244221
Amroha - दबंगों ने तोड़ा , पिंड स्थान हुआ हंगामा
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पीछे जाटव समाज के द्वारा पिंड स्थान बनाया जा रहा था . कुछ दबंग लोगों ने तोड़ दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराया . हंगामा काभी बड़ा उसके बाद जाटव समाज के द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेल्हारी बांध मरम्मत के तीन महीने बाद पहली बारिश में तटबंध बहा; 162 एकड़ फसल खतरे में
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, दिनाक 13अगस्त;स्लग-बांध - तीन महीने पहले मरम्मत, पहली बारिश में बह गया बेल्हारी बांध का तटबंध लाखों की मरम्मत पर सवाल, 162 एकड़ फसल पर खतरा; ग्रामीण बोले—बारिश ने खोल दी ‘मरम्मत’ की पोल तीन महीने पहले मरम्मत के नाम पर खर्च होने वाली सरकारी राशि और उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सहसपुर लोहारा ब्लॉक के बेल्हारी बांध में महज तीन महीने पहले लाखों रुपये की लागत से मरम्मत कराई गई थी। लेकिन पहली ही बारिश में तटबंध की मिट्टी बहने लगी, जगह-जगह से पानी रिसने लगा और बांध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालात ऐसे बने कि बांध में पानी का दबाव कम करने के लिए पानी नहर के जरिए बाहर निकालना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस तटबंध की कुछ महीने पहले मरम्मत कराई गई थी, उसकी मिट्टी पानी के दबाव में बह रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के दौरान मिट्टी डालने के बाद पर्याप्त और मानक के मुताबिक कंपेक्शन नहीं किया गया। यही वजह है कि पहली बारिश में ही तटबंध कमजोर पड़ गया। अब सवाल सिर्फ मिट्टी बहने का नहीं, बल्कि बांध की सुरक्षा का है। अगर बारिश लगातार होती रही और बांध में पानी का दबाव बढ़े तो बचा हुआ तटबंध भी टूट सकता है। ऐसी स्थिति में बांध का पानी सीधे खेतों में पहुंच सकता है और करीब 162 एकड़ खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने का खतरा है। किसान रात-दिन इसी आशंका में हैं कि कहीं बांध का पानी उनकी मेहनत पर भारी न पड़ जाए। अगर पानी को नहर के जरिए बाहर निकालकर बांध का दबाव कम किया जा रहा है, लेकिन इससे भविष्य की दूसरी समस्या भी खड़ी हो सकती है। अगर बांध में पर्याप्त पानी जमा नहीं हुआ तो गर्मी के दिनों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल बांध की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम की गुणवत्ता दिखाई नहीं देती। उनका कहना है कि कागजों में मरम्मत पूरी हो जाती है और बारिश आते ही कथित लापरवाही सामने आ जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल विभागीय निगरानी पर है। अगर तटबंध की मरम्मत तकनीकी मानकों के मुताबिक हुई थी, तो महज तीन महीने बाद पहली बारिश में ही मिट्टी क्यों बहने लगी? क्या मिट्टी की गुणवत्ता और कंपेक्शन की जांच हुई? क्या मरम्मत के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर काम की गुणवत्ता का सत्यापन किया? विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि इस वर्ष मरम्मत का काम पहले ही कराया जा चुका है और वर्तमान में जहां रिसाव हो रहा है, वह स्थान पहले मरम्मत किए गए हिस्से से अलग है। मौजूदा स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बालेसर के उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण की विदाई, घोड़ी पर सजा़या गया सम्मान
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर के उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण का बयाना भरतपुर तबादला होने पर उनको कस्बे में घोड़ी पर बिठाकर भावभिनी विदाई दी । उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण का विदाई समारोह कस्बे स्थित टर्बन रिर्सोट में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के तहत बालेसर पुलिस उपअधीक्षक राजेन्द्रसिंह उज्जवल ,तहसीलदार बालेसर जोंताराम मीणा, अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा सहित कई अधिकारियों ने साफा, पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी । इस मौके पर उपखंड अधिकारी चारण को घोड़ी पर बिठाकर गाजो ,बाजो के साथ विदाई दी गई।0
0
Report
फलोदी ब्लाइंड मर्डर: SIT तीन दिन में पहली रिपोर्ट देने को तैयार
