244221
Amroha - डीएम ने किया हसनपुर सरकारी अस्पताल का निरीक्षण
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) का जिलाधिकारी निधि गुप्ता और सीएमओ डॉ. सतपाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों से बातचीत की। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए, जबकि सीएमओ ने सुधारात्मक कदम उठाने की बात की। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
8 नवंबर को शाम 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन खाटूधाम में बंद, विशेष पूजा के कारण
Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन, सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में दीपावली पर्व के अवसर पर बाबा श्याम के मंदिर में विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इसके चलते 8 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए श्याम दर्शनार्थ मंदिर के पट शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर को छोटी दीपावली के दिन रात्रि 10 बजे बाबा श्याम के पट मंगल हो जाएंगे। इसके बाद दीपावली पर्व पर मंदिर में विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इस कारण 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। निर्धारित समय के बाद मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के लिए मंदिर के पट खुलने के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही खाटूधाम पहुंचें तथा मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।0
0
Report
गोंदिया में फूड सेफ्टी मिशन: 65 संस्थाओं की चेकिंग, 10.9 लाख का अप्रमाणित स्टॉक जप्त
Bhandara, Maharashtra:10.90 लाखांचा अप्रमाणित व असुरक्षित अन्नसाठा जप्त. 65 आस्थापनांची तपासणी, एका महिन्यात 9 आस्थापन्नांचे परवाने निलंबित. दिवाळी व सणासुदीच्या काळात नागरिकांना सुरक्षित आणि दर्जेदार अन्नपदार्थ उपलब्ध व्हावेत, यासाठी अन्न व औषध प्रशासन, गोंदिया यांच्या वतीने जिल्ह्यात विशेष तपासणी मोहीम राबविण्यात आली. या मोहिमेदरम्यान ६५ अन्न व्यवसाय आस्थापनांची तपासणी करण्यात आली असून, सुमारे १० लाख ९० हजार रुपये किंमतीचा ४ हजार ६८५ किलोहून अधिक अप्रमाणित व असुरक्षित अन्नसाठा जप्त करण्यात आला आहे. तसेच नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्या ९ आस्थापनेकांचे परवाने निलंबित करण्यात आले आहेत.0
0
Report
बाराबंकी जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर रेफर नहीं, शराबी डॉक्टर पर मुकदमा
Barabanki, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल पर सीएमओ सख्त, बोले- ट्रामा सेंटर रेफर सेंटर नहीं, नशे में मिले डॉक्टर तो दर्ज होगा मुकदमा --बाहर की दवा लिखने और निजी जांच कराने पर भी होगी कार्रवाई, निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, तलब किया गया स्टाफ बाराबंकी जिला अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ड्यूटी के दौरान कोई डॉक्टर शराब के नशे में मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बर्न वार्ड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश देने में भी लापरवाही सामने आई। वार्ड की अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निजी स्तर पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की व्यवस्था पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि यह गलत तरीका है। मामले को संज्ञान में लिया गया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर रेफर सेंटर बनकर रह गया है। जब अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं तो मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर भेजना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएमओ ने जिला अस्पताल के पूरे स्टाफ की बैठक बुलाई गई है। इसमें निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों को मरीजों के बेहतर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली में शराब दुकानों के सामने अव्यवस्था पर पुलिस एक्शन मोड में
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में CSP हेमंत कुमार का सड़क पर एक्शन। शराब दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस की सख्ती। कचनी शराब दुकान के सामने सड़क से हटवाए गए वाहन। शराब दुकानों के आसपास खड़े संदिग्ध और अराजक तत्वों को खदेड़ा। दुकानदारों और शराब दुकान संचालकों को समय पर दुकान बंद करने की समझाइश। पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी, शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई। सिंगरौली जिले शहर की सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था, शराब दुकानों के सामने बेतरतीब वाहनों की पार्किंग और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में CSP हेमंत कुमार अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने शराब दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को हटाया और दुकानदारों को आवश्यक समझाइश दी। कचनी स्थित शराब दुकान के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। पुलिस की मौजूदगी देखते ही कई वाहन चालक मौके से रवाना हो गए। वहीं शराब दुकान के आसपास खड़े कुछ लोग भी वहां से हटते नजर आए। पुलिस ने शराब दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही आसपास संचालित चना दुकानों, अन्य दुकानदारों और होटल संचालकों को भी व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं, आगे ऐसी स्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। CSP हेमंत कुमार ने विंध्यनगर, बैढ़न सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण किया। अभियान का उद्देश्य शराब दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराना, दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ और वाहनों का जमावड़ा रोकना तथा अराजक तत्वों पर नियंत्रण रखना है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। CSP ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पटना में दीपावली सुरक्षा कड़ी, भीड़-भाड़ व चोरी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट
Patna, Bihar:पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बुधवार की रात बोरिंग रोड इलाके में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सचिवालय SDPO-2 के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस टीम ने एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ज्वैलरी शोरूम सहित प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं, सड़क किनारे अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर खड़े लोगों के खिलाफ रोको-टोको अभियान भी चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें वहां से हटाया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ नियंत्रण, चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
अग्निपथ में बदलाव: अग्निवीरों को दो साल बढ़ी सेवा से सेना में अवसर बढ़े
Naya Chak, Bihar:एंकर- सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर योजना को लेकर एक अहम बदलाव की किया गया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए अग्निवीरों को दो साल सेवा विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए सशस्त्र बल बनने का रास्ता भी खुल सकता है। इस फैसले को लेकर भागलपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। सरकार के इस फैसले का भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने स्वागत किया है। हालांकि, युवाओं की मांग है कि सेवा अवधि को केवल छह साल तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे बढ़ाकर सात से दस साल तक किया जाए। युवाओं का कहना है कि अग्निवीरों को भी नियमित सैनिकों की तरह सम्मान, सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। इससे सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं का उत्साह और मनोबल बढ़ेगा। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में हर सुबह चार से पांच बजे के बीच युवाओं की भीड़ जुटती है। कोई दौड़ लगाता है, तो कोई शारीरिक अभ्यास के जरिए खुद को सेना भर्ती के लिए तैयार करता है। इन युवाओं के लिए सेना की वर्दी सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश की सेवा और सम्मान का सपना है। ऐसे में सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को वे अपने भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, सरकार के इस फैसले से अग्निवीरों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में नई उम्मीद जगी है। अब युवाओं की नजर इस बात पर है कि सेवा अवधि, नियमित सैनिक बनने के अवसर और सुविधाओं को लेकर आगे क्या व्यवस्था लागू होती है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के विधायक धनेश अदलक्खा का असभ्य भाषण वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बडखल से विधायक धनेश अदलक्खा का असभ्य भाषा बोलते हुए वीडियो हुआ वायरल स्वच्छ भारत मिशन के नगर निगम एक्सीएन मनदीप को दे रहे हैं गाली स्वच्छता के मुद्दे को लेकर सफाई दरोगा पहुंचे थे विधायक धनेश अदलक्खा के पास इसके बाद विधायक ने नगर निगम के आल्हा अधिकारी को मिलाया फोन गाली देते हुए कहा कि यह अधिकारी नहीं करता काम0
0
Report
कोटा के चंबल केसरी दंगल में साहिल खान और मोनिका ने खिताब जीते
