Amroha - हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार उत्तर कुमार की झलक पाने और सेल्फी लेने को उमड़े प्रशंसक
Amroha, Uttar Pradesh:बुधवार की देर शाम धाकड़ छोरा फेम और हाल ही में यू ट्यूब पर प्रदर्शित करोड़ों दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही झूठा फिल्म के हीरो उत्तर कुमार अभिनेत्री मेघा एवं अपनी टीम के संग गजरौला में अपने मित्र प्रदीप शर्मा के आवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ बीकानेरवाला एवं होटल एडसन हाइट्स के पार्टनर व उनकी कई फिल्मों में सशक्त अभिनय करने वाले मुकेश गोयल, फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक मोनू घनगड़, राजीव सिरोही, सुरजीत सिंह, आकांक्षा भी शामिल रहीं।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
