icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244245
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow13 Mar 2025, 05:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुष्पक एक्सप्रेस में चार यात्रियों पर हमले के आरोपी की हिरासत में मौत, हॉस्‍प‍िटल में तोड़ा दम

Umesh TrivediUmesh TrivediFollowJust now
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। लखनऊ से कानपुर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला समेत चार यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी नेपाली युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार रात उन्नाव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट की हवालात में रखा गया। देर रात युवक ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को आरपीएफ कमांडेंट ने किसी कर्मचारी पर कार्रवाई की बात से इनकार करते हुए जांच जारी होने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पुष्पक एक्सप्रेस में सफर कर रहा नेपाली युवक कथित तौर पर नशे में यात्रियों से गाली-गलौज और अश्लील हरकतें कर रहा था। यात्रियों ने विरोध किया तो उसने ब्लेड जैसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत चार यात्री घायल हो गए। ट्रेन में अचानक हुए हमले से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देकर मदद मांगी। रात 10:20 बजे उन्नाव स्टेशन पर हिरासत में लिया- शिकायत मिलने के बाद मंगलवार रात करीब 10:20 बजे ट्रेन के उन्नाव स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पुत्र कउदे और पता नेपाल के डॉग जिले के बिजोली टिकरी थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। हवालात में खुद को किया घायल, हैलट में मौत- देर रात अनिल ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ स्टाफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान उसका भतीजा भी साथ था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आरपीएफ की हवालात में आरोपी के पास नुकीली वस्तु कैसे पहुंची और निगरानी के बावजूद उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कैसे कर लिया। हालांकि, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। अधिकारियों ने कहा- जांच जारी- आरपीएफ कमांडेंट लखनऊ देवेश शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। अभी किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, सीओ जीआरपी लखनऊ हृकेश यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
0
0
Report

महराजगंज: परतावल में मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के आजाद नगर स्थित रामपुर मोड़ पर मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान धनगड़ा निवासी दुखरन सिंह की पुत्री द्वारा संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों के खुलने से क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सौंदर्य प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने मां भगवती से प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, कौशल मिश्रा, रवि मिश्रा, मंजेश शुक्ला, दुर्गा दत्त यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली: चलाया जन जागरुकता अभियान, गंगा को साफ रखने के लिए दिलाई कसम

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Khuchama, Uttar Pradesh:जलीय जन्तुओ की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य ह़ै चहनिया (चंदौली) जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे शुक्रवार क़ो बलुआ मे नमामि गंगे के तहत वन विभाग चहनिया द्वारा नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी ।इस दौरान वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के छात्रों के द्वारा गंगा निर्मलीकरण प्रभात फेरी विद्यालय से बाजार होते हुए गंगा तट पर पहुंचकर पर गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि डाल्फ़िन व मनुष्य दोनों स्तनधारी हैं, जो हवा में सांस लेते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और गर्म खून वाले होते हैं लेकिन डाल्फ़िन पानी में रहती हैं, उनके पास ब्लोहोल होता है । वे सामाजिक और बुद्धिमान होती हैं। और इंसानों से अलग कई शारीरिक, संवेदी क्षमताएं रखती हैं, जबकि मनुष्य जमीन पर रहते हैं और जटिल भाषा ,संस्कृति विकसित कर चुके हैं। दोनों के बीच समानताएं (बुद्धि, भावनाएं) और अंतर (पर्यावास, शारीरिक संरचना) हैं । डॉल्फ़िन अपनी बुद्धिमत्ता और मददगार स्वभाव के कारण इंसानों के लिए खास मानी जाती हैं। वहीं संचालन कर रहे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने लोगों को गंगा स्वच्छ की शपथ भी दिलाया ।इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा फिरोज गांधी, वनरक्षक जितेंद्र यादव,अभिषेक यादव विश्वनाथ, विजय लाल, तेजबली पांडेय राजेश साहनी,जुगनू पासवान, एवं मुहम्मद शकील आदि लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

औरैया अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लाख अनुमानित कीमत के कोकीन और मादक पदार्थ जप्‍त

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow2m ago
Auraiya, Uttar Pradesh:

