Back
अमरौहा में फर्जी मुकदमे के आरोप: 1.35 लाख वसूली, थानेदार निलंबित
VAVINEET AGARWAL
Mar 28, 2026 02:01:43
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के थाना रहरा में फर्जी मुकदमे का खेल बेनकाब, 1.35 लाख की वसूली और अवैध हिरासत का खुलासा—थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस अधीक्षक ने किए निलंबित
अमरोहा जनपद में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली और पुलिस हिरासत में रखने का गंभीर आरोप उजागर हुआ है। ग्राम परोरा निवासी रामदास ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही जितेन्द्र, रुपवती और मुकेश ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और थाना रहरा पुलिस ने 20 मार्च 2026 को उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा। शिकायत के अनुसार फैसले के नाम पर जितेन्द्र ने रामदास के परिवार से 1 लाख रुपये नकद और 35 हजार रुपये यूपीआई के जरिए अपनी पत्नी के खाते में डलवाए। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी हसनपुर द्वारा कराई गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि रुपवती ने पहले 19 मार्च को पिन्टू त्यागी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और अगले ही दिन 20 मार्च को उसी घटना में नया नाम जोड़ते हुए रामदास के खिलाफ भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मुकदमे के भय का माहौल बनाकर जितेन्द्र ने रामदास के परिवार से 1 लाख 35 हजार रुपये अवैध रूप से वसूले। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। जांच में सामने आया कि रामदास को 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और समझौता कराने के बाद ही उसे छोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने थाना रहरा के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं रुपवती और जितेन्द्र के खिलाफ थाना रहरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 28, 2026 03:31:59Chandigarh, Chandigarh:बजट इजला s में शामिल होने के संबंधी MP Bhai Amritpal Singh की याचिका पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने संबंधी विचार
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 28, 2026 03:31:450
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 28, 2026 03:31:36Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी
ग्राम कुठार में लगी थी आग
15 एकड़ की फसल जलकर राख हुई
ग्रामीणों ने हाथ से बुझाई आग
ट्रैक्टर ट्राली से पानी लाकर आग बुझाई
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 03:31:200
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 28, 2026 03:30:560
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 28, 2026 03:30:270
Report
RMRavindra Manohar Kokate
FollowMar 28, 2026 03:17:51837
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 28, 2026 03:17:40908
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 28, 2026 03:17:30807
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 28, 2026 03:16:54852
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 28, 2026 03:16:38844
Report
989
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 28, 2026 03:05:00885
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 28, 2026 03:04:311055
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 28, 2026 03:04:191049
Report