244221
Amroha - फल मंडी में आग लगने से मचा हड़कंप
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा , शहर की मंडी समिति में स्थित फल मंडी के कुछ हिस्से में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया . घटना की जानकारी मिलते ही अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद तुरंत मौके पर पहुंचे. उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीम भी स्थिति का जायजा लेने पहुंची . मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए. दमकल विभाग की कई गाड़ियों से आग बुझाई गई , लेकिन अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
8 दिन में उखड़ी सीमेंट सड़क, जिम्मेदारों पर जांच की मांग बढ़ी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका परिषद के शिवाजी वार्ड में बनी नई सीमेंट सड़क अब सवालों के घेरे में है। महज 8 दिन पहले बनी यह सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। हालत यह है कि सड़क का सीमेंट हाथ और उंगलियों से ही निकल रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही उन्होंने घटिया सामग्री और नियमों की अनदेखी की शिकायत की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद उसकी परत उखड़ने से लोगों में भारी नाराजगी है। हालांकि नगर पालिका का कहना है कि बैरिकेड हटाकर सड़क पर वाहन चलने से नुकसान हुआ है और ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सड़क महज 8 दिन भी नहीं टिक सकी, तो क्या केवल मरम्मत से मामला खत्म होगा या फिर पूरे निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी?0
0
Report
रीवा में बारिश से घर ढहने लगे, चोरहटा कच्चा मकान मलबे में बदल गया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में लगातार बारिश और बाढ़ का कहर अब लोगों के आशियानों पर भी टूटने लगा है। चोरहटा थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबा एक कच्चा मकान देखते ही देखते भरभराकर ढह गया। मकान के गिरने का पूरा खौफनाक मंजर मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी के बीच कच्चा मकान अचानक कमजोर होकर कुछ ही पलों में मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लगातार बारिश और जलभराव के बीच मकान ढहने की इस घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
जयपुर से दुबई की फ्लाइट SG-5157 15 घंटे से अधिक देरी, यात्रियों में हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर यात्रियों का हंगामा। स्पाइसजेट की दुबई की फ्लाइट अत्यधिक लेट होने के चलते हंगामा। फ्लाइट संख्या SG-5157 का मामला। जयपुर से शाम 5:55 बजे फ्लाइट जाती है दुबई। फ्लाइट को एयरलाइन ने किया अत्यधिक डिले। कल सुबह 9:10 बजे जयपुर से दुबई जा सकेगी फ्लाइट। फ्लाइट के 15 घंटे से अधिक लेट होने पर परेशान यात्रियों ने किया हंगामा। एयरलाइन कर्मचारियों के साथ हुई यात्रियों की जोरदार बहस। यात्रियों के ठहरने और खान-पान के एयरलाइन ने नहीं किए कोई इंतजाम।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के रायसेन जेल में गोलीबारी: जेल अधीक्षक RK चौरे निलंबित, DG वरुण कपूर ने की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल रायसेन जेल में गोलीबारी जेल अधीक्षक RK चौरे निलंबित जेल DG वरुण कपूर ने की कार्रवाई0
0
Report
भिवंडी महापालिका में सुप्रिया सुळे का आगमन, विकास के लिए सभी दल एकजुट
Thane, Maharashtra:खासदार सुप्रिया सुळे भिवंडी मनपात - स्थायी समिती सभापती कार्यालयाचे उद्घाटन. सुप्रिया सुळे भिवंडी मनपात दाखल. राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाच्या कार्यकारी अध्यक्षा खासदार सुप्रिया सुळे आज भिवंडी निजामपूर महापालिकेत दाखल झाल्या. स्थायी समिती सभापती अॅड. ईशा इम्रान खान यांच्या कार्यालयाच्या उद्घाटनासाठी त्या आल्या होत्या. भिवंडी महापालिकेत आज राजकीय घडामोड पाहायला मिळाली. खासदार सुप्रिया सुळे यांच्या आगमनाने महापालिकेत कार्यकर्त्यांची मोठी गर्दी झाली होती. यावेळी त्यांनी भिवंडीच्या विकासाबाबत भाष्य केले. नवीन नेतृत्वाचे कौतुक करण्यासाठी आपण आलो असल्याचे त्यांनी सांगितले. भिवंडीत भाजपसोबत असताना शिवसेनेला डावलण्यात आले होते, आता विकासासाठी