icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत से मौत की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन वारदात वाले मकान पर आज भी पुलिस का ताला लटका है। करीब 18 महीने से मकान बंद होने के कारण 70 वर्षीय मालिक ओमपाल परेशान हैं。 ओमपाल का कहना है कि उन्होंने सौरभ और मुस्कान को मकान किराए पर दिया था। उस समय कभी किराया देने में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन हत्याकांड के बाद से उनका मकान बंद है। अब वह इसे बेचकर अपनी पत्नी के साथ हरियाणा स्थित गांव लौटना चाहते हैं, लेकिन ताला लगा होने के कारण कोई खरीदार नहीं मिल रहा। ओमपाल शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिंदगी में बेटे और पोते को खो चुके ओमपाल अब बुढ़ापे में सुकून चाहते हैं। उनकी मांग है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मकान खुलवाया जाए, ताकि वह अपनी संपत्ति बेचकर गांव लौट सकें।
0
0
Report

नई द‍िल्‍ली में 26-27 अक्टूबर को हो रहा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन, पीएम मोदी होंगे शाम‍िल

SShyamFollowJust now
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली:  26 और 27 अक्टूबर को नई द‍िल्‍ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन होने जा रहा है ज‍िसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री आगंतुक संसदीय शिष्टमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के पीठासीन अधिकारी, सांसद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

स्थान: संसद भवन परिसर, नई दिल्ली।
आयोजन स्थल: संविधान सदन का केंद्रीय कक्ष

 

सम्मेलन का मुख्य एजेंडा
मुख्य विषय होगा—जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों का सुदृढ़ीकरण।
संस्थागत सुधार, तकनीकी नवाचार, वैश्विक शासन और सतत विकास पर चर्चा होगी।

 

चार प्रमुख विषयों पर चर्चा
संस्थागत सुधार (Resilience): बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए संस्थाओं को मजबूत करने में संसदों की भूमिका।
नवाचार (Innovation): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में मानव-केंद्रित नवाचार को बढ़ावा देना।
सहयोग (Cooperation): संसदीय सहयोग के जरिए अधिक प्रतिनिधित्व वाली वैश्विक शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
सतत विकास (Sustainability): सतत और समावेशी भविष्य के निर्माण में संसदों की भूमिका।

 

वैश्विक संसदीय सहयोग पर जोर
ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के सांसद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
संसदीय राजनय, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा होगी।
आम सहमति आधारित संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
सम्मेलन में उच्चस्तरीय पूर्ण सत्रों के साथ समानांतर बैठकें आयोजित होंगी।
आगंतुक शिष्टमंडलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और संसद भवन का भ्रमण प्रस्तावित है।

 

25 अक्टूबर को सचिवों की बैठक
सम्मेलन के संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप देने के लिए 25 अक्टूबर को शिष्टमंडलों के सचिवों की बैठक होगी।
टीवी स्टोरी के लिए प्रमुख राजनीतिक और कूटनीतिक एंगल
भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के बीच संसदीय सहयोग को नई मजबूती।
वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।
AI और डिजिटल तकनीक के दौर में संसदों की बदलती भूमिका।
जन-केंद्रित विकास और समावेशी भविष्य के लिए संसदीय संस्थाओं को मजबूत करने का एजेंडा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक संसदीय नेताओं की मुलाकात पर नजर।

 

(जी न्‍यूज र‍िपोर्टर नीरज पांडे की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement

भोपाल में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन: नियमितीकरण की मांग तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन नियमितीकरण की परीक्षा कराने की मांग को लेकर बिजली संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन गोविंदपुरा बिजली कॉलोनी पर किया गया प्रोटेस्ट विभागीय भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन लेट होने से नाराज ऊर्जा विभाग में 24 जुलाई 2026 को परिपत्र जारी कर 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूर्ण करने का दिया था आदेश ऊर्जा विभाग के आदेश पर नहीं हुआ अमल ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन, फिर भी आदेश पर अमल नहीं 5 हजार संविदा कर्मचारी फैसला नहीं होने से परेशान विभागीय परीक्षा के माध्यम से होना था नियमितीकरण 25 दिन पहले दिया था नोटिस नहीं हुई सरकार से वार्ता WT
0
0
Report

हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले आरोपी की द्वारका में गिरफ्तारी

New Delhi, Delhi:द्वारका जिला पुलिस ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की 2,550 क्वार्टर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नजफगढ़ के साईं बाबा मंदिर के पास एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने UER-2 एग्जिट कट के पास कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब बरामद हुए। इन पर ‘केवल हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय पिंकू उर्फ नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामलों में शामिल रहा है。
0
0
Report
Advertisement

