icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हजारों की भीड़ और थानां पुलिस की सुरक्षा ‘हवा-हवाई’!सोपे पर हो रही है डयूटी

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित जनपद शामली के थाना भवन थानां के कस्बा थानाभवन के मेले में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है। जहा देर रात आस पास स्थानीय लोगो की भारी भीड़ रही, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है,जिसमे पुलिस कर्मी कुर्सियों पर बैठे दिखे—वही कुछ स्थानीय लोगो ने भीड़ के बीच गश्त और निगरानी को लेकर सवालखड़े किये है। आप को बता दे कि जनपद के कस्बा थानाभवन में ऐतिहासिक गूगाल मेले में रोजाना देर रात तक हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं।वही भीड़ बढ़ने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बीती रात सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पुलिस की मेले में तैनाती और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मेला परिसर में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब हजारों लोग मेले में मौजूद हों तो भीड़ के बीच पुलिस की सक्रिय गश्त और निगरानी आखिर कहां नजर आ रही है? भीड़ में सुरक्षा कौन संभाल रहा है? ....मेले में शाम होते ही भीड़ बढ़नी शुरू हो जाती है और देर रात तक मेला परिसर महिला, पुरुषों और बच्चों से खचाखच भरा रहता है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, जेबकतरी या छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, उससे पुलिस की ड्यूटी और निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सिर्फ एक स्थान पर बैठने तक सीमित है या फिर उन्हें भीड़ के बीच लगातार गश्त और निगरानी के लिए लगाया गया है? यह सवाल अब मेला घूमने पहुंचे लोगों के बीच भी उठ रहा है। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे भी पहुंचते हैं। देर रात तक भीड़ रहने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में यदि पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर बैठकर ही ड्यूटी करते नजर आएं और भीड़ के बीच नियमित गश्त दिखाई न दे तो लोगों की चिंता स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि मेले में पुलिस की मौजूदगी दिखाई देने से ज्यादा जरूरी पुलिस की सक्रियता दिखाई देना है। भीड़ के बीच लगातार गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को सतर्क रहना चाहिए। वीडियो ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि यदि मेले में किसी समय भगदड़, विवाद, छेड़छाड़ या कोई अन्य अप्रिय घटना होती है तो भारी भीड़ के बीच पुलिस कितनी जल्दी मौके पर पहुंच पाएगी? अब देखने वाली बात होगी कि मेले में हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करता है या फिर ‘सब ठीक है’ की तस्वीर कुर्सियों से ही दिखाई जाती रहेगी।
0
0
Report

प्रशांत किशोर का समर्थन, अफाक अहमद के नामांकन से शिक्षकों को वेतनमान दिलाने का वादा

Chapra, Bihar:ANCHORED: शिक्षक विधान परिषद चुनाव में अफाक अहमद के नामांकन में पहुंचे प्रशांत किशोर बोले- पिछली बार दल नहीं था, फिर भी शिक्षकों ने जिताया; इस बार संगठन और लोग दोनों साथ, लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाने का संकल्प, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अफाक अहमद के नामांकन में शनिवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अफाक अहमद के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि पिछली बार उनके पास कोई राजनीतिक दल नहीं था, इसके बावजूद शिक्षकों ने अफाक अहमद को जीत दिलाई थी। इस बार उनके पास लोग और दल दोनों हैं। Prashant Kishor ने कहा कि जन सुराज का लक्ष्य शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज की होगी। उन्होंने शिक्षकों से अफाक अहमद को विजयी बनाने की अपील की। Prashant Kishor ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि तमाम परिस्थितियों के बावजूद लोग NDA, BJP या RJD को वोट देते हैं तो बिहार में अनपढ़ और अपराधियों का राज और मजबूत होगा। उन्होंने बिहार में दुष्कर्म, अपराध, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अफाक अहमद ने कहा कि प्रशांत किशोर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाना और शिक्षकों को वेतन सहित अन्य सुविधाओं में समानता सुनिश्चित करना जन सुराज का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने इस संकल्प को पूरा करेगी। अफाक अहमद ने कहा कि पिछले चुनाव में भी शिक्षकों ने उन्हें अपना समर्थन देकर जीत दिलाई थी। इस बार उन्हें पिछले चुनाव की तुलना में और अधिक मतों से जीत मिलने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समर्थन उनके साथ है और इस बार जीत का अंतर पहले से अधिक होगा.
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में विवाद के बाद गोलीबारी, अधेड़ घायल

