244235
Amroha - पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर किया दीप प्रज्ज्वलित
Gajraula, Uttar Pradesh:प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित अभियान चलाया गया। रविवार की शाम गजरौला में नगर पालिका परिषद के स्वच्छता प्रेरक एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चौपला रोडवेज स्टैंड के पास मोहल्ला सुल्तानगर शिवाजी नगर में स्थित डा. आंबेडकर पार्क पर उनकी प्रतिमा पर मोमबत्ती व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंता में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम आज
Baran, Rajasthan:अंता में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से विवाहिता की मौत, अस्पताल में किया मृत घोषित बारां के अंता कस्बे में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल घूम रही 40 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया。 जानकारी के अनुसार मृतका खजुरना निवासी है। मृतका के देवर सत्य प्रकाश मीणा ने बताया कि उसकी भाभी रविवार रात खाना खाकर सोरसन रोड पर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अंता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ हवाई सिंह यादव भी उप चिकित्सालय पहुंचे। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, जिसका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सीएम योगी गोरखपुर से किसानों को 493 करोड़ का कृषि अनुदान भेजेंगे
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी सोमवार को गोरखपुर से 9 लाख से अधिक किसानों को भेजेंगे 493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि बाढ़, ओलावृष्टि व चक्रवात से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी डीबीटी राशि योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद शिक्षक मतदाता संवाद (रैली) में सीएम योगी होंगे शामिल, करेंगे संबोधित लखनऊ, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (12 अक्टूबर) को गोरखपुर की धरा से प्रदेश के किसानों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से प्रभावित प्रदेश भर के 9 लाख से अधिक कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 493 करोड़ रुपए की कृषि निवेश अनुदान राशि का अंतरण करेंगे। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित होगा। इसके बाद सीएम योगी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड एमएलसी चुनाव से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी सहायता राशि हाल के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़ और बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फسलों को भारी नुकसान पहुंचा था। किसानों के नुकसान की भरपाई करने और उनके खेतों-खलिहानों में खुशहाली लौटाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खुद डीबीटी प्रणाली के जरिए एक क्लिक से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे। कई जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित0
0
Report
किसान आंदोलन में नया मोड़: बेनीवाल ने हाईवे खोलने का फैसला लिया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर से बड़ी खबर घड़साना में चल रहे किसान आंदोलन का मामला देर रात राज्य सरकार के साथ RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता लेकिन वार्ता में नही बन पाई सहमति सरकार देना चाह रही पाँच + दो सिंचाई बारी लेकिन किसान प्रतिनिधि अड़े छ + दो की बारी के लिए ऐसे में दो दिनों से किसानों की परेशानी देख RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने हाइवे जाम खोलने व संघर्ष समिति के स्तर पर आगामी निर्णय करने का लिया फैसला बेनीवाल बोले किसानों के मुद्दे पर सरकार संजीदगी से आए पेश पंचायती राज चुनाव की व्यस्तता के चलते संघर्ष समिति के अगामी कार्यक्रम में शामिल होंगे बेनीवाल बेनीवाल बोले किसानों को हक़ दिलाने के लिए लड़ाई रहेगी जारी0
0
Report
Advertisement
नरेला में कार पर फायरिंग की कोशिश, मिसफायर से बची पिता-पुत्र की जान
New Delhi, Delhi:नरेला में सनसनी: बवाना नहर के पास कार सवार पिता-पुत्र पर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग का प्रयास; होने पर मारी ईंट, हमलावरों की देसी पिस्टल मौके पर छूटी राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (औद्योगिक क्षेत्र) थाना इलाके से सरेराह जानलेवा हमले की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ सेक्टर-5 स्थित बवाना नहर के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑल्टो कार को जबरन रुकवाया और उसमें बैठे पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि बदमाशों का हथियार 'मिसफायर' (गोली नहीं चली) हो गया, जिससे दोनों की जान बाल-बाल बच गई। वारदात के दौरान हमलावरों की देसी पिस्टल मौके पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।0
0
Report
भिंड में हनी ट्रैप गैंग भंडाफोड़; बुजुर्गों से रंगदारी वसूल, महिला समेत दो गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर बुजुर्गों से करते थे वसूली, एक महिला समेत दो गिरफ्तार। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, देहात थाना पुलिस ने बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक खतरनाक 'हनी ट्रैप गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के दो अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित बुजुर्ग ने देहात थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़ित के अनुसार, करीब 15 दिन पहले एक अनजान महिला का फोन आया, जिसने खुद को रिश्तेदार बताकर मीठी-मीठी बातें कीं और मिलने के बहाने सर्किट हाउस के पास बुलाया। इसके बाद चाय पिलाने के बहाने महिला बुजुर्ग को अपने घर ले गई। पहले से रची साजिश के तहत गैंग के सदस्यों ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने, बलात्कार और SC/ST Act के झूठे केस में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। डर के मारे पीड़ित ने 2 घंटे के भीतर 1 लाख रुपये दे भी दिए। लेकिन और रुपयों की माँग पर परेशान होकर बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भिंड के देहात थाना क्षेत्र का मामला है, जहां कृष्णा नगर की रहने वाली बेबी जाटव पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पहले फोन पर बातचीत के जरिए किसान से दोस्ती बढ़ाई गई और फिर 5 अक्टूबर को उसे घर मिलने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि किसान के घर पहुंचते ही उसका निजी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर एक लाख रुपये नकद वसूल लिए गए। ब्लैकमेलिंग का सिलसिला यहीं नहीं थमा। आरोप है कि ममता बघेल, बबलू उपाध्याय और विश्ववीर सिंह बिस्से भी किसान को फोन कर धमकाने लगे। कोई खुद को परिचित तो कोई परिजन बताकर किसान पर दबाव बनाता रहा। जब दोबारा पैसों की मांग की गई, तो पीड़ित ने डर के आगे झुकने के बजाय पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया गया। किसान की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बेबी जाटव और विश्ववीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ममता बघेल और बबलू उपाध्याय की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरोह कथित तौर पर अधेड़ और बुजुर्ग उम्र के लोगों को निशाना बनाता था, ताकि सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से पीड़ित पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत न जुटा सकें। भिंड में चार महीने के भीतर हनीट्रैप का यह दूसरा मामला सामने आने से ऐसे अपराधों को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि अनजान लोगों से फोन पर दोस्ती और निजी मुलाकात के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। वहीं, ब्लैकमेलिंग का शिकार होने पर डरकर पैसे देने के बजाय पुलिस से शिकायत करना ही सही कदम है।0