नागपुर चुनाव: अभिजीत वंजारी बनाम सुधाकर कोहळे, भाजपा- कांग्रेस मुकाबला तेज

Nagpur, Maharashtra:वंजारी, कोहळे, कराळे आणि फुल यांचे फोटो व्हाट्सअप केले आहे --------- Ngp BJP kohale Ngp Congress wanjari Ngp Anil sole तिन्ही व्हिडिओ live u ने फीड पाठवले ------------- नागपूर नागपूर विभागपदवीधर मतदारसंघाच्या निवडणुकीसाठी उद्या मतदान होतेय.. या मतदारसंघात 38 उमेदवार निवडणुकीच्या मैदानात आहेत.मात्र प्रमुख लढत *काँग्रेसचे अभिजित वंजारी विरुद्ध भाजपचे सुधाकर कोहळे यांच्यात आहे*..याशिवाय अपक्ष म्हणून लढत असलेले राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार पक्षाचे पक्षाचे बंडखोर *अपक्ष उमेदवार नितेश कराळे*,, सेवानिवृत्त आयआरएस अधिकारी अपक्ष उमेदवार संजय थूल, शिक्षक भारतीचे अतुल देशमुख यांनीही बराच जोर लावला आहे. बंडखोरी केल्यानंतर अनिल सोले यांनी माघार घेत भाजप उमेदवार सुधाकर कोहळे यांना पाठिंबा जाहीर केला. मात्र मतपत्रिकेत त्यांचे नाव कायम आहे. भाजपाने या निवडणुकीत संघणात्मक ताकद लावली. खुद्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्यासह भाजपाच्या सगळ्या प्रमुख नेत्यांनी सभा,बैठका आणि मिळावे घेत मतदारांना साद घातली... आणि या मतदारसंघातील सहाही जिल्ह्यातील मतदारांपर्यंत पोहोचण्याचा प्रयत्न केला. दुसरीकडे, काँग्रेसमध्ये अभिजीत वंजारी यांनी प्रचाराची धुरा स्वतःच्याच खांद्यावर घेतलीली दिसली. प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, विजय वडेट्टीवार, आमदार विकास ठाकरे यांनी सह काही काँग्रेस नेत्यांनी प्रचारात सहभाग घेतला.. मात्र ही लढत प्रामुख्याने *भाजपाचे संघटनात्मक कौशल्य विरुद्ध अभिजीत वंजारी यांची सहा वर्षांची कारकीर्द असेच रंगण्याची जास्त शक्यता आहे* याशिवाय अपक्ष उमेदवार किती मत घेतात यावर ही निवडणुकीचे चित्र स्पष्ट होणार आहे
0
0
Report

बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने धरना, तीन दिन का अल्टीमेटम जारी

Jhajjar, Haryana:बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बिजली कर्मचारी दो जिलों में धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर योजनाबद्ध तरीके से बिजली विभाग को निजी एजेंसियों के हवाले करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए 10 तारीख तक का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी एजेंसी को ठेका दे दिया गया। धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आश्वासन देने के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के साथ इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बिजली विभाग के निजीकरण से कर्मचारियों के हित प्रभावित होने के साथ-साथ विभाग की व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। कर्मचारी नेता Ram Darshan Kaushik ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली विभाग को निजी एजेंसियों के हवाले करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और कर्मचारियों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान उनकी मांगों पर बातचीत कर उचित समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि निजीकरण के फैसले के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमले से सात घायल, दहशत फैल गई

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के मुगलपुरा और जमातखाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते के हमले से सात लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उनके हमलों से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मुगलपुरा और जमातखाना क्षेत्र में कुत्ते ने अलग-अलग लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। घायलों में पांच साल की बच्ची अमाईजा भी शामिल है, जो घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। इसके अलावा विनोद कल्याणी, रोहित, जितेंद्र, वेदांश, दिलीप, जैनब, मोहम्मद लतीफ और पूजा सहित अन्य लोगों को भी कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में कृषि विभाग ने लाइसेंस निलंबन के बाद 3 विक्रेताओं को नोटिस जारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में कृषि विभाग ने गुण नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई की है। बस्सी स्थित राजश्री कृषि सेवा केंद्र के उर्वरक, बीज और कीटनाशक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर उर्वरक की मूल्य सूची और स्टॉक रजिस्टर प्रदर्शित नहीं मिले। साथ ही आवश्यक रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं थे और उर्वरकों का भौतिक स्टॉक विक्रय बिलों से मेल नहीं खा रहा था। कृषि विभाग की टीम ने चित्तौड़गढ़, बस्सी और सेमलपुरा क्षेत्र में कृषि आदान विकेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top