Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ratnagiri415639
रत्नागिरी के चिपळूण, लांजा, राजापूर में भारी बारिश से घरों और पेड़ों को नुकसान
RMRavindra Manohar Kokate
Mar 28, 2026 03:17:51
Ratnagiri, Maharashtra
रत्नागिरी.. जिल्ह्यात अवकाळी पाऊस आणि वादळी वाऱ्याने झाडे कोसळून घरांचे नुकसान.. सलग दुसऱ्या दिवशी रत्नागिरीतील चिपळूण,लांजा,राजापूरातही पावसाने हजेरी लावली.. सोसायटीच्या वाऱ्यासह ढगांचा गडगडात करीत पावस पडला.. अचानक आलेलेल्या पावसामुळे साऱ्यांची तारांबळ उडाली होती.. पावसाचा फटका चिपळूण तालुक्यातील कोळकेवाडी तांबडवाडी येथे विजया दिलीप राणे यांच्या घराचे वादळा मुळे घराचे नुकसान झाले .. सोसायटीच्या वाऱ्यामुळे त्यांच्या घरावर झाडांच्या फांद्या पडल्यामुळे घराची पडझड झालेली आहे.. तर लांजात वादळी वाऱ्यामुळे खावडी येथे गोठा कोसळून नुकसान झाले आहे..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 28, 2026 04:18:13
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, ग्वालियर में दो पड़ोसियों के विवाद में फायरिंग, बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ सहित तीन लोग हुए घायल, फायरिंग की वजह बताई जा रही है माता मंदिर पर तेज आवाज में गाने बजना, घायलों में पीएसओ संतोष पांडे, उनके भाई आकाश और राजकुमार शामिल, तीन लोग के शरीर में लगे छर्रे, रामनवमी के अवसर पर संतोष पांडे के घर के सामने माता मंदिर में हो रहे थे भजन, पड़ोसी रजक परिवार के सदस्यों को साउंड की आवाज से थी आपत्ति, पड़ोसी कर रहे थे गाली गलौंच, संतोष के भाई राजकुमार ने जताई नाराजगी, समीप खड़े दूसरे पड़ोसी सुनील कुमार वर्मा ने भी जताई नाराजगी, आरोपियों ने सुनील को मार दिया थप्पड़, बीच बचाव करने पहुंचे राजकुमार के साथ भी की गई मारपीट, राजकुमार ने कॉल करके बुला लिया अपने भाई पीएसओ संतोष पांडे को, तब तक आरोपियों ने कट्टे से कर दी फायरिंग, बाद में मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी से कट्टे छीने, और आरोपियों को पकड़कर पुलिस को दी सूचना, इतना ही नहीं तीन आरोपियों को दबोच लिया, मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपियों को सौंपा, आरोपियों के नाम बताए गए हैं पप्पी रजक, निर्मल रजक और सूरज रजक, आरोपियों के परिवार की महिला सदस्य पर भी फायरिंग का आरोप, पुलिस ने घायल राजकुमार पांडे की शिकायत पर तीन आरोपियों को किया नामजद, पुलिस मामले की विवेचना में जुटी, मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके की घटना बाइट - राजकुमार पांडे, घायल बाइट - मैना पटेल, थाना प्रभारी, मुरार पुलिस थाना ग्वालियर
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Mar 28, 2026 04:17:55
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Mar 28, 2026 04:17:05
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 28, 2026 04:16:46
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 28, 2026 04:15:31
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई आज, हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल 18 वाद पर हाइकोर्ट में सुनवाई आज, जस्टिस अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच में आज सुबह 10 बजे से सुनवाई होगी, पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा था, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट ने रि ज्वाइंडर दाखिल करने को कहा था, सभी पक्षों के जवाब दाखिल होने के बाद वाद बिंदु तय किए जाएंगे, मथुरा कोर्ट में दाखिल 18 वाद पर एक साथ हाईकोर्ट सुनवाई चल रही है, हिंदू पक्ष 13.37 एकड़ की संपूर्ण जमीन मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मांग की है, ईदगाह कमेटी को 1968 में हुए समझौते के तहत दी गई जमीन को वापस मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मांग की गई है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 28, 2026 04:15:13
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खेतों में कल हुई घटना के बाद सभी घायलों को देर रात बोकारो जेनरल अस्पताल लाया गया। कल रामनवमी के मौके पर खेतों में 1 लाख 33 हजार वोल्ट करंट से 7 लोग घायल हो गए थे। बताने चले कि बोकारो में रामनवमी के पावन अवसर पर जहां पूरा देश उत्सव के माहौल में डूबा था, वहीं बोकारो जिले के पेटवार थाना क्षेत्र के खेतों में कल हुए एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। रामनवमी के जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़े में धार्मिक झंडा स्थापित करने के दौरान, झंडा का डंडा पास से गुजर रही 1,33,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस भीषण करंट की चपेट में आने से 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिसमे सात लोगो को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया है। सभी का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों के नाम सुभम कुमार दास, मिथुन ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, मदन नायक, रूद्र कुमार दास, अनिल रविदास, गुलाब रबीदास सभी घायल खेतकों के ही हैं।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 04:11:20