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी भंवरी देवी बिश्नोई ब्लाइंड मर्डर मामले के खुलासे को लेकर राजस्थान सरकार के निर्देश पर SIT जांच गठन टीम लोहावट पहुंची। टीम ने मृतका भंवरी देवी विश्नोई के परीजनो से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि 27 जुलाई की देर रात एक नकाबपोश अज्ञात हमलावर द्वारा महिला भंवरी देवी बिश्नोई के घर में घुसा और उसपर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसको लेकर लगातार बिश्नोई समाज के साथ सर्व समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं लोहावट थाने के आगे पिछले आठ दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है साथ ही बिश्नोई समाज के दर्जनों महिला व पुरुष भूख हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में लगातार इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर अपराधी के गिरफ्तारी की मांग बिश्नोई समाज के साथ सर्व समाज के युवा और बुजर्ग करते आ रहे हैं। हालांकि मामले में जांच बदलने के बाद आरोपी के गिरफ्तारी के अभाव में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई के आग्रह पर राजस्थान सरकार द्वारा SIT का गठन किया गया जिसमें राज्य के छह आईपीएस सहित विशेष अधिकारी शामिल किए गए हैं। वही एडजी विपिन पांडे का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। अब देखना यह होगा कि भंवरी देवी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कितने दिन में होगा जबकि यह SIT टीम को तीन दिन में पहली रिपोर्ट पेश करनी है।0
0
Report
Advertisement
मानसून में रेलवे सुरक्षा के लिए विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण: जोधपुर मंडल
Jodhpur, Rajasthan:-मंडोर सुपरफास्ट से जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण -जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के निर्देश जोधपुर। मानसून के दौरान हो रही बारिश के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक ने बुधवार रात मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन से जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चलती ट्रेन से उन्होंने रेल पटरियों,सिग्नलिंग व्यवस्था,समपार फाटकों,पुल-पुलियों तथा ट्रैक के आसपास की स्थिति को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बारिश के कारण रेल पटरियों के आसपास संभावित जलभराव और जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मानसून में संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर नियमित निगरानी और पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण ट्रैक,पुल-पुलिया अथवा अन्य रेल परिसंपत्तियों पर किसी प्रकार का असर दिखाई देने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीआरएम ने कहा कि मानसून के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी रेल परिचालन के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। ऐसे में फील्ड स्टाफ को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देनी होगी。 निरीक्षण के दौरान सहायक मंडल इंजीनियर लाइन-2 शैलेन्द्र कुमार शर्मा साथ रहे। डीआरएम ने सुरक्षित रेल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित संरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून के दौरान नियमित निगरानी,प्रभावी पेट्रोलिंग और बेहतर आपसी समन्वय से संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उनका समाधान किया जाना आवश्यक है।0
0
Report
मुंगेर डाक प्रमंडल की तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने की अपील तेज
Munger, Bihar:डाक कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने की अपील, मुंगेर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मुंगेर डाक प्रमंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर के नेतृत्व में निकली यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा प्रधान डाकघर, मुंगेर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट पहुंची। इस दौरान डाककर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज्ज तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। सोझी घाट पहुंचने के बाद वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करें। उन्होंने बताया कि मुंगेर डाक प्रमंडल के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक डाकघर में 25 रुपये की कीमत पर तिरंगा खरीदा जा सकता है। इसके अलावा डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए गए तिरंगे को संबंधित लोगों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। तिरंगा यात्रा में प्रधान डाकघर के डाकपाल शिशिर बिहारी, सहायक डाकपाल दिलीप कुमार सहित डाक प्रमंडल कार्यालय और विविध डाकघरों के कर्मचारी शामिल हुए।0
0
Report
डीडवाना के पाटन चौराहे पर वैन पलटी: 3 घायल, स्थिति स्थिर
Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना से है जहां मेगा हाइवे बाईपास पर पाटन चौराहे के पास एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार गुजरात का रहने वाला एक परिवार देवदर्शन के लिए राजस्थान आया हुआ था। खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद रामदेवरा जा रहे थे। पाटन चौराहे के पास वैन के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गई। वैन में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से 3 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस पायलट राकेश बिजारणिया और EMT अमर सिंह मौक़े पर पहुंचे और घायलों को तुरंत बांगड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की जानकरी मिलने पर डीडवाना थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हंगामे का आरोप, सदन में बहस की मांग
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं मानता हूं कि जैसा आचरण कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन से जुड़े दलों ने लोकसभा के इस सत्र में दिखाने का काम किया है, उससे साफ है कि जनता इनका चरित्र देख चुकी है। अभी तो ये सत्ता से दूर हुए हैं, इनका आचरण इनको विपक्ष से भी दूर कर देगा। जिनको सदन में बैठकर देश से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं करना है, सदन में कई बिल इसलिए बिना चर्चा के पास हुए क्योंकि विपक्ष ने अपना दायित्व नहीं निभाया। अगर विपक्ष ने अपना दायित्व नहीं निभाया और अनावश्यक हल्ला किया, जिस जंतर-मंतर का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ और जो मांगे थी, वो मांगी गई और वो समाप्त हो गया, उसको लेकर जिस तरह राहुल गांधी और अखिलेश यादव हल्ला करते रहे, उससे साफ है कि ये सदन में सिर्फ हंगामा चाहते हैं, चर्चा नहीं।" आजम खान पर कार्रवाई पर विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा, "... हमारी सरकार किसी के भी खिलाफ कोई भी कार्रवाई द्वेषपूर्ण ढंग से नहीं करती है। सरकार और पुलिस ही सब कुछ नहीं होती है। अगर किसी को लगता है कि सरकार की कार्रवाई सही नहीं है तो वो अदालत की तरफ जाता है। अगर कोर्ट भी उनको दोषी मानता है और उसके बाद भी कोई सरकार और पुलिस पर आरोप लगाता है तो इससे सरकार घबराती नहीं है। आरोप लगाने वाले आरोप लगाएंगे मगर दोषी इससे बच नहीं पाएंगे।"0
0
Report
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बॉम्बे हाउस छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: TATA SONS CHAIRMAN N CHANDRASEKARAN LEAVES FROM BOMBAY HOUSE महाराष्ट्र - टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बॉम्बे हाउस से निकले。 चेयरमैन पद से इस्तीफ़े पर उन्होंने कहा, मुझे कुछ नहीं कहना है।0
0
Report
अमेठी के सरमें गांव में दो समुदायों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मामूली बात को लेकर दो समुदाय में हुई जमकर मारपीट, मारपीट में एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल, बताया जा रहा है कि गोकशी के मामले को लेकर एक पक्ष के लोग द्वारा किया जा रहा था विरोध जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को अकेले पाकर किया लहूलुहान, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जामो थाना क्षेत्र के सरमें गांव का है मामला,0
0
Report
Advertisement
गोंडा: दरोगा ओम प्रकाश यादव पर रिश्वतखोरी के आरोप, किंग उपाध्याय गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के तरबगंज थाने में तैनात दरोगा ओम प्रकाश यादव पर रिश्वतखोरी को लेकर के मुकदमा दर्ज करवाने वाली किंग उपाध्याय उर्फ राहुल को आज नगर कोतवाली पुलिस ने कूद रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। किंग उपाध्याय उर्फ राहुल पुत्र राजकुमार उपाध्याय को कटहा घाट पुल के पास से आज बृहस्पतिवार शाम 5 बजे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा आरोपी किंग उपाध्याय उर्फ राहुल उपाध्याय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। किंग उपाध्याय पर राज प्रसाद शुक्ला जो की निराला नगर कटहा घाट रोड थाना कोतवाली नगर के रहने वाले है। इन्होंने आरोप लगाया था कि इनके द्वारा कल्पनाथ के साथ मिलकर के कूटरचना एवं धोखाधड़ी करके स्वयं को जगन्नाथ प्रदर्शित करते हुए 22 जनवरी 2026 को रोहावां स्थित बैनामा भूमि का कर दिया गया था। जबकि उनके नाम पर जमीन ही नहीं थी नगर कोतवाली पुलिस द्वारा इस पूरे मामले को लेकर के विवेचना की गई विवेचना के दौरान दोषी मिलने पर आज किंग उपाध्याय उर्फ राहुल उपाध्याय को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। किंग उपाध्याय ने तरबगंज थाने में तैनात दरोगा ओम प्रकाश यादव के खिलाफ 9 जुलाई 2026 को डीआईजी देवीपाटन रेंज अशोक कुमार शुक्ला के पास पहुंचकर के शिकायत की थी।अशोक कुमार शुक्ला ने नवाबगंज थाना प्रभारी श्रीधर पाठक को फोन कर जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे और डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर ही 18 जुलाई 2026 को किंग उपाध्याय ने तरबगंज थाने में दरोगा ओम प्रकाश यादव पर भ्रष्टाचार रिश्वत मांगने को लेकर के मुकदमा दर्ज करवाया था। किंग उपाध्याय ने दरोगा ओम प्रकाश यादव पर आरोप लगाया था कि चार्ज शीट लगाने के नाम पर उनके द्वारा 30000 ले लिया गया लेकिन पैसा लेने के बावजूद भी इन लोगों द्वारा हमारे चार्जशीट नहीं लगाई गई है। 18 जुलाई के बाद ही से ही किंग उपाध्याय चर्चा में आए थे और यह दरोगा ओमप्रकाश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन खुद इन्होंने फर्जी वादा कर रखा था जिसमें पुलिस ने जेल भेजा है।0
