244221
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Amroha - मरीज को लेकर दो अस्पतालों के स्टाफ में मारपीट, कई घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के कोट पूर्व कुरैशियान में मरीज को बुलाने को लेकर दो अस्पतालों के संचालक डॉ. मोबिन और डॉ. अच्छन के स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पन्ना में सरकारी शराब-अनाज ट्रकों के ड्राइवर नशे में पकड़े गए; जुर्माने की कार्रवाई
Panna, Madhya Pradesh:सरकारी शराब और अनाज से भरे ट्रकों को चला रहे थे शराबी ड्राइवर, ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की 5 ट्रकों को जप्त करके उनके ड्राइवरों पर कार्रवाई, ट्रकों को जप्त कर खड़ा कराया गया पन्ना जिले में इन दिनों यह काफी शिकायत मिल रही थी कि शासकीय कार्यों में लगे ट्रकों के ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहे हैं, जिसके बाद यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और यह पाया गया कि सरकारी शराब की सप्लाई में लगे ट्रक और पीडीएस की दुकानों में अनाज पहुंचने के लिए लगे माल वाहक ट्रकों के ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ियों को चला रहे हैं, ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि यह काफी खतरनाक होता है क्योंकि नशे की हालत में वाहन चलाने से ड्राइवर स्वयं असुरक्षित होता है और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है, जिसके बाद ऐसे नशा करने वाले ड्राइवरो की जांच की गई और मामला न्यायालय में भेजा गया जहां से उनके ऊपर एक लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ड्राइवरो को हिदायत भी दी गई है कि नशे की हालत में वाहन ना चलाएं।0
0
Report
जालौन में युवतियों से छेड़खानी और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवतियों से छेड़खानी और जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश का मामला, छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों के छोटे भाई के साथ दबंगों ने की मारपीट, परिजनों के पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, आधा दर्जन से अधिक दबंगों पर शौच के लिए गई युवतियों से छेड़खानी व भाई व परिजनों से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत करने पर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी जालौन को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव का मामला。0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिले के नवागत जिलाधिकारी का हुआ आगमन
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का आगमन हुआ। जिले पर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम ट्रेजरी जाकर अपना चार्ज लिया व पूरे कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर सभी कर्मियों से मुलाकात किया। इसके अलावा फरियादियों की समस्या भी सुनी। वहीं जिले में पहुंचने पर जिले की आलाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कोई मीडिया से बात करते हुए नवागत जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव व निर्वाचन संबंधी , जनगणना, स्वगणना पराली के साथ- साथ खाद की उपलब्धता जैसे मुद्दे के साथ साथ शासन के निर्देश व उनकी योजनाओं को समय से पूर्ण करना उनकी भी प्राथमिकता में हैं।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत बिजनौर परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर आरटीओ, बीजेपी जिला मंत्री और परिवहन विभाग के कर्मचारीगण और अन्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली जा रही है, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।0
0
Report
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: बिना हेल्मेट दो बाइकों की टक्कर से मौत, घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे रफ़्तार का क़हर सामने आया है। यहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा स्थित चूंगी चौकी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीह थाना क्षेत्र के जिलेदार का पुरवा निवासी अमरेश पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हरदोई में जेसीबी खुदाई से PNG गैस पाइपलाइन फटी, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा मोहल्ले के पास पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पीएनजी गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव को देखते हुए खुदाई कर रहे लोग मौके से फरार हो गए।यह घटना दूसरी बार हुई है।सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ठेकेदार पर लापरवाही बरतने की बात कही गयी है। पीएनजी गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह,मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे।वहीं पीएनजी कंपनी के कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गैस की सप्लाई बंद कराई।अधिकारियों ने एहतियातन घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कराकर इलाके को सुरक्षित कराया।समय रहते गैस की आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने बताया कि एचपीसीएल की ओर से पहले से ही इस मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाई गई है फिलहाल लखनऊ रोड पर चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। ठेकेदार को पहले से जानकारी थी कि सड़क के नीचे गैस पाइपलाइन मौजूद है,इसके बावजूद जल्दबाजी और लापरवाही के चलते जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।उन्होंने बताया कि एचपीसीएल की टीम ने तत्काल मरम्मत का काम शुरू कराया है। घटना के बाद सीएफओ, इंजीनियरिंग टीम और ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था लागू कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे क्षेत्र में भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई थी।उस समय संबंधित विभागों को पाइपलाइन का रूट मैप उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रूट मैप साझा किया गया था और एक स्थान पर आरटी भी कराया गया था।इसके बावजूद ठेकेदार ने जल्दबाजी दिखाई,जिसकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। bाइट-संजय सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई0
0
Report
Advertisement
हरिश धामी विवाद पर भाजपा का प्रदर्शन, माइक बंद करने के आरोपों पर हंगामा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर: धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गरुड़ के गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन कर कांग्रेस और उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में विधायक के कथित व्यवहार की निंदा की। विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उन्हें संबोधन का मौका नहीं दिया गया और उनका माइक बंद कर दिया गया। इसके बाद मंच पर तोड़फोड़ के आरोप में विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ जौलजीबी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की.0
0
Report
फतेहपुर में संदिग्ध हालत में नग्न महिला का शव; हत्या-रेप की आशंका तेज
