icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow18 Jan 2025, 12:40 pm

अमरोहाः तहसील नौगावां सादात में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Amroha, Uttar Pradesh:

आज शनिवार को तहसील नौगावां सादात में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में एलसीडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को सभी ने सुना और उसके बाद ब्लॉक प्रमुख गुरिंदर सिंह ने घरौनी वितरण कार्यक्रम के संबंध में सबको अवगत कराया। इस कार्यक्रम में अमरोहा ब्लॉक के 125 गांव के व्यक्तियों को घरौनी वितरित की गई। घरौनी प्राप्त करने वालों के चेहरे खिल उठे और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। ब्लॉक प्रमुख ने सभी को नशा मुक्ति और स्वच्छता के संबंध में शपथ दिलाई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झोटवाड़ा में जनसुनवाई: मंत्री राठौड़ ने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर झोटवाड़ा में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की जनसुनवाई। क्षेत्रवासियों के साथ पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी की मुलाकात। कर्नल राठौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों से किया संवाद। आवश्यक मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों को लेकर लोगों ने जताया आभार। सड़क और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की लोगों ने की सराहना। कर्नल राठौड़ बोले राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा। डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास। जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की विकास यात्रा जारी रहेगी。
0
0
Report

मानगो जिउतिया पर्व के दौरान नदी में डूबे दो बहनों में एक की मौत

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर जिउतिया पर्व की खुशियों के बीच मानगो में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मानगो गांधी घाट के पास नदी में नहाने के दौरान दो बहनें तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं. स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बच्ची ज्योति कुमारी को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसकी 9 वर्षीय बहन पूनम कुमारी पानी के तेज बहाव में बह गई. देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां मानगो के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की बेटियां हैं. जिउतिया पर्व के अवसर पर वे अपनी मां के साथ मानगो गांधी घाट के पास नदी में स्नान करने गई थीं. इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं और तेज बहाव की चपेट में आ गईं. दोनों बच्चियों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद ज्योति कुमारी को पानी से बाहर निकाल लिया गया. उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं 9 वर्षीय पूनम कुमारी तेज बहाव में बह गई. स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंधेरा हो जाने के कारण खोज अभियान में भी परेशानी आई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मामले की सूचना उपायुक्त को दी. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर लापता बच्ची की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की. घटना के बाद संतोष ठाकुर के परिवार में कोहराम मचा है. जिउतिया पर्व पर हुए इस हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं. अब परिजनों की निगाहें पूनम की तलाश पर टिकी हैं.
0
0
Report

दाहा नदी में डूबे दो बच्चों की मौत, बरईपट्टी में मातमी माहौल

Gopalganj, Bihar:जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में शनिवार को दाहा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी महंत साह के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और प्रमोद कुमार के 13 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चे दाहा नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। करीब एक घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में आचार संहिता के बीच शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू

Patna, Bihar:शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से मांगा गया दिशानिर्देश दिशा निर्देश मिलते ही शुरू होगी सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मांगा है विभाग की ओर से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा गया है आयोग की स्वीकृति मिलते ही शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की नई तिथि जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी राज्य में विधान परिषद् के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। अब चुनाव आयोग का दिशा निर्देश प्राप्त होते ही सामान्य स्थानांतरण की तारीख घोषित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नैनीताल में ट्रैफिक प्लान लागू, पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम तेज

Haldwani, Uttarakhand:तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम समेत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते शुक्रवार को ही करीब एक लाख पर्यटकों के नैनीताल जिले में पहुंचने की जानकारी है। ऐसे में अब रविवार को पर्यटकों की वापसी को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं, नैनीताल एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने शनिवार को खुद फील्ड में उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी अधीनस्थ पुलिसकर्मी की बाइक पर सवार होकर काठगोदाम से भीमताल तिराहे तक पहुंचे और रास्ते में यातायात के दबाव के साथ ही पुलिस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पर्यटकों की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं और शनिवार देर शाम से लेकर रविवार तक पर्यटकों की वापसी का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल और भीमताल से लौटने वाले पर्यटकों को प्राथमिकता के साथ एग्जिट कराया जाएगा। वहीं, नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले पर्यटकों को फतेहपुर से वाया पटवाडांगर और कालाढूंगी मार्ग से भेजने की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और वाहनों के दबाव को देखते हुए शटल सेवा भी संचालित की जा रही है। इसके जरिए पर्यटकों को प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, ताकि निजी वाहनों का दबाव कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। लंबे वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार का दिन नैनीताल पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पुलिस का फोकस पर्यटकों की सुगम आवाजाही, ट्रैफिक जाम से राहत और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर रहेगा।
0
0
Report

