icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow5 Feb 2025, 10:00 am

Amroha: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने दी अपनी जान, वीडियो में कंपनी के अधिकारियों पर लगाए आरोप

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जान देने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी जिसमें उसने कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक संभल के शरीफपुर का निवासी था और धनौरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और युवक की जान देने से पहले बनाई गई वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

(Disclaimer: Pinewz किसी भी सुसाइड को बढ़ावा नहीं देता और सुसाइड करना कोई निदान नहीं है, संघर्ष का दूसरा नाम जीवन है। अगर युवक ने समझदारी से काम लिया होता तो वो जीवित होता)

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन के दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमित राठौर की मौत, परिवार में कोहराम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।headlines_removed_sentinel. सिरसा कलार थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमित राठौर की मौत हो गई। हादसे के खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, ग्राम सिम्हारा कासिमपुर निवासी 22 वर्षीय अमित राठौर बाइक से जगदेपुर से उरई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 घायल अमित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें लेकर झांसी जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, अमित नोएडा में ड्राइविंग का काम करते थे। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जवान पिता ने शराब के नशे में अपने ही बच्चों पर किया हमला, माँ ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जुनी टिंबी गांव में शराब के नशे में एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे की माँ सुनीता ने अपने पति खेमराज पारगी के खिलाफ आनंदपुरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म करवाया। फिलहाल आनंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपी पिता को डिटेन कर लिया है; पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है。
0
0
Report

अमरोहा में शराब पिलाकर हत्या: भीम आर्मी ने थाने का घेराव किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में शराब पिलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, थाने पर हंगामा; भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की पहचान शिवम कुमार उर्फ संगा के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही राजू कश्यप और गुड्डू कश्यप पर शराब पिलाकर बेरहमी से मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई मोंटी की तहरीर के मुताबिक, 8 नवंबर की शाम दोनों युवक शिवम को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे अत्यधिक शराब पिलाकर पीटा गया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे शेरपुर बसी में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां परिजन पहुंचे तो शिवम मृत मिला। घटना से आक्रोशित भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और परिजनों ने बछरायूं थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी एतवीर चौहान के मुताबिक, तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 103 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी。
0
0
Report

पटना में छठ के मौके पर मुस्लिम महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाकर सौहार्द दिखा रहीं

Patna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी बीच पटना में छठ पर्व को लेकर गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिल रही है। यहां मुस्लिम महिलाएं पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। धर्म और मजहब से ऊपर उठकर आस्था के इस महापर्व में इनकी भागीदारी सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रही है। तस्वीरें पटना के वीरचंद पटेल पथ की हैं, जहां मुस्लिम महिलाएं छठ पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटी हैं। पिछले कई वर्षों से ये महिलाएं छठ व्रतियों के लिए चूल्हे तैयार करती आ रही हैं। इन्हीं में एक हैं सकीना खातून, जो पिछले 20 वर्षों से छठ के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। सकीना हर साल 100 से अधिक चूल्हों का निर्माण करती हैं। इन चूल्हों की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति पीस तक है। सकीना खातून बताती हैं कि छठ के लिए चूल्हा बनाने का काम शुरू करते ही वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वह खुद भी खान-पान में परहेज करती हैं और मांस-मछली का सेवन नहीं करतीं। खास बात यह है कि लोग भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के उनसे चूल्हे खरीदते हैं। उनके लिए यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का रिश्ता भी है। छठ महापर्व पर पटना की यह तस्वीर बताती है कि आस्था की कोई सीमा या मजहब नहीं होता। जहां एक तरफ छठ व्रती सूर्य उपासना की तैयारी में जुटे हैं, वहीं सकीना जैसी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से इस महापर्व की तैयारियों में योगदान दे रही हैं। यही बिहार की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की असली पहचान है।
0
0
Report
Advertisement