Fatehpur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न हालत में मिला महिला का शव महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप महिला के शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव का मामला0
0
Report
रायबरेली: शराब पी रहे लोगों पर पुलिस कर्मी ने मारी लात, सीसीटीवी वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:Raiberli: शराब पी रहे लोगुं को पुलिस कर्मी ने मारी लात ठेका संचालक पर दबाव बनाने का आरोप लात मारने की सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल चौकी इंचार्ज अजय पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे थे ठेके के बाहर भारी संख्या में लोग पी रहे थे शराब पुलिस टीम पहुँचने पर गहमा गहमी का दिखा माहौल ठेका संचालक व पुलिस कर्मियों के बीच हुई तीखी बहस बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई चौराहे का मामला0
0
Report
Advertisement
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत।
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिलों के चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जयपुर में विद्यार्थियों के लिए निर्वाचन साक्षरता पाठ से लोकतंत्र मजबूत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लोकतंत्र की मजबूती और निर्वाचन प्रक्रिया में जागरूकता बढ़ाने के लिए अब विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मतदाता सूची की शुद्धता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की पालना में होने वाली इन प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है。 निबंध प्रतियोगिता के लिए 'शुद्ध मतदाता सूची की महत्ता' और 'मतदान का महत्व' विषय निर्धारित किए गए हैं। महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को 800 से 1200 शब्द तथा विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को 500 से 800 शब्दों में निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी。 प्रतियोगिताओं का पहला चरण 16 से 23 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान स्तर पर होगा। इसके बाद 8 से 12 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर और 14 से 18 दिसंबर तक जिला स्तर पर अंतिम चरण आयोजित किया जाएगा। संस्थान स्तर पर दो श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए होगा। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 10 और जिला स्तर पर भी 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर के चयनित विद्यार्थियों में पांच विद्यालय और पांच महाविद्यालय के होंगे। प्रतियोगिताओं के परिणाम 19 से 22 दिसंबर तक घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। 23 दिसंबर तक अनुपालना रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को सौंपेंगे।जिला निर्वाचन कार्यालय यह रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजेगा।0
0
Report
हांसी के समाधान शिविर में 30 शिकायतों के मौके पर ही निपटारे के निर्देश
Hansi, Haryana:हांसी हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 30 शिकायतें, अधिकारियों ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बिजली समस्या और जमीन इंतकाल से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं, हर सोमवार और वीरवार को लगाया जा रहा समाधान शिविर हांसी। लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के उद्देश्य से हांसी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें पहुंचीं। इनमें फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बिजली की समस्या, जमीन इंतकाल सहित अन्य समस्याएं शामिल रहीं। शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में गांव ढाणा कलां से पहुंचे बाली नामक ग्रामीण ने बताया फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने को लेकर वह कई बार चक्कर लगा चुका है। आय संबंधी दिक्कत के चलते उसके कई जरूरी काम रुके हुए हैं। पिछले दो-तीन बार से वह समाधान की उम्मीद लेकर पहुंच रहा है। उसने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की। वहीं सीटीएम हिमांशु चौहान ने बताया कि आज समाधान शिविर में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी न हो और उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।0
0
Report
Advertisement
रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा, पूर्व डीन इंदुलकर ICU में जिंदगी और मौत के बीच
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा ब्रेकिंग रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा। छात्रा की शिकायत दिनभर हंगामे के बाद श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. इंदुलकर की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती जिंदगी और मौत के बीच कर रहे संघर्ष। HOD पद से भी हटेंगे डॉक्टर् इंदुलकर, दिल का दौरा पड़ने की आशंका, अधिकारिक पुष्टि नहीं, निजी अस्पताल मे जारी है उपचार...0
0
Report
55 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में तेज उत्साह
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। गांवों की सरकार चुनने को लेकर आज रायसिंहनगर पंचायत समिति की 55 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। गांव की सरकार के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिला और बुजुर्ग मतदाता भी बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस बार पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण मुकाबला बेहद रोचक हो गया है और कई जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक सभी ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे।0
0
Report
बूंदी की सात पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान, ग्रामीण सुधार की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:सात पंचायत समितियों में सरपंच-पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, ग्रामीणों ने गिनाईं गांव की समस्याएं बूंदी जिले की सात पंचायत समितियों बूंदी, हिंडोली, नैनवां, केशोरायपाटन, लाखेरी, दबलाना और खटकड़ में सरपंच एवं पंच पदों के लिए सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सात पंचायत समितियों की 195 ग्राम पंचायतों में 5 लाख 93 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बड़ी नया गांव बूथ पर पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बूंदी के बाद नयागांव अशोक फैक्ट्री बूथ पर जी मीडिया संवाददाता रामफूल मेहरा ने महिला, बुजुर्ग और युवा मतदाताओं से बातचीत कर गांव के मुद्दे जाने। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद गांव की सुध नहीं लेते। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा और सफाई व्यवस्था की बदहाली बताई। उनका कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा कर्मी नहीं होने से बूंदी जाना पड़ता है। पेयजल भी समय पर नहीं मिलता। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वे ऐसा सरपंच चुनना चाहते हैं, जो गांव के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और मूलभूत समस्याओं का समाधान करे。0
0
Report
Advertisement
