icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow2m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और थाना विजयनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय अंशु प्रजापति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को आरोपी ने सोशल मीडिया पर मिली एक रील में दिए गए मोबाइल नंबर पर रात करीब 10 बजकर 21 मिनट पर दो वॉइस मैसेज भेजे थे। आरोप है कि इन संदेशों में उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ में आरोपी ने सोशल मीडिया पर गैंग से जुड़ी सामग्री देखने की बात बताई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रियलमी सी-51 मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

गाजियाबाद में दिन में दो बार जारी होगा ट्रैफिक बुलेटिन, सोशल मीडिया पर मिलेगी जाम की अपडेट

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow2m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिन में दो बार ट्रैफिक बुलेटिन जारी करने की पहल शुरू की है। इसके जरिए लोग घर से निकलने से पहले प्रमुख सड़कों और मार्गों पर जाम की स्थिति जान सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, बुलेटिन में जाम वाले इलाकों, वाहनों के दबाव, सड़क बंद होने और बारिश के कारण यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी जाएगी। इससे वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते चुन सकेंगे और समय बचा सकेंगे। ट्रैफिक बुलेटिन की जानकारी एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करने और यात्रा शुरू करने से पहले अपडेट देखने की अपील की है।
0
0
Report

हिन्दू आध्यात्मिक व सेवा मेला

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के 105791 छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक वन्दे मातरम् गान हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, 26 से 30 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन कानपुर, 27 अक्टूबर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, कानपुर के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में सामूहिक सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गान का आयोजन किया गया। इस दौरान सूचना लिखे जाने तक लगभग 1,05,791 छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कर राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर महानगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रातःकाल विद्यालय परिसरों में गूंजते राष्ट्रगीत के स्वरों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 से 30 नवंबर 2026 तक बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के समीप, इस भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों और सेवा कार्यों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भवानी भीख तिवारी, नवेंदु शुक्ला, संजीव दीक्षित, बृजमोहन एवं गुणवंत कोठारी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर ने बाल गृहों का निरीक्षण किया, शिशु दत्तक योजना पर नए निर्देश

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने राजकीय सम्प्रेक्षक गृह, किशोर गृह और शिशु गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान शिशु गृह में आवासित एक बालिका को भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। शिशु को पाकर माता-पिता भावुक हो गए। जिला कलक्टर ने उन्हें बालिका को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर जोर दिया। वहीं, किशोर गृह में बच्चों की शिक्षा, नियमित काउंसलिंग, पेंटिंग प्रशिक्षण और कौशल विकास गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए।
0
0
Report

अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा, वोट-खोसने की नीति खत्म करने की बात कही

Hansi, Haryana:मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भिवानी में सहकारिता मंत्री बोले- राज खोसने की नीति पर चल रही, शोर मचाने की मास्टरी की हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा मंगलवार को भिवानी पहुंचे। वे भिवानी में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित जेएलजी ग्रुप की महिलाओं के चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने 2 पैक्स का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का काम 1996 में देवगोड़ा प्रधानमंत्री थे और कांग्रेस समर्थन किए हुए थी। सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष थे। किसी ने कह दिया कि सरकार गिरा दें, आप प्रधानमंत्री बन जाएंगे। समर्थन वापस ले लिया। समर्थन वापस लेने पर प्रधानमंत्री देवगोड़ा ने कहा कि "एन ओल्ड मैन इन ए हैरी।" अरविंद शर्मा ने कहा कि अब इसी तरह से स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस किसी तरह से राज खोसने की नीति पर है। तीसरी बार केंद्र सरकार बनी है। सरकार ने मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास जीता है। हर श्रेणी के लिए काम किया है। हर किसी के लिए और ज्यादा जोश से काम करेंगे, 36 बिरादरी का विश्वास है। अब वोट चोरी व एसआईआर को लेकर विरोध कर रही है। कांग्रेस शोर मचाने की मास्टरी कर रखी- अरविंद शर्मा डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि एसआईआर का मूल मंत्र है हरियाणवी भाषा में कदीमी भारतीय है उसका एक वोट कहीं भी रहेगा, उसे कोई भी नहीं काट पाएगा। 18 साल की उम्र से ऊपर के व्यक्ति का एक वोट कोई भी नहीं काट सकता। वोट कट किसके रहे हैं, जिनकी मौत हो गया या फिर जिसके डबल वोट बने हुए हैं। जिसके शिफ्टिंग वोट हैं। कांग्रेस शोर मचाने की मास्टरी कर रखी है, झूठ बोलने की। संवैधानिक संस्थाओं को लेकर पूरा शोर बचाकर कोशिश कर रही है कि लोगों का विश्वास हट जाए। लेकिन लोग समझ चुके हैं। हर व्यक्ति को समझ आ गया है कि कांग्रेस का झूठ का पिटारा चलेगा नहीं।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों से पहले सदर बाजार में डीसीपी निहारिका भट्ट ने फ्लैग मार्च किया

