icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर: उपभोक्ता भंडार दुकानों से 7 लाख से अधिक का अनाज गबन, FIR दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में शासकीय प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की दुकानों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन दुकानों पर गरीबों के लिए कंट्रोल के जरिए लगभग दो हजार किलो गेहूं और अन्य सामग्री को खुर्द-बुर्द करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर में सरकारी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की दुकानों (कंट्रोल) पर गरीबों और आम जनता को दिए जाने वाले अनाज की कालाबाजारी करने के आरोप लगते रहे हैं और इसके चलते प्रशासन कार्रवाई भी करता है लेकिन कालाबाजारी करने वालों का साथ देने वाले नहीं आते। ताजा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवानगर और लोिहा मंडी इलाके में स्थित दो दुकानों का है जो पिछले काफ़ी दिनों से आम लोगों को दिए जाने वाले अनाज को गायब कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोरमा कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लोहमंडी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार और दीपक प्राथमिक उपभोक्ता भंडार नामक कंट्रोल के संचालक अयान खत्री और राहुल खत्री ने 7 लाख से ज्यादा रुपए के अनाज का गबन किया है। जिसकी एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

Kotputli में देवनारायण मंदिर के पास अज्ञात युवक का शव मिला; पुलिस जांच

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली.......दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवनारायण मंदिर के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही DYSP मदन मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटर) टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। DYSP मदन मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के घर-घर मिठाई वितरण पर बवाल

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh जिले के भादरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 में उस समय भारी तनाव उत्पन्न हो गया, जब भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल गोयल मंगलवार को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद डूर टू डोर वोट माँगने के दौरान बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ वोट की अपील के साथ घर-घर मिठाई के डब्बे वितरित कर रहे थे। इस पर विरोधी पक्ष ने एतराज जताया और हालात हाथापाई तक पहुँच गईं। सूचना पर भादरा पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर दोनों पक्ष को अलग-अलग किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय ढील ने SDM को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने की मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

राजस्थान के निकाय चुनाव के लिए 46 हजार से अधिक जवान, दो चरणों में सुरक्षा मजबूत

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों में मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से दोनों चरणों के लिए अलग-अलग विशेष फोर्स तैनात की गई है। पहले चरण में 46 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शांतिपूर्ण चुनाव का जिम्मा संभालेंगे। राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। पहले चरण के मतदान के लिए प्रदेशभर में 46 हजार 648 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जा रहा है। वहीं, दूसरे चरण के मतदान के दौरान 54 हजार 533 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।इसके साथ ही आरएसी की 75 कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए क्यूआरटी और ईआरटी की टीमें भी मैदान में रहेंगी। डीआईजी कानून व्यवस्था अरशद अली के अनुसार संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर पोलिंग बूथ पर 2 सुरक्षा जवान, 1 पुलिसकर्मी और 1 होमगार्ड तैनात। हर 10 वार्ड पर एक सीनियर अधिकारी और जाब्ता उपलब्ध रहेगा। पालिका, जिला और रेंज स्तर पर अलग-अलग रिजर्व फोर्स तैयार। पहले चरण में 46 हजार 648 सुरक्षा कर्मी किए गए हैं तैनात। 588 सुपरवाइजरी ऑफिसर लगाए गए हैं। 729 मोबाइल QRT भी रखेगी लगातार निगराणी। RAC की 75 कंपनियां भी संभालेंगी सुरक्षा का जिम्मा। हर चौथे पोलिंग बूथ पर 1_4 का जाब्ता रहेगा। करीब 25% बूथ संवेदनशील, अति संवेदनशील श्रेणी में माने गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका, जिले और रेंज में रिजर्व पुलिस फोर्स रहेगी। दूसरे फेज में कुल 54,533 जवानों और अधिकारियों की फोर्स तैनात। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि दोनों चरणों के मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पुलिस की सुरक्षा जद में रहेगा। किसी भी क्षेत्र से अगर अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो पुलिस तत्काल एक्शन लेगी।
0
0
Report

