Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

Amroha - पंजाब बॉर्डर के लिए रवाना हुए भाकियू (संयुक्त मोर्चा) के किसान

Jan 04, 2025 10:27:23
Amroha, Uttar Pradesh

शनिवार को भाकियू (संयुक्त मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी किसानों के काफिले के साथ नारेबाजी करते हुए खनोरी बार्डर के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व गजरौला में स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर एकत्र संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ पराया सा व्यवहार कर रही है, लगता है केंद्र सरकार को भारत के किसानों की कोई परवाह नहीं है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGMohd Gufran
Mar 20, 2026 01:46:30
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज एटीएस की जमीन बेचने के मामले में हुआ बड़ा एक्शन, तत्कालीन लेखपाल और मौजूदा कानूनगो इम्तियाज अहमद को किया गया निलंबित, इम्तियाज़ अहमद के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई, तत्कालीन कानूनगो रहे कुलदीप पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया पत्र, एटीएस की जमीन बेचने के मामले की जांच में दोनों की संलिप्तता की पुष्टि के बाद लिया गया एक्शन, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एटीएस दफ़्तर के लिए आवंटित जमीन को भूमाफियाओं ने बेच दिया था, जांच में पता चला कि तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो की संलिप्तता से एटीएस की जमीन बेची गई, मामले का खुलासा हुआ तो भूमि-ाफियाओं से जमीन को मुक्त कराया गया, अब मामले में शामिल राजस्व कर्मियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया।
0
comment0
Report
PNPratap Naik1
Mar 20, 2026 01:46:15
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 20, 2026 01:45:43
Noida, Uttar Pradesh:जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अगले सप्ताह उद्घाटन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी के अलावा आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर अधिकारियों द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम एयरपोर्ट के अंदर है इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक चौबंद की जा रही है। जनसभा में आगमन और प्रस्थान के रिजर्व रूट के अलावा तीन रूटों से प्रवेश और निकास की सुविधा होगी। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम फाइनल होने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने जनसभा स्थल से लेकर प्रवेश और निकास द्वार के अलावा पार्किंग प्लान और सुरक्षा का जायजा लिया मुख्यमंत्री ने कहा था कि 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी से अनुरोध किया है
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 20, 2026 01:45:30
Baran, Rajasthan:भगवा ध्वजों और जयकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, भव्य शोभायात्रा निकाली बारां के अटरू बारां कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया गया। नववर्ष स्वागत समिति के तत्वावधान में कस्बे के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वागत समिति के संयोजक हेमराज नागर ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ ढोक तलाई स्टेडियम से हुआ। यहाँ से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहा, डिस्लेरी मोहल्ला, बस स्टैंड Road और खेडलीगंज चौराहा होते हुए गांधी पार्क पहुँची। इसके बाद मुख्य बाजार, हाट चौक, सालपुरा रोड और बजाज शोरूम से होते हुए यात्रा का समापन धनुषलीला रंगमंच पर हुआ। शोभायात्रा के दौरान पूरा अटरू कस्बा जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। श्वेत वस्त्र और सिर पर केसरिया पगड़ी धारण किए हजारों श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 01:38:44
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। आगामी ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर बहेड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर गुरुवार देर रात थाना बहेड़ी पुलिस ने कस्बे में व्यापक पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और आमजन से सीधा संवाद भी किया गया। पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। अफवाह फैलाने वालों और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस की इस सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा का माहौल बना है और लोगों में भरोसा बढ़ा है।
136
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 20, 2026 01:30:28
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम नारोला में खेत के रास्ते पर पत्थर डालने को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना में 3 लोग घायल हुए है। एक घायल को अधिक चोट होने से रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है। ग्राम नरोला में खेत के रास्ते पर पत्थर डालने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। विवाद के दौरान जातिसूचक गालियां देने और लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के जिसमें आरोपी दूसरे पक्ष को लाठी डंडे से लहूलुहान करते दिख रहे है। तीन घायलों का मेडिकल कराया गया है, जबकि एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार फरियादी प्रेमनारायण मालवीय, उसके बेटे राजकुमार और भतीजे इमरत सिंह के साथ मारपीट हुई है। वे खेत पर जाने वाले रास्ते पर पत्थर डलवा रहे थे, तभी गांव के रईस बेग, अनस बेग, लाला बेग, आमिन बेग, नामदार बेग वहां पहुंचे और रास्ते को लेकर विवाद करते हुए हमला कर दिया। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में प्रेमनारायण, राजकुमार और इमरत सिंह घायल हुए है। इमरत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।
90
