icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow9 Jan 2025, 01:32 pm

अमरोहाः नगर कोतवाल ने 295 लीटर जहरीली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Joya, Uttar Pradesh:

आज गुरुवार की सुबह अमरोहा नगर कोतवाल पंकज तोमर टीम के साथ बिजनौर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जब एक स्कॉर्पियो गाड़ी रोकी तो उसमें सवार दो लोगों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 295 लीटर जहरीली शराब मिली। अमरोहा नगर कोतवाल पंकज तोमर ने बताया है कि जितेंद्र सैनी पुत्र रामलाल सैनी और मनोज पुत्र नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। दोनों काफी समय से जहरीली शराब बनाने का कार्य करते थे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पिथौरागढ़-टनकपुर ऑल वेदर रोड दो दिन से बंद: बारिश से बोल्डर गिरते रहे

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुन्ना बैंड पर दो दिन से बंद पिथौरागढ़-टनकपुर ऑल वेदर रोड पिथौरागढ़ जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद को जोड़ने वाली कई सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं पिथौरागढ़-टनकपुर ऑल वेदर रोड पर घाट से आगे मुन्ना बैंड के पास लगातार पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण सड़क पिछले करीब दो दिनों से बंद पड़ी है。 सड़क बंद होने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और मौके पर 100 से अधिक वाहन फंसे हुए बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सड़क खोलने के लिए मौके पर जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर के कारण रेस्क्यू और सड़क खोलने का काम शुरू करने में भी खतरा बना हुआ है。 स्थिति का जायजा लेने अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ग्राउंड जीरो पर मुन्ना बैंड पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और एनएच अधिकारियों को सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए。 एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि यह मार्ग पिथौरागढ़ की लाइफलाइन माना जाता है। इसी मार्ग से होकर लोग टनकपुर, देहरादून और प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आवाजाही करते हैं। कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 उन्होंने एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले ऐसे संवेदनशील और डेंजर जोन चिन्हित कर उनका ट्रीटमेंट कराया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान बार-बार सड़क बंद होने की समस्या से बचा जा सके। एनएच अधिकारियों ने भी भविष्य में मानसून से पहले संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा और ट्रीटमेंट कार्य कराने का आश्वासन दिया。 वहीं एडीएम ने मौके पर फंसे लोगों से भी बातचीत की और उनसे अपील की कि पहाड़ों में लगातार बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें। केवल बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें, क्योंकि बारिश के दौरान पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने वाहन चालकों से विशेष रूप से अपील की कि जब तक ऊपर से बोल्डर गिरने का सिलसिला पूरी तरह नहीं रुक जाता, तब तक मुन्ना बैंड से वाहनों को जबरन पास करने का प्रयास न करें। जल्दबाजी में सड़क पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन और एनएच अधिकारियों को सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बंद पड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु की जा सके。
0
0
Report

दिल्ली में रामलीला से दुर्गा-छठ तक तीन समितियाँ बनीं; सुविधाओं पर सरकार की निगरानी

New Delhi, Delhi:दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा की तैयारियों के लिए 3 विशेष समितियां गठित सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर तीनों पर्वों की तैयारियों की निगरानी के लिए समितियां गठित मंत्रियों, विधायकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को समितियों में दी गई जिम्मेदारी रामलीला समिति की अध्यक्षता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे दुर्गा पूजा और छठ पूजा समितियों की कमान मंत्री कपिल मिश्रा को समितियां आयोजन स्थलों का करेंगी निरीक्षण और व्यवस्थाओं को देंगी अंतिम रूप सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आयोजकों को जरूरी NOC दिलाने की जिम्मेदारी पानी, बिजली, चिकित्सा, एंबुलेंस, अग्निशमन और मोबाइल टॉयलेट की होगी व्यवस्था सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सफाई और फॉगिंग की भी निगरानी करेंगी समितियां दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम/अस्थायी तालाब या टैंक की व्यवस्था होगी विसर्जन के बाद अवशेषों की सफाई सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं— आस्था के साथ व्यवस्था और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखेगी सरकार
0
0
Report
Advertisement