यूपी के औरैया जनपद में औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने 20 लख रुपए अनुमानित कीमत की कुकिंग वी एमडीएम टैबलेट्स और मीठा फेटामाइन पाउडर समेत एक अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार , पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत जहां से भेजा गया जेल । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना औरैया कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कोकीन व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में फफूद रोड नहर पर खड़ा है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा , पकड़े गए अंतर राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पुनीत प्रताप को कोकीन और MDMA टैबलेट्स और मेथमफेटामैन पाउडर जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम पुनीत प्रताप सिंह है जोकि औरैया कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है , इसके पास से कोकीन (लगभग 44.55ग्राम ) ,MDMA टैबलेट्स (4.32 ग्राम ) और मेथामफेटामैन ( 2.92 ग्राम ) बरामद हुई , तस्कर यह मॉल गाजियाबाद से लाता था और उसे नशे के आदि लोगों को बेचता था । 

 

बाइट - आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया

0
0
Report

हाथरस: सिकंदराराऊ में छात्रा रश्मि बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हाथरस पुलिस की पहल, जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदराराऊ, हाथरस। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सिकंदराराऊ में अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकंदराराऊ की कक्षा आठ की छात्रा कु. रश्मि को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रश्मि ने थाना कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई गई तथा आपसी बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा को जनसुनवाई की प्रक्रिया, शिकायतों पर कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक दूर करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लेने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

MLMadan lalFollow4m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बृहस्पतिवार रात घर के अंदर उनका शव पड़ा मिला वृद्धा के शरीर पर मौजूद गहने गायब होने की बात सामने आने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बोझिया गांव निवासी बुद्धिमती 70 पत्नी रामवृक्ष के पति के करीब 5 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं दोनों बेटे परिवार सहित बाहर रहते हैं बुद्ध मां गांव में अपने घर पर अकेले रहती थी बृहस्पतिवार रात करीब 7:00 बजे पड़ोसी पहुंचे उन्होंने बुद्धिमती को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला इस पर वह घर के अंदर झांक कर देखा तो वृद्ध पड़ी मिली जिसकी सूचना गांव के लोगों को दी ग्रामीणों के पहुंचने पर उनकी मौत होने की जानकारी हुई इस दौरान वृद्ध के शरीर पर मौजूद कुछ गहने गायब होने की बात सामने आई है ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके बेटे दिनेश को दी शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे दिनेश नें मां की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से शिकायत की इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया मुर्तिहा थाना अध्यक्ष यतिद्र सिंह ने बताया कि पुत्र ने मां की मौत को संदिग्ध मानते हुए शिकायत की है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जालौन में मिट्टी खनन, रामपुरा में हो रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर ड्राइवर की मौत

AdityaAdityaFollow4m ago
Orai, Uttar Pradesh:

जालौन: यूपी मिट्टी खनन माफिया द्वारा नगर पंचायत रामपुरा में हो रहा है अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर हुई ड्राइवर की मौत दुःखद घटना और इस घटना का जिम्मेदार और कोई नहीं जिला प्रशासन जालौन है नगर पंचायत रामपुरा के अंतर्गत अघोरी बाबा के पास यह सड़क मिट्टी खनन माफिया और जिला प्रशासन की मिली भगत से लगातार मिट्टी की खुदाई कार्य धड़ल्ले से चल रहा है यह सड़क रामपुरा से नगरा हनुमान गढ़ी को जाती है इस सड़क से नगरा और हनुमान गढ़ी के सैकड़ों छोटे छोटे बच्चे स्कूल रामपुरा जाते हैं और मिट्टी खनन माफिया के ट्रैक्टरों की वजह से बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कई बार बच्चों बाल बाल बचना पड़ा था और इसकी शिकायत कई बार मैने जिला प्रशासन को ट्वीटर के माध्यम से दी और रामपुरा थाने में लिखित पत्र दिया था लेकिन जिला प्रशासन को मिट्टी खनन माफिया मोटी मोटी रकम देते थे और अधिकारी मस्त थे लेकिन आज आखिर बड़ी घटना हो ही गई

0
0
Report

गोंडा: बारिश में मकान गिरने से बेघर हुआ परिवार, पात्र होने पर भी महिला को नहीं मिला आवास का लाभ

Itia Thok, Uttar Pradesh:

इटियाथोक। यूपी के गोंडा ज‍िले में विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पारासराय के मजरा गांव चित्ताटांडी में मिथिलेश नाम की महिला जर्जर और टूटे मकान में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहने को मजबूर है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जबकि वह इसकी पात्र है।महिला का आरोप है,कि करीब एक साल पहले बरसात में उसका मकान भरभराकर गिर गया।अब ठंड, बरसात और तेज धूप में परिवार के लिए टूटी दीवारों के बीच रहना मुश्किल हो गया है। मिथिलेश ने बताया कि उसका परिवार पीढियों से इसी जमीन पर रह रहा है।वह ब्लॉक के जिम्मेदारों से पीएम आवास के लिए कई बार गुहार लगाकर थक चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।महिला ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उसने कहा, कि उसे आवास योजना का लाभ दिलाकर उसका टूटा घर बनवाया जाए। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने नियमों का हवाला देते हुए कहा, कि तहसील प्रशासन से पीडित महिला को आपदा कोष से सहायता मिलने के बाद ही आवास दिया जा सकता है। मामले को लेकर हल्का लेखपाल राजवंत कुमार से दूरभाष पर कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

0
0
Report
Advertisement

भाकियू कार्यकर्ताओं के नाम से ब्याज मुक्त करने को लेकर हाईकोर्ट मे रिट, किसानों में आक्रोश

Shrvan PanditShrvan PanditFollow6m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग.... भाकियू का आगाज ....शामली. जनपद में एक और गन्ने के बकाया भुगतान और भुगतान पर ब्याज लेने को लेकर भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन कर रहा था वहीं भारतीय किसान यूनियन के दो कार्यकर्ताओं के नाम लेकर सहित13 किसानों द्वारा हाईकोर्ट में गन्ने के बकाए पर ब्याज के पैसे न लेने को रिट डालने को लेकर जनपद में बवाल मच गया है ।वही भाकियू जिला अध्यक्ष आशीष लाठियाँन ने दोनो किसानों को बुलाकर मीडिया के सामने खंडन किया तो वहीं हाई कोर्ट में रीट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। .... आपको बता दे।कि शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा गन्ने के बकाया भुगतान और गन्ने के भुगतान पर देरी से मिलने वाले पर ब्याज की भी मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था। वही इस बीच दो दिन पहले किसी सतीश मिश्रा व्यक्ति के द्वारा 13 किसानों का नाम लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में गन्ने के बकाया भुगतान पर ब्याज न लेने को लेकर रीट डाली गई है। जिसका पता लगते ही दोनो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष आशीष के पास पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल मीडिया के सामने दोनों किसानों को पेश करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में डाली गई रीट का खंडन किया और कार्रवाई की मांग की है।वही इस बारे में भाकियू जिला अध्यक्ष व पीड़ित किसान का कहना है , कि हमारे किसानों का धरना चल रहा था और हमारे कार्यकर्ता के द्वारा जो रेट डाली गई है उसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है और हम लोगों ने अभी दो-तीन दिन तक लगातार गन्ने के बकाया भुगतान और उसे पर लगे ब्याज को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।जवकि रीट डालने वाले सतीश मिश्रा के खिलाफ हम लोग जिलाधिकारी और शामली एसपी से मिलकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे क्योंकि यह प्रदेश के 50 लाख किसानों से जुड़ा हुआ मामला है हालांकि पीड़ित किसान का कहना है कि इस मामले का उजागर होते ही मेरे घर पर लोगों का ताता लगा हुआ है और मुझे फोन पर शिकायत की जा रही है जिस कमपुर जो और विरोध करते हैं हमारे द्वारा ना तो कोई एफिडेविट और ना ही किसी तरीके से कोई शिकायती पत्र दिया गया हम लोग इस पर कार्रवाई चाहते हैं।
0
0
Report

पीलीभीत: पूर्व मंत्री मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली समर्थकों संग सपा में शामिल

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow7m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत की 127 विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में 'घर वापसी' कर ली है। ​लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाने अली और उनके समर्थकों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता ​शाने अली के साथ पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से ​रिंकू पांडे(पूर्व प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),हसनैन सैयद, अंजुम साहब, अफसर खान, ​सचिन पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश शर्मा ​राजू गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस मौर्य ​राजू वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद गंगवार ​सोनू गंगवार, रामपाल गंगवार, राजेश यादव ​राहुल कश्यप, अनुराग बाजपेई समेत पीलीभीत से आए तमाम अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
0
0
Report

