icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटारसी में शराब के लिए पैसे मांगने पर मजदूर की हत्या, दो गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर दो युवकों ने एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड की है, जहां सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच आरोपियों ने मजदूर युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने युवक की जांघ पर चाकू से वार किया, जबकि दूसरे ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इटारसी के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड पर सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच 30 वर्षीय विक्रम मेहरा काम की तलाश में खड़ा था। विक्रम नर्मदापुरम जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव का रहने वाला था और रोजाना मजदूरी के लिए इटारसी आता था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और विक्रम से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ विवाद और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने विक्रम की जांघ पर चाकू से वार किया। चाकू लगने से विक्रम नीचे झुका, तभी दूसरे आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने विक्रम को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। दोनों आरोपी इटारसी के ही रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता के मुताबिक विक्रम रोजाना मजदूरी करने इटारसी आता था। घटना से एक दिन पहले भी वह काम के सिलसिले में इटारसी आया था। देर होने के कारण वह रात में इटारसी में ही रुक गया था और अगले दिन सुबह दोबारा काम की तलाश में निकला। सुबह करीब 7 बजे उसने घर पर फोन भी किया था। इसके कुछ ही देर बाद उसके साथ यह वारदात हो गई। परिजनों का कहना है कि विक्रम शराब पीने का आदी था, लेकिन उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार के मुताबिक शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर ही आरोपियों ने उसके साथ विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। विक्रम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

देवघर सर्किट हाउस में पूर्व CM के कमरे को डुप्लीकेट चाबी से खोलने की कोशिश; पुलिस कर रही जांच

Deoghar, Jharkhand:देवघर के सर्किट हाउस में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सर्किट हाउस में जिस कमरे में रुके हुए थे वहां पर सर्किट हाउस के स्टाफ के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से उस कमरे को खोलने की कोशिश की गई है इसके अलावा उनके गार्ड रूम को भी इस व्यक्ति के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया गया है इस बाबत जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं और सर्किट हाउस में रुकते हैं सवाल यह नहीं है कि क्या सामान चोरी हुआ सामान चोरी नहीं हुआ बड़ा सवाल यह है कि देवघर के सर्किट हाउस में अगर इस तरह की घटना घटती है तो देवघर की छवि देश विदेश में किस तरह से जाएगी यह बाबा बैजनाथ की नगरी है और इस तरह की घटना काफी दुखदाई है इस पर देवघर पुलिस को और अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही देवघर उपायुक्त को भी इस पर संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देवघर के सर्किट हाउस में ईमानदार व्यक्ति की बहाली हो या ईमानदार व्यक्ति कार्यरत रहे वहीं पूरे मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस नगर थाना प्रभारी स दल बल सर्किट हाउस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है अब यह बड़ा सवाल खड़ा करता है कि किस तरह से सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का भी कमरा सुरक्षित नहीं है वही जब उस कर्मचारियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह सर्किट हाउस से भागते हुए नजर आया
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय की शर्मनाक घटना जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, पुलिस जांच में जुटी...

RRRajiv RamFollow8m ago
Mainpura, Bihar:बेगूसराय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है । साथ ही साथ कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल बीती रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे होटल ब्लू डायमंड में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया एवं चाकू की नोक पर महिला के साथ घंटो बलात्कार करता रहा। बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी। तत्पश्चात परिजन आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घंटो चली इस घटना के दौरान ना तो होटल का कोई स्टाफ या ना ही कोई सुरक्षा कर्मी के द्वारा इस घटना की जानकारी लेने की कोशिश की गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा नजर, प्रशासन अलर्ट

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है बाढ़ को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के इलाकों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं सदर, मांझा, बरौली, सिधवलिया प्रखण्ड के दर्जनों गांव बाढ़ के चपेट में है सारण बांध के अंदर निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है ग्रामीण पानी के बीच रहने को मजबूर है ग्रामीण पानी के ऊपर बेड पर रह रहे हैं वही बहुत मुश्किल से खाना पकाकर जीवन यापन कर रहे हैं सदर प्रखण्ड के मेहदिया गांव में दर्जनों घर बाढ़ से प्रभावित है ग्रामीण पानी के बीच है ऐसे में खाना को लेकर बड़ी समस्या है कई वुजूदग पानी के बीच रहने को मजबूर है
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन कवच: पश्चिमी जिला में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 117 ग्राम heroin बरामद

