244221
Amroha - हसनपुर में छात्राओं से हुई छेड़छाड़ चार युवकों पर हुआ मुकदमा दर्ज
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने दो नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों पर अश्लील हरकतें और धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश: ज़रदा कलां 89.0 mm, लोदी रोड 63.0 mm
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली-NCR में बहुत ज़्यादा बारिश हुई, जिसमें झरोदा कलां में 89.0 mm और लोदी रोड में 63.0 mm भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। सफदरजंग (56.5 mm), झज्जर (47.0 mm), और नारायणा (44.5 mm) समेत ज़्यादातर इलाकों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।0
0
Report
भाजपा युवा मोर्चा के 19 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, शहरों में संगठन में नया घमासान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लंबे इंतजार के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति 19 जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री बनाये गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष का ऐलान लेकिन शहर पर अभी भी सस्पेंस बरकरार नहीं हुई नियुक्ति भोपाल शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष की नहीं हुईं नियुक्ति जबलपुर नगर रविंद्र तिवारी, भिंड अभिषेक मिश्रा, श्योपुर ईश्वर जाट, सागर जसवंत राठौर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, धार नगर... बालाघाट, नर्मदा पुरम, रायसेन, अनूपपुर, मंदसौर, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति0
0
Report
81.60 लाख की संपत्ति फ्रीज: ऑपरेशन त्रिनेत्र से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा दावा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई की है. एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कोटड़ी निवासी बादशाह खान की करीब 81.60 लाख की संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश 28 अक्टूबर को सक्षम प्राधिकारी ने मंजूर कर स्थायी कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध कमाई के जरिए चल-अचल संपत्तियां खरीदी थीं. वित्तीय जांच में कोटड़ी गांव में स्थित मकान और दो मोटरसाइकिल सहित संपत्तियों को चिह्नित किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पांच प्रकरण दर्ज हैं. मामला 1 फरवरी 2023 को शुरू हुआ, जब अरनोद थाना पुलिस ने शोली गांव में एक मिनी ट्रक से 136 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया था. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच में बादशाह खान सहित अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी. पुलिस के अनुसार, बादशाह खान की संपत्तियों की वित्तीय जांच कर तस्करी से अर्जित संपत्ति का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजा गया था. 28 अक्टूबर को सुनवाई के बाद फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी देकर स्थायी कर दिया गया. इसके बाद कोटड़ी थानाधिकारी ने संबंधित संपत्तियों पर बोर्ड लगवाए और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सूचित किया. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के मार्गदर्शन में की गई.0
0
Report
Advertisement
भानपुरी थाना क्षेत्र में चोरी: सागर कश्यप गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी सागर कश्यप को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करन्दोला सिंचाई कॉलोनी एवं कोंडागांव से दुपहिया वाहनों की चोरी थी वहीं भानपुरी के एक पान ठेले से नकदी सहित खाने-पीने का सामान चोरी किया था पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है, वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया है, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 लाख 31 हजार 505 रुपये बताई गई है, फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
ट्रांसफॉर्मर स्पार्क से एमआरएफ सेंटर में आग, नुकसान करीब 29 लाख
Bageshwar, Uttarakhand:नगर पालिका परिषद बागेश्वर के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के पास गुरुवार को विद्युत ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से भीषण आग लग गई। हादसे में कूड़ा निस्तारण से जुड़ी करीब 25 लाख रुपये की मशीनें और चार लाख रुपये का रिसायकिल योग्य सामान जलकर राख हो गया। कुल नुकसान करीब 29 लाख रुपये आंका गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल, अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना और पालिका की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से एमआरएफ सेंटर में कूड़े के पृथक्करण और प्रसंस्करण का काम प्रभावित होने की आशंका है। इससे शहर की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।0
0
Report
मसौढ़ी-गौरीचक में शराब पिए हंगामे के आरोप, 10 गिरफ्तार; 483 बोतल शराब जब्त
Masaurhi, Bihar:शराब पीकर हंगामा करने और तस्करी के आरोप में दस लोग गिरफ्तार। दो कार से 483 बोतل शराब जप्त। मसौढ़ी। पटना के मसौढी और गौरीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने और तस्करी के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नदौल के समीप दो कार से 483 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गौरीचक थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करते सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस राहगीरों की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस ने उन्हें नशे की हालत में गिरफ्तार किया।0
0
Report
Advertisement
करवाचौथ के दिन फर्रुखाबाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:करवाचौथ के दिन फर्रुखाबाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान खाना बनाने को लेकर सास-बहू में हुई थी कहासुनी, पति ने विवाद से किया इनकार; पुलिस जांच में जुटी जिला – फर्रुखाबाद तारीख – 30-10-2026 वीओ- फर्रुखाबाद में कमालगंज के बसा नगला निवासी अवनीश की पत्नी मंगला ने गुरुवार को फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक शव फंदे पर ही लटका हुआ था। बताया गया कि मृतका की बुआ कमालगंज के सबलपुर गांव में रहती हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं और मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद महिला के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। मृतका की सास विमला देवी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर बहू से कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। वहीं, पति अवनीश ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। उसने बताया कि वह पिछले कई महीनों से हरिद्वार में निजी नौकरी करता था और पत्नी को भी अपने साथ रखता था। करीब आठ दिन पहले ही वह हरिद्वार से घर लौटा था। करवाचौथ के दिन हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। सास द्वारा कहासुनी की बात बताए जाने और पति के विवाद से इनकार करने के बीच महिला की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा。0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को कुचला, परिवार में मातम