संभल में विजयदशमी पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान, ASP सुमित रामकेटे से एक्सक्लूसिव बातचीत

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow7m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:

संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।

0
0
Report
Advertisement

राजधानी समेत कई जिलों में मौसम बदला, तेज बारिश से पंडाल घूमना मुश्किल

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित गिरिडीह गुमला और कुछ इलाकों में अचानक से मौसम बदल गया है। मौसम के बदले मिजाज की वजह से जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। रांची में भी हो रही जबरदस्त बारिश ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है कि शायद आज वह पंडाल नहीं घूम पाएंगे। इस बारिश के बाद भी शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है दरअसल मौसम विभाग का अनुमान है कि देर शाम होते-होते बारिश पूरी तरीके से थम जाएगा हालांकि आसमान में बादल रहेंगे लेकिन मौसम सुहाना हो जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि देर शाम बारिश थम जाएगी इसीलिए किसी को पंडाल घूमने के दौरान कोई खलल नहीं होगी। वही मौसम विभाग ने कल सुबह से आसमान के साफ होने का भी पूर्वानुमान जताया है।
0
0
Report

108 एंबुलेंस कर्मियों का रांची NRHM कार्यालय के बाहर धरना, वार्ता पूरी नहीं

Ranchi, Jharkhand:राज्यभर के एंबुलेंस कर्मी आज रांची के NRHM कार्यालय के बाहर धरना पर थे. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कर्मियों से बातचीत की पहल की पर यह वार्ता पूरी तरह से पूर्ण नहीं हुई. वार्ता के दौरान स्वास्थ्य सचिव अजय सिंह अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ करीबन 40 एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे. उनकी एक मांग जिस पर सहमति नहीं बनी वह यह थी कि वे चाहते हैं कि सिविल सर्जन के माध्यम से एंबुलेंस को चलाया जाए. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह संभव नहीं है कि इस मांग को पूरा किया जाए इसके अलावा उनकी भुगतान की समस्या, जिन लोगों को नौकरी से बाहर किया गया था उनके बहाली की समस्या समेत उनकी सभी मांगों को सुना गया है. इनके 20 लोगों को हटाया गया था हमने बहाली का निर्णय दिया है और दिवाली के बाद फिर से वार्ता का भी भरोसा दिया है. एजेंसी के हटाने की मांग थी हमने एजेंसी को हटाने का भी निर्णय लिया है. सिविल सर्जन के माध्यम से जो यह एंबुलेंस चलाने की बात कर रहे हैं उस मांग को पूरा नहीं किया जा सकता अगर यह अब आगे बात नहीं मानेंगे तो हम नहीं प्रक्रिया के तहत बहाली करेंगे.
0
0
Report

पन्ना जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से चिंताजनक स्थिति, मेडिसिन डॉक्टर अवकाश पर

Panna, Madhya Pradesh:एक डॉक्टर के अवकाश पर जाने से हडकंप, 12 लाख 50 हजार की जनसंख्या वाले जिले में मात्र एक एमडी मेडिसन पदस्थ है. जिला प्रशासन ने डॉक्टर के छुट्टी पर जाने की जानकारी जनसंपर्क कार्यालय से जारी करवाई. पन्ना जिला अस्पताल में 66 डॉक्टर के स्थान पर 24 ही पदस्थ है, डॉक्टरों की कमी से जूझता जिला अस्पताल. पन्ना जिला अस्पताल दशकों से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, पन्ना जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी मेडिसिन डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी के दो हफ्तों के अवकाश पर चले जाने से स्थितियां गड़बड़ाई हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक डॉक्टर के छुट्टी पर जाने की जानकारी जिला प्रशासन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी करवाई है. इस बारे में जब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 66 डॉक्टरों की आवश्यकता है जिसके बदले में मात्र 24 डॉक्टर ही हैं. जिसमें डेंटिस्ट भी शामिल है. ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल में समुचित उपचार व्यवस्था चल पाना मुश्किल है. जितने भी विशेषज्ञ होते हैं उनमें से मात्र एक-एक डॉक्टर ही जिला अस्पताल में पदस्थ है. उल्लिखेय है कि पन्ना जिले की आबादी साढ़े बारह लाख के लगभग है, और ऐसी स्थिति में मात्र एक एमडी मेडिसिन डॉक्टर की पदस्थापना होना कहां तक उचित है?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top