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 20, 2026 01:18:55
Ujjain, Madhya Pradesh:पहला साल का रिकॉर्ड टूट चुका है और मेला समाप्ति तक 40 हजार का आंकड़ा छू सकता है। मेले ने पकड़ी रफ्तार,देशभर से लोग टैक्स छूट का लाभ लेने उज्जैन पहुंच रहे हैं उज्जैन। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजित विक्रम व्यापार मेला अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के वाहन खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। शुरुआती दौर में बिक्री की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी जरूर रही, लेकिन अब मेले ने तेज गति पकड़ ली है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि मेले के माध्यम से अब तक करीब 28 हजार 236 से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। इसके साथ ही मेले ने पहले आयोजन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है。 आरटीओ संतोष मालवीय के अनुसार, पहले व्यापार मेले में लगभग 25 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा उससे आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि मेले की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह पूरी संभावना है कि समापन तक बिक्री का आंकड़ा 40 हजार वाहनों के आसपास पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले एक मेले में 36 हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन हुआ था और इस बार उस रिकॉर्ड को भी पार करने की उम्मीद दिखाई दे रही है। संतोष मालवीय ने कहा कि यह मेला पूर्व मुख्यमंत्री की उस परिकल्पना को साकार करता दिख रहा है, जिसमें देशभर से लोग उज्जैन आएं और यहां टैक्स में छूट का लाभ प्राप्त करें। अब स्थिति यह है कि मेले की ख्याति धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रही है। मध्यप्रदेश के बाहर विभिन्न राज्यों में नौकरी कर रहे युवा भी छुट्टी लेकर उज्जैन पहुंच रहे हैं, ताकि इस व्यापार मेले में वाहन खरीद सकें और शासन द्वारा दी जा रही टैक्स छूट का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि विक्रम उत्सव और उज्जैन की पहचान के साथ यह मेला लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रचार-प्रसार का सबसे बड़ा माध्यम खुद जनता बन रही है। एक व्यक्ति दूसरे को मेले की जानकारी दे रहा है, जिसके चलते बाहर से आने वाले खरीदारों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आरटीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि मेले की शुरुआत में कुछ तकनीकी और व्यवस्थागत चुनौतियां जरूर सामने आई थीं, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बिक्री लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेले के अंतिम दिनों तक यह आयोजन एक नया बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगा。
899
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 20, 2026 01:18:34
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ष शास्त्री चैत नवरात्रि पर तप और साधना को अनवरत करने के लिए शक्ति की साधना करते हैं ताकि सनातनियों के दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों का निवारण हो सके। बाबा बागेश्वर की चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही नौ दिवसीय विशेष साधना शुरू हुई। इन नौ दिनों में सिर्फ मंगलवार और शनिवार को दरबार लगेगा शेष दिनों में दुनिया भर से आने वाले लोगों को महाराज श्री के दर्शन मिल सकेंगे। बाबा बागेश्वर रोज शाम 6 बजे बालाजी के दर्शन करने और सन्यासी बाबा का आशीर्वाद लेने साधना से बाहर आएंगे इसी समय वे भक्तों को दर्शन देंगे ओर 9 दिनों तक मंदिर में भक्तों से साथ करेंगे भगवान का भजन संकीर्तन। इस पावन अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। साधना के दौरान बाबा बागेश्वर का नियमित दरबार केवल मंगलवार और शनिवार को ही आयोजित किया जाएगा जहां श्रद्धालु अपनी समस्याओं का समाधान और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। शेष दिनों में भक्तों को केवल दर्शन का लाभ मिलेगा। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय हो उठा है जिससे हर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और दिव्यता का अनुभव कर रहा है। इस प्रकार की साधना न केवल साधक की आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाती है, बल्कि समस्त जनमानस के लिए भी कल्याणकारी होती है। भक्तों का विश्वास है कि बाबा बागेश्वर की इस विशेष साधना से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
869
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 20, 2026 01:17:54
Ujjain, Madhya Pradesh:गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर भव्य ‘सृष्टि आरम्भ उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद पार्श्व गायक विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम भव्य ड्रोन शो, लेजर शो और आकर्षक आतिशबाजी ने शिप्रा तट के आकाश को रोशनी और रंगों से भर दिया। ड्रोन के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक झलकियों का मनोहारी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामघाट पर उमड़े और नववर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में उज्जैन की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह नगरी अनादि काल से आस्था का केंद्र रही है और यहां आने वाला हर व्यक्ति आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन उज्जयिनी, जिसे अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है, आज भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व के कारण विश्व में विशेष पहचान रखती है। मुख्यमंत्री ने सम्राट विक्रमादित्य की विद्वता, वीरता और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आदर्श today भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और विक्रमोत्सव उसी गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज जहां दुनिया ड्रोन तकनीक का उपयोग युद्ध में कर रही है, वहीं उज्जैन में यही तकनीक आस्था और संस्कृति के प्रदर्शन का माध्यम बन रही है, जो सनातन परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार का सिंहस्थ अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगा। शहर को जोड़ने वाले मार्गों का विस्तार किया जा रहा है और शिप्रा तट पर नए घाट विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही उज्जैन को औद्योगिक दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नए एयरपोर्ट और हेलीकॉप्टर सेवाओं की योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न पंचांगों और धार्मिक ग्रंथों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाइट मुख़ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