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सबसे दुखद बात यह है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित जेल गेट के समीप की है।दरअसल, मृतक युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी पंचायत अंतर्गत लाखो गांव, वार्ड संख्या-1 निवासी 40 वर्षीय चंदन राय, पिता हरेराम राय के रूप में हुई है।बताया जाता है कि चंदन राय फर्नीचर से संबंधित काम करते थे। काम खत्म करने के बाद वह करवा चौथ के मौके पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर स्थित जेल गेट के समीप तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से चंदन राय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बताया जाता है कि चंदन राय शादीशुदा थे और उनके परिवार में एक बेटा तथा दो बेटियां हैं। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। लेकिन इस हादसे ने एक झटके में पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, तो पत्नी और अन्य परिजनों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।इधर, हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बाइट परिजन0
0
Report
दरभंगा स्नातक सीट जीत से राजद में उत्साह, NDA के अंत की भविष्यवाणी
Darbhanga, Bihar:दरभंगा स्नातक सीट से जीत पर राजद खेमे में खुशी की लहर, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ राजद नेता ललित यादव ने कहा इस जीत के साथ ही एनडीए का पतन शुरू, आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में एनडीए का होगा अंत. कार्यकर्ताओं ने कहा विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल में 10 में से 10 सेट लेंगे जीत. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत से राजद खेमे में खुशी की लहर है. राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ललित यादव ने कहा कि इस चुनाव से एनडीए का पतन शुरू हो गया है। आने वाले सभी चुनाव में एनडीए का अंत होगा। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम मिथिलांचल में विधानसभा के 10 में से 10 सीट जीतेंगे. ललित यादव ने कहा की सबसे पहले मतदाता मालिक को बहुत-बहुत जीत की बधाई।हमारे आदरणीय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी को भी बधाई और दरभंगा-मधुबनी के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई। एनडीए के खात्मा की शुरुआत हो गई है, इस विधान परिषद के चुनाव से। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एनडीए का अंत होगा। इस चुनाव से एनडीए का पतन शुरू हो गया है. वही कार्यकर्ता पन्ना यादव ने कहा की यह जीत मिथिलांचल की जीत है। तमाम स्नातक मतदाताओ के साथ साथ लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल की जीत है।विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल की दस में से दस सीट हम लोग जीतेंगे. Byte१.ललित यादव,पूर्व मंत्री २.पन्ना यादव,कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
खूँटी के लावारिस कुत्ते राहगीरों के लिए खतरा बन गए
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - झूंड में चलते लावारिस कुत्ते हुए खतरनाक , भयभीत हैं परेशान राहगीर। शहर में कुत्ते झुंड बनाकर चलते हैं और कभी कभी राहगीरों पर भौंकते हैं और दौड़ाते हैं। खूँटी के डाक-बंगला रोड, दतिया रोड नेताजी चौक आदि जगह कुत्तों का जमावड़ा बना हुआ रहता है। ये लावारिस कुत्तों का झूंड खतरनाक होता जा रहा है। मांस के टुकड़े का स्वाद इनके जीभ और दाँत मांस मछली मुर्गा का स्वाद लेता रहता है। दरअसल, खूँटी के गुदड़ी बाजार और मुहल्लों में सड़कों के किनारे में मांस मछली मुर्गा का दुकान लगता है। जहाँ मांस गिर जाता है तो कुत्ते उसका स्वाद लेते रहते हैं। इसके कारण उन क्षेत्रों में कुत्तों का विचरण होता है जो राहगीरों के लिए घातक बनता जा रहा है। खूँटी में इन खूंखार कुत्तों को पकड़ने और वैक्सीन देने का कोई संसाधन नहीं है। ताकि उनके दांतों को एंटी रेबीज बनाया जा सके। वहीं लावारिस कुत्तों के द्वारा काटे जाने पर हमेशा ही घायल भुक्तभोगी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाते हैं और ईलाज करवाते हैं। लेकिन शहर में कुत्तों का आतंक से निजात नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों को इन समस्या का निराकरण हो सके।0
0
Report
करवा चौथ के दिन घरेलू कलह के चलते युवक ने तेजाब पीया, हालत गंभीर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे करवा चौथ के दिन घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर पांच दिन से घर से लापता था अमरजीत, घर लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत; बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर फरीदाबाद: फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और व्यक्ति पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। पांच दिन से घर से गायब था अमरजीत नेहरू कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय अमरजीत राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सुमन (30) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों के मुताबिक, अमरजीत पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर भी परिजन चिंतित थे। घर लौटा तो परिवार को लगा, अब सब ठीक हो जाएगा परिजनों के अनुसार, अमरजीत वीरवार सुबह घर लौटा था। उसे वापस देखकर परिवार को उम्मीद थी कि अब हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बरकरार था। इसी दौरान अमरजीत ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। 12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं परिवार के मुताबिक, अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर निवासी सुमन से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते अमरजीत पांच दिन पहले घर छोड़कर चला गया था। शिकायत मिलने पर जांच करेगी पुलिस डबुआ थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी。0
