Amroha - पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के होली मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने खेली होली
Amroha, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पाटी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, आरएसएस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही शहर के लोगों, पालिका के सभासदगणों एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने न केवल मंडी धनौरा में पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल के संग जमकर होली खेली, बल्कि गुंझिया, पकौड़ी, चाट, कांजीवड़ा आदि लजीज व्यंजनों का आनंद भी लिया। सभी लोगों पर होली की मस्ती इस कदर चढ़ी थी कि वे रंगों में सराबोर होकर मौजमस्ती के आगोश में डूबे नजर आए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
KGMU Lucknow में गर्दन झुकाकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र बोल रहे 'प्रणाम महोदय', वीडियो वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। गर्दन झुका कर छात्र चल रहे हैं। उनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
केजीएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्र सर झुका कर लाइन में लग कर प्रणाम महोदय जी बोलते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर केजीएमयू के डीन KK सिंह का कहना है कि वीडियो में उन छात्रों के साथ सिक्योरिटी भी है, फैकल्टी भी है लेकिन छात्र को ऐसा करने से कौन आदेश दे रहा है, यह उस वीडियो में अभी तक नहीं दिखाई दिया है। हम छात्रों से अलग-अलग बात कर रहे हैं। छात्रों से कहा भी है कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह आकर कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