Kota, Rajasthan:कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चंबल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में अलवर के साहिल खान ने भरतपुर के दीपक को 3-1 से हराकर चंबल केसरी का खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में हनुमानगढ़ की मोनिका ने भीलवाड़ा की क्षीरिजा गुर्जर को 3-0 से हराकर हाड़ी रानी चंबल केसरी का खिताब अपने नाम किया। दंगल में प्रदेशभर के 350 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को कुल 13 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि के साथ 11 क्विंटल शुद्ध घी वितरित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को नकद पुरस्कार के साथ 5-5 किलो घी और प्रत्येक प्रतिभागी को 1 किलो घी दिया गया। टीम चैंपियनशिप में पुरुष फ्री स्टाइल और महिला वर्ग में भीलवाड़ा की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि ग्रीको रोमन वर्ग में जयपुर की टीम ने बाजी मारी। मोनिका तीन बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं और एशियन चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और अध्यक्षता स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की। विधायक संदीप शर्मा, राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता, महापौर अनुसुइया गोस्वामी और मेला अधिकारी ओपी मेहरा मौजूद रहे। इस दौरान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधुनिक अखाड़े तैयार करने और पहलवानों के पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने 2036 ओलंपिक में राजस्थान के पहलवानों से देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद जताई।0
0
Report
धौलपुर के पहले चरण के पंचायत चुनाव में 123 ग्राम पंचायतों में मतदान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:-पंचायत चुनाव का जुनून सरपंच के लिए वोटिंग आज धौलपुर जिले के प्रथम चरण में पंचायत समिति धौलपुर बाड़ी सैंपऊ के अंतर्गत आने वाली 126 ग्राम पंचायत में से 123 ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा; तीन पर निर्विरोध हो चुके सरपंच. पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात चुनाव व्यवस्था में0
0
Report
Advertisement
संभल में दिवाली से पहले फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:संभल (उत्तर प्रदेश): दिवाली से पहले संभल कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया, "धनतेरस और दिवाली का पर्व निकट है। बाजारों में काफी संख्या में खरीददार, महिला, पुरुष, बच्चे सब निरंतर भ्रमण कर रहे हैं और आवागमन कर रहे हैं। संभल के जितने भी जनपद और प्रमुख बाजार हैं, चंदौसी, संभल, गुन्नौर, बबराला इन क्षेत्रों में लगातार हमारी टीमें अधिक से अधिक पुलिस बल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रही हैं। संदिग्धों की चेकिंग लगातार की जा रही है। जो भी बाइक सवार हैं उनकी चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज यहां संभल कस्बे में हमारी टीम के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है और जो भी असामाजिक तत्व हैं या संदिग्ध हैं उनकी भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी हमारी टीमें विशेष रूप से नजर रख रही हैं। इनमें हम ऐसाे लोगों को चिन्हित कर रहे हैं जो आपराधिक प्रवृत्ति, असामाजिक या विद्वेषकारी प्रवृत्ति के हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके लगातार हम कार्रवाई कर रहे हैं..."0
0
Report
दरभंगा के मुक्ति मोहल्ले में आग, युवकों ने जीता बड़ा हादसा
Darbhanga, Bihar:दरभंगा नगर थाना अंतर्गत मुक्ति मोहल्ले में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग,दो मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, स्थानीय युवकों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा,सूचना मिलते पहुँची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां , दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्ति मोहल्ले में बुधवार की देर शाम पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। मिलान चौक और जेपी चौक मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक खाली परिसर में रखी सूखी लकड़ियों, झाड़ियों और कचरे में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी ऊंची हो गईं कि पास के खजूर के पेड़ को अपनी चपेट में लेते हुए दो मंजिला मकान तक पहुंच गईं। आसपास घनी आबादी होने के कारण पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस दौरान स्थानीय युवकों ने जिस साहस और जज्बे का परिचय दिया, उससे एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही दर्जनों युवक आग बुझाने में जुट गए। किसी ने पानी डाला तो किसी ने नाले से कीचड़ निकालकर आग पर फेंका। आसपास के मकानों से भी पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई युवकों के हाथ भी झुलस गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पाया। नगर थाना और कोतवाली थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बिजली विभाग की टीम ने भी तत्परता दिखाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि खजूर