icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow15 Apr 2025, 12:00 pm

Amroha - वेंकेटेश्वरा और हार्पर एडम्स यूनिवर्सिटी के बीच ऐतिहासिक करार, भारत में बनेगा संयुक्त परिसर

Amroha, Uttar Pradesh:

वेंकेटेश्वरा और हार्पर एडम्स यूनिवर्सिटी के बीच ऐतिहासिक करार, भारत में बनेगा संयुक्त परिसर वेंकेटेश्वरा समूह और यूनाइटेड किंगडम की 125 साल पुरानी हार्पर एडम्स यूनिवर्सिटी के बीच भारत में संयुक्त परिसर (ज्वाइंट कैम्पस) स्थापित करने पर सहमति बनी है। यह परिसर मेरठ व गजरौला में खुलेगा, जहां एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, हैल्थ केयर और इंजीनियरिंग के कोर्स चलाए जाएंगे। नई दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में आयोजित समारोह में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि और हार्पर एडम्स के वीसी प्रो. केन स्लोएन ने सहमति पत्र का आदान-प्रदान किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केंद्रीय कारागार वाराणसी में रामलीला के आठवें दिन का मंचन, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मूर्छा की लीला

Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollowJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में चल रही रामलीला के आठवें दिन के मंचन में रावण को उसका भाई विभीषण नीति की बातें बताता है, जिसे सुनकर रावण विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल देता है। विभीषण प्रभु राम के चरणों में शरणागत हो जाता है, जिसका प्रभु राजतिलक करते हैं। लंका पर चढ़ाई करने के लिए भगवान राम समुद्र से मार्ग देने के लिए विनय करते हैं। तीन दिन बीत जाने पर भी समुद्र रास्ता नहीं देता है तो राम क्रोध में आकर अपने धनुष पर बाण का संधान करते हैं, जिससे व्यथित होकर समुद्र सामने आकर सेतु निर्माण हेतु नल नील के बारे में राम को बताता है, जिनके माध्यम से सेतु का निर्माण होता है। भगवान राम द्वारा वहाँ पर रामेश्वरम की स्थापना की जाती है। समुद्र के उस पार पहुँचकर अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा जाता है। अंगद रावण को समझाने की कोशिश करते हैं, जिसे सुनकर रावण उन्हें मारने का आदेश देता है। रावण के आदेश को सुनकर अंगद को क्रोध आ जाता है वे पृथ्वी पर अपने पैर जमा कर रावण से कहते हैं कि, अगर तुम्हारे दल में कोई योद्धा मेरा पैर पृथ्वी से हटा देगा तो मैं राम की तरफ से तुम्हें वचन देता हूँ कि सीता को राम हार जायेंगे और उनके बिना ही अयोध्या लौट जायेंगे। यह सुनकर उसके सभी योद्धा अंगद का पैर उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंगद का पैर कोई भी हटा नहीं पाता। रावण खुद अंगद का पैर उठाने आता है, तब अंगद कहते हैं कि अरे अधर्मी मेरे पैर पकड़ने से तेरा कुछ नहीं होगा, जा राम के पैर पकड़ जिससे तेरा कल्याण हो। रावण के पुत्र मेघनाद और वानर सेना के बीच भीषण घमासान युद्ध होता है, लक्ष्मण के बाणों से आहत मेघनाद माया युद्ध करते हुए वीरघातिनी नाम शक्ति का प्रयोग लक्ष्मण के ऊपर कर देता है, जिससे लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। हनुमान लक्ष्मण को उठाकर लाते हैं जहाँ राम लक्ष्मण को अपनी गोद में रखकर आर्त-विलाप करते हैं। वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी, राधाकृष्ण मिश्र, उपमहानिरीक्षक कारागार, वाराणसी परिक्षेत्र राजेश श्रीवास्तव व दिल्ली से आये आचार्य मथुर दास महाराज सहित बाहर से आये सभी अतिथिगण बड़े ही भावपूर्वक इस दृश्य को देख रहे थे। विभीषण के बताने पर हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं। सुषेण के कहने पर महाबली हनुमान धवलागिरी पर संजीवनी नामक औषधि लेने पवन वेग से उड़कर जाते हैं। रावण जब यह समाचार सुनता है तो कालनेमि राक्षस के द्वारा हनुमान का मार्ग अवरुद्ध कराता है, जिसे मारकर हनुमान धवलागिरी पर पहुँच जाते हैं। वहाँ संजीवनी बूटी का न पहचान पाने के कारण हनुमान पूरा पर्वत ही उखाड़कर आकाश मार्ग उड़ते हुए नन्दी ग्राम के ऊपर से होते हुए आते हैं। नन्दीग्राम में भरतलाल को यह शंका होती है कि, कोई निशाचर आकाश मार्ग से जा रहा है, वे अपने बाण से हनुमान को नीचे गिरा देते हैं। राम-राम कहते हुए हनुमान जमीन पर गिर पड़ते हैं, राम नाम कान में पड़ते ही भरतलाल उनकी ओर दौड़ते हैं। हनुमान के द्वारा सारा वृत्तांत सुनकर भरत कहते हैं कि मेरे बाण पर चढ़ जाओ मैं यथाशीघ्र तुम्हें राम के पास भेज दूँगा। संजीवनी बूटी के द्वारा लक्ष्मण की मूर्छा दूर की जाती है। इसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा उपमहानिरीक्षक कारागार स्टेज पर आमंत्रित किया
0
0
Report