छठ के गीतों के साथ प्रवासियों का स्वागत, बिहार रेलवे स्टेशन भक्तिमय ambience

Buxar, Bihar:एंकर – लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार में उत्सव का माहौल बनने लगा है। छठ पर्व पर घर लौट रहे प्रवासियों के स्वागत और उनके सफर को यादगार बनाने के लिए बिहार सरकार एवं रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। अब रेलवे स्टेशनों पर केवल ट्रेनों के आने-जाने की सूचना ही नहीं, बल्कि छठ के पारंपरिक गीत भी सुनाई दे रहे हैं। बक्सर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेनें पहुंच रही हैं, स्टेशन परिसर में बज रहे छठ के मधुर गीत यात्रियों को अपनी मिट्टी और लोक संस्कृति से जोड़ रहे हैं। खासकर गुजरात, महाराष्ट्र और दूसरे प्रदेशों से छठ मनाने बिहार लौट रहे प्रवासी इन गीतों को सुनकर भावुक हो रहे हैं। उनके चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। स्टेशन के ध्वनि विस्तारक यंत्रों से उग हो सूरज देव, अरघ के बेर जैसे पारंपरिक छठ गीतों की धुन सुनाई दे रही है। इन गीतों से रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अपने घर लौट रहे प्रवासियों के लिए छठ के ये गीत किसी अपनेपन के एहसास से कम नहीं हैं। रेलवे स्टेशन पर छठ की संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिल रही है。
0
0
Report

डॉ सुरेंद्र जैन ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:हिंदू द्रोही बयानों के लिए माफी मांगे सोनिया गांधी: डॉ सुरेंद्र जैन हिंदुओं को आहत करने वाले बयानों के लिए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से माफी की माँग की है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारी बाबर की बर्बरता के प्रतीक बाबरी ढांचे के विध्वंस पर सोनिया गांधी जी के आँसू बहे थे। यही बात उन्होंने उस समय भी कही थी, जब दिल्ली को विस्फोटों से दहलाने वाले आतंकवादी बटला हाउस में छिपे हुए थे और भारत के वीर जवानों ने एक मुठभेड़ में उन आतंकियों को जहन्नुम भेज दिया था। उन आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मोहन शर्मा को गंभीर रूप से घायल किया था, जिनका बाद में बलिदान हो गया। उस वीर जवान के बलिदान पर उनके आँसू नहीं निकले। उन्होंने पूछा कि— क्या वे उस समय भी आँसू बहा रही थीं, जब कश्मीर घाटी में साढ़े तीन सौ से अधिक मंदिर तोड़ दिए गए थे? क्या उनकी आँखों में उस समय भी पानी आया था, जब कश्मीर घाटी में हिंदुओं का नरसंहार किया गया और एक माँ को उसके बेटे के लहू में भीगे चावल खाने के लिए मजबूर किया गया? क्या सोनिया गांधी को ये आँसू उस समय भी आए थे, जब दिल्ली में गौ रक्षा के संकल्प के साथ चले सैकड़ों संतों की उनकी सास इंदिरा गांधी ने हत्या करवा दी थी? शरद कोठारी और राम कोठारी जैसे सैकड़ों निहत्थे कारसेवकों की निर्मम हत्या पर भी क्या वे इसी प्रकार विचलित हुई थीं? जब उनकी ही पार्टी के नेताओं को बस्तर में नक्सलवादियों द्वारा बलिदान कर दिया गया, क्या उनके आँसू टपके थे? क्या वे उस समय भी रोई थीं, जब पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की धर्म पूछ-पूछकर निर्मम हत्या की गई थी? बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के नरसंहार की तो बात छोड़ दीजिए। बंगाल और केरल में भी ऐसे कई स्थान हैं, जहाँ हिंदुओं की निर्मम हत्याएँ हुईं। क्या वे तनिक भी उस समय शोक व्यक्त कर पाईं? दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ। उन पर अभूतपूर्व अमानवीय अत्याचार करवाने वाले तो उनके ही पति थे। क्या वे उस समय भी इसी प्रकार रोई थीं या अपने पति को रोका था? डॉ जैन ने कहा कि सोनिया गांधी के ये आँसू घड़ियाली आँसू हैं। ये चुनावी आँसू हैं, जो मुस्लिम वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बहाए जाने का नाटक कर रही हैं। जब हिंदुओं पर अत्याचार होते रहे, उनके नरसंहार होते रहे, उनके मुँह से उफ़ तक नहीं निकली। लेकिन कोई आतंकवादी या आक्रमणकारी मुस्लिम होने पर उसके विरुद्ध किसी भी कार्रवाई से वे परेशान होती रही हैं। अब चुनावी मौसम में इस तरह के बयानों की बाढ़ आ गई है, जो मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हिंदुओं को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी ही पार्टी के एक नेता ने कहा कि दिवाली पर प्रदूषण फैलता है, लेकिन ईद पर AQI लेवल नहीं बढ़ता। क्या इस बेहूदा बयान पर वे शर्मिंदा नहीं हैं? इस चुनावी मौसम में स्वयं को सेक्युलर कहलाने वाली सभी पार्टियाँ मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए इसी प्रकार के प्रयास कर रही हैं। इस सेक्युलर माफिया द्वारा हिंदुओं को अपमानित किया जाता है। हिंदू समाज इस सेक्युलर माफिया को सबक सिखाएगा, जिससे कोई भी हिंदू समाज और भारत को अपमानित करने या उसकी आत्मा को प्रताड़ित करने का प्रयास न कर सके और आतंकवादियों के साथ खड़े होकर देश की सुरक्षा को खतरे में न डाले। हम सोनिया गांधी जी और उनके समस्त साथियों के उन बयानों की घोर निंदा करते हैं, जो मुस्लिम तुष्टिकरण के प्रयास में हिंदुओं और सैनिकों के बलिदानों को अपमानित करते हैं। हिंदू समाज इन बयानों से आहत है और माँग करता है कि वे तथा उनके सहयोगी माफी माँगें।
0
0
Report
Advertisement

