244221
Amroha - गंगा स्नान के दौरान चार युवक डूबे, दो को बचाया गया
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर तहसील के पुठ गांव में गंगा स्नान करते वक्त चार युवक डूबे। ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, जबकि 26 वर्षीय रोहित गुप्ता और 22 वर्षीय गौरांग की तलाश जारी है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। हसनपुर SDM मौके पर पहुंचे, प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेड रोड पर योगासन पर मौलाना कमरुद्दीन साहिल की टिप्पणी वायरल
Chinsurah, West Bengal:রেड़ রোডে যোগাসন নিয়ে মৌলানা কামরুদ্দিন সাহিল হাসমতির বাইট।0
0
Report
प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ
Chinsurah, West Bengal:প্রধানমন্ত্রীর কপ্টার নামল。0
0
Report
नीट-यूजी शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए जिल प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा तैनाती
Jhajjar, Haryana:नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी : डीसी शांतिपूर्ण परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जिला के आठ परीक्षा केंद्रों पर 2348 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था दुरुस्त डीसी वर्षा खांगवाल ने नीट परीक्षा की तैयारियों के चलते परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा एंकर जिला में रविवार 21 जून को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के विद्यालयों में कुल आठ परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं,जिनमें 2348 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने उपरांत दी। इस अवसर पर डीसीपी धारणा यादव भी साथ रहीं। डीसी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों के चलते एनटीई की तरफ से भी मॉक ड्रिल की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि नीट परीक्षा 21जून रविवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक (दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 2 बजे से 06 बजे तक) झज्जर के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के अलावा परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने एनटीए के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक सेंटर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों की तैनाती की है। सभी परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 163 लागू जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने बताया कि शांति एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी व निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम झज्जर रवि मीणा को परीक्षा केंद्रों के लिए ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बाइट डीसी वर्षा खांगवाल।*0
0
Report
Advertisement
जनसंवाद में समाजसेवी अभिनव भार्गव ने समस्याओं पर की चर्चा, विकास का दिया भरोसा
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां। सीतापुर। ग्राम पंचायत क्योंटी बादुल्ला में कांग्रेस जिला सचिव डॉ. करीम अंसारी के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी राजा भार्गव ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया। राजा भार्गव ने कहा कि जनता का विश्वास मिलने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं हयात कौसर ने महंगाई, बेरोजगारी और दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में विजय अवस्थी काशीराम भार्गव, जाउद्दीन अंसारी, मुशीर भाई, इश्तियाक, रामदास भार्गव, रामखेलावन भार्गव, मौलाना मोईद, अखलाक प्रधान, नंदकिशोर, अमन, सिराज, हाफिज अतीकुर्रहमान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने झांसी में कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:झांसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी जनपद में कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की。0
0
Report
गोंडा में तेज रफ्तार पिकअप की भिड़ंत, दो घायल स्कॉर्पियो चालक
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरेंद्रपुर मोड़ के पास आज शनिवार देर शाम उसे समय हड़कंप मच गया। जब गोंडा से वापस अपनी स्कॉर्पियो लेकर छपिया जा रहे डब्लू नरेंद्रपुर मोड़ के पास अपनी स्कार्पियो को खड़ी करके जलपान कर रहे थे। इसी दौरान गोंडा की तरफ से बस्ती जा रहे तेज रफ्तार पिकअप लेकर जा रहे चालक आकाश जायसवाल और अवधेश यादव जो कि नशे में धुत थे। इन्होंने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी स्कॉर्पियो गाड़ी इस भीषण टक्कर के बाद 200 मीटर आगे चली गई। इस पूरे सड़क हादसे में पिकअप पलटने से चालक आकाश जायसवाल और अवधेश यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जो बस्ती जिले के रहने वाले हैं तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो और पिकअप दोनों को गोंडा मनकापुर मार्ग से हटवा करके वाहनों का आवागमन शुरू करवा दिया गया है। इस पूरी घटना को लेकर के स्कॉर्पियो मलिक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। पिकअप पलटने के बाद