उज्जैन: मोहन यादव ने चामुंडा धाम दर्शन कर 22 करोड़ से अधिक कार्य लोकार्पण

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम गजनीखेड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां उन्होंने मां चामुंडा धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने गजनीखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 22 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। वीओ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गजनीखेड़ी हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। मां चामुंडा धाम में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इन कार्यों की लागत 22 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में शांति समिति ने दुर्गा पूजा में प्रशासन के निर्देश मानने की शपथ ली

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. जहां 2024 में भड़का था बवाल,वहाँ के लोगों ने थाने में ली शपथ कहा हम शाशन के आदेशों का करेंगे पालन,नहीं होने देंगे कोई अनर्गल काम, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के महराजगंज बाजार में बीते 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा और दंगा भड़क उठा था。 मामला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक मस्जिद के पास डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने और नारे लगाने को लेकर भड़का था, जिसके बाद कई दिनों तक क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम हो गया था, उस थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें थाना हरदी में दुर्गा पूजा व दशहरा के संबंध में थाना क्षेत्र के समस्त दुर्गा प्रतिमा स्थापना के आयोजक, वॉलिंटियर्स,व डीजे संचालकों की पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें शासन द्वारा दिए गए आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुए सभी को हिदायत किया गया व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना स्थानीय पर मौजूद दुर्गा पूजा स्थापना के आयोजक वॉलिंटियर्स व डीजे संचालकों व थाना स्थानीय पर नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी के द्वारा शपथ ली गई, व थाना परिसर में उपस्थित समस्त दुर्गा पूजा स्थापना के आयोजक वॉलिंटियर्स व डीजे संचालकों को उच्च अधिकारी गणों द्वारा दिए गए समस्त आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध किया गया,जिसमें सभी ने एक लय में शपथ लेते हुए कहा कि हम शपथ लेते हैं कि आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शाशन के निर्देशों का पालन करेंगे,
0
0
Report
Advertisement

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान पर भाजपा की हताशा, कांग्रेस का दावा