एशियाड में अमन सहरावत का गोल्ड, बिरोहड़ में जमकर मना जश्न

Jhajjar, Haryana:एशियाड में 57 किलो भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में अमन सहरावत के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके पैतृक गांव बिरोहड़ में खुशी का माहौल है। अमन की शानदार उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गांव की व्यायामशाला में एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने गांव के मासूम बच्चों के साथ गुलाल खेलकर एक-दूसरे को अमन की जीत की बधाई दी। अमन सहरावत की जीत की खबर मिलते ही उनके परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की व्यायामशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों तथा गुलाल के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। बच्चों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर जश्न में हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अमन सहरावत के दादा मांगेराम को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर गोल्ड मेडल की बधाई दी। पोते की इस बड़ी उपलब्धि पर दादा मांगेराम खुशी से सराबोर नजर आए। उन्होंने कहा कि अमन की मेहनत और लगन का परिणाम आज पूरे गांव के सामने है। ग्रामीणों ने कहा कि अमन सहरावत का गोल्ड मेडल जीतना केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि बिरोहड़ गांव, झज्जर जिले, हरियाणा प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव की बात है। अमन ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन से गांव का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने अब अमन से 2028 के ओलंपिक खेलों में भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि एशियाड में मिली यह सफलता अमन के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी और उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना होना चाहिए। अमन के ताऊ ने भी उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अमन ने जिस तरह मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है, उससे गांव के युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब परिवार और ग्रामीणों की नजर अमन के अगले बड़े लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड पर है। अमन सहरावत की इस उपलब्धि के बाद बिरोहड़ गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण उन्हें आगे भी देश के लिए बड़े पदक जीतते देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report

इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन 2–4 अक्टूबर 2026

एंकर पुराना किला में इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में इन्द्रप्रस्थ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक समागम 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सायंकाल 6:30 बजे से है और देश के जाने-माने कलाकार भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवं भाषा व पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा होंगे। दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने वाले इस महोत्सव में सभी कला प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोग्राम का आज दूसरा दिन है जिसमें विविध कला और नृत्य प्रस्तुतियां शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में पर्यटकों की भीड़ से जाम, आमेर-घाटी में ट्रैफिक दबाव

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में छुट्टियों के चलते पिंकसिटी पर्यटकों से गुलजार है, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद के बीच शहर की यातायात व्यवस्था भी दबाव में नजर आई। आमेर की घाटियों से लेकर जयपुर की चारदीवारी तक कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम के समय जाम की स्थिति ज्यादा बढ़ गई और पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आमेर में सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी रही। आमेर की ऐतिहासिक विरासत देखने पहुंचे पर्यटकों की बड़ी संख्या के कारण घाटी क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए और जाम की स्थिति बनी रही। उधर हवामहल और सिटी पैलेस क्षेत्र में भी दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही। चारदीवारी के प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए। शाम को पर्यटन स्थलों से लौटने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी तो चारदीवारी के भीतर और आसपास यातायात दबाव और बढ़ गया। गलियों से लेकर प्रमुख चौराहों तक वाहनों की कतारें नजर आईं। कई पर्यटक जाम में फंस गए। पर्यटन सीजन और छुट्टियों के चलते शहर के प्रमुख हेरिटेज स्थलों पर बढ़ी भीड़ ने यातायात management के सामने चुनौती बढ़ा दी। जयपुर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या जहां पर्यटन कारोबार के लिए गतिविधि बढ़ने का संकेत दे रही है, वहीं प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी अहम हो गया है.
0
0
Report

झुंझुनूं में नारी शक्ति सम्मेलन से महिलाओं को राजीविका से मिली आत्मनिर्भरता

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — झुंझунूं में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का आयोजन हुआ — वर्चुअल प्रसारण के जरिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सुना — राजीविका से जुड़ी महिलाओं की उपलब्धियों और अनुभवों पर हुआ संवाद — नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना और ड्रोन दीदी पर चर्चा हुई — कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने महिलाओं की भागीदारी पर जताया आभार — बोले कलेक्टर, राजीविका की योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं — जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक महला ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जयपुर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया, जिसे जिले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देखा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवाद सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) से जुड़ी महिलाओं से संवाद करते हुए उनके अनुभवों, सहभागिता और उपलब्धियों की जानकारी ली। साथ ही महिला सशक्तीकरण से जुड़ी आगामी योजनाओं एवं गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन में जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर से भी बड़ी संख्या में महिलाएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हुए संवाद से स्पष्ट है कि राजीविका की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना, ड्रोन दीदी सहित विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोले हैं। महिलाएं स्वयं रोजगार करने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। ड्रोन के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे आ रही हैं और कृषि कार्यों में उर्वरक आदि के छिड़काव जैसे कार्यों में भागीदारी निभा रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में राजीविका से जुड़ी महिलाओं की शक्ति और ऊर्जा तथा सरकार की योजनाओं का समन्वय महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक महला ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को मुख्यमंत्री के संबोधन और संवाद से प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि राजीविका कार्यक्रम के आयोजन में नोडल विभाग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संबोधन महिलाओं के साथ-साथ कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में जिले के जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर से महिलाओं की सहभागिता रही। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top