244235
अमरोहाः गजरौला में मानवाधिकार न्याय आयोग के चेयरमैन अनस मलिक का हुआ स्वागत
Gajraula, Uttar Pradesh:शनिवार की शाम अनस मलिक गजरौला में शुक्ला लॉयर चेंबर पर पहुंचे. यहां पूर्व विधायक हरपाल सिंह, भाजपा नेता डॉ राजीव शुक्ला एडवोकेट और डॉ रवींद्र शुक्ला एडवोकेट ने उनका स्वागत किया.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाड MIDC में सिनर्जीआ केम इंडस्ट्रीज में धमाका, चार घायल; स्थिति नियंत्रण में
Chendhare, Maharashtra:महाड MIDC के सिनर्जिया केम इंडस्ट्रीज में स्फोट हुआ। चार जण जखमी हुए, जखमीं पर चिकित्सीय उपचार शुरू। दो घंटे के प्रयासों के बाद परिस्थिती नियंत्रण में आने की जानकारी है। स्फोट से चार से पाँच किलोमीटर के दायरे में तीव्र ध्वनि और धुआँ दिखाई दिया। रात के सवा दस बजे के आसपास कंपनी में पारा नायट्र टोल्यूइन ऑर्थोसल्फोनिक एसिड के उत्पादन के दौरान बॉयलर फटने से यह दुर्घटना हुई। चार जखमी महाड ग्रामीण रुग्णालय में उपचार प्राप्त कर रहे हैं। अभी तक किसी के जीवन की हानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस के प्रयासों के बाद लगभग दो घंटे में परिस्थिती नियंत्रण में आ सकी। अग्निशमन दल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा मदद की गई।0
0
Report
हरदोई हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने 5 किलो चांदी लूट ली, कार का शीशा तोड़ा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में हथियारबंद बदमाशों का दुस्साहस, हाईवे पर कार का शीशा तोड़ 5 किलो चांदी लूटी हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की कार को ओवरटेक कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफा कारोबारी की वैगन-आर कार को स्विफ्ट डिजायर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक किया।शाहाबाद से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ दिया और पीछे रखा करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।0
0
Report
हरदोई में भारी बारिश से बेसमेंट भरने पर मकान धंस गया; प्रशासन ने सुरक्षित गिरवाया
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बारिश का कहर,बेसमेंट में पानी भरने से मकान धंसा, कॉलम टूटे,प्रशासन की निगरानी में गिराया गया भवन\n\nहरदोई के बावन ब्लॉक के अनंग बेहटा गांव में भारी बारिश के बाद एक मकान धीरे-धीरे धंसने लगा।बेसमेंट में पानी भरने से मकान का सपोर्ट सिस्टम प्रभावित हुआ और कॉलम टूटने के बाद भवन की हालत बेहद खतरनाक हो गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात सुरक्षा के इंतजामों के बीच मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित तरीके से गिरवाया गया।\n\nमकान मालिक अजीत कुमार ने बताया कि उनके मकान से सटे हिस्से में मोहम्मद आरिफ की पेपर कप फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उनके मुताबिक फैक्ट्री में करीब पांच मशीनें लगी थीं, जिनका वजन लगभग ढाई-ढाई टन था। अजीत का आरोप है कि मशीनों को हाइड्रा की मदद से हटाने के दौरान बेसमेंट के कॉलम क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मकान धीरे-धीरे नीचे बैठने लगा। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने से स्थिति और बिगड़ गई तथा मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया।\n\nअपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशासन को अनंग बेहटा में अजीत कुमार का मकान धीरे-धीरे बैठने की जानकारी मिली। बेसमेंट में पानी भरने के कारण नीचे का सपोर्ट सिस्टम प्रभावित होकर टूट गया था। मकान मालिक ने सुरक्षित तरीके से भवन गिराने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा था। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई। बैरिकेडिंग कर आसपास का क्षेत्र सुरक्षित किया गया। किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान न हो, इसके लिए फायर,मेडिकल टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में मकान गिराने की कार्रवाई की गई।अधिकारी के अनुसार हाल में हुई भारी बारिश के कारण बेसमेंट में पानी भरना मकान के सपोर्ट सिस्टम के प्रभावित होने की प्रमुख वजह बनी।\nबाइट -- अजीत कुमार मकान मालिक \nबाइट -- प्रफुल्ल त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी हरदोई0
0
Report
Advertisement