Chandigarh, Chandigarh:‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को नौटंकी बताना भाजपा की हताशा, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : राव नरेंद्र सिंह मंडियों में फसल बेचने के लिए भटक रहे किसान, अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य पर सवाल; किसानों, युवाओं और लोकतंत्र के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी चंडीगढ़/तोशाम/हांसी कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को तोशाम और हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके प्रतीकात्मक पुतले दहन किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। दोनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस का यह राष्ट्रव्यापी अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। हरियाणा में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को कांग्रेस की नौटंकी बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही है। संजय दत्त ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उसे लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान से परेशानी क्यों हो रही है। क्या भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है? क्या जनता की आवाज उठाना और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करना अब भाजपा की नजर में नौटंकी हो गया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के वोट की ताकत की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। यदि भाजपा को लगता है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है और मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो उसे सवाल उठाने वालों को बदनाम करने के बजाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है—देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर जनता का विश्वास मजबूत हो। निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से सत्ता में आने वाली किसी भी सरकार के जनादेश का कांग्रेस सम्मान करेगी। लेकिन चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को बदनाम करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की राजनीति और उसके तौर-तरीकों को अच्छी तरह समझ चुकी है। जनता को अब खोखले नारों और भ्रामक प्रचार से गुमराह नहीं किया जा सकता। कांग्रेस का यह अभियान किसी एक राजनीतिक दल के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस इस लड़ाई को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक लेकर जाएगी। लोक्तंत्र की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज को नौटंकी बताना भाजपा की हताशा : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को नौटंकी बताना भाजपा की हताशा को दर्शाता है। जब विपक्ष चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची की विश्वसनीयता और जनता के मताधिकार से जुड़े सवाल उठाता है, तो भाजपा को उन सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता के वोट से मिलती है और जनता के वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवालों का जवाब देना जिम्मेदारी है, न कि सवाल उठाने वालों का विरोध करना। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रहना चाहिए। भाजपा को अपनी राजनीतिक ताकत पर भरोसा है तो उसे निष्पक्ष चुनाव की मांग का स्वागत करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और कांग्रेस हमेशा जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से मैदान में हैं। भाजपा चाहे इस अभियान को कोई भी नाम दे, लेकिन कांग्रेस जनता के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेगी। यह लड़ाई किसी राजनीतिक पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानों और युवाओं, दोनों को निराश किया है। एक ओर किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश का युवा रोजगार और सुरक्षित भविष्य की तलाश में भटक रहा है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं ने हमेशा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं और उनके परिवारों के लिए स्थायी रोजगार तथा भविष्य की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। अग्निवीर योजना ने सेवा अवधि पूरी होने के बाद रोजगार और भविष्य की स्थिरता को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। सरकार को युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और देश की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर जवाब देना चाहिए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं के लिए रोजगार और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं और जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएं। तोशाम और हांसी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद तोशाम में प्रदर्शन के दौरान वरुण मुलाना, अनिरुद्ध चौधरी, प्रदीप गुलिया, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व एआईसीसी महासचिव प्रदीप नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिलबाग, कुलदीप, जोगिंदर ग्रेवाल, अनिल नेहरा, दिनेश शास्त्री, प्रताप सरपंच, मास्टर कमल, शिव कुमार और अक्षित कुमार सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। हांसी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, सांसद जयप्रकाश, जिला अध्यक्ष ब्रज लाल, विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, केकेसी अध्यक्ष नरेश मलिक और डीएनटी टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. धन कुमार, कांग्रेसी नेता करण सिंह बामल व वजीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा, किसानों के अधिकारों तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

त्योहारी सीजन में यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक

Jaipur, Rajasthan:त्योहारी सीजन में यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन, कोटा समेत 4 स्टेशनों पर ठहराव ; 21 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 6-6 फेरे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला। ट्रेन नंबर 06543/06544 दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी। 21 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन। कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशन पर होगा ठहराव। ट्रेन 06543 हर बुधवार दोपहर 12 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 8 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 06544 हर शनिवार सुबह 8:40 बजे जयपुर से रवाना होकर सोमवार सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। यशवंतपुर से जयपुर जाते समय भवानी मंडी में रात 12:03 बजे, रामगंज मंडी में 12:28 बजे और कोटा में रात 2:20 बजे पहुंचेगी। सवाई माधोपुर स्टेशन पर ट्रेन का आगमन सुबह 5:25 बजे होगा। जयपुर से वापसी में सवाई माधोपुर सुबह 11:05 बजे, कोटा दोपहर 12:45 बजे, रामगंज मंडी दोपहर 1:48 बजे और भवानी मंडी दोपहर 2:13 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन पुणे, कल्याण, वसई रोड, वडोदरा, रतलाम और नागदा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले NTES या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-सारणी जांचने की सलाह दी।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने यूपी महिला मोर्चा के 28 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए

Noida, Uttar Pradesh: भाजपा ने 28 जिले की महिला मोर्चा के अध्यक्ष घोषित किए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा निम्नवत् है- महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष 1 पश्चिम सहारनपुर महानगर श्रीमती सारिका गुप्ता 2 पश्चिम मेरठ जिला श्रीमती अजिता_gujrर 3 पश्चिम बुलंदशहर कु० कल्पना वमा 4 पश्चिम मेरठ महानगर श्रीमती बबिता चौहान 5 पश्चिम गाजियाबाद महानगर श्रीमती सिद्धि प्रधान अग्रवाल 6 पश्चिम हापुड़ श्रीमती पूजा शर्मा 7 संभल श्रीमती मोशिका शर्मा 8 ब्रिज मथुरा महानगर श्रीमती ममता भारद्वाज 9 श्रीमती मंजू बमो 10 ब्रिज अलीगढ़ महानगर डॉ० आरती मित्तल 11 ब्रुברי बरेली जिला हॉ० मीनाक्षी गंगवार 12 कानपुर कानपुर दक्षिण श्रीमती आशा पाण्डेय 13 कानपुर झॉसी महानगर श्रीमती नीरजा गुप्ता 14 कानपुर झॉसी जिला श्रीमती प्रवेश शर्मा 15 कानपुर फर्रुखाबाद श्रीमती प्रीति तिवारी 16 कानपुर हमीरपुर શ્રીમતી મનતા ગુપ્તા 17 कानपुर जालौन श्रीमती शशि सोमेन्द्र सिंह 18 अन्ध सीतापुर श्रीमती कुसुम सिंह 19 अच्छ अम्बेडकरनगर श्रीमती दीपिका साहू 20 अव्ध बलरामपुर श्रीमती साधना पाण्डेय 21 अवध बहराइच श्रीमती रंजीता श्रीवास्तव 22 अवघ श्रावस्ती श्रीमती माधुरी सिंह त्रिपाठी 23 अच्घ अयोध्या महानगर श्रीमती अशोका द्विवेदी 24 काशी भदोही श्रीमती सुषमा नालवीय 25 काशी अमेठी श्रीमती गीता सिंह 26 काशी मिर्जापुर श्रीमती जान्हवी कशेरा 27 काशी सुल्तानपुर श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला 28 गोरखपुर लालगंज श्रीमती सुनीता भारती
0
0
Report

करौली से करणपुर माता की पदयात्रा के 25 साल, 215 भामाशाह सम्मानित

Karauli, Rajasthan:करौली से करणपुर वाली माता के दरबार तक निकाली जाने वाली निशुल्क पदयात्राओं के 25 साल पूरे होने पर मां करणपुर गुमाणो माता सेवा समिति की ओर से सिल्वर जुबली वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर पदयात्राओं में भोजन-प्रसादी, चाय-नाश्ता, वाहन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और धर्मशाला निर्माण सहित अन्य कार्यों में सहयोग देने वाले 215 से अधिक भामाशाहों को माला, साफा, माता की चुनरी, स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर नगाड़खाना दरवाजे के पास स्थित श्री राधा गोपाल महाराज मंदिर परिसर में मां गुमाणो सेवा समिति की ओर से नवरात्र कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां करणपुर वाली माता की हस्तनिर्मित प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दुर्गा पाठ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करौली से करणपुर तक निकलने वाली निशुल्क पदयात्राओं के 25 वर्ष पूरे होने पर भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पदयात्राओं के आयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग देने वाले लोगों का आभार जताना था। पदयात्रा संयोजक गिर्राज तिवारी और समिति के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी, चाय-नाश्ते, वाहन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही धर्मशाला निर्माण और आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान हुआ। समारोह में 215 से अधिक लोगों को साफा बंधवाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणपुर वाली गुमाणो माता को आमंत्रित किया गया। मंच संचालन अंकेश पाराशर और जितेंद्र सिंह जीतू ने किया.
0
0
Report

ऑपरेशन त्रिनेत्र: सिरोही पुलिस ने 2,947 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

Sirohi, Rajasthan:सिरोही पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑयल टैंकर से 2,947 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी के इस मामले में पुलिस ने जोधपुर निवासी शुभम चौहान को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे-62 पर वीरवाड़ा कट के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टैंकर चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए नया सानवाडा के पास हाईवे पर घेराबंदी कर टैंकर को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है。
0
0
Report
Advertisement

चूरू कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव के लिए रणनीति बनाकर संगठन को मजबूती दी

Churu, Rajasthan:चूरू. जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, संगठन की मजबूती पर दिया जोर, पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावों की तैयारियों पर हुआ मंथन. चूरू। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को चूरू के जैन गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने की। बैठक में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति तैयार करने तथा संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ऑब्जर्वर सारिका चौधरी, जिला सहप्रभारी दिनेश कस्वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान एवं भीमराज जाखड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों में संगठन की स्थिति पर चर्चा करते हुए चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई। संभावित उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता तथा संगठन के साथ उनके समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top