Nalanda, Bihar:एंकर: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के भट्टना बीघा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक अधेड़ व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भट्टना बीघा निवासी सुरेंद्र गोप के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भट्टना बीघा गांव में गोतिया के बीच पहले से मारपीट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र गोप घास काटने के लिए जा रहे थे, तभी मुकेश कुमार, धर्मवीर, दयानंद और मुसाफिर ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश कुमार ने सुरेंद्र गोप पर गोली चला दी। गोली अधेड़ के पेट में जा लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गए। जहां से जख्मी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। परिजनों का आरोप है कि घायल सुरेंद्र गोप के चाचा सिकंदर गोप चंडी थाना में चौकीदार हैं और उन्होंने पूर्व में भी विवाद को लेकर थाना में जानकारी देने के साथ लिखित आवेदन दिया था। समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। हालांकि, इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि गोलीबारी और रोड़ेबाजी के पीछे रास्ते का विवाद सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

सिमडेगा में स्थायी वारंट फरार मनोज सिंह गोवा से गिरफ्तार

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस ने स्थायी वारंट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मनोज सिंह (33) को गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह महबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइरगी मरंगगड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में साउथ गोवा के वेरना थाना क्षेत्र में रह रहा था। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर कार्रवाई की। मनोज सिंह के खिलाफ बानो थाना में मामला दर्ज है और न्यायालय से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे 03 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report

बलरामपुर में शौच के दौरान महिला तालाब में डूबी, 5 घंटे बाद शव बरामद

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में शौच के लिए निकली महिला तालाब में डूबी, करीब साढ़े 5 घंटे बाद मिली लाश बलरामपुर जनपद के थाना ललिया क्षेत्र के सिसवा शिवपुर गांव में शनिवार सुबह शौच के लिए घर से निकली 54 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब के पास उसके डूबने की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। करीब साढ़े पांच घंटे चले तलाशी अभियान के बाद दोपहर करीब 3 बजे महिला का शव तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सिसवा शिवपुर निवासी सहिदा पत्नी शरीफ (54) शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। इस दौरान तालाब में डूबने की आशंका हुई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में महिला की खोज शुरू कराई। करीब दो घंटे तक तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ जवानों ने तालाब में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। करीब दोपहर 3 बजे तलाश के दौरान महिला का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि महिला के तालाब में डूबने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। स्थानीय गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ की मदद से तलाश कराई गई। दोपहर करीब 3 बजे महिला का शव बरामद हुआ है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

हरदोई के खेत से विशाल अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में खेत में निकला विशाल अजगर, मचा हड़कंप, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ हरदोई के माधौगंज क्षेत्र की रोशनपुर ग्राम पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राकेश कुमार के खेत में ग्रामीणों को अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर निकलने की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में पहुंची, उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। अजगर को देखकर लोगों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल भी नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की。 वन विभाग की मौजूदगी में विवेक पांडेय और इमरान ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान अजगर को संभालकर थैले में बंद किया गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अजगर के रेस्क्यू का पूरा वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर को सुरक्षित पकड़ते हुए देखा जा सकता है। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। समय रहते अजगर को पकड़ लिए जाने से किसी तरह की अनहोनी टल गई। खेत में अचानक अजगर निकलने की घटना के बाद इलाके में काफी देर तक इसकी चर्चा होती रही। वहीं, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report