सर्व पक्ष एकत्र आले आहेत, असे त्या म्हणाल्या. राहुल गांधीवरील विरोधावरून सुळेंचा हल्लाबोल. याचवेळी काँग्रेस नेते राहुल गांधी यांना होणाऱ्या विरोधावरून सुप्रिया सुळे यांनी भाजपवर हल्लाबोल केला. लोकशाहीमध्ये या देशाचा एक नेता पक्षाच्या कार्यक्रमासाठी येतो, त्याला पण जर विरोध होत असेल तर हे दुर्दैवी आहे. ही दडपशाही नाही, लोकशाही आहे. राहुल गांधी पाहिजे तिथे जातील, पाहिजे तिथे भाषण करतील आणि कोणी थांबवण्याचा प्रयत्न केला तर ते आम्ही सहन करणार नाही. भिवंडी महापालिकेतील हे राजकीय समीकरण आगामी निवडणुकीच्या दृष्टीने महत्त्वाचे मानले जात आहे.0
0
Report
पुलिस ने अवैध शराब से भरी 30 पेटी पकड़ी, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज- कार से अवैध तरीके से ले जा रहे 30 पेटी शराब को पुलिस ने किया बरामद, दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता दोनो अभियुक्त की पहचान महेंद्र और बृजेश थाना फरेन्दा के रूप में हुई पुलिस ने अबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना का है पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
तीरथ सिंह रावत ने BJP हेडक्वार्टर में पदभार संभाला, 2027 विधानसभा तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:देहरADAS, उत्तराखंड: BJP के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत पदभार संभालने के बाद पहली बार BJP हेडक्वार्टर पहुंचे। BJP कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश BJP अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के दूसरे पदाधिकारी मौजूद थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद तीरथ सिंह रावत पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भी अहम माना जा रहा है。0
0
Report
बलिया की दिव्यांग छात्रा के लिए ट्राइसिकल, डीएम ने ट्वीट एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:बलिया की रानीपुर की लड़की है दिव्यांग है , इसने अपील की थी कि स्कूल जाने के लिए ट्राइसिकल मिले सीएम के निर्देश पर डीएम ने ट्वीट कार्रवाई करते हुए दो ट्राइसिकल गिफ्ट दी0
0
Report
सहरसा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने 15 किलोवाट प्लांट से मिसाल बनाई
Saharsa, Bihar:देश भर में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसका असर सहरसा में भी देखा जा रहा है जहाँ जिला प्रशासन की अपील पर आम लोगों के साथ साथ जिला प्रशासन और चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापार संघ की पहल के बाद अब आम नागरिक और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सोलर पैनल लगवाकर न सिर्फ बिजली बिल से relief पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे रहे हैं. इसी कड़ी में सहरसा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला प्रशासन की अपील पर जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी जी ने अपने फ्यूल सेंटर में 15 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया है. 15 किलोवाट के इस प्लांट से औसतन 60 यूनिट बिजली प्रतिदिन और महीने में लगभग 1800 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना के तहत लगने वाली लागत तीन से चार सालों में पूरी तरह से वसूल हो जाती है. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर हमने अपील की थी. अर्जुन चौधरी जी ने 15 किलोवाट का प्लांट लगाकर एक मिसाल पेश की है. इससे प्रतिदिन 60 यूनिट और महीने में 1800 यूनिट बिजली बनेगी. 3-4 साल में इसकी लागत निकल जाएगी. आने वाला भविष्य सोलर एनर्जी का ही है. जीवाश्म ईंधन से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है. नेपाल जैसी हालिया प्राकृतिक आपदाएं इसी का नतीजा हैं. धरती और अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए हम सभी को सोलर ऊर्जा को अपनाना ही होगा.0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है...घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया...मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी दुकान में घुसकर सोने और चांदी के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए...घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है...