अमरोहाः सदर तहसील में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Amroha, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट परिसर में विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की उपस्थिति में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण का आयोजन किया गया। विधायक और डीएम ने तहसील अमरोहा के 11 गांवों के 169 ग्रामीणों को अपने हाथों से घरौनी प्रमाण पत्र सौंप कर शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को पूरे जनपद में सभी तहसीलों, ब्लॉकों और गांवों में 19251 घरौनियों का वितरण किया गया। सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