गणेशोत्सव चल समारोह में लॉरेंस बिश्नोई पोस्टर दिखाने पर आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-थाना अंजड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई गणेशोत्सव चल समारोह में लॉरेंस बिश्नोई का पोस्टर प्रदर्शित करने वाला असामाजिक तत्व भेजा गया जेल अनजड़ में गणेशोत्सव समापन के अवसर पर निकाले गए धार्मिक झांकी चल समारोह के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक अराजक तत्व के विरुद्ध अंजड़ पुलिस ने त्वरित और कड़ी वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार दिनांक 26 सितंबर 2026 को नगर अंजड़ में नगरवासियों द्वारा गणेशोत्सव के समापन पर झांकियों के साथ भव्य चल समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान साजिद उर्फ गोल्डी पिता सादिक उर्फ पप्पू मंसूरी (उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधी मार्ग, वार्ड नं. 01, अंजड़) द्वारा लॉरेंस बिश्नोई का आपत्तिजनक पोस्टर का प्रदर्शन कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही थाना अंजड़ पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए आरोपी साजिद उर्फ गोल्डी को हिरासत में लिया और वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।0
0
Report
बाहुबली अनंत सिंह के सामने आर्टिस्ट की मिमिक्री पर खूब तालियाँ बजी
Patna, Bihar:जब बाहुबली अनंत सिंह के सामने मिमिक्री करने लगा आर्टिस्ट,खूब बजी तालियां!0
0
Report
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर तंज: ‘हार पर बहाने बनाने के बजाय आत्ममंथन करे पार्टी’
Durg, Chhattisgarh:सोमवार को कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखा हमला बोला है। शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तब नए कपड़े पहनकर तुरंत शपथ ले लेती है, लेकिन हारते ही कभी ईवीएम (EVM), कभी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) तो कभी एसआईआर (SIR) पर दोष मढ़ने लगती है। उन्होंने नसीहत दी कि कांग्रेस अपनी हार के वास्तविक कारणों पर आत्ममंथन करे, वर्ना कभी जीत नहीं पाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि कांग्रेस का विरोध सच्चा है, तो वह उन राज्यों की सरकारें छोड़े जहां वह इसी चुनावी प्रक्रिया से जीती है।0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में कासगंज रोड पर रोडवेज बस और राशन लदे ट्रक की भीषण भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)- कासगंज रोड पर रविवार रात करीब 9:30 बजे सोरों जी ढाबे के निकट एक भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस बरेली से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान पंत चौराहे की ओर से आ रहे सरकारी राशन से भरे ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को तत्काल निकट स्थित कलावती नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षित यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था भी कराई गई। वहीं बस चालक, ट्रक चालक और बस कंडक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों चालकों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। दुर्घटना के चलते कासगंज रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।0
0
Report
NH-52 पर गणेश घाट के पास बदमाशों ने पथराव कर ड्राइवरों में दहशत फैलाई
Dhar, Madhya Pradesh:एंकर: धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित गणेश घाट क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग यानी NH-52 से गुजर रहे वाहनों को बदमाशों ने अचानक निशाना बनाया और पथराव कर दिया। इस दौरान करीब 8 से 10 वाहनों पर पत्थर फेंके जाने की जानकारी सामने आई है。 वीओ: पथराव के चलते हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हमले से वाहन चालक सहम गए। घटना के बाद पीड़ित वाहन चालक और बड़ी संख्या में राहगीर शिकायत लेकर काकड़ पुलिस चौकी पहुंचे。 राहगीरों ने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। गणेश घाट क्षेत्र में देर रात हुई इस घटना ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।0
0
Report
सोनभद्र में पारिवारिक विवाद: महिलाओं के बीच मारपीट का video वायरल; मुकदमा दर्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पूरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक ही परिवार से जुड़े दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच हो रही मारपीट से मौके का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अनपरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा की गई वायरल वीडियो की पुष्टि। अनपरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
त्रिशूल महादेव मूर्ति चोरी: दो युवक टावर पर चढ़े, 36 घंटे बाद उठाया गया हल