तीन अपराधियों ने दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटे और फरार हो गए...इस दौरान उन्होंने तीन राउंड फायरिंग भी की...यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके फुटेज को पुलिस खंगाल रही है... बताया गया कि बुधवार दोपहर को प्रखंड मुख्यालय में तेज बारिश हो रही थी...इसी का फायदा उठाकर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग, जो रेनकोट और हेलमेट पहने हुए थे, बाजार में स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में घुस गए...आसपास के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल से उतरे तीनों अपराधी दुकान के अंदर गए और सोना-चांदी के जेवर ले लिए...इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर एक फायर किया और बाहर आकर दो और फायर करते हुए मोटरसाइकिल से भाग गए...घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और थाने को सूचना दी...पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और घटना की जानकारी जिले के अन्य थानों को भी दी... लोगों ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है... पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है...दुकान के अंदर से एक खोखा भी मिला है...दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं...बताया जा रहा है कि लूट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है...पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है...दिनदहाड़े मुख्य बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है...पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है...घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे...उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए0
0
Report
वाराणसी से लड्डू गोपाल के लिए खास तोहफा मथुरा भेजा गया; शुभकामनाएं दीं
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी से पहले श्री लड्डू गोपाल के लिए काशी से एक खास तोहफा मथुरा भेजा गया है। तोहफ़े को वैदिक मंत्रों के बीच मथुरा भेजे जाने से पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम में पूजा की गई। 15 देशों के 100 से ज़्यादा मंदिरों से भी शुभकामना संदेश मथुरा भेजे गए हैं。0
0
Report
जालौन कोर्ट के बाहर पति-पत्नी और भाई के बीच जबरदस्त मारपीट; वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जिला कोर्ट के बाहर जबरदस्त हंगामे के बीच मारपीट, जिला कोर्ट के बाहर पति-पत्नी और भाई के बीच हाथापाई और मारपीट, न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले भाई-बहिन और पति के बीच जनकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर थप्पड़ मारने के बाद जमकर पीटा, अंगूरी देवी उसके भाई और पति सुभाष अहिरवार के बीच हुआ विवाद, कोर्ट की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को कराया अलग, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय के बाहर का मामला, बाइट:- अंगूरी देवी--पत्नी बाइट:- अंकित कुमार--महिला का भाई0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में अवैध इमारतों के खिलाफ LDA ने सीलिंग अभियान शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: LDA Launches a Sealing Drive Against Illegal Buildings0
0
Report
समझौते के बावजूद मांग पूरी नहीं, सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन बढ़ा
Nuh, Haryana:समझौते के बावजूद मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंत्रियों के पुतले फूंके सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, नगरपालिका परिसर से अंबेडकर चौक तक निकाली पुतलों की शव यात्रा नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने समाज कल्याण एवं अन्य संबंधित विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी तथा मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों के पुतलों की शव यात्रा निकाली। बाद में अंबेडकर चौक पर पहुंचकर पुतलों का दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचार्यों ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर वार्ता हुई