लांबा हरि सिंह में दीपावली पर हुड़दंग, चार घंटे पटाखों से दहशत, छह घायल

Tonk, Rajasthan:लांबाहरिसिंह (टोंक) हुड़दंगियों का तांडव, करीब 4 घंटे तक पटाखों से दहशत का माहौल पुलिस के रोकने के प्रयासों के बावजूद नहीं थमा पटाखे फेंकने का सिलसिला, पुलिस पर भी की पटाखों की बौछार आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल, नगर पालिका के स्वागत द्वार के कपड़े और पोस्टर भी आग की चपेट में आए एंकर...दीपावली के पर्व पर जहां लोग खुशियां मनाने और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने में जुटे थे, वहीं लांबा हरि सिंह शहर में हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। शहर का बस स्टैंड और मुख्य बाजार शाम से लेकर रात तक करीब चार घंटे तक हुड़दंगियों के हवाले रहा। इस दौरान एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शाम को बस स्टैंड और मुख्य बाजार में कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर पटाखे चलाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह सिलसिला बढ़ता गया और रात तक लोग एक-दूसरे पर पटाखे फेंकते रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हुड़दंगियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बेखौफ लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाते हुए उन पर पटाखों की बौछार कर दी। पटाखों के इस हुड़दंग के चलते राहगीरों, मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और एक-दूसरे के घर जाकर राम-राम करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार से गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। वहीं, जमकर पटाखे फेंकने के कारण नगर पालिका की ओर से लगाए गए स्वागत द्वार के कपड़े और पोस्टर भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर पटाखे चलने से करीब आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। दीपावली जैसे खुशी और सौहार्द के पर्व पर इस तरह के हुड़दंग ने शहर की शांति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
0
0
Report

सीकर में CNG सिलिंडर से भरे ट्रक पलटा, ट्रैफिक डायवर्ट; नुकसान नहीं

Sikar, Rajasthan:सीकर के सदर थाना इलाके में बीती रात करीब 1 बजे सीएनजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि घटना सांवली चौराहे की है। CNG सिलेंडर से बाद एक ट्रक जो सांवली की तरफ से जयपुर जा रहा था वह अचानक अनबैलेंस हुआ और फिर सांवली चौराहे पर सड़क किनारे पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे जहां ट्रक पलटा उसके साइड से ट्रैफिक को भी डाइवर्ट करवाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाकर रवाना किया गया। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। न ही कोई गैस लीक हुई।
0
0
Report

सांभरलेक-नरैना रोड पर पिकअप से दुर्घटना, बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- नरैना रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, राहगीरों ने घायल बाइक चालक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने जांच के बाद घायल को किया मृत घोषित, मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में लगे गेट का कांच तोड़ा, पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से हुआ फरार, मृतक के परिजनों पिकअप चालक को पकड़ने की मांग की, मृतक की पहचान राजेंद्र अबलानिया के रूप में हुई, सूचना पर SHO राजेश वर्मा भी जाप्ते के साथ पहुंचे, सांभरलेक-नरैना सड़क मार्ग पर सोमवार रात की घटना।
0
0
Report
Advertisement

