244221
अमरोहाः संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Amroha, Uttar Pradesh:नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिश मंदान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मकान मालिक ने कमरे में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक नशे का आदि था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीवंडी बाढ़ में तीन युवक डूबे, एक शव मिला
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील पुराच्या पाण्यात आतापर्यंत 3 युवक वाहून गेले, त्यापैकी एकाचा मृतदेह सापडला. भिवंडी शहर और ग्रामीण भागात पडणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे नद्या-नाले दुथडी भरून वाहत आहेत. याच पावसामुळे 3 वेगवेगळ्या ठिकाणी दुर्दैवी घटना़ घडल्या. कामवारी नदीपात्रात 17 वर्षीय मोहम्मद गौस नफीस अन्सारी हा मित्रांसोबत खेकडे पकडण्यासाठी गेला होता. पोहायला गेल्यानंतर तो पुराच्या पाण्यात वाहून गेला. दुसरी घटना काकूबाई चाळ परिसरात घडली. 13 वर्षीय मोहम्मद अबुजर अन्सारी हा मित्रांसोबत खेळत असताना नाल्याच्या पाण्यात वाहून बेपत्ता झाला. तिसऱ्या घटनेत 10 वर्षीय आतिफ इरफान शेख हा कचरा फेकण्यासाठी गेला असता पाय घसरून तो नदीपात्रात पडला. त्याचा मृतदेह म्हाडा कॉलनीजवळील पात्रात आढळून आला आहे. सध्या अग्निशमन दलाचे जवान आणि आपत्कालीन कक्षाकडून इतर दोन बेपत्ता मुलांचा शोध घेण्याचे काम युद्धपातळीवर सुरू आहे. पावसाचा जोर अद्याप कायम असून नागरिकांना नदी-नाल्यांच्या काठावर जाऊ नये असे आवाहन प्रशासनाने केले आहे.0
0
Report
गाजियाबाद: युवक हाईमास्ट लाइट पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक क्रिकेट स्टेडियम की हाईमास्ट लाइट पर चढ़ गया... नीचे आने के बाद पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी वजह से उसने ये कदम उठाया0
0
Report
जयपुर-अजमेर रोड हादसे में युवती की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर -अजमेर रोड पर आज फिर हुआ सड़क हादसा हादसे में बाइक सवार युवती की हुई है मौत पुलिस पहुंची मौके पर बाइक राइड पर पीछे बैठी थी युवती भांकरोटा जाने के लिए बुक की थी बाइक ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक राइड करने वाला युवक भी गंभीर घायल0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, डाबरी–गुरुग्राम मार्ग पानी में डूबा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने वाली बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन गई। बुधवार को हुई कुछ देर की बारिश के बाद ही डाबरी से गुरुग्राम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। और लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई जगह वाहन पानी में धीमी गति से चलते दिखाई दिए, स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि थोड़ी सी बारिश के बाद भी लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े。0
0
Report
OBC आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा, ऑनलाइन सर्वे रोक हटाने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।OBC आयोग का राज्य सरकार को पत्र。 सर्वे पूरा होने तक अधिकारियों को रिलीव नहीं करने का आग्रह। सर्वे में लगे नोडल अधिकारी जिनके हो चुके तबादले । ऐसे अधिकारियों को रिलीव नही करने के लिए लिखा पत्र। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र। OBC परिवारों के घर-घर सर्वे का हवाला देकर लिखा पत्र। 10 से 23 जुलाई तक प्रस्तावित है ऑनलाइन सर्वे अभियान। बीच में तबादले होने से सर्वे प्रभावित होने की आशंका जताई। जिला कलेक्टरों और सभी विभागों को निर्देश जारी करने के लिए कहा। आरक्षण संबंधी आंकड़ों के संकलन और रिपोर्ट तैयार करने का कार्य जारी। आयोग ने कहा-सर्वे बाधित हुआ तो रिपोर्ट में होगी अनावश्यक देरी।0
0
Report
रक्सौल-नेपाल सीमा पर घुसपैठ के आरोप: यूक्रेन महिला और बंग्लादेशी गिरफ्तार
Motihari, Bihar:रक्सौल बॉर्डर से लगातार विदेशी नागरिकों की घुसपैठ भारत नेपाल सीमा को अस्थिर करने की साजिश तो नहीं है। पिछले दो दिनों में रक्सौल बॉर्डर एवं बॉर्डर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से दो विदेशी नागरिकों को घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला हरपुर थाना क्षेत्र के सैनिक रोड से पुलिस और SSB ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यूक्रेन की एक महिला नागरिक को कल गिरफ्तार किया था। महिला पर बिना किसी वैध आव्रजन दस्तावेज के भारत में रहने तथा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला हरपुर बॉर्डर के रास्ते भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद उसे विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा मामला आज का है, भारत नेपाल सीमा के रक्सौल मैत्री पुल का है, जहाँ से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मैत्री पुल के पास भारत से नेपाल जाने के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक मो श्याम हुसैन उम्र 28 वर्ष पिता गियासुद्दीन साकिन बरोएगांव थाना श्रीनगर जिला मुंशीगंज ढाका, बांग्लादेश, का निवासी अवैध रूप से भारत में रह रहा था. पहचान बदल कर रक्सौल बॉर्डर के नेपाल जाने के क्रम में SSB टीम द्वारा پکड़ कर हरैया थाना को सुपुर्द किया गया। फिलहाल दोनों विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस और संबंधित एजेंसीज उसके भारत आने, यहां रहने तथा नेपाल जाने के प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हैं.