icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow16 Jan 2025, 09:48 am

अमरोहाः व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नवागत एसपी का किया स्वागत

Amroha, Uttar Pradesh:

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। यह परिचयात्मक भेंट संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश कलाल के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर व्यापारियों ने जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। संगठन ने आगामी त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश कलाल के साथ मनोज वर्मा, चौधरी हरीशवीर सिंह, विनोद गुप्ता, एडवोकेट विकास बाबू, एडवोकेट रोहित अग्रवाल, सभासद आलोक गोयल, सुरेश रस्तोगी, सरदार तिलक राज चौहान, शाकिर अली, बब्बन प्रधान, विनोद मौर्य, वाजिद अली, पूर्व सभासद जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार तीन शातिर लुटेरे, हथियार और लूटे गए मोबाइल बरामद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर रेलवे स्टेशन से तमंचे के साथ तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट के मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2700 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तारी के पीछे अकबर, अहमद शाह और मोहम्मद हुसैन के रूप में पहचाने गए आरोपियाँ घोषित किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है कि वे किसी वारदात से जुड़े हैं या नहीं। जीआरपी अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ उनके अन्य साथियों की तलाश में भी जुट गई है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी लगातार अभियान चला रही है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से तीन शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी को जीआरपी की बड़ी सफलता माना जा रहा है। बरामद सामान और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच जारी है。
0
0
Report

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बूंदी पहुंचे, अनंता होटल में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात

Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बूंदी अनंता होटल पहुंचने पर विधायक हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कोटा जाते समय कुछ देर के लिए बूंदी में रुके अशोक गहलोत अनंता होटल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात अशोक गहलोत मीडिया से होंगे रूबरू गहलोत के बूंदी आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह अनंता होटल के बाहर समर्थकों की जुटी भीड़ कोटा प्रवास के दौरान बूंदी में हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का संक्षिप्त प्रवास कांग्रेस संगठन और समसामयिक मुद्दों पर मीडिया से कर सकते हैं चर्चा बूंदी में गहलोत के स्वागत को लेकर कांग्रेस नेताओं की रही सक्रियता विधायक हरिमोहन शर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
0
0
Report

गहलोत के हिंदू राष्ट्र बयान से राजस्थान में सियासी घमासान तेज

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। बीजेपी पर प्रतिबंध लगाने और हिंदू राष्ट्र वाले गहलोत के बयान पर बीजेपी नेताओं के पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र विरोधी राजनीति का आरोप लगाया, तो वहीं विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कांग्रेस पर हिंदू समाज और सनातन परंपरा के खिलाफ होने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी नेताओं ने गहलोत के बयान को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की बीजेपी पर प्रतिबंध लगाने की सोच नई नहीं है। उन्होंने 1992 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी बीजेपी को प्रतिबंधित करने की कोशिश हुई थी। जब इसकी तैयारी हुई बीजेपी ने जनता के सामने जाने के लिए उपाय किए। उसमें एकता यात्रा भी शामिल थी। बीजेपी ने लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे लिखा श्लोक एकता मंत्र बना। ''लोकतंत्र रक्षणाय धर्म चक्र प्रवर्तनाय''इसके आधार पर लोकतंत्र को जीवित रखने का प्रयास किया। गोपाल शर्मा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप भी लगाए। इंदिरा गांधी ने प्रतिबंध से किसको बख्शा है, आज भी यही कह रहे हैं। बीजेपी के तीनों पूर्व अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ रघुवीर की संदिग्ध मौत के लिए नेहरूकाल से इंदिराकाल तक जिम्मेदार है। लोकतंत्र बीजेपी नही मानती तो केरल और तमिलनाडू में गैर भाजपा का शासन होता है ? वहां जो रिजल्ट आया वो मुख्यमंत्री है, यहां जो रिजल्ट आया वो यहां है, देश के इतिहास में पहली सरकार है जिसने कभी किसी चुनी हुई राज्य सरकार को बर्खास्त नहीं किया। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारत के हिंदू राष्ट्र बनने संबंधी बयान पर भी बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कांग्रेस को हिंदू, सनातन और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से इतनी परेशानी क्यों है ? उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति सर्वसमावेशी है और यहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान किया जाता है। बीजेपी की सरकारें बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झुकाव केवल एक विशेष वर्ग की ओर रहा है और इसी वजह से उसका जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास सनातन परंपराओं और हिंदू संस्कृति के विरोध से जुड़ा रहा है, जबकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। कुल मिलाकर अशोक गहलोत के बयान ने राजस्थान की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस जहां बीजेपी और आरएसएस पर लगातार हमलावर है, वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस की हताशा और तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़कर जवाब दे रही है। पंचायत और निकाय चुनावों से पहले बढ़ी यह बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है。
0
0
Report
Advertisement

किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना पर राज्यों में समझौता, MoU पर सहमति

Noida, Uttar Pradesh:केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र व् जनहित के मुद्दों पर ‘संवाद से समाधान’ को चरितार्थ कर कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मसलों पर सहमती बनाने का कम कर रही है गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान “किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना” के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) के लिए सहमत हुए MoU होने के बाद किशाऊ परियोजना को अनुमोदन के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना के संबंध में जल घटक के कार्य का 90% केन्द्रीय सहायता के रूप में केंद्र सरकार द्वारा और शेष 10% राशि का वित्तीय भार 06 राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा हिमाचल प्रदेश के विद्युत् घटक के हिस्से की लागत को साझा करने के एवज में हिमाचल प्रदेश के लिए आवंटित पानी को दिल्ली और राजस्थान को देने पर सहमती बनी यह निर्णय स्वच्छ और निर्मल यमुना की दिशा में एक अहम् पड़ाव सिद्ध होगा, जिससे यमुना जी में शुद्ध जल का प्रवाह बढेगा बैठक में केन्द्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय गृह सचिव, केन्द्रीय जल शक्ति सचिव, विद्युत मंत्रालय के सचिव और हिमाचल एवं उत्तराखंड सरकारों के मुख्य सचिव, एवं गृह मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय और जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए ।
0
0
Report

RAF का परिचय अभ्यास करौली में: संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर

Karauli, Rajasthan:करौली में रैपिड एक्शन फोर्स का परिचय अभ्यास, संवेदनशील क्षेत्रों का किया जा रहा सर्वे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार जयपुर स्थित आरएएफ की 83वीं बटालियन के कमांडेड कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा के नेतृत्व में बी/83 बटालियन की एक प्लाटून 15 जून से 19 जून 2026 तक करौली जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में परिचय अभ्यास के लिए तैनात है। मंगलवार को करौली स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में परिचय अभ्यास के दौरान सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा, कंपनी अधिकारी अनुज शुभम तथा थाना प्रभारी नोवल सैनी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में मार्च कर स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। अभ्यास के दौरान क्षेत्र की जनसंख्या, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा संबंधी सूचनाएं संकलित की जा रही हैं। साथ ही संभावित उपद्रवियों की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। आरएएफ दल राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समाजसेवियों से भी संपर्क कर क्षेत्र की सामाजिक एवं प्रशासनिक स्थिति का अध्ययन कर रहा है। इसके अलावा सभी क्षेत्रों का संक्षिप्त मानचित्र और दृश्य विवरण भी तैयार किया जा रहा है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति में बल की त्वरित तैनाती और घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित हो सके। आरएएफ अधिकारियों के अनुसार यह परिचय अभ्यास नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक परिस्थितियों तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन कर आवश्यक डाटा एकत्र किया जाता है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में बल प्रभावी ढंग से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर सके।
0
0
Report

जयपुर में उर्स मुबारक का समापन: कूल की रस्म से शुरू में महफिलें

Jaipur, Rajasthan:कूल की रस्म के साथ उर्स मुबारक का समापन, देश-प्रदेश शहर जयपुर में खुशहाली की दुआ, युवाओं ने अपने माता पिता बुजुर्गों के साथ समय बिताया, नशा से दूर रहे, अवैध कामों से बचे: डॉ नियाज़ी दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर - संसार चंद रोड स्थित दरगाह मीर कुर्बान अली में हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी रहका दसवां उर्स मुबारक कूल की रस्म के साथ संपन्न हुआ, 3 दिवसीय उर्स में देश-विदेश से हजारों मुरीद शरीकत करने पहुंचे, बीती रात को महफिले सामा में बरेली से आई पार्टी और जयपुर के मशहूर कव्वालों ने शानदार कलाम पेश कर लोगों का दिल जीता, तीसरे दिन मिलाद शरीफ पढ़ी गई, शाम को कुल के रस्म अदा की गई, फातिहा खानी भी हुई, सज्जादा नशीन डॉ. सैयद हबीब उर रहमान नियाजी ने कहा 3 दिन के उर्स में कई प्रोग्राम आयोजित हुए जिसमें सबसे खास रही सूफी क्लासिकल नाइट और सूफी कॉन्फ्रेंस, दूसरे दिन कव्वाली की महफिल देर रात तक चली, उन्होंने कहा देश प्रदेश समेत शहर जयपुर के लिए अमन चैन और आपस में भाईचारा और सौहार्द की दुआ की गई, युवाओं को अपने बुजुर्गों के साथ बैठकर कुछ समय गुजारने और उनसे सीखना चाहिए, नशाखोरी और गलत कामों से बचाना है ईरान के लिए भी दुआ की गई, मुरीदों ने अपनी मुरादों की चादर पेश की, कई जनप्रतिनिधियों ने उर्स में शिरकत की जिनकी दस्तार बंदी की, नायब सज्जादनशीन फैज उर रहमान नियाजी ने कहा 10 वा उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया, हजारों जायरीन शिरकत करने पहुंचे, अपने मुरादों की चादरें पेश कर दुआएँ मांगी, देश के मशहूर कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए और कुल की रस्म के साथ ही उर्स मुबारक का समापन हुआ, इस मौके पर मोह इकबाल, मो अय्यूब फुलेरा, दिनेश शर्मा, दिनेश विजयवर्गीय, राजेश चौधरी, रईस खान, अफजल महमूद, सैय्यद अरशद, अशोक सरपंच, पाटनी ब्रदर्स, राजू खान नेता, सैय्यद अरशद अलीम पटेल समेत मौजूद रहे,
0
0
Report
Advertisement