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DCP NIHARIKA BHATT LEADS POLICE FLAG MARCH IN SADAR BAZAR AHEAD OF FESTIVE SEASON & REVIEWS SECURITY ARRANGEMENTS / VISUALS / NIHARIKA BHATT (DCP, NORTH DISTRICT) S/B दिल्ली: त्योहारों के मौसम से पहले सदर बाजार में डीसीपी निहारिका भट्ट ने पुलिस फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा, "त्योहारों के मद्देनज़र सदर बाजार में आज एक फ्लैग मार्च निकाली गई है। इसका उद्देश्य है कि हम यहां जायजा ले सकें कि कितना फुटफॉल हो रहा है, क्राउड किस प्रकार से चल रहा है और साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी आज सुबह हुई थी... भीड़ लगातार बढ़ रही है, इसके और बढ़ने की उम्मीद है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।"
0
0
Report

हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow12m ago
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी को हत्या के मामले की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का बयान भी सामने आया है। बाइट: सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण।
0
0
Report

करवाचौथ से पहले ही पत‍ि को मारने की साज‍ि‍श, ज‍िम ट्रेनर प्रेमी ने घर में घुसकर मार द‍िया था चाकू

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow17m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति अपार्टमेंट में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथेरिया पर सोते समय चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा के जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने घर में घुसकर उन पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक अस्पताल में भर्ती हैं। 

 

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, पुलिस जांच में पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच संबंधों तथा पति को रास्ते से हटाने की कथित साजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। करवा चौथ से ठीक पहले हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के बनाना ट्री होटल में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow20m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को बनाना ट्री होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना 27 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि होटल की पांचवीं मंजिल पर बने बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी। देखते ही देखते आग छठी मंजिल पर बने कमरों तक भी पहुंच गई। फायर विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान होटल में मौजूद कुल 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। बाइट: अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद
0
0
Report

दिल्ली तालुका स्टेडियम में गुर्जीर महासभा का आयोजन; सामाजिक उत्थान के संकल्प

New Delhi, Delhi:दिल्ली के तालुका स्टेडियम में गुर्जर महासभा का किया गया आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रैली गुर्जर समाज के स्वाभिमान, सम्मान, एकता, गौरवशाली विरासत एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को समर्पित है। गुर्जर महासभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई सांसद और विधायक पहुंचे इस आयोजन का उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना, युवाओं को प्रेरित करना तथा शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। पंकज चौधरी केंद्रीय राज्य वित्त राज्य मंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर महासभा ने तीनों जातियां को चाहे वह कुर्मी हो पटेल हो या फिर गुर्जर हूं एकजुट करने का काम किया है इस महासभा के जरिए एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है हरिश्चंद्र भाटी अध्यक्ष गुर्जर महासभा 120 साल पुरानी यह संस्था है संविधान में जिस तरीके से पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने और उनके उद्यान के लिए संविधान में कहा गया है हम मांग करते हैं कि सरकार उसको लागू करें कमेटी बनी लेकिन कमेटी का अप्रूवल अभी तक लागू नहीं किया गया कई राज्यों में चुनाव है यह एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी कहा जा सकता है क्योंकि जिस तरीके से गुर्जर समाज को आगे बढ़ना चाहिए शिक्षा में व्यापार में उसको आगे बढ़ाने की और कोशिश की जाएगी राजेश नगर कैबिनेट मंत्री हरियाणा हरियाणा सरकार में हो या फिर केंद्र सरकार से हम इस बात को आगे बढ़ाएंगे की गुर्जर समाज के लिए जो भी काम हो सकते हैं हम पूरी कोशिश करेंगे किया जाए
0
0
Report

डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी क‍िया नोटिस

SShyamFollow24m ago
New Delhi, Delhi:

अरव‍िंद स‍िंह/नई द‍िल्‍ली: डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 और DPDP नियम, 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन ने यह याचिका दायर की है  

याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम राहत के तौर पर  प्रावधानों पर रोक लगाने की मांग की  जिस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना एकतरफा आदेश पास नहीं कर सकते।

 

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने सुप्रीम कोर्ट में  इस क़ानून को चुनौती दी है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर पत्रकारों को किसी व्यक्ति के बारे में खबर प्रकाशित करने से पहले उससे अनुमति लेनी पड़ी, तो खोजी पत्रकारिता और समाचारों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल हो जाएगा।

 

DNPA ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम की धारा 7, 17(2), 18, 19, 27, 29, 36, 37 और 44(3) को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है।
 

इसके अलावा, याचिका में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 (DPDP Rules, 2025) के नियम 16, 17 और 23 को भी चुनौती दी गई है।

 

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील माधवी दीवान ने कहा कि इस कानून के प्रावधानों से न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे।अगर हमें इस बात के लिए किसी व्यक्ति की मर्जी पर निर्भर रहना पड़े कि वह अपनी व्यक्तिगत जानकारी के इस्तेमाल की अनुमति देगा या नहीं, तो ख़बर पब्लिश करने का मकसद ही खत्म हो जाएगा।
 

खबरें समय पर लोगों तक पहुँचनी चाहिए। अगर हमें किसी व्यक्ति के बारे में खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी अनुमति लेनी पड़ेगी, तो न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे। फिर पत्रकारिता करने का क्या मतलब रह जाएगा!

