अमरोहाः पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, एक घायल
Amroha, Uttar Pradesh:सैंदनगली थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। तस्कर गोवंशीय पशु को जंगल के रास्ते से लेकर जा रहे थे। मुठभेड़ में दानिश नाम का गौ तस्कर घायल हो गया, जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम दानिश है, वह पहले भी गोकशी के मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया उसके पास से तमंचा, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