PMGSY फेस-4: छत्तीसगढ़ के हर ग्राम तक पक्की सड़क पहुंचाने के लिए व्यापक योजना

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत और सुगम बनाने को लेकर मंत्रालय में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत राज्य स्तरीय स्थायी समिति की 28वीं बैठक हुई. बैठक में मुख्य सचिव ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए अधिकारियों को कार्यप्रणाली बदलने के निर्देश दिए. कोई भी सड़क बनाने से पहले उसका जमीनी स्तर पर व्यापक सर्वे और सड़क निर्माण शुरू होने से पहले ही भूमि अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े सभी कानूनी और प्रशासनिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए. जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के कारण जो ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका सुधार और मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्दी पूरा करने को कहा गया है. बैठक का सबसे अहम फैसला आगामी चरणों को लेकर रहा. मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीएमजीएसवाय फेस-4 के अंतर्गत राज्य की ऐसी सभी बसाहटों को चिन्हित किया जाए जहां अब तक पक्की सड़कें नहीं पहुंची हैं. इसके लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर इन सभी बसाहटों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा......
0
0
Report

फाल्ता में जाहांगीर खान की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Jalabaria, West Bengal:তৃণমূল নেতা জাহাঙ্গীর খানের মুক্তির দাবিতে মঙ্গলবার ফলতার বিভিন্ন এলাকায় পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখালেন তাঁর অনুগামীরা। মল্লিকপুরের মামুদপুর, নওপুকুরিয়া এবং বোনহোগলা এলাকায় অবরোধের জেরে যান চলাচল ব্যাহত হয়। বিক্ষোভকারীদের দাবি, জাহাঙ্গীর খানকে কোমরে দড়ি বেঁধে রাস্তায় ঘোরানো যাবে না এবং অবিলম্বে তাঁর মুক্তি দিতে হবে। এই দাবিতে তাঁরা রাস্তায় নেমে প্রতিবাদ জানান। পুলিশ অবরোধ তুলতে গেলে বোনহোগলা, শতল কলসা এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনতে পুলিশ লাঠিচার্জ করে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে মোতায়েন করা হয় অতিরিক্ত পুলিশ বাহিনী। ঘটনায় একাধিক ব্যক্তি ও মহিলাকে আটক করা হয়েছে। ঘটনার কেন্দ্র করে এলাকায় উত্তেজনা থাকলেও পরিস্থিতি বর্তমানে নিয়ন্ত্রণে রয়েছে বলে পুলিশ সূত্রে জানা গেছে।
0
0
Report
Advertisement

करौली: NDPS अदालत ने स्मैक तस्करी के दो मामलों में दोषियों को सजा सुनाई

Karauli, Rajasthan:स्मैक तस्करी मामले में दोषियों को सुनाई कोर्ट में सजा, लगाया अर्थदंड, जिला करौली एंकर इंट्रो - अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए करौली की एनडीपीएस अदालत ने स्मैक जप्ती के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराकर कठोर कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता रीतेश सारस्वत ने बताया कि एक मामले में 10 ग्राम स्मैक बरामद होने पर आरोपी को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 70 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया, जबकि दूसरे मामले में 40 ग्राम स्मैक बरामद होने पर आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता रीतेश सारस्वत ने बताया कि वर्ष 2022 के मामले में थाना कोतवाली करौली पुलिस ने 17 मई 2022 को रीको इंडस्ट्रियल एरिया से ग्राम सायपुर जाने वाली सड़क पर गश्त के दौरान चैन्यापुरा निवासी मुकेश पुत्र घमसू के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की थी。 प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान तथा 32 दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास एवं 70 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं वर्ष 2021 के थाना कुड़गांव क्षेत्र के एक अन्य मामले में सूरजपुरा माल निवासी रामसिंह पुत्र मथुरालाल के कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
0
0
Report
Advertisement

