244245
Amroha- होली की धूम: रंगों से सराबोर हुईं गलियां, सुबह से ही छाई फागुन की खुमारी
Amroha, Uttar Pradesh:जनपद के विभिन्न इलाकों में आज सुबह से ही होली का उल्लास चरम पर है। शहर की गलियों में रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल पूरी तरह फागुन के रंग में रंग चुका है। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिल रहे हैं, वहीं जगह-जगह फाग गीतों की महफिलें सज रही हैं। स्थानीय मंदिरों और चौराहों पर भव्य आयोजनों के बीच युवाओं की टोली झूमकर नाचती नजर आई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल: मधुबन थाने के ASI ने सर्विस स्टेशन कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
Karnal, Haryana:करनाल में मधुबन थाने में तैनात एएसआई ने सर्विस स्टेशन के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का अपनी पत्नी से 3-4 महीने से चल रहा विवाद बताने जा रहा है. ड्यूटी से गैरहाज़िर भी था पुलिस कर्मी. मां सर्विस स्टेशन पहुंची तो कमरे में फंदे पर लटका मिला. करनाल में मधुबन पुलिस में तैनात एक एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव पिंगली चौक स्थित अपने सर्विस स्टेशन के कमरे में फंदा लटका मिला. बताया जा रहा है कि एएसआई का पिछले तीन-चार महीने से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. इसी वजह से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें. मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. वह मधुबन पुलिस में सहायक उपनिरीक्ष के पद पर तैनात था. पिंगली चौक पर उसका पाल सर्विस स्टेशन भी है. इसी सर्विस स्टेशन के एक कमरे में उसने फंदा लगाया.0
0
Report
नवादा के मंत्री ने छठ घाट का निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की
Patna, Bihar:नवादा जिले के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने शहर स्थित मिर्जापुर छठ घाट का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व के मद्देनजर घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छठ घाट की समुचित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, रोशनी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।0
0
Report
तेज़ रफ़्तार कार ने कचहरी आ रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर-तेज़ रफ़्तार कार ने कचहरी आ रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला। मौके पर साइकल सवार बुजर्ग की हुई मौत,मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,गुस्साए ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को पकड़कर पीटा,चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों से पुलिस की हुई नोकझोक,पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया,चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर का मामला ।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में चौथे चरण चुनाव के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारी शुरू कर दी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के चौथे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले की 8 पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के एसडीएम, तहसीलदार और थाना अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े。 बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदान की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। वहीं पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। चौथे चरण के चुनाव में 4000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी。0
0
Report
हाजीपुर के कोनहरा घाट पर छठ पूजा के लिए सुरक्षा और व्यवस्था पुख्ता
Hajipur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हाजीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक कोनहरा घाट पर नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सदर SDO विशाल कुमार के नेतृत्व में घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। शहर के 32 घाटों पर लाइटिंग, पंडाल और बैरिकेडिंग का काम जारी है। वहीं, छठ के दिन सुरक्षा के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। ऐतिहासिक कोनहरा घाट पर छठ व्रतियों के स्वागत की तैयारी तेज हो गई है। नगर प्रशासन और सदर SDO विशाल कुमार लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों की कोशिश है कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।हाजीपुर के 32 घाटों पर नगर परिषद की ओर से लाइटिंग, पंडाल, सजावट और बैरिकेडिंग का काम जारी है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था तक... हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।छठ महापर्व पर सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। एक हजार से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी घाटों पर तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण, निगरानी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा। गोताखोर और मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जा रही है.हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहरा घाट पर छठ की तैयारियां अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि लोक आस्था का यह महापर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।0
0
Report
सीतापुर में बाबू ने आंगनवाड़ी भर्ती के नाम पर रिश्वत ली; विधायक ने फटकारा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर बाबू ने लिए 2 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत। अंशिका यादव नाम की लड़की से ली रिश्वत। जानकारी होने पर भाजपा विधायक ज्ञान तिवानी पहुंचे बाबू के कार्यालय। आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद बाबू को लगाई जमकर फटकार। विधायक बोले तुमने रुपए लिए हैं नौकरी लगवाने के नाम पर। रुपए वापस करोगे या जेल जाना चाहते हो। जिसके बाद बाबू ने 14 नवंबर तक रुपए वापस करने का दिया आश्वासन। विधायक ज्ञान तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। सेवता विधानसभा से भाजपा विधायक हैं ज्ञान तिवारी.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में तेज रफ्तार पिकअप-बोलेरो की भिड़ंत, 3 घायल, अस्पताल में भर्ती
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ़्तार पिकप और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में पिकप और बोलेरो सवार 3 लोग हुए घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया अस्पताल, जहां पर घायलों का चल रहा है इलाज भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र कस्बा वारिसगंज का है मामला0
0
Report
कौशांबी में बच्चे की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद दबंगई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में युवक की दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामला करारी थाना क्षेत्र के नेता नगर का बताया जा रहा है।0
0
Report
बाइट: चार लाभार्थी महिलाएं बच्चा गोद में, शूट रंगों के साथ