थी। वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी थी और सरकार की ओर से उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि समझौते के बावजूद अब तक मांगों को लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। नगरपालिका परिसर से शुरू हुई शव यात्रा सफाई कर्मचारियों की ओर से दोनों मंत्रियों के पुतलों की शव यात्रा नगरपालिका परिसर से शुरू की गई। शव यात्रा लाल कुआं चौक और शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 13 मई के समझौते को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दोनों मंत्रियों के पुतलों का दहन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार बातचीत और आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होना उनके साथ अन्याय है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारों को नियमित करने, वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान करने और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 13 मई को हुए समझौते में शामिल मांगों को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।0
0
Report
HTET घोटाले के बाद हरियाणा में छात्र-board विरोध: लिखित आश्वासन की मांग
Bhiwani, Haryana:बाइट : दीपक बाबूलाल करवा सचिव, छात्र निशांत NEET के बाद HTET में गड़बड़ी को लेकर Zen Z का हंगामा शिक्षा बोर्ड में घंटों से धरना प्रदर्शन कर उठाई समाधान की मांग चेयरमैन के बाद आज बोर्ड सचिव के सामने रखी समाधान की मांग सचिव ने तीन सप्ताह में समाधान का दिया भरोसा बार बार के भरोसे से परेशान बच्चों ने मांगा लिखित में जवाब lिखित में जवाब मिलने तक शिक्षा बोर्ड का घेराव कर धरने पर बैठे बच्चे मुख्य गेट पर घेराव कर पढ़ा महात्मा गांधी का पाठ (रघुपति राघव राजा राम) NEET के बाद हरियाणा में HTET को लेकर जैन जी का हंगामा शुरू हो गया है। HTET में धाँधली के आरोप लगा कर बच्चे बार बार शिक्षा बोर्ड में धरना देते हैं। आज ये बच्चे लिखित में आश्वासन की मांग पर बोर्ड का घेराव करके बैठ गए। गौरतलब है कि 4-5 जुलाई को प्रदेश भर में भावी अध्यापकों की HTET-2025 की परीक्षा हुई थी। जिसमें तीन लाख के करीब बच्चों ने आवेदन किया था। पर जब ये HTET का रिज़ल्ट जारी हुआ है, तब से हजारों बच्चे प्रश्न पत्र व आंसर की में ग़लतियाँ बता कर समाधान की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वो बार बार शिक्षा बोर्ड आकर धरना देते हैं। आज का धरना हंगामे में बदल गया। घंटो तक धरना देने के बाद शिक्षा बोर्ज सचिव दीपक बाबूलाल करवा बच्चों के बीच बातचीत के लिए आए। उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। पर बच्चे बार बार के आश्वासनों से इतने परेशान थे कि उन्होंने लिखित में समाधान का भरोसा मांगा। इसको लेकर वो शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर घेराव करके बैठ गए और महात्मा गांधी का पाठ पढ़ने लगे। इसका कहना था कि लिखित में समाधान का भरोसा मिलने तक वो घेराव करके बैठे रहेंगे। शिक्षा बोर्ड का घेराव कर रहे बच्चों ने कहा कि बार हर ऑब्जेक्शन के 100-100 रूपये देने पर भी सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड हर बार गलत ‘अंसर की’ जारी करता है। यहां तक की OMR सीट भी 100 रूपये फीस भरने पर डाउनलोड नहीं होती। इन बच्चों ने बड़ा आरोप लगाया कि इस बार HTET में 20 से 30 सवाल गलत छपे थे। जिनका NCRT की किताबों का सबूत देने पर भी उतर सही नहीं माने जा रहे। इन बच्चों ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार बार तारीख पर तारीख दे रहा है। पर इस बार लिखित में आश्वासन ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस पूरे मामले पर शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि तीन सप्ताह में सभी बच्चों की समस्या का समाधान करेंगे। इसको लेकर हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की कमेटी बनेगी। साथ ही कहा कि इन ग़लतियों से सीख लेंगे ताकि भविष्य में ऐसी ग़लतियाँ ना हों। तारीख़ पर तारीख के बाद भी समाधान ना होने से जैन जी फिर से हंगामा कर आंदोलन पर है। ऐसे में देखना होगा की चेयरमैन के बाद क्या सचिव इन बच्चों का समाधान करते हैं या ये आंदोलन कोई बड़ा रूप लेगा.0
0
Report
Advertisement
