icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी के 67 हजार शिक्षकों की भर्ती पर राहत: मेरिट लिस्ट तैयार

Noida, Uttar Pradesh:यूपी के 67 हज़ार से ज़्यादा सेवारत प्राइमरी शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा है कि पहले से नियुक्त 67,867 शिक्षकों को हटाया नहीं जाएगा। सरकार ने यह जवाब 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मामले में दाखिल किया है यूपी सरकार ने कहा कि हाई कोर्ट के 13 अगस्त 2024 के फैसले के अनुसार उसने नई मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सरकार का कहना है कि संशोधित मेरिट लिस्ट में आने वाले नए कैंडिडेट को वो नौकरी देने को तैयार है। यह नियुक्ति केवल तभी होगी जब खाली पद उपलब्ध हों और उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता पूरी करते हों। सरकार ने यह भी साफ किया कि यह व्यवस्था केवल इसी विशेष मामले के लिए होगी और इसे भविष्य के मामलों में मिसाल नहीं माना जाएगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह इस मामले में वो जो भी अंतिम निर्देश देगा, उसका पालन करेगी।
0
0
Report

नगर सीमा पर भीषण आग: चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Madanpur, Bihar:नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 और 8 की सीमा पर स्थित पुरानी तहसील कचहरी के समीप सोमवार को भीषण अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अजय दास के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों के बीच घर में रखा एलपीजी सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने अरविंद यादव, सरविंद यादव, भीम दास और अजय दास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि चारों घरों में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अजय दास के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।
0
0
Report
Advertisement

50 हजार के इनामी आरोपी करण यादव ने सीवान कोर्ट में सरेंडर किया

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में कई वर्षों से फरार चल रहे और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी करण यादव ने आखिरकार आज सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीवान के कई चर्चित मामलों में नाम आने के बाद पहली बार करण यादव खुद अदालत पहुंचा और न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। सरेंडर के बाद उसने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। अब सच क्या है, इसका फैसला अदालत करेगी। सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र करण यादव ने सोमवार को सीवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। करण यादव पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर फायरिंग, चंद्रज्योति सर्जिकल दुकान में लूटपाट और महादेवा नई बस्ती में पप्पू यादव की हत्या मामलों में आरोपी होने का आरोप है। सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। इस दौरान करण यादव ने मीडिया से कहा कि वह निर्दोष है, उसे साजिश के तहत फंसाया गया है और उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उसका कहना है कि अदालत से उसे न्याय मिलेगा।
0
0
Report

जळगाव में विवाह के दबाव से छह महीनों में 29 युवाओं ने दी जान

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr: विवाहाचे वाढते वय, स्थळ जुळण्यात होणारा विलंब आणि त्यातून निर्माण होणारा मानसिक ताण ही आता केवळ वैयक्तिक समस्या राहिलेली नसून गंभीर सामाजिक चिंतेची बाब बनत असल्याचे चित्र जळगाव जिल्ह्यातील आत्महत्यांच्या आकडेवारीतून समोर आले आहे. जळगाव पोलीस दलाच्या आकडेवारीनुसार, १ जानेवारी ते ३० जून २०२६ या सहा महिन्यांच्या कालावथीत लग्न जमत नसल्याच्या नैराश्यातून तब्बल २९ तरुणांनी आत्महत्या केली आहे. या कालावहात जिल्ह्यात एकूण ४४३ आत्महत्यांची नोंद झाली असून त्यामध्ये ३८३ पुरुष, २९ महिला, ८ लहान मुले आणि ११ लहान मुलींचा समावेश आहे. विशेष म्हणजे आत्महत्येस प्रवृत्त केल्याप्रकरणी वेगवेगळ्या पोलिस ठाण्यात १२ गुन्हे दाखल आहेत. लहान मुलांमध्ये आणि मुलींमध्येही कौटु FamilialTणाव, परीक्षेचे दडपण आणि प्रेमप्रकरणांमुळे आत्महत्येच्या घटना समोर आल्या आहेत. मनोविकारतज्ज्ञांच्या मते, मानसिक तणावात असलेल्या व्यक्तींशी कुटुंबीयांनी मोकळा संवाद साधणे, त्यांना भावनिक आधार देणे गरजेचे गरज भासल्यास वेळेत समुपदेशन व उपचार उपलब्ध करून देणे, हे आत्महत्ये रोखण्यासाठी अत्यंत महत्त्वाचे ठरू शकते. बाईट श्रीकांत धिवरे, पोलीस अधीक्षक जळगाव बाईट डॉ. अनिरुद्ध साळुंखे, मानसोपचारतज्ज्ञ शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालय जळगाव
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में ट्रैक्टर हादसे से दीपक कुमार की मौत, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर ग्राम पंचायत के सेमरातर के रहने 22 वर्षीय दीपक कुमार की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत के बाद आज सोमवार देर शाम शव घर पहुंचने के बाद परिवार के लोग शव को लेकर के परसपुर थाने देर शाम बजे पहुंचे। जहां पिकअप गाड़ी के बोनट पर ही शव को रखकर के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए गिरफ्तारी की मांग को लेकर के थाना अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 2 घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ करनैलगंज आनंद राय परसपुर थाना पहुँचे जहां किसी तरीके से परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देखकर के तत्काल ट्रैक्टर चालक राजू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके परिजनों को एफआईआर की कॉपी देकर की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया है और थाने के गेट पर गाड़ी के बोनट पर शव रख करके जब प्रदर्शन कर रहे थे उसे अब अंतिम संस्कार करने के लिए अपने घर लेकर के गए हैं। परसपुर थाने में ट्रैक्टर चालक राजू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए पीड़ित पिता राम सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र दीपक कुमार उम्र 22 वर्ष अपने घर से परसपुर कुछ कुछ सामान लेने कल 26 जुलाई रात्रि समय करीब रात्रि 9 बजे गया था। बाजार से सामान लेकर वापस घर आ रहा था तभी रास्ते में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई करके ट्राली व ट्रैक्टर से रोड पर मिट्टी गिरा रहे थे। उधर से दीपक कुमार अपने साइड से अपने घर वापस आ रहा था तभी ट्रैक्टर ट्रली वाले ने ट्राली को लापरवाही से बैक करते समय अचानक तेजी से ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद दीपक कुमार को तत्काल अस्पताल नहीं ले गए कुछ घंटों बाद इन लोगो द्वारा 108 से अस्पताल ले जाया गया। वहा पहुँचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था उसके बाद यह लोग घटना स्थल से अपना संसाधन लेकर फरार हो गए थे।
0
0
Report