का पेड़ जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने स्थानीय युवकों के साहस और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इन युवकों ने बिना किसी संसाधन के सिविल आर्मी की तरह मोर्चा संभाला और बड़ी घटना होने से बचा लिया। उन्होंने ऐसे साहसी युवकों को चिह्नित कर स्थानीय स्तर पर सम्मानित और पुरस्कृत करने की बात कही। वहीं, सदर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि खाली परिसर में कचरे और सूखी लकड़ियों में आग लगी थी। समय पर सूचना मिलने और दमकल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपदा के समय स्थानीय लोगों की एकजुटता और साहस कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है。0
0
Report
झुंझुनूं के कैरू गाँव में चुनावी विवाद के बाद मारपीट, एक की मौत; हत्या दर्ज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के कैरू गांव में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में नवलगढ़ थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं, मामले में आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कैरू गांव निवासी नेमीचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया के दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान नेमीचंद, उसकी पत्नी और उसके भाई शिशुपाल के चोटें आईं। परिवादी ने दूसरे पक्ष के महेंद्र, राजेश कुमार सहित पांच से सात लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद परिवादी के बड़े भाई शिशुपाल की मौत हो गया. मामले में रिपोर्ट के आधार पर हत्या के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों को डिटेन किया है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस का पैदल मार्च
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Police Conducts Foot March Across City Ahead Of Dhanteras, Diwali, Bhai Dooj And Chhath To Review Security Arrangements लखनऊ(उत्तर प्रदेश): त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने लखनऊ शहर में पैदल मार्च किया। जेसीपी, कानून-व्यवस्था, लखनऊ, बबलू कुमार ने कहा, "अभी करीब 15 दिनों तक त्योहार का समय रहेगा। सभी जोन में डीसीपी, एसीपी, एसएचओ अपने अपने क्षेत्र के मार्केट में भीड़ वाले इलाके में पैदल गस्त कर रहे हैं। सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी जगह की कोई दिक्कत ना हो। व्यापार मंडलों के लोगों से, सराफा व्यापारियों एवं अन्य व्यापारी बंधुओं से हमारी पुलिस टीम बातचीत कर रही है। जो लोग वहां भ्रमण कर रहे हैं शॉपिंग करने आए हैं उनके साथ भी बातचीत चल रही है। ट्रैफिक के कारण कोई जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है उस पर हमारी टीमें अलर्ट हैं ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने शॉपिंग के दौरान घूमने के दौरान कोई असुविधा ना हो।"0
0
Report
मड़ावरा कस्बे में कपड़ा व्यापारी की दुकान में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मड़ावरा कस्बे में कपड़ा व्यापारी की दुकान में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप मुख्य बाजार में दुकान में लगी आग से इलाके में बना अफरा तफरी का माहौल भीषण आग की सूचना पर थाना मड़ावरा के साथ मदनपुर और गिरार पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग पर पानी फेंक कर काबू पाने का किया जा रहा प्रयास कपड़ा व्यापारी के लाखों रुपए के नुकसान होने की संभावना, आगजनी की घटना का कारण अज्ञात, फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका थाना मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार की घटना0
0
Report
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश में 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त, नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:Hapur, Uttar Pradesh: Food Safety Department Seizes and Destroys 16 Quintals of Adulterated Khoya Ahead of Diwali. Chandrashekhar Mishra (Assistant Commissioner, Food Safety Department, Hapur) S/B हापुड़, उत्तर प्रदेश: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त कर नष्ट किया। हापुड़ जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग में सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया, "यह सूचना मिली कि लालपुर गाँव में खोए का निर्माण हो रहा है। जब हमारी टीम वहाँ पहुँची तो पाया गया कि वहाँ खोया बना हुआ था, जिसकी मात्रा लगभग 16 क्विंटल थी। यह एसएमपी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और वनस्पति मिलाकर बनाया गया था। टीम मौके पर पहुँची, चार नमूने लिए गए, JCB का इस्तेमाल करके गड्ढे भरकर उसे नष्ट किया गया। इसका मूल्य लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये है।"0
0
Report
Advertisement