खरिका गांव में चार विश्वा जमीन विवाद से खूनी संघर्ष, 7 घायल

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-चार विश्वा जमीन के लिए खूनी जंग… पहले पत्थर बरसे, फिर चले लाठी-फरसे, आखिर में गूंजने लगीं गोलियां, महिला समेत 7 घायल एंकर-भिंड में महज चार विश्वा जमीन का विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया… पहले दोनों पक्ष आमने-सामने आए, कहासुनी हुई… फिर पत्थर बरसे, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले… और जब विवाद थमता नजर नहीं आया तो दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। खरिका गांव में हुए इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। इनमें नीतू नाम की महिला को गोली लगने से गंभीर चोट आई है, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, पूरा मामला उमरी थाना क्षेत्र के खरीका गांव का है। यहाँ इंदर सिंह राजावत और मोहित राजावत के बीच चार विश्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। शुरुआत कहासुनी से हुई… लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर पत्थरबाजी हुई। इसके बाद लाठी-डंडे, फरसे और बल्लम जैसे हथियार निकल आए और दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमला किया जाने लगा। लेकिन विवाद यहीं नहीं रुका… इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा। अचानक हुए इस खूनी संघर्ष में इंदर सिंह राजावत, मोहित राजावत, विष्णु, सविता, नीतू और जितेंद्र समेत सात लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नीतू की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। इधर, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी दिखाई दे रही है। वहीं, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। जमीन के इस विवाद में आखिर हिंसा की शुरुआत कैसे हुई और फायरिंग किस ओर से हुई, पुलिस इन तमाम बिंदुओं परInvestigating कर रही है। बाइट-घायल
0
0
Report

खूंटी में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका बढ़ी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - अज्ञात युवती का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी। खूँटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत कर्रा-लोधमा-धुर्वा सड़क पर तिग्गा नदी पुल के नीचे आज सुबह प्लास्टिक के बोरे में बंद एक युवती का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृत युवती की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। युवती के शरीर पर शर्ट था और उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंका गया था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। जो कि मैदा वाले प्लास्टिक बोरा था। इस कारण पूरे शव पर मैदा लगा हुआ था। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकीं है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से शव की पहचान कराने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को बोरे में डालकर तिग्गा नदी पुल के नीचे फेंका गया होगा। हालांकि, हत्या के कारणों और हत्यारों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। साथ ही, आसपास के इलाकों में युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि शव की पहचान हो सके। खूँटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आये दिन व्यक्तियों के शवों की बरामदगी हो रही है। इसके बाद आज फिर एक युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है।
0
0
Report
Advertisement

ICAR संस्थान के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Ranchi, Jharkhand:रांची के खरसीदाग़ ओपी इलाके स्थित भारतीय कृषि जैव अनुसंधान प्रौद्योगिकी संस्थान(ICAR) में एक छात्र की संदेहास्पद मौत की घटना हुई जिसके बाद पूरे संस्थान में खलबली मच गई महाराष्ट्र का रहनेवाला प्रथमेश रायपुरे PHD सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। जिसकी मौत संस्थान के हॉस्टल में ही मौत हो गई। दरअसल यूनिवर्सिटी प्रबन्धन की तरफ से बताया गया कि प्रथमेश के परिजनों का फोन कल शाम को हॉस्टल के केयर टेकर को फोन आया था और प्रथमेश की तबियत खराब होने की बात कही गई थी जिसके बाद काफी बार दरवाजे को खटखटाया गया था लेकिन दरवाज अन्य खोला गया जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो प्रथमेश कमरे में बेसुध पड़ा था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने प्रथमेश के मौत की पुष्टि की गई वही मामले में पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की अस्ल वजह की पुष्टि हो पाएगी। जानकारी के अनुसार प्रथमेश कुछ दिनों से शांत रह रहा था。
0
0
Report

फर्रुखाबाद में कब्जे के विवाद पर दो पक्षों की मारपीट, महिला कपड़े फटे

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: कब्जेदारी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला के फटे कपड़े, वीडियो वायरल फर्रुखाबाद के बढ़पुर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फटने का वीडियो वायरल पीड़िता का आरोप, दबंगों के खिलाफ पहले भी की गई थी शिकायत प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में महिला के कपड़े फटने की घटना को लेकर भी अलग तथ्य सामने आए हैं पुलिस के मुताबिक, महिला और युवक के पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है घटना के बाद महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना कादरीगेट क्षेत्र की अनोखे लाल वाली गली का मामला
0
0
Report