उसका अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही साथ अगला शीशा भी टूट गया है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंतनगर मोहल्ले में रहने वाले शिक्षक कृष्ण कुमार यादव हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को 2 साल 11 महीने 23 दिन बाद आज शनिवार देर शाम गोंडा न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है साथ ही साथ दोनों आरोपियों संदीप यादव और जग्गा उर्फ जवाहर मिश्रा पर 43-43 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया गया है। इन दोनों आरोपियों ने बीते 28 जनवरी 2023 को शाम 7:30 बजे संदीप यादव के किराए के मकान पर पहुंचकर तमंचे की बट से सिर पर वार करके कृष्ण कुमार यादव को बेहोश कर दिया था और उसके बाद मफलर से उसके गले को कस करके मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया गया था क्योंकि कृष्ण कुमार यादव की बहन से मुख्य आरोपी संदीप यादव की दोस्ती थी और इसी बात को लेकर के जब कृष्ण कुमार यादव को पता चला तो कृष्ण कुमार यादव ने अपनी बहन से मिलने के लिए संदीप यादव को मना किया था। 28 जनवरी 2023 को घटना के दिन जब कृष्ण कुमार यादव की बहन लखनऊ पेपर देने के लिए गई हुई थी और इस दौरान मौके का फायदा उठाकर के मौके पर पहुंचकर इन दोनों आरोपियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया था। नगर कोतवाली पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को 30 जनवरी 2023 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मुख्य आरोपी संदीप यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि कृष्णा कुमार यादव अपनी बहन से बार-बार मिलने से मना कर रहा था लेकिन उसकी बहन मुझे बेहद प्यार कर रही थी इसलिए मैंने अपने साथी के साथ मिलकर इस पूरी घटना कौन जम दिया था। नगर कोतवाखी पुलिस द्वारा इस पूरे हत्याकांड की जांच करके न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। जहां पर अभियोजन0
0
Report
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से 9.44 करोड़ किसान लाभान्वित
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर बामेती, पटना में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की तथा उपस्थित किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी संबोधन भी सुना। पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किसानों के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सहायता राशि बिहार के किसानों के सशक्तिकरण, उनकी आर्थिक सुरक्षा एवं कृषि क्षेत्र के सतत विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। देश के करोड़ों अन्नदाताओं को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार।0
0
Report
पुलिस ने हत्या का किया खुलासा
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थानाक्षेत्र के पिपरहवा में बीते 16 जून को हुई मुकेश गुप्ता हत्या का पुलिस ने किया खुलासा। जिले की मोहाना पुलिस एसओजी, सर्विलांस की टीम ने मामले का खुलासा किया जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस जिले के सदर सीओ विश्वजीत सौरयान द्वारा किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर सीओ द्वारा बताया गया कि मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी मगरहिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इस घटना के खुलासे को लेकर बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त आनंद लोधी की बहन ने मुकेश से प्रेम सम्बन्ध के चलते आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मुकेश नेपाल और फिर मुंबई चला गया था।जिसके वापसी की खबर पर तीनों अभियुक्तों द्वारा योजना बना कर रेकी करते हुए। मुकेश गुप्ता की हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए तीनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया।0
0
Report
Advertisement
नीट परीक्षा: जळगाव के 12 केंद्रों में सुरक्षा चाकचौबंद, 5 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात एकूण 12 केंद्रांवर उद्या नीट परीक्षा पार पडणार असून पाच हजाराच्या आसपास विद्यार्थी परीक्षा देणार आहेत. नीट परीक्षेच्या पार्श्वभूमीवर अनुचित प्रकार घडू नये म्हणून जिल्हा प्रशासनाकडून प्रचंड खबरदारी घेण्यात आल्याचे चित्र परीक्षा केंद्रावर पाहायला मिळत आहे. उकाड्याचा विद्यार्थ्यांना त्रास होई नये म्हणून प्रत्येक हॉलमध्ये कुलर याबरोबरच इमारतीत पाण्याची व्यवस्था करण्यात आलेली आहे. परीक्षा केंद्राच्या मुख्य प्रवेशद्वारापासून ते परीक्षेच्या हॉलपर्यंत, तसेच हॉल मध्ये असे सर्वत्र सीसीटीव्ही कॅमेरे बसवण्यात आले आहेत. परीक्षा हॉलच्या बाहेर जामर देखील बसवण्यात आल्या असून सुरक्षेसह संपूर्ण अशी काळजी, खबरदारी घेण्यात आली आहे. जिल्हा प्रशासनाने स्वतंत्र्याशी समिती नियुक्त केली होती तसेच सहा निरीक्षक देखील नेमण्यात आलेले आहेत त्यांच्याकडून सुरक्षेचा तसेच व्यवस्थेचा वेळोवेळी आढावा घेण्यात आला आहे. पोलीस अधीक्षक , जिल्हाधिकारी यांच्याकडून देखील आज परीक्षा केंद्रांवर जाऊन सुरक्षेचे तसेच व्यवस्थेचा आढावा घेण्यात आला. जळगाव शहरातील शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालयाच्या परीक्षा केंद्रावरून आमचे प्रतिनिधी वाल्मिक जोशी यांनी आढावा घेतला आहे.0