नरसिंहपुर जेल में मेडिकल कैंप से बंदियों को एक ही जगह इलाज मिलने लगा

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में बंदियों की सेहत को लेकर बड़ा हेल्थ ऑपरेशन चलाया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया, जहां जबलपुर की स्वास्थ्य फाउंडेशन के चिकित्सकों ने भी मोर्चा संभाला। दिल की बीमारी हो या किडनी की समस्या, आंखों की परेशानी हो या दूसरी गंभीर बीमारियां—हर मरीज बंदी की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बारीकी से जांच की। शिविर की सबसे खास बात यह रही कि जरूरत पड़ने पर डेंटल और नेत्र संबंधी बेसिक सर्जरी की संभावना भी तलाशी गई। यानी केंद्रीय जेल के भीतर इलाज की ऐसी व्यवस्था, जहां बंदियों को एक ही जगह विशेषज्ञ जांच, परामर्श और आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई。
0
0
Report
Advertisement

खजुराहो में एक ही रात में मंदिर और SBI ATM पर चोरी की कोशिश

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एक ही रात में दो जगहों पर चोरी की कोशिश की गई है। चोर ने भगवान मतंगेश्वर महादेव मंदिर और SBI के ATM को निशाना बनाया। पहली घटना मतंगेश्वर महादेव मंदिर की है जो पुरातत्व विभाग के अधीन है। यहां सुबह करीब 4 बजे एक चोर मंदिर की दीवार फांदकर पीछे से अंदर घुसा और शिवलिंग के पास रखी दानपेटी का ताला तोड़ने लगा। उसने सब्बल से लोहे की दानपेटी में तोड़फोड़ की। इसी दौरान मंदिर का गार्ड सुबह मंदिर का ताला खोलने पहुंचा और उसने चुपके से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जैसे ही गार्ड ने ताला खोला, चोर घबरा कर पीछे से कूद कर भाग गया और चोरी का सामान वहीं छोड़ गया। चोर दानपेटी से पैसे बाहर निकाल चुका था जिन्हें वापस दानपेटी में डाल दिया गया है। दूसरी कोशिश खजुराहो के गोल मार्केट स्थित SBI के ATM में की गई, जहां भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर चोर वहां से भी भाग गया।
0
0
Report

चोपन में अदालत के आदेश के बाद आरोपी के घर पर नोटिस और मुनादी जारी

Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में न्यायालय के आदेश के बाद चोपन पुलिस ने वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। धारा 82 और 83 BNSS के तहत पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची, लेकिन मौके पर अभियुक्त नहीं मिला और मकान पर ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराकर अभियुक्त को न्यायालय के सामने उपस्थित होने की सार्वजनिक उद्घोषणा की। VO: मामला चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव का है, जहां न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम वांछित अभियुक्त संत कुमार तिवारी के घर पहुंची। अभियुक्त संत कुमार तिवारी के खिलाफ मुकदमा संख्या 372/19 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी आदेश जारी किया गया है। पुलिस टीम जब अभियुक्त के घर पहुंची तो वह मौके पर मौजूद नहीं मिला और मकान पर ताला बंद पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद दो गवाहों की मौजूदगी में मकान के मुख्य दरवाजे पर न्यायालय के आदेश से संबंधित नोटिस चस्पा किया। साथ ही मुनादी कराते हुए सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा की गई और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अभियुक्त पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन का दबाव बढ़ गया है。
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में 11 करोड़ लागत से चार निबंधन कार्यालय, सदर दफ्तर का लोकार्पण

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: बाराबंकी में 11 करोड़ की लागत से बन रहे 4 निबंधन कार्यालय, मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सदर दफ्तर का किया लोकार्पण बाराबंकी में स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को जिले में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार निबंधन कार्यालयों की श्रृंखला में नवनिर्मित सदर निबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 104 रजिस्ट्री कार्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। नवनिर्मित सदर निबंधन कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। पूरी तरह वातानुकूलित कार्यालय में क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम, आधुनिक रिकॉर्ड रूम समेत नागरिकों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बाराबंकी को लखनऊ का विस्तार बताते हुए कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार के दौरान प्रदेश में 15-16 लाख दस्तावेज पंजीकृत होते थे, जबकि भाजपा सरकार में यह संख्या बढ़कर 55 लाख से अधिक हो गई है। रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन कर व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। सांसद इमरान मसूद के बयान पर मंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए दोनों दलों पर तुष्टिकरण और ठगी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार निबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बाइट: रवींद्र जायसवाल, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उप्र。
0
0
Report