बिजयनगर में तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी-पानी, नालों में गंदगी से हालात बिगड़े

Noida, Uttar Pradesh:बिजयनगर व आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश ,शहर की सड़के बनी दरिया , नालों में गन्दगी के अम्बार से सड़कों पर भरा बारिश का पानी बिजयनगर ( ब्यावर ) मानसून से पहले बिजयनगर शहर व शहर के आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ तेज बारिश के चलते बिजयनगर शहर की सड़के दरिया बन गई बिजयनगर में जगह जगह बरसात का पानी भर गया जिसके चलने आमजन के लिए आफत की बरसात बनी कृषि मंडी चौराहा , ब्यावर रोड़ पुराने रोड़वेज बस स्टैण्ड , बापू बाजार , मील चौक सहित अन्य जगह बरसात का पानी भर गया चारों तरफ पानी पानी हो गया बापू बाजार में कई दुकानों के अन्दर बरसात का पानी घुस गया पालिका प्रशासन द्वारा नालो की सफाई व पानी की निकासी की व्यवस्था सही नही करने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है ओर सड़के दरिया बनती नजर आई मुनिम कॉलोनी के बाहर कृषि मंडी चौराहे सहित पालिका क्षेत्र में अन्य जगह पर नालो में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है बरसात के चलते विगत दिनों से लगातार पड रही गर्मीं उमस से जरूर आमजन को राहत मिली है ओर तापमान में गिरावट आई है
0
0
Report

विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने घसा गांव में चौपाल मे केन्द्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Deepak DixitDeepak DixitFollow24m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के विकास केंद्र भरखनी के घसा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण का श्वसन दिया विधायक ने कहा वह निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए संभव प्रयास कर रहे हैं और इस क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा सभी के सहयोग से बनाया जाएगा। चौपाल में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभाग की योजनाओं को ग्रामीणों को विस्तार से बताया इस दौरान नायब तहसीलदार शाहाबाद धीरेन्द्र पाण्डेय ,खण्ड विकास अधिकारी भरखनी अशोक द्विवेदी, एडीओ धर्मेन्द्र गुप्ता, डॉ आनन्द शुक्ला राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारी ग्राम प्रधान संजीव दीक्षित मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह जैनेंद्र सिंह, सुबोध बाजपेई उपस्थित रहें।।
0
0
Report

शहीद के सम्मान पर सियासत गरम, पूर्व मंत्री विजय मिश्र का सपा विधायक वीरेंद्र यादव पर तीखा हमला

ATAlok TripathiFollow27m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की राजनीति में शहीद महेश कुशवाहा के सम्मान को लेकर घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र ने विधायक वीरेंद्र यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वे जनता के आक्रोश से बचने के लिए संत श्री गंगा दास बाबा के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। विजय मिश्र ने इसे संत परंपरा और शहीद सम्मान दोनों का अपमान बताया है। गाजीपुर में शहीद सम्मान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र ने विधायक वीरेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने कृत्यों और जनता के बीच बढ़ती नाराजगी से बचने के लिए पूज्य संत श्री गंगा दास बाबा के नाम का सहारा ले रहे हैं। विजय मिश्र ने कहा कि संत श्री गंगा दास बाबा का पूरा जीवन राष्ट्र, धर्म, समाज और मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे महान संत के नाम का राजनीतिक उपयोग करना न केवल अनुचित है बल्कि उनकी पवित्र स्मृति का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि वयेपुर-देवकली मार्ग पर पहले से ही संत श्री गंगा दास बाबा की स्मृति में भव्य प्रवेश द्वार स्थापित है, जो उनकी तपस्थली, आश्रम और समाधि स्थल की पहचान है। ऐसे में शहीद महेश कुशवाहा के नाम पर बने जैतपुरा प्रवेश द्वार का नाम बदलने या उसके स्वरूप में परिवर्तन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि यह कदम शहीद महेश कुशवाहा और उनके परिजनों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर शहीद के सम्मान से समझौता नहीं करेगी। विजय मिश्र ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अमर शहीद महेश कुशवाहा के सम्मान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। इस बयान के बाद जिले में शहीद सम्मान और प्रवेश द्वार विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top