0
Report
गोंडा में दो शातिर चोर गिरफ्तार; 12 लाख मूल्य के सामान बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:जहां वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा वजीरगंज, नगर कोतवाली और अयोध्या में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोर कुलभूषण और छोटू उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से वजीरगंज नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी किया गया पीतल, स्टील बर्तन और डीजे मशीन, लाइट, सामान जिसकी कीमत 12 लाख है उसमें स्टील के बर्तन डीजे की लाइट शामिल है। वही अयोध्या में चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी वजीरगंज पुलिस ने बरामद किया है। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन दोनों आरोपियों पर आरोप है कि इन लोगों ने 9 अगस्त को नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावरिया दुर्जनपुर स्थित एक डीजे की दुकान से पीछे से सेंध काटकर डीजे मशीन, साउंड मिक्सर मशीन और काफी कीमती लाइट है चोरी करके यह लोग लेकर फरार हो गए थे। इसके साथ ही साथ 12 अगस्त की रात्रि में वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुरावन पुरवा कोटा स्थित एक बंद कमरे के पीछे से दरवाजा से घुसकर पीतल और स्टील के बर्तनों की चोरी की थी। इस पूरी घटना को अंजाम देकर के आरोपी फरार चल रही थी जहां आज मनकापुर नवाबगंज रोड पर उंटघाट पुल से पहले जंगल के किनारे चेकिंग अभियान के तहत देखा गया कि यह लोग कुछ सामान लिए बैठे हैं। जब इन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो इनमें से एक आरोपी फरार हो गया जबकि यह दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनके कब्जे से 12 लाख रुपए चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि 9 अगस्त की रात्रि में नगर कोतवाली क्षेत्र और 12 अगस्त की रात्रि में वजीरगंज थाना क्षेत्र में इन लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन दोनों आरोपियों कुलभूषण के खिलाफ गोंडा के अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे चोरी के दर्ज है जबकि छोटू सिंह के खिलाफ गोंडा और बस्ती में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं यह दोनों शातिर चोर है और उनके द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।0
0
Report
मुजफ्फरनगर: दबंगों ने गर्भवती महिला पर हमला, CCTV में कैद वीडियो
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग दबंगो ने घर के सामने लगी रेलिंग को तोड़ा, गर्भवती महिला से घर में घुसकर की मारपीट, मकान मालिक से भी दबंगों द्वारा हुई मारपीट, घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद, दबंगों ने घर के सामने लगे CCTV कैमरे तोड़े, 3 दिन पुराना बताया जा रहा है मारपीट मौका, शिकायत पर पीड़ित परिवार को नहीं मिला इंसाफ, सिटी कोतवाली के बजारान मोहल्ले का मामला।0
0
Report
Advertisement
Sant Kabir Nagar में गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में पुलिस ने गांजा तस्करी के गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बरामद की गई अवैध गांजे की यह खेप टीशू पेपर की आड़ में उड़ीसा से पंजाब ले जाई जा रही थी। गांजा तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि रात्रि में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। गांजे की यह खेप एक डीसीएम ट्रक में टीशू पेपर की आड़ में छुपाकर तस्करी के जरिए उड़ीसा से पंजाब ले जाई जा रही थी। जिले की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजे को बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस इनके जरिए गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।0
0
Report
कौशांबी में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत से गांव में तनाव