Delhi, Delhi:ऑपरेशन कवच के दौरान वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा और इंद्रपुरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार 117 ग्राम हीरोइन स्मैक बरामद दोनों गिरफ्तारियां एरिया पेट्रोलिंग के दौरान हुईं राजेश शर्मा पश्चिमी जिला में ऑपरेशन कवच के दौरान पैट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दो अलग अलग मामलों में दो ड्रग्स तस्कर को नारायणा और इंद्रपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर 117 ग्राम हीरोईन बरामद की है।पकड़े गए ड्रग्स तस्कर की पहचान नरेश उर्फ़ गंजा 32 के रूप में हुई है। यह इंदरपुरी का एक घोषित अपराधी है और वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में लगभग दो दर्जन क्रिमिनल केस में शामिल रहा है।सरफ़राज़ उर्फ़ मुल्ला 28 के रूप में हुई है।इस पर भी एक्साइज़ और जुए और कई अपराधिक मामले दर्ज है।नारायणा पुलिस नेआरोपी नरेश के पास से 97 ग्राम हीरोईन और इंद्रपुरी पुलिस ने सरफराज से 20 ग्राम स्मैक बरामद की है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार पश्चिमी जिला में ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा है जिसमें नारायणा पुलिस ने पैट्रोलिंग ऑपरेशन कवच के दौरान टीम ने एक आदमी को बैग ले जाते हुए देखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा है। उसे पकड़ लिया गया, और तय तरीके से बैग की जांच की गई। उसमें 97 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ था, जिसकी शुरुआती जांच में हीरोइन के रूप में पहचान हुई। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ ​​गंजा उर्फ ​​ओम प्रकाश के रूप में हुई। नशीला पदार्थ ज़ब्त कर लिया गया, और PS नारायणा में NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत केस दर्ज किया गया। वही इंद्रपुरी मामले में टीम एरिया पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे तभी एक आरोपी को पकड़ और उसके पास से 20 ग्राम चरस स्मैक बरामद की उसके बाद इंद्रपुरी थाने में, NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत PS इंदरपुरी में दर्ज की गई। अब पुलिस इनके और साथियों की तैलाश में जुटी है.
0
0
Report

हरदा थोक मंडी में फुटकर विक्रेताओं का विरोध, 250 ग्राम बिक्री पर रोक की मांग

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा शहर में फुटकर सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारियों ने थोक मंडी में आम ग्राहकों को कम मात्रा में सब्जियां बेचने का विरोध किया है। व्यापारियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिला प्रशासन के अधिकारी शिकायत दर्ज कराते हुए इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। फुटकर व्यापारियों का आरोप है कि थोक व्यापार का लाइसेंस रखने वालों कुछ व्यापारी मंडी परिसर में ही आम ग्राहकों को 250 ग्राम, आधा किलो और एक किलो तक सब्जियां बेच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि थोक मंडी में इस तरह फुटकर बिक्री होने से शहर में तय स्थानों पर दुकान लगाकर कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारियों के व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। फुटकर व्यापारियों के मुताबिक, वे निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाकर टैक्स और अन्य शुल्क का भुगतान करते हैं, जबकि मंडी परिसर में थोक लाइसेंस की आड़ में कम मात्रा में सब्जियां बेचने से उनके सामने कारोबार का संकट खड़ा हो रहा है।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर के आजादी के समय बने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, छात्र पढ़ाई बाधित

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के पताही पंचायत स्थित नवराष्ट्र उच्च विद्यालय एक ऐसा स्कूल है जिसे आजादी के समय बनाया गया था और आज यहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कम छात्रों का आना जारी है. जर्जर इमारत, शौचालय, पानी पीने की व्यवस्था नहीं है और जो मौजूद है वह भी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है. जी मीडिया की टीम ने स्कूल का रियलिटी चेक किया तो नल पर पानी पीने की कोशिश करती छात्राएं दिखीं. स्कूल में एक RO भी लगा है, वह भी खराब पड़ा है. इस स्कूल में 1027 बच्चे पढ़ते हैं, 14 कमरे हैं. कमरे की हालत ऐसी है कि किसी कमरे में छत नहीं है और बरामदा ही पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होता है. शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय है. लैब रूम का भी बुरा हाल है; लैब में रखे सामानों की मरम्मत नहीं हुई है और प्रैक्टिकल संभव नहीं हो पाते. लैब रूम में मात्र एक मानव रहित कंकाल है और कंप्यूटर बारिश से खराब हो चुका है. इस स्कूल में 50% छात्राएं पढ़ती हैं और अधिकतर छात्रों को शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेलना पड़ता है. प्रिंसिपल अरविंद कुमार सिंह और पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने कहा कि स्कूल सिर्फ नाम का रह गया है क्योंकि सुधार के लिए अधिकारी तक चक्कर लगाते रहे पर कार्रवाई नहीं की गई. आजादी के बाद इस जिले के नामी ग्रामीण स्कूलों में इसका नाम आता था, पर अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चे पढ़ना छोड़ रहे हैं और जो पढ़ते हैं वह बरामदे पर बैठकर पढ़ लेते हैं.
0
0
Report
Advertisement