970
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 20, 2026 01:17:20
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन\n\nमुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नैवेद्य लोक का किया लोकार्पण,\n\nनैवेध लोक में उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई है 34 दुकान,\n\nइंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर नैवेध लोक में शुरू होगा फूड जोन,\n\nप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार शाम को उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में नैवेध लोक का लोकार्पण किया । उज्जैन का नैवेध लोक इंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर बनाया गया है। यहाँ 34 दुकानें बनाई गई हैं। जिनकी साइज 62 वर्गफीट से लेकर 180 वर्गफीट तक कि है। इन सभी दुकानों की निर्माण लागत 18 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दुकानों کا निर्माण उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है। 28 हजार स्क्वेयर फिट में बने नैवेध लोक में दुकानों के ساتھ ही यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित ओपन थियेटर, साउण्ड सिस्टम, महिला, पुरुष, दिव्‍यांग जनों के उपयोगार्थ नवीन सेंसर उपकरण के साथ प्रसाधन कक्ष, सीसीटीवी कैमरा-सर्वर रूम, आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए डीजी सेट, पार्किग, अण्डरग्राउण्ड विद्युत व्यवस्था, अण्डरग्राउंड सीवरेज, लैण्ड स्केपिंग आदि सुविधायें विकसित की गई है।\n\nनैवेध लोक के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस नैवेध लोक में व्यंजनों के स्वाद के साथ ही रोजगार भी मिलेगा। इस कार्य के लिए मेरी ओर से सभी को बधाई।\n\nनैवेध लोक की विशेषता बताते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि यहां अति पिछड़े इलाके को विकसित किया गया है। यहां पहले काफी गंदगी हुआ करती थी। इस नैवेध लोक के माध्यम से उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष सुविधा प्रदान करेगा। श्रद्धालु यहां मालवा के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।\n\nबाइट--डॉ मोहन यादव--मुख्यमन्त्री\nबाइट--संदीप सोनी--सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण
956
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 20, 2026 01:17:03
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर देवास रोड स्थित तरणताल का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। नगर निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से पुराने स्विमिंग पूल के स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के नए स्विमिंग पूल का पुनर्निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 51-51 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शहरवासी 7 दिन तक इस तरणताल में निःशुल्क तैराकी का आनंद ले सकेंगे। इस घोषणा पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। नगर निगम के अनुसार, नए स्विमिंग पूल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें 25 बाय 50 मीटर का मुख्य पूल बनाया गया है, जिसकी गहराई 4.5 फीट से 6.15 फीट तक रखी गई है। बच्चों के लिए अलग वार्मअप पूल भी बनाया गया है, जिसकी गहराई 2.5 से 3 फीट है। इसके साथ ही विजिटर गैलरी, 200 से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा, पार्किंग, फूड कोर्ट, सिटिंग चेयर, पार्क, आधुनिक फिल्टर प्लांट, शावर और वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। पूल का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण के बाद बालक और बालिका वर्ग में तैराकी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बालक वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में शिवोहम तिवारी ने प्रथम, आर्यन राजपूत ने द्वितीय और समर्थ गहलोत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल का डेमो आयोजित किया गया। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
836
comment0
Report
SMSarfaraj Musa
Mar 20, 2026 01:16:44
Sangli Miraj Kupwad, Maharashtra:स्लग - नुकसानग्रस्त द्राक्ष शेतीची गोपीचंद पडळकरंकडून पाहणी,शेताच्या बांधावरूनच कृषीमंत्र्यांशी साधला संवाद.. जत तालुक्यात गारपिट आणि वादळी वाऱ्यासह झालेल्या पावसामुळे द्राक्षबाग शेतीचे मोठे प्रमाणात नुकसान झालेलं आहे. जत तालुक्यातील नुकसान झालेल्या द्राक्ष शेतीची आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी पाहणी करत शेतकऱ्यांशी संवाद साधलाय.यावेळी शेतीच्या नुकसानीचा आढावा घेत थेट शेताच्या बांधावरून आमदार पडळकर यांनी कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे यांच्याशी फोनवरून संपर्क साधता झालेल्या नुकसानीची माहिती देत,कृषी विभागाला तातडीने पंचनामे पूर्ण करून देण्याची मागणी केली ,यावर तात्काळ मंत्री भरणे यांनी अधिकारयांना फोन वरूनच पंचनामे तातडीने पूर्ण करून घेण्याच्या सूचना केल्या.
978
comment0
Report
Advertisement
Back to top