MMDR संशोधन कानून से झारखंड में अवैध खनन पर रोक, उद्योग-युवाओं को लाभ

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एमएमडीआर संशोधन कानून को लेकर झारखंड सरकार के विरोध पर निशाना साधा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कानून पारित होने के बाद राज्य सरकार इसके खिलाफ बोल रही है और जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए देश के सभी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। माइनिंग सेक्टर के जरिए लोगों को लाभ पहुंचाने और युवाओं को राज्य में ही रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह कानून लाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले राज्यों में अलग-अलग तरह के सेस और टैक्स लगाए जाते थे, जिससे कारोबारियों और उद्योगों को परेशानी होती थी। इसी वजह से पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू करने की कोशिश की गई है। इससे राज्य में नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार को केवल अपने व्यक्तिगत चिंता है, जबकि राज्य के लोगों और युवाओं के हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में मौजूद उद्योगों को भी कई सामान बाहर से मंगाना पड़ता है, क्योंकि राज्य में उनकी कीमत अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से राज्य सरकार एमएमडीआर कानून का विरोध कर रही है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नए कानून से अवैध माइनिंग पर रोक लगेगी और लालफीताशाही कम होगी। उन्होंने दावा किया कि कानून का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इससे अवैध खनन और अनियमितताओं पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इस कानून से झारखंड को आने वाले समय में फायदा होगा।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में भारी बारिश ने मुर्गा फार्म ढहाकर 900 मुर्गों की मौत कर दी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: मूसलाधार बारिश का कहर, ढहा 20 साल पुराना मुर्गा फार्म, मलबे में दबकर 900 मुर्गों की मौत झारखंड में लगातार खराब मौसम और मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनने लगी है। चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित कसमार गांव में तेज बारिश के कारण एक मुर्गा फार्म धराशायी हो गया। इस हादसे में सैकड़ों मुर्गों की मलबे में दबकर मौत हो गई है, जिससे व्यवसायी के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। कसमार गांव के साधु यादव पिछले 20 वर्षों से मुर्गा फार्म का संचालन कर रहे थे। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बीती रात उनका फार्म अचानक ढह गया। मलबे के नीचे दबने से कल ही मंगाए गए करीब 900 मुर्गे (लगभग 13 क्विंटल) मारे गए। साधु यादव के अनुसार, इस तबाही में उन्हें 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने जीविका छिन जाने पर जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की गुहार लगाई है। इस मामले में प्रतापपुर अंचल अधिकारी (CO) ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद अंचल प्रशासन घटनास्थल का निरीक्षण करेगा। नुकसान का सही आकलन कर एक विस्तृत रिपोर्ट जिले को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर ही जिला प्रशासन मुआवजे की राशि तय करेगा。
0
0
Report

पाकुड़ में राजद ने पुतला फूंका, चुनाव आयुक्त इस्तीफा की मांग तेज

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका...यह प्रदर्शन बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव प्रभावित करने के विरोध में किया गया...पार्टी के जिलाध्यक्ष महावीर मढ़ैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास यह प्रदर्शन किया...पार्टी के जिलाध्यक्ष महाविर मड़ैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की...जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि चुनाव आयुक्त एक पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल में मतदाता सूची में गड़बड़ी कर अन्य पार्टियों को फायदा पहुंचाया गया, जिससे राजद की तय जीत प्रभावित हुआ... उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की...उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस्तीफा नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे...
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण मांग पर बधीर रंजन चौधुरी का बयान

Noida, Uttar Pradesh:राजनीती में यह करना ठीक हे किसी को अच्छा लगे बुरा लगे लेकिन जब सारे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में हमारे देश के लोकतंत्र और चुनाव आयोग निष्पक्षता को लेकर सवालिया निशाँ आप देख रहे है , सरे देशभर में जीस तरीके से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इन लोगो का आक्रोशित होने का मंज़र आप देख रहे हैं उसके बाद अगर किसी ने किसी भी पद्मा भूषण या भारत रत्न भी देता तो इसका मतलब यह होता की आम लोगो के सवाल का आप मज़ाक उड़ा रहे है , आम लोगो के सवाल को हसी मज़ाक बनाना यह सही नहीं है .यह घमंड जो दिखा रहे हैं बीजेपी पार्टी इस घमंड का जवाब आज नहीं तो कल ज़रूर मिलेगा .
0
0
Report
Advertisement