Mallawan, Uttar Pradesh:गौसगंज जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव पुरबायां गांव के पास तालाब में पड़ा मिला। मृतक के साथी को हरदोई रेफर किया गया है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहसार निवासी छब्बा ने बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गांव के साथी 22 वर्षीय नवाब पुत्र रामशंकर के साथ शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे गौसगंज जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। शनिवार की सुबह मल्लावां गौसगंज रोड पर स्थित पुरबांया गांव के गहरे भरे तालाब में धर्मेन्द्र का शव पड़ा था। गंभीर हालत मे घायल नवाब भी कुछ दूरी पर सूखे तालाब में पड़े थे। ग्रामीणों ने घायल को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते परिजनों मे कोहराम मच गया।पुलिस सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है ।
366
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 28, 2026 04:05:08
Azamgarh, Uttar Pradesh:गोवध मामले का वांछित अभियुक्त के साथ पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगी, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद। जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में प्रतिबंधित पशु के वध से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। ग्राम इमलीपुर में प्रतिबंधित पशु की मुंडी व खाल मिलने की घटना में वांछित एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल भेजा गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया गया। शासन के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, उसी क्रम में आजमगढ़ जिले में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत गोवध को लेकर 48 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को वादी जयप्रकाश यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सलमान, तबरेज, सरफराज और मेराज का नाम सामने आया, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कल बीती देर रात बिलरियागंज थाने की पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तबरेज क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गोवध की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बीते 16/17 मार्च की रात सभी ने मिलकर इमलीपुर के खेत में प्रतिबंधित पशु का वध किया और पहचान छिपाने के लिए मुंडी व खाल वहीं छोड़ दी। वह पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त रहे तथा आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गोवध करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
374
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 28, 2026 04:04:12
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य के चलते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 250 एमएम मुख्य पाइपलाइन तीन दिनों में कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। मेहता पेट्रोल पंप और होटल ढोला मारू के पास पाइपलाइन टूटने से शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि पिछले एक सप्ताह से शहर और आसपास के गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं, वहीं सड़कों पर बहते पानी से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। जल विभाग अधिकारी ने बताया “हम कई बार पाइपलाइन ठीक कर चुके हैं, लेकिन निर्माण के दौरान फिर नुकसान हो जाता है, जिससे सप्लाई बाधित हो रही है। विभाग ने पीडब्ल्यूडी को अवगत कराते हुए ठेकेदार को पाबंद करने और आगे काम से पहले पाइपलाइन का लेआउट लेने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया “संबंधित ठेकेदार को अवगत कराकर काम ध्यानपूर्वक करने के निर्देश दिए जाएंगे।” फिलहाल, पानी की किल्लत से लोगों में आक्रोश है… अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हैं।
350
comment0
Report
Advertisement
Back to top