 

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि याचिकाकर्ता इस क्षेत्र के एक्सपर्ट हैं और वे केंद्र सरकार को ऐसे उपाय सुझा सकते हैं, जिनसे कानून का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।

 

इसके जवाब में वकील ने कहा कि याचिका दायर करने के बाद DNPA ने केंद्र सरकार को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा था।DNPA ने 10 अगस्त 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक विस्तृत ज्ञापन दिया था। इसमें DPDP Act और उसके नियमों को लागू करने से जुड़ी चिंताओं को उठाया गया था।इसके बाद 25 अगस्त 2026 को DNPA के प्रतिनिधियों और मंत्रालय के अधिकारियों के बीच एक मीटिंग भी हुई।

 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों और मीडिया की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

0
0
Report
Advertisement

सीपी जोशी के जयपुर बयानों पर बीजेपी में हलचल, मदन राठौड़ ने साफ किया कोई नाराज नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। एंकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज? चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी बोले, मैंने तय किया है। अगले 2 साल जयपुर नहीं जाऊंगा, जयपुर की तरफ नहीं देखूंगा। कहा- मैं स्टेट के कामों में दखल नहीं रखता। मुझे किसी ने बताया कि जयपुर वाले मुझसे नाराज हैं। सीपी जोशी के बयान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़। कहा- उनसे कोई नाराज नहीं, वो हमारे वरिष्ठ नेता हैं। राठौड़ ने सीपी जोशी को बताया अपना राजनीतिक पूर्वज। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के एक बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। सीपी जोशी ने बेगूं में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने मुझ से किसी ने कहा कि जयपुर वाले आपसे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्टेट के फैसलों से दूर रहता हूं और उन्होंने तय किया है कि दो साल तक जयपुर की तरफ नहीं देखेंगे। जोशी के बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आखिर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है, जिसकी वजह से उन्हें खुले मंच से यह बात कहनी पड़ी। मदन राठौड़ की बाइट……
0
0
Report

90 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट से 2.15 करोड़ ठगी; केरल दो गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:90 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट से 2.15 करोड़ ठगी; केरल दो गिरफ्तार जयपुर vishnu जयपुर में 90 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2 करोड़ 15 लाख रुपए ठगने का खुलासा किया ठगों ने खुद को CBI अधिकारी और RBI मैनेजर बताकर बुजुर्ग को ऐसा डराया कि वो कई दिनों तक उनकी बातों में उलझे रहे और परिवार तक को इसकी भनक नहीं लगने दी। अब जयपुर शहर पुलिस ने मामले में केरल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम कहां-कहां पहुंची और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। शहर के ज्योति नगर थाने में 90 वर्षीय गणपत सिंह भंडारी को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 15 लख रुपए की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई गई। FIR मे बताया गया कि 28 जुलाई 2026 को गणपत सिंह भंडारी के पास व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने पुलिस की वर्दी पहन रखी تھی और खुद को मुंबई का CBI अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि मुंबई में 50 करोड़ रुपये का हवाला ट्रांजैक्शन पकड़ा गया है और उसमें से कुछ रकम बुजुर्ग के बैंक खाते में जमा हुई है। इसके बाद गिरफ्तारी की धमकी दी गई और परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं देने के लिए कहा गया। साइबर ठगों ने यहीं पर खेल खत्म नहीं किया। कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल कर खुद को RBI का मैनेजर बताया। बुजुर्ग से म्यूचुअल फंड की पूरी जानकारी मांगी गई। इसके बाद अलग-अलग समय पर रुपयों की डिमांड की जाने लगी। पुलिस के अनुसार गणपत लाल ने ठगों के बताए बैंक खातों में कई बार में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 2 करोड़ 15 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर शहर दक्षिण पुलिस ने बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू की। पीड़ित के खाते से निकली रकम कई स्तरों पर सैकड़ों बैंक खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस ने संदिग्ध खातों को चिन्हित कर संबंधित खातों को डेबिट फ्रीज कराया और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य विवरण जुटाए। जांच के दौरान करीब 70 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन से जुड़े एक ICICI बैंक खाते का सुराग मिला। इसके बाद केरल के तीन बैंक खातों की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो खातों में पांच-पांच लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। खाताधारकों ने इन रुपयों को चेक के जरिए निकाल लिया। बैंक खातों की जांच और ट्रांजैक्शन के सुरागों के आधार पर जयपुर दक्षिण पुलिस की टीम केरल के एर्नाकुलम पहुंची। यहां से दो आरोपियों आनंद बाबू और इबिन बेसिल को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाया गया। संबंधित न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। इस मामले में सबसे चिंताजनक पहलू पीड़ित की उम्र है। पुलिस के मुताबिक 90 वर्षीय बुजुर्ग को कई दिनों तक वीडियो कॉल के जरिए भरोसे और भ्रम में रखा गया। उन्हें इस तरह डराया गया कि वे अपने परिचितों और परिजनों से भी बात साझा नहीं कर पाए। साइबर ठग अक्सर पुलिस, CBI, ED या RBI जैसे संस्थानों का नाम लेकर गिरफ्तारी और जांच का डर दिखाते हैं। वे लोगों को लगातार कॉल पर बनाए रखते हैं और गोपनीयता के नाम पर किसी से संपर्क नहीं करने देते हैं। जयपुर दक्षिण पुलिस की इस कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन जांच का दायरा अभी बड़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 2 करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी में और कौन-कौन शामिल है और रकम किन खातों के जरिए आगे पहुंचाई गई।
0
0
Report