0
Report
भजनलाल शर्मा आबूराज पहुंचे, पॉलो ग्राउंड में अभिनन्दन और शिलान्यास की कार्यक्रम की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:सिरोही मुख़्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे आबूराज विशेष विमान से पहुंचे आबूराज के पॉलो ग्राउंण्ड प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, जिला कलक्टर रोहिताश्वरसिंह, एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारियो ने की आगवानी पॉलो ग्राउंड मे आयोजित कार्यक्रम मे लेंगे भाग साधूसंतो और विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का किया जाएगा अभिनन्दन माउंट आबू का नाम आबूराज करने पर किया जाएगा अभिनन्दन विभिन्न कार्यों का किया जाएगा शिलान्यास आबू विकास समिति की बैठक मे भी मुख्यमंत्री लेंगे भाग0
0
Report
बूंदी में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में वन विभाग ने अवैध आरा मशीनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया। उप वन संरक्षक डॉ. ए.एन. गुप्ता के निर्देश पर हिंडोली तहसील के ग्राम अलोद में संचालित आरा मशीनों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस संचालित पांच आरा मशीनों को चिन्हित कर मशीनों, उपकरणों और अवैध लकड़ी के स्टॉक को जब्त कर परिसर सीलबंद कर दिया गया। आलोक नाथ गुप्ता उपवन संरक्षक ने बताया कि वन विभाग की संयुक्त टीम ने राजस्थान वन उपज नियम 1983 एवं राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक लाइसेंसधारी आरा मशीन पर स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं मिलने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन उपज के अवैध दोहन और अवैध आरा मशीनों के संचालन के खिलाफ भविष्य में भी सख्त अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर देशभर से बधाई संदेश
Noida, Uttar Pradesh:देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ。0
0
Report
दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन पर टिकट रहित बंदर ने गोद में चढ़कर चूम लिया
Noida, Uttar Pradesh:Something extraordinary happened today on the Delhi Metro's Pink Line (Sarai Kale Khan station)! A 'monkey friend' was traveling ticketless and in full swag. Things took a wild turn when he hopped right onto a young woman's lap and even planted a kiss on her!0
0
Report
नीट-यूजी: तीन केंद्रों पर सुरक्षा चाकचौबंद, प्रशासन ने ली सुरक्षा-तत्परता
Munger, Bihar:तीन परीक्षा केंद्रों पर आज नीट-यूजी की परीक्षा, जिला प्रशासन अलर्ट .. अभ्यर्थियों का प्रवेश 11 बजे से 1:30 बजे तक हीं किया जाना है मुंगेर : जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) की परीक्षा संचालित की जाएगी। इसको लेकर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज तथा बैजनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा एकल पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच संचालित की जाएगी। ऐसे में इस परीक्षा के शांति व कदाचारमुक्त माहौल में संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर इंतजाम किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों के लिए जोनल दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवान तथा उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी के नेतृत्व में भी पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध है मूलभूत सुविधा परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से लेकर उनके जांच, दस्तावेज सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केंद्राधीक्षकों व संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन के दौरान एनटीए के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन तलाशी ली जाएगी तथा केवल वैध प्रवेश-पत्र व अनुमन्य सामग्री के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर चिपकाए गए फोटो से होगा मिलान परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर चिपकाए गए पासपोर्ट साइज के फोटो से परीक्षार्थियों के चेहरे का मिलान किया जाएगा। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, प्रवेश पत्र में चिपकाए गए पोस्टपार्ट साइज का फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र तथा पारदर्शी पानी की बोतल लेकर ही प्रवेश कर पाएंगे। परीक्षार्थियों के लिए 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है तथा दिन के 1.30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीाणीकर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि नीट (यूजी) देश की एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील परीक्षा है, इसलिए परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कदाचार रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने, केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया0
0
Report
Advertisement