जोधपुर हाईकोर्ट एडवोकेट चैंबर्स और वेबसाइट का शुभारंभ, सुविधाओं से सुसज्जित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की ओर से हेरिटेज उच्च न्यायालय परिसर, पावटा में अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित एडवोकेट्स चैंबर्स के शिलान्यास एवं एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के लोकार्पण का समारोह आयोजित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विजय चौधरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी व विशिष्ठ अतिथि न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर ने विधिवत भूमि पूजन कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एडवोकेट्स चैंबर्स की आधारशिला रखी। उन्होंने एसोसिएशन की नई आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के साफा एवं माल्यार्पण से स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ भाटी ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे युवा अधिवक्ताओं के कौशल विकास में सक्रिय सहयोग दें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश माथुर ने कहा कि नए चैंबर्स के निर्माण से युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। उन्होंने एसोसिएशन की वेबसाइट को डिजिटल युग की दिशा में महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने की। उन्होंने बताया कि चैंबर निर्माण परियोजना राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा स्वीकृत बजट से बनाई जा रही है तथा इसकी कार्यकारी एजेंसी जोधपुर विकास प्राधिकरण है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश त्यागी, सीजेएम सिद्धार्थ सांधु, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य, उमा शंकर शर्मा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे। बाइट विनीत कुमार माथुर न्यायाधीश राजस्थान हाईकोर्ट बाइट डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी वरिष्ठ न्यायाधीश राजस्थान हाईकोर्ट
0
0
Report
Advertisement

Hanumangarh के एसपी ने थाने निरीक्षण में नशा तस्करों के खिलाफ कड़े निर्देश दिए

Hanumangarh, Rajasthan:एसपी बी. आदित्य ने गोलूवाला व सदर थानों का किया निरीक्षण, नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने सोमवार को पुलिस थाना गोलूवाला एवं सदर हनुमानगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में अपराधों की स्थिति, कानून-व्यवस्था तथा पुलिस कार्य में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने एचएम कार्यालय, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड रूम सहित थाना परिसर का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा नशा तस्करों और गैंगस्टरों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए सतत अभियान चलाने, आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान करने तथा पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

NEET पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन; प्रशासन ने रोककर बातचीत शुरू की

Anuppur, Madhya Pradesh:NEET पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन सांसद हिमाद्रि सिंह के भवन घेराव से पहले प्रशासन ने रोका स्लग प्रदर्शन एंकर: अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों ने NEET पेपर लीक मामले, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, NEET पेपर लीक से हुए मौतों में 26 छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार रैली निकाली। प्रदर्शनकारी सांसद हिमाद्रि सिंह के भवन का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र नेताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वी ओ 01 अंत में छात्रों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मांग की कि छात्रों के साथ न्याय किया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और उनकी सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।
0
0
Report

मंडला में जीएसयू ने छात्रवृत्ति और ई-प्रवेश आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला में छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वीओ - मण्डला में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन (जीएसयू) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर प्रशासन के सामने छात्र हितों से जुड़ी समस्याएं रखीं। छात्रों की प्रमुख मांगों में छात्रवृत्ति, आवास भत्ता और ई-प्रवेश प्रक्रिया में आ रही विसंगतियों को दूर करना शामिल है। इसके साथ ही जिले में पीजी कक्षाएं जल्द शुरू करने और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने जिले के जर्जर शाला भवनों की मरम्मत और नए भवनों के निर्माण की मांग उठाई। वहीं, स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती सहित छात्रों के हित से जुड़ी अन्य समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई । इन सभी मांगों को लेकर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
0
0
Report

रायगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुधार की 6 सूत्रीय मांग पर प्रदर्शन

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ का एकमात्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लंबे समय से बदहाल व्यवस्था का शिकार बना हुआ है। पेयजल की समुचित व्यवस्था, वाटर फिल्टर, बाथरूम की नियमित सफाई व मरम्मत, खेल मैदान की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती और छात्रावास की जर्जर स्थिति जैसे कई बुनियादी मुद्दों पर कॉलेज प्रबंधन की उदासीनता से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्राचार्य को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी का आरोप है कि छात्रों ने कई बार समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ा। संगठन ने 48 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है। छात्रों का कहना है कि उन्हें गंदा पानी पीना पड़ रहा है और बारिश में छात्रावास की छत से पानी टपकने के कारण भारी परेशानी हो रही है। वहीं प्राचार्य ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top