खट्टाली की राशन दुकान में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग

Alirajpur, Madhya Pradesh:सरकारी राशन दुकान पर मनमानी: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन, क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपभोक्ताओं को राशन न मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले कई समय से गरीब परिवारों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे परेशान होकर आज ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खट्टाली स्थित सरकारी संस्था में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पात्र हितग्राहियों को बार-बार चक्कर काटने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संस्था में राशन के भंडारण और वितरण को लेकर बड़ी गड़बड़ी की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। सरपंच ने उठाई ग्रामीणों की आवाज उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्थानीय सरपंच खुद ग्रामीणों को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और उच्च अधिकारियों के सामने इस गंभीर मुद्दे को रखा। राशन दुकान संचालक एवं संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा तुरंत राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
0
0
Report

IG के आने पर नौगांव चोरी केस में सिविल लाइन पुलिस मारपीट आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव चोरी केस के फरियादी प्रमोद कुमार तिवारी ने सिविल लाइन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने फरियादी पर पुलिसकर्मियों से मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीडित प्रमोद तिवारी का आरोप है कि आज IG के आने की सूचना पर वे सिटी कोतवाली प्रार्थना पत्र देने गए थे। वहां से कंट्रोल रूम और कंट्रोल रूम से सिविल लाइन थाने भेजा गया। आरोप है कि सिविल लाइन में उनकी पिटाई की गई।पीडित ने बताया कि IG साहब की जानकारी लगी थी वहां प्रार्थना पत्र देने गया। वहां से पता चला कंट्रोल रूम में हैं, कंट्रोल रूम वालों ने कहा सिविल लाइन चले जाइए। वहां पहुंचा तो पुलिस पहले से खड़ी थी। मेरी मोटरसाइकिल में 50 हजार रुपये रखे थे, मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई। गेट पर कैमरा लगा है, उसमें सब रिकॉर्ड हुआ है। पटक कर मारा और कहा माल मांगेगा तो चाहे जिसके यहां चला जा। ढाई क्विंटल चांदी हमारे TI ने बेच ली है। डॉक्टर ने बोतल चढ़ाने को कहा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर पर दबाव बनाया कि इसका इलाज नहीं कराना है। एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि नौगांव में पिछले साल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरियादी विवेचना से संतुष्ट नहीं था, इसलिए कई बार विवेचक बदले गए। फरियादी ने आरोप लगाया था कि जब्त माल पुलिस ने हड़प लिया है, जिसकी एडिशनल SP से जांच कराई गई और आरोप गलत पाए गए। एसपी ने बताया कि प्रमोद तिवारी नामक आवेदक द्वारा नौगांव थाने में पिछले वर्ष चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना से संतुष्ट न होने पर समय-समय पर विवेचकों को बदला गया है। इनके द्वारा आरोप लगाया गया कि चोरी का माल जब्त कर कुछ पुलिसकर्मियों ने हड़प लिया है। इसकी जांच एडिशनल SP से कराई गई और जांच असत्य पाई गई। लेकिन देखने में आया है कि आवेदन देने के अलावा भी खुद की जान को हानि पहुंचाने के प्रयास किए जाते हैं, जैसे पूर्व में ज्वलनशील पदार्थ छिड़कना, सल्फास की गोली लाना और कल जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया गया। जांच असत्य हो चुकी है और दबाव बनाने के लिए जहर खाकर प्रयास किया गया, इसलिए नए कानून की धारा 226 के तहत और एक पुलिसकर्मी की उंगली काटने और दो लोगों को चोटिल करने पर सुसंगत BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी को RTI के माध्यम से लिखित जवाब दिया गया है और काउंसलिंग भी कराई गई है। पुलिस चोरी के मामले में रिकवरी का प्रयास कर रही है, लेकिन विधि विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई जरूरी है।
0
0
Report

मुख्य चुनाव आयुक्त पर अजय राय का बड़ा हमला: वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा

Lucknow, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हमला लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं अजय राय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और षड्यंत्र के तहत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा अजय राय ने आरोप लगाया कि पूरे देश में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों से मुलाकात की, जहां करीब 700 वोट काटे जाने की बात सामने आई अजय राय ने ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं अजय राय के मुताबिक आगरा, सहारनपुर और गोरखपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कई धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्होंने दावा किया कि आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी हुई अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के घर नहीं गए थे, इसके बावजूद हत्या के प्रयास, घर में घुसने और दंगा जैसे आरोपों में मुकदमे दर्ज किए गए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी अजय राय के बयान - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस: “ज्ञानेश कुमार जी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है षड्यंत्र के तहत लोगों के नाम काटे जा रहे हैं हमारे कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमे लगाए जा रहे हैं... राहुल गांधी जी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार भले बूढ़े हो जाएं, लेकिन इनको सलाखों के पीछे भेजेंगे।”
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top