राजस्थान में रोड कनेक्टिविटी से विकास को नई रफ्तार

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिविटी से विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क निर्माण में अहम उपलब्धि 37,527 करोड़ रुपये से हुआ 51,790 किमी सड़कों का विकास 9,704 करोड़ रुपये से बिछाई गई 18,917 किमी लंबाई की नई सड़कें 1,760 गांव डामर सड़कों से जुड़े, 12,311 करोड़ रुपये से अधिक व्यय अटल प्रगति पथों से ग्रामीण आबादी को मिल रहा सुगम आवागमन सरकार ने राजस्थान में सड़कों के निर्माण में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सिर्फ पौने तीन साल में ही 37 हजार 527 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर 51 हजार 790 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विकसित राजस्थान के संकल्प को हासिल करने की दिशा में इसे माइलस्टोन माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में धूल, कीचड़ और जलभराव की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए अटल प्रगति पथ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके तहत 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में 765 अटल प्रगति पथों के निर्माण के लिए 1 हजार 686 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें से 335 अटल प्रगति पथों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि, शेष कार्यों को 31 जनवरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा नॉन-पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण तथा नए मिसिंगリンク सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2026-27 में 3 हजार 453 कार्यों हेतु 2 हजार 226 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें से 2 हजार 836 कार्यों के कार्यादेश जारी कर 6 हजार 815 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण एवं नया निर्माण किया जा रहा है। वहीं, वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत 21 जिलों के 73 विधानसभा क्षेत्रों में 58 करोड़ रुपये की लागत के 424 निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में सड़क नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पुलों एवं रेलवे क्रॉसिंग पर आधारभूत संरचनाओं का विकास भी किया जा रहा है। राज्य में 13 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और 17 रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 39 आरओबी और 12 आरयूबी के कार्य प्रगतिरत हैं। इसके अलावा 13 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है और 13 का निर्माण कार्य जारी है। इसी प्रकार भरतपुर शहर में हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट चौराहे तथा काली बगीची चौराहे से बिजलीघर चौराहे होते हुए आरबीएम अस्पताल तक और जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में मुहाना मोड़ पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य भी जारी है। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में 1 हजार 900 करोड़ रुपये व्यय कर 610 किलोमीटर लंबाई के 26 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। जबकि 3 हजार 220 करोड़ रुपये की लागत से 303 किलोमीटर लंबाई के 26 कार्य प्रगतिरत हैं। वार्षिक योजना 2026-27 के अनुसार 12 हजार 461 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों के 623 किलोमीटर के कार्य का अनुमोदन किया गया है। इसमें से 3 हजार 920 करोड़ रुपये की लागत से190 किलोमीटर लम्बाई के 4 कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार पुख्ता मॉनिटरिंग के जरिए सड़क निर्माण की क्वालिटी पर भी पूर्ण ध्यान दे रही है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों, सेंसर और अन्य उपकरणों की मदद से यातायात की वास्तविक समय में निगरानी एवं प्रबंधन किया जा रहा है। इसी प्रकार ऑनलाइन निगरानी प्रणाली ‘सुगम पथ’ और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीएमआईएस) के माध्यम से परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, प्रदेश के 165 टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा भी स्थापित की गई है, जिससे टोल भुगतान की प्रक्रिया अधिक सुगम हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क विकास के नवाचारों से राजस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित यातायात और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण को गति मिल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ते हुए विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top