Noida, Uttar Pradesh:गुलाबपुरा, नंगा जी का खेड़ा में त्रिशूल महादेव मूर्ति चोरी प्रकरण में टावर पर चढ़े दो युवक, एक युवक अभिषेक रात के अंधेरे में उतर गया, वहीं दूसरे सुरेश जाट को आज 36 घंटे बाद प्रशासन ने वार्ता कर नीचे उतारा। राजमार्ग 48 नंगाजी का खेड़ा से त्रिशूल महादेव की मूर्ति चोरी होने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मूर्ति वापस न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों और युवाओं का गुस्सा आखिरकार टावर पर चढ़कर फूटा। इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: * ज्ञापन और बैठकों کا दौर बेअसर: घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस परिणाम न निकलने पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया。 * टावर पर चढ़े युवा: बात न बनते देख सुरेश जाट और अभिषेक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए और मांडल के लुहारिया से चोरी कर स्थापित की गई त्रिशूल महादेव की प्रतिमा को यथास्थान पुनः लाने की मांग पर अड़ गए。 * टावर के नीचे जमी भीड़: आक्रोशित ग्रामीणों ने टावर के नीचे टेंट-तंबू लगाकर धरना दिया और एक बड़ी धर्मसभा का आयोजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने टावर के नीचे जाल भी बिछाया。 * 36 घंटे बाद खत्म हुआ विरोध: घटना के 24 घंटे बाद रात के अंधेरे में अभिषेक नीचे उतर आए, लेकिन सुरेश जाट मूर्ति वापसी की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार 36 घंटे के लंबे अंतराल और प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार प्रयासों के बाद सुरेश जाट को भी सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।0
0
Report
मोरवा में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच जारी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। मोरवा थाना क्षेत्र के जगमोरवा इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को दी सूचना। सूचना पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी। घटना के कारणों की जांच जारी।0
0
Report
आगरा में बरामदे की छत गिरने से 14 घायल, चार गंभीर
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में बड़ा हादसा बरामदे की छत गिरने से 14 लोग हुए घायल हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार घायलों में चार की हालत बताई जा रही गंभीर गंभीर घायलों को इलाज के लिए आगरा किया रेफर 10 घायलों का सीएचसी पर चल रहा इलाज घर में گमी के माहौल के बीच हुआ दर्दनाक हादसा घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
रविंद्र भाटी की EWS यात्रा: राजस्थान जैसी सरल नीति माँग, सिरोही ऊंट पर स्वागत
Sirohi, Rajasthan:एंकर - शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी रविवार को अपनी EWS सरलीकरण यात्रा के तहत सिरोही पहुंचे। राव सुरताण शिक्षण संस्थान में आयोजित जनसभा में हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाटी को ऊंट पर बिठाकर स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए भाटी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण में आ रही विसंगतियों और व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्र की EWS व्यवस्था को राजस्थान की तर्ज पर अधिक सरल और व्यावहारिक बनाया जाना चाहिए, ताकि जमीन, आय और प्रमाण-पत्र जैसी शर्तों के कारण वास्तविक हकदार अपने अधिकार से वंचित न रहें। भाटी ने कहा कि यह लड़ाई किसी जाति, धर्म या वर्ग विशेष की नहीं, बल्कि वास्तविक हकदारों के अधिकार की है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।0
0
Report
खैरागढ़ में साबुन लदा ट्रक पर अज्ञात ट्रक की टक्कर, घाटी में जाम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। साल्हेवारा घाटी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। साबुन से लोड ट्रक को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साबुन से लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कराने में जुट गई। हादसे के कारण घाटी में यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
सायन-पनवेल मार्ग पर एसटी बस ब्रेक फेल हो गई, 9 घायल, मौत नहीं
Navi Mumbai, Maharashtra:रविवारी सायंकाल बेलापूर खिंड ओलांडल्यानंतर उतारावर एसटी बसचा अचानक ब्रेक फेल झाल्याने बसने तीन रिक्षा आणि तीन कारला धडक दिल्याची भीषण घटना घडली. या अपघातात नऊ जण जखमी झाले असून, सर्व जखमींना सीबीडी येथील MGM रुग्णालयात उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे. सुदैवाने या अपघातात कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. ही बस मुंबईहून मुरूड ला जात होती.0
0
Report
Advertisement