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:किशोर का शव आने पर गांव में हंगामा कौशांबी जिले में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जंगल में पेड़ से फंदे पर लटके मिले किशोर के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब एंबुलेंस शव लेकर गांव पहुंची तो परिजनों ने एंबुलेंस को गांव के अंदर जाने से रोक दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं पुलिस ने मामले में युवती की मां को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी है। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। तस्वीरें करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव की हैं, जहां 14 वर्षीय किशोर ननकू की संदिग्ध मौत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। बुधवार शाम करीब 6 बजे गांव के बाहर जंगल में ननकू का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। शव मिलने की सूचना पर करारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी। मृतक की पहचान ज्ञान पासी के 14 वर्षीय बेटे ननकू के रूप में हुई थी। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय की लोगों पर ननकू की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। पोस्टमार्टम के बाद जब एंबुलेंस ननकू का शव लेकर गांव पहुंची, तो परिजनों ने एंबुलेंस को अंदर जाने से रोक दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और उनका कहना है कि गिरफ्तारी होने तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं, मामले में पुलिस ने युवती की मां को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले ननकू को लेकर एक विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि किशोर एक युवती को नहाते हुए दीवार की दरार से देख रहा था। इसके बाद युवती के घरवालों ने लाठी लेकर किशोर को दौड़ाया था। अब परिजन इसी विवाद को ननकू की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ननकू की मौत की असली वजह क्या है, क्या यह आत्महत्या है या परिजनों के आरोपों के मुताबिक हत्या, युवती की मां को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ऐसे में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी。0
0
Report
अलवर दौरे से पहले 329 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति सियासी संग्राम बन गई
Alwar, Rajasthan:अलवर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त के प्रस्तावित अलवर दौरे से ठीक पहले 329 चयनित सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सियासत चरम पर पहुंच गई है। नियुक्ति पत्रों के वितरण को लेकर बुधवार को नगर निगम परिसर में ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने भाजपा और कांग्रेस दोनों को आमने-सामने ला खड़ा किया। दरअसल, 2012 में चयनित 329 सफाई कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। बुधवार को वन मंत्री संजय शर्मा नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए और चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत नियुक्ति पत्र देने की मांग करने लगे। करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद निगम प्रशासन ने 69 पात्र अभ्यर्थियों में से पांच को नियुक्ति पत्र सौंप दिए, जिसके बाद मंत्री ने धरना समाप्त कर दिया। फिर भी एक नई बहस ने जन्म ले लिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नियुक्तियों के पत्र 16 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में वितरित किए जाने थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होने वाले हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि वन मंत्री संजय शर्मा ने नियुक्तियों का श्रेय अपने खाते में दर्ज कराने के लिए यह पूरा घटनाक्रम खड़ा किया? वहीं, कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने इसे पूरी तरह से "स्क्रिप्टेड ड्रामा" करार दिया है। कांग्रेस नेता रमन सैनी और दीनबंधु शर्मा ने वन मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मंत्री को जिला प्रशासन भ्रष्ट नजर आता है तो इसकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मंत्री पिछले छह महीने से अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे और फिर भी काम नहीं हुआ, तो आखिर अब तक इंतजार क्यों किया गया? कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि एक मंत्री अपनी ही सरकार के अधिकारियों से काम नहीं करा पा रहा है, तो उसे धरने पर बैठने के बजाय अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पूरे मामले ने भाजपा सरकार को भी असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। विपक्ष का आरोप है कि जब सरकार के मंत्री को ही अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला और इसे भाजपा सरकार की विफलता बताया। फिलहाल, पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं, जबकि शेष पात्र अभ्यर्थियों को 16 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या यह नियुक्ति प्रक्रिया थी या फिर श्रेय लेने की सियासी जंग? अब देखना यह होगा कि अमित शाह के अलवर दौरे से पहले शुरू हुआ यह सियासी बवंडर भाजपा के लिए उपलब्धि साबित होता है या फिर यह श्रेय की लड़ाई मंत्री संजय शर्मा पर ही भारी पड़ जाती है।0
0
Report
Advertisement