0
Report
पारिवारिक दबाव से प्रेरित: आदित्य अरोड़ा ने 19वीं मंजिल से खुदकशी कर ली
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा स्थित सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में बृहस्पतिवार तड़के 18 वर्षीय बीबीए छात्र आदित्य अरोड़ा ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आदित्य एक्टर बनना चाहता था। लेकिन परिवार के दबाव में उसने बीबीए में दाखिला लिया था। हालांकि पढ़ाई को लेकर असमंजस ही उसकी मौत की वजह बना, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे की है। आदित्य सोसायटी के टावर-ए में अपने परिवार के साथ रहता था। वह बिना किसी को बताए घर से निकला और दूसरे टावर-बी में पहुंच गया। वहां 19वीं मंजिल की लॉबी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शुरुआती जानकारी के मुताबिक आदित्य गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि एक्टिंग में आगे की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की अपेक्षाओं के चलते उसने बीबीए में दाखिला लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी बात को लेकर नाराज था। हालांकि उसकी नाराजगी की असल वजह क्या थी और क्या उसका पढ़ाई से कोई सीधा संबंध था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने भी अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है。 आदित्य के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसे डांटने या परिवार में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है। वह अपने टावर से निकलकर दूसरे टावर में क्यों गया और किन परिस्थितियों में उसने 19वीं मंजिल से छलांग लगाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से भी फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है。0
0
Report
Advertisement
साढ़े आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत पर मायके ने जताया संदेह
Farrukhabad, Uttar Pradesh:साढ़े आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने मौत को लेकर संदेह जताया। कान के पास लाल निशान देख पिता ने उठाए सवाल; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। मामला कायमगंज क्षेत्र के तुर्क ललैया गांव का है। गांव निवासी सपना अपने पति जयवीर जाटव और सास लौगश्री के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी। बुधवार को परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां से घर लौटने के बाद देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सास लौँगश्री के अनुसार, वे सपना को लेकर अस्पताल के गेट तक पहुंचे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव स्थित घर लौट आए। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर कमालगंज थाना क्षेत्र के लखनियापुर गांव से पिता संजय कठेरिया, मां गीता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बेटी के कान के पास लाल निशान देखकर मौत पर संदेह जताया। उन्होंने बताया कि सपना का ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता था। इसी दौरान मृतका की सास ने अपनी समधन पर सपना के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और एसआई जयेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना 2026: 12वीं पास से डिप्लोमा तक अलग-अलग भत्ते
Noida, Uttar Pradesh:बेरोजगारी भत्ता योजना–2026 शिक्षित बेरोजगार youths के लिए महत्वपूर्ण सूचना! हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र युवाओं से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना के तहत 12वीं पास और दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारकों को 1,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। स्नातक या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक पात्र युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा。 आवेदन की अवधि: 1 से 30 नवंबर 2026 आवेदन पोर्टल: https://hrex.gov.in प्रमुख पात्रता शर्तें: आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। गुरुग्राम जिले का निवासी प्रमाण-पत्र (डोमिसाइल) एवं परिवार पहचान पत्र अनिवार्य。 रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 1 नवंबर 2026 तक कम से कम 3 वर्ष पुराना हो。 परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक न हो。 आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्ति का मूल्य ₹10 लाख से अधिक न हो अथवा कृषि भूमि 2 हेक्टेयर से अधिक न हो。 शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या 10वीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है。 महत्वपूर्ण सूचना : विद्यार्थी, प्रशिक्षु एवं अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं हैं। आवेदन करने से पहले सभी निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच अवश्य करें。 पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करें।0
0
Report
बुलंदशहर में रात के हादसे: मकान ढहने से तीन लोग मलबे में दबे, बचाव जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में देर रात डिबाई तहसील के छतारी कस्बे में मकान ढहने की सूचना पर पुलिस प्रशासन समेत फायर डिपार्टमेंट और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, मकान में दबे 3 लोगों ने बचाव दल ने मलबे से बाहर निकाला, मलबे से एक महिला को सकुशल बचाव कर दानपुर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, वही मलबे से 2 पुरुषों को घायल अवस्था में बचाव के प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, हालात गंभीर होने के उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, पूरे बचाव कार्य के समय एसपी देहात, एडीएम फाइनेंस समेत आला अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहे, एडीएम फाइनेंस ने बताया कि लगातार फिलहाल मलबे में 3 लोगों के दबने की सूचना थी जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन लगातार मलने को हटाकर जांच की जाएगी कि अन्य कोई व्यक्ति मलबे में न दबा हो। थाना छतारी क्षेत्र में कस्बे की देर रात 1 बजे की घटना。0
0
Report
Advertisement