गैंगसा स्टोन एसोसिएशन ने नवनियुक्त चेयरमैन व पार्षदों का किया स्वागत

Dholpur, Rajasthan:गैंगसा स्टोन एसोसिएशन ने नवनियुक्त चेयरमैन एवं पार्षदों का किया स्वागत-सम्मान सरमथुरा (धौलपुर) गैंगसा स्टोन एसोसिएशन की ओर से नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर एवं पार्षदों के स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने चेयरमैन एवं पार्षदों का माला पहनाकर तथा साफा बांधकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न सुझाव रखे। साथ ही नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार जताते हुए नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गैंगसा स्टोन एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में CM भजनलाल शर्मा का स्वागत, दीपेश्वर महादेव मंदिर पूजा

Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे प्रतापगढ़, दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर किया जा रहा स्वागत, अगुवाई में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, जनजाति मंत्री बाबू lal खराड़ी सहित कई नेता मौजूद, हेलीपेड से दीपेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, दीपेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा माना जाता है, स्थानीय इतिहास के अनुसार सन् 1765 में दरबार सावंत सिंह ने यहां शिवलिंग की खोज की थी, दीपक के आकार का शिवलिंग मिलने के कारण नाम पड़ा दीपेश्वर महादेव, स्थानीय धार्मिक परंपरा में दीपेश्वर महादेव को कहा जाता है प्रतापगढ़ का राजा, प्रतापगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान में दीपेश्वर महादेव का विशेष स्थान, पूजा अर्चना के बाद पहुंचेंगे सभा स्थल, सभा में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, सभा के बाद कॉलेज ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर कंस मेला सुरक्षा के लिए डीआईजी ने निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध दिए

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - डीआईजी ने अधिकारियों के साथ कंस मेला और जुलूस की तैयारियों का लिया जायजा, डीआईजी चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस ने मेला स्थल का किया निरीक्षण, डीआईजी ने सुरक्षा,यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग के निर्देश, यातायात सुचारु रखने के लिए पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था के भी दिए आदेश, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का भी लिया जायजा, शांतिपूर्ण और सकुशल कंस मेला सम्पन्न कराने को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित ASP, CO मौदहा, SDM और थाना प्रभारी मौदहा रहे मौजूद, मौदहा कोतवाली कस्बे का मामला।
0
0
Report

वृंदावन आश्रम में दीपक लोधी की मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के साधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल मथुरा/वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम (केलीकुंज) से जुड़े एक साधक की चार मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी के रूप में हुई है, जो दीक्षा के बाद आश्रम में 'रसिक बिहारी शरण' (उर्फ रसिक दुलारी शरण) के नाम से रह रहे थे। घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया है। परिजनों के गंभीर आरोप: मिलने नहीं दिया जाता था, शरीर पर चोट के निशान घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर से वृंदावन पहुंचे मृतक के परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि 2 साल पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद दीपक का अपने परिवार से संपर्क पूरी तरह कट गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार दीपक से मिलने की कोशिश की, लेकिन हर बार आश्रम प्रशासन की तरफ से उन्हें टालमटोल कर वापस भेज दिया गया। परिजनों ने मौत के कारणों पर भी गहरे सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि यह महज आत्महत्या का मामला है, तो मृतक के गुप्तांगों और शरीर पर धारदार हथियार के निशान कैसे आए? परिजनों की आशंका के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस का बयान: मानसिक स्थिति और परिस्थितियों की जांच जारी मामले की जानकारी देते हुए मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया: > "कल दोपहर लगभग 12:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। मृतक दीपक लोधी उर्फ रसिक बिहारी शरण जबलपुर के रहने वाले थे और आश्रम में साधक के रूप में निवास कर रहे थे। चार मंजिला आवास से गिरकर उनकी मृत्यु की खबर पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कमरे की गहन तलाशी ली गई है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।" > "मृतक की माताजी और भाई वृंदावन पहुंच चुके हैं। पंचायतनामे के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर निष्पक्ष कानूनी जांच की जाएगी।" > एसपी सिटी ने आगे बताया कि प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के अनुसार मामला ऊंचाई से कूदने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, किन परिस्थितियों और मानसिक तनाव में यह कदम उठाया गया, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के समय की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा। एसपी सिटी--राजीव कुमार सिंह बाइट--परिजन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top