha, Uttar Pradesh:

हसनपुर कोतवाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी है क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 11 जनवरी को हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। जांच में पता चला कि पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने पति को दवाई लेने के बहाने प्रेमियों के संग भेजा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस ने इस हत्याकांड का राज खोला है। पुलिस ने पत्नी समेत दो आरोपी प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह के पहाड़ी इलाकों में बारिश से दो नदियां उफान, मगरमच्छ का खतरा

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। तारादेही क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए हैं और बीते दो दिनों से नदियों और नालों में पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है, जिससे कई गांव संपर्क से कट गए हैं। सबसे ज्यादा खतरा ब्यारमा नदी से है, जिसमें पानी के साथ मगरमच्छों की मौजूदगी से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। भड़की बारिश की वजह से मगरमच्छ बस्तियों की ओर आ सकते हैं। पिछले साल के अनुभवों के आधार पर तारादेही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था 강화 कर दी है ताकि अप्रिय घटना न हो सके।
0
0
Report

बेगूसराय: सावन की दूसरी सोमवारी पर 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा से भक्त जलाभिषेक के लिए निकले

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रसिद्ध सिमरिया गंगा धाम में अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान के बाद शिवभक्त गंगाजल लेकर करीब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं। श्रद्धालुओं का लक्ष्य गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध हरिगिरि धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है।सिमरिया गंगा धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू की।शिवभक्त करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय कर गढ़पुरा स्थित हरिगिरि धाम पहुंचेंगे, जहां बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करेंगे।शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए यात्रा मार्ग में जगह-जगह पानी, शरबत और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से इंतजाम किए गए हैं।सिमरिया धाम से लेकर यात्रा मार्ग तक चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में कांवरिया बाबा के दरबार में जल चढ़ाने के लिए रवाना हो रहे हैं।आज सावन की दूसरी सोमवारी है। हम लोग सिमरिया धाम से गंगाजल लेकर पैदल 65 किलोमीटर की यात्रा कर हरिगिरि धाम जाएंगे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बाबा से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करेंगे।सिमरिया गंगा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय नजर आ रहा है। गंगाजल लेकर हजारों शिवभक्त अब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल चुके हैं और इनका अगला पड़ाव गढ़पुरा का हरिगिरि धाम है, जहां बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर: 11वीं के छात्र धूमेश की आत्महत्या सुसाइड नोट से खुलासा

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: चांदपुर शासकीय बालक छात्रावास में 11वीं के छात्र धूमेश की आत्महत्या का मामला। बड़े खुलासा: मृतक छात्र के पास से पुलिस को मिला सुसाइड नोट। सुसाइड करने से पहले धुमेश ने एक पर्ची पर लिखा था कि मेरे पेंट में चिट्ठी मिलेगी उसे पढ़ना छिपाना मत नहीं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी, मेरी आत्मा हॉस्टल में रह जाएगी, पुलिस को तलाशी के दौरान एक पेज का सुसाइड नोट मृतक के पेट के जेब से मिला। थाना प्रभारी ने विधायक के सामने पड़ा सुसाइड नोट। गंभीर आरोप: सुसाइड नोट में शिक्षक रमेश और दिनेश पर प्रताड़ना का आरोप, लिखा— "दोनों शिक्षक जीने नहीं दे रहे।" दोनों शिक्षकों को आई हेट सर लिखा। भावुक बातें: सुसाइड नोट में भाई, मां-बाप और मीनाक्षी नामक लड़की का उल्लेख। सुसाइड नोट में मीनाक्षी नाम की लड़की को बताया पत्नी। सुसाइड नोट में मीनाक्षी नाम की लड़की को बताया पत्नी। पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दहिसर पूर्वेकडील गैरेज दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Mumbai, Maharashtra:दहिसर पूर्वेकडील गोकुलानंद हॉटेलजवळ सर्व्हिस रोडवर असलेल्या एका गॅरेजच्या दुकानाला भीषण आग लागल्याची घटना समोर आली आहे. आगीने काही क्षणांतच रौद्ररूप धारण केल्याने दुकानातील साहित्य जळून खाक झाले. आगीची माहिती मिळताच अग्निशमन दलाच्या जवानांनी घटनास्थळी धाव घेतली. आगीवर नियंत्रण मिळवण्यासाठी जवानांनी शर्थीचे प्रयत्न केले. अथक प्रयत्नांनंतर आगीवर नियंत्रण मिळवण्यात यश आले. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाल्याची माहिती नाही. मात्र, आगीत गॅरेजमधील मोठ्या प्रमाणात साहित्य जळून खाक झाले असून दुकानाचे मोठे आर्थिक नुकसान झाले आहे. आग नेमकी कशामुळे लागली, याचा तपास सुरू आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top