icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DNA से खुला अंधे कत्ल: कापू पुलिस ने पति देवानंद सिदार को दबोचा

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, कापू पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, DNA रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव आंगन में जलाकर हड्डियों को जमीन में दबाया, सब्जी नहीं बनाने की बात पर हुआ विवाद, गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या की, हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी चमेली सिदार के गुम होने की दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट, 16 अप्रैल 2026 को आरोपी ने हत्या कर दर्ज कराई थी रिपोर्ट, वैज्ञानिक खोज और DNA परीक्षण से हुई मृतिका चमेली सिदार की पहचान, तीन दिन गांव के बाहर कैंप कर पुलिस ने आरोपी पति देवानंद सिदार को दबोचा, हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, SSP शशि मोहन सिंह ने कापू पुलिस की प्रोफेशनल और वैज्ञानिक जांच की सराहना की。
0
0
Report

रूपनगर में चीनी महंगाई से आम लोग बेहाल, दो महीने में कीमतें 45 से 65 तक

Rupnagar, Punjab:ਰੋਪੜ Special on sugar rates With 121 ਜਿੱਥੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਚੀਨੀ ਦਾ ਰੇਟ ਅਸਮਾਨ ਛੂ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਰੂਪਨਗਰ ਵਿਖੇ ਵੀ ਚੀਨੀ ਦੇ ਰੇਟ ਵਧਣ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜੇਬ ਉੱਤੇ ਖਾਸਾ ਅਸਰ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਚੀਨੀ ਦੇ ਥੋਕ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 10 ਤੋਂ 12 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਚੀਨੀ ਦਾ ਰੇਟ ਜਰੂਰ ਵਧਿਆ ਸੀ ਪਰੰਤੂ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੁਣ ਚੀਨੀ ਦਾ ਰੇਟ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ 45 ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 65 ਰੁਪਏ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜੇਬ ਉੱਤੇ ਖਾਸਾ ਅਸਰ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਚੀਨੀ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ चੀਨੀ ਦੇ ਰੇਟ ਵਧਣ ਨੂੰ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹਰ ਘਰ ਉੱਤੇ ਅਸਰ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਵੀ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਚੀਨੀ ਦੇ ਰੇਟ ਵਧਣ ਕਾਰਨ ਜਿੱਥੇ ਆਮ ਘਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਜਟ ਹਿੱਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦਾ ਰੰਗ ਵੀ ਫਿੱਕਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਥੇਨੋਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੀਨੀ ਮਿਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵੱਡੇ ਵਪਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਸਟੋਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਚੀਨੀ ਦੀ ਬਲੈਕ ਹੋਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਹੁੰਚ ਤੋਂ ਚੀਨੀ ਬਾਹਰ ਹੁੰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹਨਾਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਚੀਨੀ ਖਰੀਦਣ ਵਾਲੇ ਗਾਹਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਦੋ ਚਾਰ ਕਿਲੋ ਚੀਨੀ ਲੈਜਾਂਦੇ ਸਨ ਹੁਣ ਰੇਟ 65 ਰੁਪਏ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਅੱਧੀ ਚੀਨੀ ਲਿਜਾ ਕੇ ਹੀ ਆਪਣਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਇੱਕ ਗਾਹਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੀਨੀ ਮਹਿੰਗੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਸ਼ੱਕਰ ਦਾ ਇsteਮਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਸ਼ੱਕਰ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਨ ਨਾਲ ਸ਼ੂਗਰ ਵਰਗੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ
0
0
Report
Advertisement

महंगाई ने घर के बजट बिगाड़े; सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे

Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰੀ ਘਰ ਦੀ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ ਫਿਰ ਤੋਂ ਵਿਗਾੜ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਦੇ ਰੇਟ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧਦੇ ਜા ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿਆਜ਼ ਜੋ ਕਿ 100 ਦਾ ਤਿੰਨ ਕਿਲੋ ਮਿਲਦਾ ਸੀ ਉਸਦੇ ਰੇਟ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕਾਫੀ ਉਛਾਲ ਆਇਆ ਹੈ ਪਿਆਜ ਦੀ ਕੀਮਤ 70 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕਿਲੋ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੋਭੀ ਦਾ ਰੇਟ ਵੀ ਵੱਧ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿਗਾਈ ਕਰਕੇ ਆਮ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਜੀਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋਇਆ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬਰਸਾਤ ਕਰਕੇ ਸਬਜੀ ਦਾ ਰੇਟ ਵਧਿਆ ਹੈ ਇਸ ਵਿੱਚ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਵੀ ਕੋਈ ਕਸੂਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸਬਜੀ ਦਾ ਰੇਟ ਘਟਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ
0
0
Report