0
Report
कंगना रनौत ने राहुल गांधी के भड़काऊ भाषण पर आरोप, 10 तारीख को प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "राहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भड़काऊ भाषा बोल रहे हैं... लोगों को वे अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं है। 10 तारीख को भी ऐसे ही प्रदर्शन का आह्वान किया गया था लेकिन कोई नहीं आया था। जो लोग प्रदर्शन करने आए थे, उन्हें हटा दिया गया था क्योंकि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी।"0
0
Report
Advertisement
अनुप्रिया पटेल: अस्थिरता फैलाने वाले संविधान का सम्मान नहीं करते
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "आज कुछ लोग देश के अंदर अस्थिरता लाने के लिए उत्पात और हंगामा कर रहे हैं और ऐसे लोग अपने हाथों में संविधान की पुस्तक रखते हैं। वे जनता को गुमराह करते हैं और देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ़ गलत प्रचार फैलाते हैं। उन्हें न तो लोकतंत्र में भरोसा है और न ही वे सच में संविधान का सम्मान करते हैं। अगर वे संविधान का सम्मान करते या लोकतंत्र में विश्वास रखते, तो उन्होंने जनता के जनादेश को स्वीकार कर लिया होता..."0
0
Report
रायपुर में आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस: परेड और पदकों की बड़ी धूम
Begun, Rajasthan:रायपुर आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस आज आज रायपुर में होगा रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस समारोह रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित होगा भव्य समारोह दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन और कार्यकुशलता आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा सहित रेलवे और छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल भव्य परेड में महिला दस्ता, कमांडो टीम CORAS, डॉग स्क्वॉड और सेगवे दस्ता दिखाएंगे अपनी क्षमता उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आरपीएफ अधिकारियों और जवानों को दिए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 30 पुलिस पदक से होंगे अधिकारी-जवान सम्मानित वर्ष 2024 में रेल यात्री की जान बचाने के लिए एक जवान को मिलेगा जीवन रक्षा पदक0
0
Report
भोपाल के कन्या छात्रावास में इल्ली मिलने का मामला: 7 नमूनों की लैब रिपोर्ट का इंतजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कन्या छात्रावास के भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 7 नमूने भोपाल के पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद विभाग ने की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 7 नमूने जांच के लिए लिये प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमनुसार कार्रवाई होगी निरीक्षण में रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध मिली छात्राओं ने पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की सफाई और चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी समस्याएं बताईं वार्डन मनीषा चौधरी को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और भोजन की स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश0
0
Report
Advertisement
भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप, निरीक्षण जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली मिलने की सूचना से हड़कंप शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रात में किया निरीक्षण रसोई में मिलीं स्वच्छता संबंधी कई गंभीर खामियां फर्श और दीवारों की टाइल्स टूटी मिलीं, भोजन परोसने की जगह पर रोशनी की कमी पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई, फिलहाल जांच जारी0
0
Report
फर्जी पासपोर्ट मामले में सातवें आरोपी की गिरफ्तारी, गुलाब राव गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्जी पासपोर्ट मामला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 70 फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता मामले में सातवां आरोपी की रफ्तार गुलाब राव को ग्वालियर लक्ष्मीगंज मंडी से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार आरोपी ने ऐसे लोगों के पासपोर्ट बनवाए जिनको वह जानता भी नहीं था फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने में मुख्य आरोपियों की थी मदद एसटीएफ अब तक सात आरोपियों की कर चुकी है गिरफ्तारी0
0
Report
नवरात्रि पर माँ ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से जीवन में धैर्य व सदाचार लौटे
Noida, Uttar Pradesh:दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगज्जननी माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी को कोटि-कोटि नमन। तप, त्याग और संयम की अधिष्ठात्री माँ की कृपा से सभी के जीवन में धैर्य एवं सदाचार का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ ब्रह्मचारिणी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के कचरा प्लांट में आग, दमकलें मौके पर पहुंची
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. केरू स्थित नगर निगम के कचरा प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जो दूर-दूर तक नजर आया। रविवार रात 8.30 सूचना मिलते ही दमकल विभाग अलर्ट हुआ। जिसके बाद नागौरी गेट से 2, बासनी से 2, चौपासनी से 2 और शास्त्री नगर से 1 दमकल वाहन सहित कुल 7 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। चीफ फायर ऑफिसर जय सिंह चौहान और सहायक अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान मौके पर मौजूद हैं।0
0
Report
DMRC: सुबह 6 से शाम 4 बजे तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Noida, Uttar Pradesh:DMRC- सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 06:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी.... 1. पटेल चौक 2. जनपथ 3. राजीव चौक 4. मंडी हाउस 5. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट 6. बाराखंबा रोड0
0
Report
दिल्ली में मौसम बदला, राजधानी पर बारिश ने बदली तस्वीर राजोकी क्षेत्र के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Weather Change, Rain Lashes The National Capital/ Visuals From Rajokri Area0
0
Report
Advertisement