Jagdalpur, Chhattisgarh:बाइट रेशमा बघेल महिला (गोद में बच्चा) बाइट रुखसाना बेगम महिला लाभार्थी (लाल चुन्नी) बाइट प्रीति कश्यप लाभार्थी (येलो शूट में ) बाइट देवती बतरा मितानिन (ब्लू शूट में)0
0
Report
Advertisement
इंदौर-देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी अवॉर्ड; राष्ट्रपति सम्मान के साथ सफाई कर्मी सम्मानित
Indore, Madhya Pradesh:स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर के अव्वल आने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहभागी बने सफाई मित्रों और शहरवासियों का आभार जताया। दरअसल, स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया। महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका है। उनके परिश्रम और शहरवासियों के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान उन्होंने सभी सफाई मित्रों और इंदौरवासियों का धन्यवाद देते हुए स्वच्छता की इस मुहिम को लगातार जारी रखने की अपील की।0
0
Report
कटनी ज्वैलर्स चोरी: दीवार फाड़कर करोड़ों के आभूषण चुरा लिए चोर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ज्वैलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घुसे शातिर चोर। कटनी में चोरों ने अब तक की बड़ी चोरी की वारदातों में से एक को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचाया है. माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशना ज्वैलर्स के शोरूम को शातिर चोरों ने निशाना बनाया. चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और करोड़ों रुपए के सोने-चांदी डायमंड के जेवरात लेकर फरार हो गए. यह चोरी करीबन 12 से 15 करोड़ रुपए हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस आसपास और शो रूम के कैमरों के वीडियो देख चोरों की पहचान की जा रही है. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके. चोरी की रकम को लेकर शोरूम संचालक और पुलिस के आंकड़ों में अंतर सामने आया है. फर्म के मालिक मोहन बजाज ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि शोरूम में करीब 12 से 15 करोड़ रुपए तक के आभूषण रखे हुए थे. शुरुआती आकलन में करीब 10 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी होने की बात सामने आई है.0
0
Report
बेगूं में पंचायती राज चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में फ्लैगमार्च, सुरक्षा संदेश दिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधानसभा क्षेत्र में आगामी 14 और 16 नवंबर को होने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत पारसोली कस्बे में पुलिस की ओर से फ्लैगमार्च निकाला गया। पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैगमार्च में चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन सहित जिले के अन्य पुलिस थानों से आए जवान शामिल हुए। पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड, AQI 414 तक पहुँचा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। IIT दिल्ली के पास आज प्रदूषण सबसे ज्यादा 414 दर्ज किया गया। दिल्ली सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय प्रदूषण ही प्रदूषण नजर आता है। राजौरी बॉर्डर पर 338 AQI, जो हवा खराब श्रेणी में आती है। लोकेशन... राजौरी बॉर्डर। दिल्ली राजौरी बॉर्डर के आस-पास प्रदूषण का AQI बढ़ता जा रहा है। दोपहर के वक्त 338 AQI पहुँचा। आसमान में प्रदूषण की चादर लिफ्टिंग नजर आ रही है। सूर्य देवता भी साफ नहीं नजर आ रहे हैं... जेएनयू में 338 AQI, IIT दिल्ली में 414 AQI, RT0 पर 397, शाद поч में 316, चांदनी चौक में 387 सहित इलाके हवा जहरीली होती जा रही है। सरकार मीटिंग पर मीटिंग कर रही है लेकिन प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।0
0
Report
दिनदहाड़े दुकान में घुसे चोर: सारनी में 20 लाख से अधिक गहने उड़ाए
Betul, Madhya Pradesh:बैठूल में चोरों के हौसले देखिए अब चोर चोरी करने के लिए दुकान का ताला नहीं तोड़ते,बल्कि ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंच रहे हैं। दुकानदार को अपनी बातों में उलझाते हैं और पलक झपकते ही लाखों का माल लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसा ही शातिराना खेल सारनी के बगडोना में देखने को मिला,जहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर पार कर दिए गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर SIT गठित की है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। तस्वीरों में देखिए चोरों की यह शातिर करतूत मामला सारनी थाना क्षेत्र के बगडोना स्थित आरना ज्वेलरी शॉप का है। यहां आरोपी बाकायदा ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। दुकानदार अरविंद सोनी से सोने की बालियां,ताबीज और दूसरे आभूषण दिखाने की मांग की। दुकानदार ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए जैसे ही जेवर निकालने अंदर गया,आरोपियों ने अपना खेल शुरू कर दिया। मौका मिलते ही दुकान में रखे सोने के झुमकों और कीमती आभूषणों का एक पैकेट उठाया और चुपचाप जेब में रख लिया। हैरानी देखिए लाखों के जेवर उड़ाने के बाद आरोपी बिना कोई खरीदारी किए आराम से दुकान से बाहर निकले और फरार हो गए। कुछ देर बाद जब दुकानदार को जेवर गायब होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए तो शातिर चोरों की पूरी करतूत कैमरे में कैद मिली। दुकानदार ने सारनी पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामले में SIT गठित की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अब सवाल यह है कि दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लाखों के जेवर उड़ाने वाले इन शातिर चोरों को पुलिस कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है。0
0
Report
CAQM की सख्ती: कैथल में 63 जगहों पर पराली जलाने के मामले दर्ज
Kaithal, Haryana:पराली जलाने के मामलों पर CAQM सख्त, कैथल में 63 जगहों पर मिले फसल अवशेष जलाने के मामले 43 स्थानों की पुष्टि, 43 किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मामले; आगामी दिनों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश कैथल में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सदस्य एस.डी. अत्री ने आज कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और जींद जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अब तक किए गए प्रयासों और आगामी दिनों की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान एस.डी. अत्री ने अधिकारियों से पराली प्रबंधन को लेकर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी दिनों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा अधिकारी अलर्ट मोड पर रहकर फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रखें। वहीं, कैथल जिले की बात करें तो अब तक पराली जलाने के 63 स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से 43 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हो चुकी है। इन मामलों में संबंधित 43 किसानों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में निगरानी और कार्रवाई को और तेज करने की तैयारी की जा रही है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