छिद्दरवाला में गुलदार का आतंक: शाम होते ही घरों में ग्रामीण कैद

Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : छिद्दरवाला में गुलदार की दहशत! गाय का किया शिकार, शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर ग्रामीण छिद्दरवाला में गुलदार का खौफ चरम पर है। बीते दो-तीन दिनों से रिहायशी इलाकों में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। दहशत का माहौल तब और बढ़ गया, जब गुलदार ने एक गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। शाम ढलते ही गुलदार सड़कों और घरों के आसपास मंडराता दिख रहा है, जिससे लोग सूरज ढलते ही अपने ही घरों में कैद हो जाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है। वी.ओ : छिद्दरवाला में गुलदार की इस बेखौफ मौजूदगी ने प्रशासन और वन विभाग की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मवेशी के शिकार के बाद से पशुपालक रात भर जागकर अपने मवेशियों का पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में तुरंत वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए, गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए और रात में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो गुलदार किसी इंसान को भी अपना शिकार बना सकता है। फिलहाल पूरे इलाके में अनहोनी की आशंका से लोग सहमे हुए हैं।
0
0
Report

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में भक्तों का उत्साह

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर देवभूमि उत्तराखंड में बरसाती मौसम में भी चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा अपने पूरे शबाब पर है। मौसम की तमाम चुनौतियों को दरकिनार करते हुए देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल और श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। 25 अगस्त को भी दोनों ही पावन धामों में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला。 हिमालय की गोद में बसे श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पूरी तरह सकुशल और सुचारू रूप से चल रही है। 25 अगस्त को जहां एक तरफ बद्रीनाथ धाम में 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं हेमकुंड साहिब में भी 2,500 से ज्यादा सिख संगतों और तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका。 अब तक बद्रीनाथ धाम में 16 लाख 64 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि हेमकुंड साहिब में यह आंकड़ा पौने तीन लाख के करीब पहुंच गया है। दोनों धामों को मिलाकर अब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु इन पवित्र स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मार्ग पर तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मौसम के उतार-चढ़ाव के बावजूद भक्तों का हौसला बुलंद है और यात्रा बेहद शांतिपूर्ण व सुगम तरीके से आगे बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या यह साबित करती है कि आस्था के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। बाईट / सेवा सिंह प्रबन्धक गोविंद घाट गुरुद्वारा कमेटी चमोली बाईट / स्वयंबर दत्त , धर्माधिकारी बद्रीनाथ धाम चमोली
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग हत्या केस: अभिरक्षा में दो नामित बाल अपचारी, साक्ष्य जुटाए गए

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नाबालिग की हत्या के मामले पर ADCP मनीषा सिंह ने कहा, "हमारी टीम ने 2 नामित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। मृतक बच्चा और नामित बाल अपचारी पूर्व में मित्र रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है जिसमें डॉक्टरों ने किसी चोट का उल्लेख नहीं किया है...शव का विसरा संरक्षित है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। मौके से एक व्यक्ति का नाम प्रकास में आया है, वे भी बाल अपचारी है, उसे भी अभिरक्षा में लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है, अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना का कारण पैसे के लेनदेन में झगड़े को बताया जा रहा है।"
0
0
Report

भूलीपुर में गूंजा जश्न-ए-मिलाद मुहम्मदाबाद गोहना

VKVasim KhanFollow4m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:भूलीपुर में गूंजा जश्न-ए-मिलाद मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित भूलीपुर मोहल्ले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। मोहल्ले की गलियों को हरे झंडों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। इस दौरान जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने हाथों में हरे झंडे लेकर हिस्सा लिया। नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम की सदाओं से माहौल गूंज उठा। इस मौके पर मोहम्मद सैफ, इरफान, इरशाद खान, आफताब खान और फरहान खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