छठ पर्व पर प्रवासियों की भारी भीड़, ट्रेनों में जगह न मिलने से परेशानियाँ बढ़ीं

Buxar, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रवासियों का अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों में काम करने वाले बिहार के लोग छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुँच रहे हैं। प्रवासियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। आलम यह है कि नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी पैरों तक की जगह नहीं मिल रही है। यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करते हुए सफर करना पड़ रहा है। छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात के अहमदाबाद से बिहार आने वाले यात्रियों का कहना है कि घर पहुंचने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन की ओर से तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग है। छठ पर्व पर घर पहुंचने की उम्मीद में प्रवासी भीड़ और परेशानी के बीच सफर करने को मजबूर हैं。
0
0
Report

दीपावली पर बीकानेर में हादसों ने मातم फैलाया: दो दिनों में 10 मौत

Bikaner, Rajasthan:दीपावली पर बीकानेर में हादसों ने मातम फैलाया: दो दिनों में 10 मौत हादसों ने त्योहार की खुशियों के बीच बढ़ाई चिंता, ट्रॉमा सेंटर में सामने आए आंकड़े छः लोगों की सड़क हादसों में, तीन की ट्रेन हादसों में गई जान चौंकाने वाली बात, 10 में से सिर्फ एक मौत झुलसने से हुई पटाखों से झुलसने के 100 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल दीपावली कहीं खुशियों की रोशनी, तो कहीं हादसों के चलते मातम बीकानेर में त्योहार के दौरान सामने आए हादसों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं दो दिन में 10 लोगों की मौत हो गई इनमें छह लोगों ने सड़क हादसों में, जबकि तीन ने ट्रेन हादसों में जान गंवाई चौंकाने वाली बात यह है कि 10 में से सिर्फ एक मौत झुलसने से हुई वहीं पटाखों से झुलसने के 100 से अधिक मरीज अस्पताल पहुचे दीपावली पर बीकानेर में खुशियों के बीच हादसों ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. कपिल के अनुसार, दो दिन के दौरान हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हुई है… आंकड़ों के मुताबिक, छह लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई जबकि तीन लोगों ने ट्रेन हादसों में अपनी जान गंवाई वहीं एक व्यक्ति की मौत झुलसने से हुई यानी त्योहार के दौरान हुई मौतों में सड़क और रेल हादसे बड़ी वजह बनकर सामने आए है दूसरी ओर, दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने वाले मरीजों की संख्या भी काफी रही 100 से अधिक लोग पटाखों से झुलसने के बाद अस्पताल पहुंचे अस्पताल में ऐसे मरीजों को उपचार दिया गया ये आंकड़े त्योहार के दौरान सड़क और रेल हादसों को लेकर सतर्कता की जरूरत को सामने लाते हैं दीपावली की खुशियों के बीच लापरवाही कई परिवारों के लिए दुख کا कारण बनी है बाईट - डॉ केएल कपिल (इंचार्ज ट्रोमा सेंटर) बाईट - स्थानीय निवासी
0
0
Report

धान की फसल अवशेष जलाने पर रोक: आगजनी 85% गिरावट, किसानों को जागरूकता असरदार

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला में धान की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग पूरी तरह सतर्क है। कृषि विभाग की ओर से लगातार गांव-गांव निगरानी के साथ किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद जिले में अब तक 12 जगहों पर धान के अवशेष जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। कृषि विभाग ने आगजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से चार किसानों के खिलाफ เอฟआईआर दर्ज करवाई गई है, जबकि 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषण होता है, वहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। कृषि विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में धान की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक करीब 62 प्रतिशत धान की कटाई पूरी हो चुकी है। विभाग की टीमें लगातार खेतों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके। राकेश कुमार ने किसानों से अपील की कि वे धान के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि सरकार और कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही मशीनरी एवं योजनाओं का लाभ उठाकर पराली का उचित प्रबंधन करें। इस वर्ष स्थिति में पिछले साल के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिला है। अब तक आगजनी के मामले पिछले वर्ष की तुलना में करीब 85 प्रतिशत कम हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top