झांसी के पीएचसी आवास कॉलोनी में 8-10 फीट रैट स्नेक पकड़ा गया, जंगल छोड़ दिया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पीएचसी आवास कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8-10 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए पूरे परिसर में डर का माहौल बन गया। इसके बाद चिकित्सक ने वन विभाग को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। तब जाकर कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के मुताबिक यह रैट स्नेक (धामन) सांप है और गैर-विषैला होता है। क्षेत्रीय भाषाओं में इसे सांप को घोड़ा पछाड़ और धावन जैसे नामों से भी जाना जाता है, पीएचसी प्रभारी डॉ बीएस राजपूत ने भी बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक है और यह गैर-विषैला होता है। हालांकि, अस्पताल परिसर में अचानक इतने लंबे सांप के दिखाई देने से कर्मचारियों में काफी देर तक दहशत बनी रहा। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली हैं।
0
0
Report
Advertisement

१ लाख२०हजार की लूट, व्यापारियों में दहसत

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:घर जा रहें व्यापारी को मारपीट कर 1लाख 20 की लुट। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व आक्रोश व्याप्त चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ थाने से मात्र एक किलोमीटर की दुरी पर सराय टेढ़की पुलिया के पचास मीटर की दुरी के पास शुक्रवार की रात में बदमाशों ने लाठी डंडे से मारपीट कर झोले में रखा बैग से 1 लाख 20 हजार रुपए नकदी लुट लिये। जब तक शोर मचाते तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी सकलडीहा से तगादा कर अपने घर सराय लौट रहे थे । घटना के बाद तत्काल बलुआ थाने पर पहुंचकर व्यापारी ने आप बीती बताते हुए तहरीर दिया । इसे लेकर में दहशत व आक्रोश व्याप्त है। बलुआ सराय गांव निवासी रतन बरनवाल की चहनिया कस्बा में पतंजलि के थोक व्यापारी है । शुक्रवार की रात में सकलडीहा से व्यापारियों के यहां से बकाया क्लेक्शन कर अपने घर सराय लौट रहे थे । सराय टेढ़की पुलिया वाया रानेपुर मार्ग पर तिराहा से कुछ दूर पर चार मुह बांधे बदमाशों ने बाइक रोककर लाठी डंडे से हमला कर दिये। सर पर चोट लगने के कारण वे गिर पड़े । बदमाशों ने झोले में रखा बैंग लेकर रानेपुर की तरफ फरार हो गए बैंग लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए नकदी व डायरी व दुकान का बिल था। । जब तक वे शोर मचाते तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश फरार हो गए । पीड़ित ने घायलावस्था वे तत्काल बलुआ थाने पहुंचकर तहरीर दिया । व्यापारियों के साथ इस तरह से छिनैती की घटना से व्यापारियों में दहशत व आक्रोश व्याप्त है । चहनिया उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि व्यापारियों संग इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही है । भयमुक्त सरकार की घोषणा करने वाले सरकार में इस तरह की घटनाओं से व्यापारी दहशत में है । यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होंगे । फिलहाल बलुआ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report

10 सूत्री मांगों को लेकर सभासदों का धरना, भ्रष्टाचार की अरथी निकालने के ऐलान से मचा हड़कंप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow11m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव सदर में 10 सूत्री मांगों को लेकर सभासद राजेंद्र भारती, सानू, सतीश यादव, अमित उर्फ बाबा, यासीन, सुशील तिवारी आदि का धरना शनिवार को पाँचवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन पर वार्डों के साथ भेदभाव करने और विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शनिवार को सभासदों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली के विरोध में ‘भ्रष्टाचार की अरथी’ निकालने का ऐलान किया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने धरने पर बैठे सभासदों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाया। सभासदों ने अपनी 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभासदों का कहना था कि जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां के लोगों से जलकर की वसूली नहीं की जानी चाहिए। नाला सफाई का कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाए और सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को विकास कार्यों की योजनाओं में शामिल किया जाए। इसके साथ ही सभासदों ने आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2024 के शासनादेश के अनुसार वेतन दिए जाने की मांग भी उठाई। सभासदों ने नगर पालिका के विकास कार्यों में वार्डों के साथ कथित भेदभाव समाप्त करने और सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने सभासदों की मांगों को सुनते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभासदों ने भ्रष्टाचार की अरथी निकालने का कार्यक्रम स्थगित करते हुए धरना समाप्त कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top