पलवल के एसपी ने होडल थाना निरीक्षण कर कमियों के सुधार के निर्देश दिए

Palwal, Haryana:जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा होडल थाना का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए पलवल पलवल जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा होडल थाना का निरीक्षण किया गया और जो कमियां पाई गई उनको दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने खुला दरवार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी और उनको जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए गए। शिकायत कर्ताओं ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने उनकी समस्याएं सुनी ओर कार्यवाही करने के निर्देश दिए वह इस खुले दरवार से खुश हैं । जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा होडल थाना का निरीक्षण किया गया ओर थाने में मिली कमियों को पूरा करने से निर्देश दिए गए।इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा लोगों की शिकायतों को सुनने के किए खुला दरवार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी काम करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने लघु सचिवालय होडल में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित डीएसपी सुरेश भड़ाना ,थाना होडल प्रबंधक निरीक्षक बलजीत सिंह,एवं अनुसंधानकर्ताओं को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हरायत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बेवजह केस फाइल को लंबित रखने वालों को फटकार लगाते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। होडल उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पलवल के पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत की गई। व्यापारियों ने एसपी नीतीश अग्रवाल को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाज़ारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वियो=मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुडी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है। यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मीडिया टीम ने भी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शुरू की गई इस मुहिम की भूरी भूरी प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि इस मुहिम में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पुलिस का कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और शिकायतकर्ता एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना और होडल शहर में अपराध-मुक्त एवं सुव्यवस्थित माहौल तैयार करना रहा। बाइट= आर्मी से आए युवक बाइट:- नीतीश अग्रवाल जिला पुलिस अधीक्षक पलवल
0
0
Report

ललितपुर में लापता महिला की बांध पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घर से लापता एक महिला का शव शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच में जुट गई है । घटना तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरीकला ग्राम के पास की है । पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरीकला ग्राम के पास शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में एक महिला का पानी में शव उतरा रहा है । जिस सूचना पर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त शुरू की । जिस पर पुलिस को मृतिका की पहचान पास के ही बड़ाहार गांव निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में की गई , पति के साथ विवाद के बाद लक्ष्मी घर से लापता हो गई थी । आशंका जताई जा रही है कि उसने बांध में कूदकर अपनी जान दे दी । फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कह रही है ।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली के महराजगंज पुल के जोड़ पर होल, करोड़ों की लागत पर सवाल

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में कैर गांव के पास नैया नाले पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नवनिर्मित पुल के जोड़ पर बड़ा होल हो गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जुलाई माह में पुल को यातायात के लिए खोला गया था। लेकिन यातायात शुरू होने के महज एक माह बाद ही पुल के जोड़ पर होल होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में पुल की मजबूती और सुरक्षा को लेकर चिंता है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल में इतनी जल्दी खामी सामने आना गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पुल की गुणवत्ता की जांच कब कराई जाती है।
0
0
Report

दिल्ली में अग्निवीर गोपाल सिंह भाटी का निधन, सैन्य सम्मान से ultime संस्कार

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के अग्निवीर गोपाल सिंह का दिल्ली में निधन, आज सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार जैसलमेर पोकरण विधानसभा क्षेत्र के सांकड़ा थाना इलाके के बोनाड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय अग्निवीर गोपाल सिंह भाटी का दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। गोपाल सिंह ने करीब दो महीने पहले ही भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देशसेवा का सपना पूरा किया था। वे दिल्ली स्थित राजपूताना राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत ट्रेनिंग के दौरान अचानक गोपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई。 आज पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिक शरीर गोपाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही ओला सरपंच रघुवीर सिंह भाटी सहित परिजन दिल्ली पहुंचे। आज उनका पार्थिव शरीर बोनाड़ा गांव लाया जाएगा। यहां सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना के जवान गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। अंतिम यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। दो महीने पहले ही बने थे अग्निवीर गोपाल सिंह किसान परिवार से थे और करीब दो महीने पहले ही अग्निवीर के तौर पर उनका चयन हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, वे बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे। कड़ी मेहनट के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ, लेकिन अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक गोपाल सिंह के निधन पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top