जिला जेल में हुई सुलेख प्रतियोगिता में बंदी साहिल प्रथम, राशिद, द्वितीय, कृष्ण कुमार तीसरे स्थान पर

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिला जेल में हुई सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बंदी साहिल, द्वितीय स्थान बंदी राशिद, तृतीय स्थान पर बंदी कृष्ण कुमार ने प्राप्त किया । इन विजेताओं को प्रमाण- पत्र कोमल फाउन्डेशन, फिरोजाबाद के अध्यक्ष अश्विनी कुमार भदौरिया द्वारा उपलब्ध कराया गया । अब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 सितम्बर 2026 को नवसाक्षर बंदी परीक्षा में भाग लेंगे। वर्तमान में जिला कारागार, बरेली में 50 निरक्षर बंदी जिसमें 05 महिला बंदी भी सम्मिलित हैं, साक्षर कराये जा रहे हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में सफल बंदियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण- पत्र प्रदान किया जायेगा।जिला कारागार, बरेली पर दिनांक 8 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर समाज सेवी संस्था कोमल फाउण्डेशन, फिरोजाबाद द्वारा बंदियो को प्रेरित करने के उद्देश्य से सुलेख प्रतियोगिता में 50 नवसाक्षर बंदियो ने प्रतिभाग किया गया था । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली श्रीमती जया प्रियदर्शिनी उपस्थित रही। सचिव द्वारा बंदियों को पढ़ने लिखने हेतु उत्साहित करते हुए कहा गया कि आप जेल में अपना समय खाली बैठकर व्यर्थ न गवायें कुछ पढ़ लिख कर अच्छा इन्सान बनकर ही जेल से बाहर निकलें। जिला कारागार में हुए कार्यक्रम में बरेली शहर निवासी सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक श्री मो अकरम खां का विशेष मार्गदर्शन रहा । श्री पी सी मीणा के निर्देशन में कारागार मे बंदियो की शिक्षा, सुधार, कौशल विकास व पुनर्वास के कार्यक्रम संचालित कराये जा रहे हैं। इसी कम में कारागार में निरक्षर बंदियो को साक्षर बनाने के कार्यक्रम का प्रारम्भ 11 अगस्त 2008 से संचालित हुआ जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की सचिव श्रीमती जया प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया। जिला कारागार, बरेली पर दिनांक 8 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर समाज सेवी संस्था कोमल फाउण्डेशन, फिरोजाबाद द्वारा बंदियो को प्रेरित करने के उद्देश्य से सुलेख प्रतियोगिता में 50 नवसाक्षर बंदियो ने प्रतिभाग किया गया था । जिला कारागार में हुए कार्यक्रम में बरेली शहर निवासी सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो अकरम खां का विशेष मार्गदर्शन रहा । कार्यक्रम का संचालन जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला द्वारा किया गया । जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने सम्बोधन में बताया गया कि बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शीघ्र ही उक्त के अतिरिक्त व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे ताकि बंदी आत्मनिर्भर बन सके और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके । इस अवसर पर जेलर सुशील कुमार वर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया गया । एवं डिप्टी जेलर राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी, देवदत्त, यादवेन्द्र मोहन फार्मासिस्ट, राजीव त्यागी वरिष्ठ सहायक, राहुल मिश्रा कनिष्ठ सहायक, संजीव गंगवार शिक्षाध्यापक, चीफ हेड वार्डर रामगोपाल सिंह एवं अशोक कुमार शुक्ला जेल वार्डर आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report

50 रुपए पुराने नोट के बदले 9 लाख का झांसा, इंदौर में RBI अफसर ठगा

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड RBI अफसर ने 50 रुपए के पुराने नोट के बदले 9 लाख देने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी शिकार बना लिया। दरअसल फरियादी जसबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे आरबीआई से रिटायर्ड हैं। 24 अगस्त की दोपहर वे घर पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान पुराने करेंसी नोट बदलने का ऑफर दिखाई दिया। उसमें दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि 50 रुपए का सबसे पुराना नोट होने पर उसके बदले 9 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। वही जसबीर सिंह को ठगी का अहसास होने के बाद पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन और आरोपियों से जुड़े नंबरों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में अवैध शराब का नेटवर्क: आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई

Betul, Madhya Pradesh:सागर जहरीली शराब कांड ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर कर रख दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या बैतूल जिला भी ऐसी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। क्योंकि जिले में लाइसेंसी शराब दुकानों के अलावा गांव-गांव अवैध शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। किराना दुकानों से लेकर होटल और ढाबों तक बाहरी जिलों से लाई गई शराब बेखौफ बेची जा रही है। इससे लोगों की जान पर खतरा तो मंडरा ही रहा है, साथ ही सरकार को करोड़ों के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।बताया जा रहा है कि लाइसेंसी शराब ठेकेदार लंबे समय से आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री की शिकायतें दे रहे हैं। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बाहर से शराब लाकर कम कीमत पर बेची जा रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। कुछ ठेकेदार तो आबकारी और पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत के भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।ग्रामीणों का भी कहना है कि कई गांवों में किराना दुकानों के सामने खुलेआम शराब सजाकर बेची जा रही है। शिकायतें होने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। खासकर चिचोली,भीमपुर और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैलने की बात सामने आ रही है।हालांकि सागर घटना के बाद आबकारी विभाग जरूर सक्रिय नजर आया है। पिछले दो दिनों में कई बैतूल शहर के कई स्थानों पर कच्ची महुआ शराब के अवैध कारखानों पर कार्रवाई की गई है और देशी-विदेशी अवैध शराब भी जब्त की गई है। आबकारी विभाग ने 6 अवैध शराब के प्रकरण बनाएं गए है, इससे साफ है कि जिले में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय है। वहीं इस पूरे मामले पर बैतूल कलेक्टर का कहना है कि आबकारी और पुलिस विभाग को लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सागर घटना के बाद अभियान और तेज किया गया है तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह अभियान केवल कुछ दिनों तक सीमित रहेगा या फिर वास्तव में गांव-गांव तक फैले अवैध शराब के इस गोरखधंधे पर स्थायी लगाम लग पाएगी। क्योंकि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई,तो भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
0
0
Report

हमीरपुर गोलीकांड: व्यापारी मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: बीती रात हुई गोलीकांड के मामले में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, व्यापारी से छीनाझपटी करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाने की कही बात, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की, व्यापार मंडल के मुताबिक 7 सितंबर की रात करीब 11 बजे व्यापारी शशिकांत तिवारी के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर छीनाझपटी और मारपीट का प्रयास किया, आरोप है कि युवकों ने व्यापारी को धमकाकर पैसों की मांग की, व्यापार मंडल ने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ दर्ज की है रिपोर्ट, सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एचडीएफसी बैंक के सामने हुई थी घटना का मामला।
0
0
Report

दमोह में अवैध शराब अड्डों पर महिलाओं का थाने पहुंचकर ज्ञापन

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की महिलाओं ने बताया आइये यहाँ बिक रही है अवैध शराब , जब्त कीजिये.. दमोह जिले में लोग पुलिस तक पहुंच रहे है और बता रहे है कि ये अड्डे है जहां शराब में अवैध बिक्री हो रही है और शराब को जब्त कीजिए। जिले के बटियागढ़ पुलिस थाने में महिलाओं ने पहुंचकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया और बताया कि गांव देहात में नहीं बल्कि शहर में ही शराब के अड्डे चल रहे है जिनके बारे में सब को जानकारी है लेकिन पुलिस शराब पकड़ नहीं रही है। ये महिलाएं बटियागढ़ शहर के वार्ड नम्बर एक और दो की महिलाएं है जिसे आदिवासी मोहल्ला कहा जाता है, आदिवासियों के बाहुल्य वाले इस इलाके में शराब को लेकर महिलाएं खासी परेशान है और कई बार पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस इन अवैध अड्डों को हटा नहीं पाई, अब जब पुलिस अड्डों को खत्म करने की दलील दे रही है तो महिलाएं फिर पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस का ध्यान आकर्षित कराया है। इस मामले में थाना प्रभारी की माने तो महिलाओं ने जो नाम दिए है उन पर कार्यवाही की जायेगी। बाइट/ पीड़ित महिलाएं और नागरिक बाइट/ रजनी शुक्ला ( थाना प्रभारी बटियागढ़ दमोह)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top