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं नगर परिषद ने आधुनिक शहर के लिए विकास-नवाचार का नया मॉडल दिखाया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 10 नगर परिषद झुंझुनूं नगर परिषद झुंझुनूं पिछले वर्षों में शहर के समग्र विकास को नई गति देने में सफल रही है। विधायक राजेंद्र भांबू के निर्देशन में नगर परिषद ने केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक खुद को सीमित नहीं रखा। बल्कि नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल किया है। यही कारण है कि झुंझुनूं आज आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर में सड़कों, नालों, पेयजल व्यवस्था, पार्कों, सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया गया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर और वर्षा जल संचयन जैसे कार्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन में स्थायी बदलाव लाया गया है। नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र का विस्तार और शहर को सुंदर बनाने के लिए वेस्ट मटेरियल से आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण इसकी अनूठी पहल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना, स्वनिधि योजना और लोक कल्याण मेलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुक्त रविंद्र कुमार मीणा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया जिसमें आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास, नए पार्कों का निर्माण, डिजिटल नागरिक सेवाओं का विस्तार, यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाना, पेयजल एवं सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करना तथा शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। विकास, नवाचार और जनभागीदारी के इस समन्वित मॉडल के साथ नगर परिषद झुंझुनूं न केवल शहर की वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक स्वच्छ, सुंदर, आत्मनिर्भर और आधुनिक शहर की मजबूत नींव भी तैयार कर रही है।0
0
Report
अजमेर जीआरपी ने एसी कोच चोरी करने वाले बिहार निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया
Ajmer, Rajasthan:एRail गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों के कीमती सामान, पर्स, मोबाइल लैपटॉप आदि पर मिनटों में हाथ साफ करने में माहिर अपराधी को अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ... बिहार का रहने वाला आरोपी पिछले लंबे समय से रेल गाड़ियों के एसी कोचों को अपना निशाना बना रहा था.. इसके कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, 30 हजार नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया है.. पुलिस को अंदेशा है कि इससे चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।0
0
Report
करंट से मां की मौत, दमोह के मोहानपुर में मातम फैल गया — दर्दनाक हादसा
Damoh, Madhya Pradesh:करंट लगने से मां की मौत बेटा गंभीर परिवार में पसरा मातम....एंकर/ दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहनपुर से एक मां बेटे को करंट लगने का मामला सामने आया है, इस घटना के मां ने दम तोड़ दिया जबकि बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहा हैं। इस हादसे ने घर के 6 लोग करंट की चपेट में आए है जिनमें दो लोग सामान्य स्थिति में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर के बंसल परिवार में सर्विस लाइन की केबल लोहे के गेट पर गिर गई kanssa लोहे के गेट में करंट आ गया तभी संतोष रानी ने गेट को पकड़ लिया और वह उसमें चिपक गई संतोष रानी को बचाने परिवार के लोग पहुंचे तो और चार लोग उसी में चिपक गए ग्राम वासियों ने देखा तो केवल में डंडा मार कर केबल को लोहे के गेट से अलग किया वही परिवार में करीब 6 लोगों को करंट लगा जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीण और परिजनों की मदद से दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उपचार के दौरान संजय बंसल को भर्ती किया है और संतोष रानी को मृत घोषित कर दिया । फिलहाल शव को शव ग्रह में सुरक्षित रखवाया गया है पी एम के उपरांत शव परिजनों को सौपा जाएगा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।बाइट/ रोजी बंसल (घायल)बाइट/ डॉ पीयूष निमाड़े ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी में 20 मिनट की बारिश से जलभराव, प्रशासन के दावे खोखले
Charkhi, Haryana:जिला चरखी दादरी में सुबह-सुबह रही उमस भरी गर्मी तो दोपहर बाद अचानक बदला मौसम हुई तेज बारिश 20 मिनट की बारिश ने चरखी दादरी शहर को डुबोया शहर के बाजरो और कॉलोनी में भर दो से तीन फीट बरसाती पानी हर वर्ष प्रशासन करता है दावे नहीं होने दिया जाएगा जल भराव फिर दोबारा से दावे हुए फेल जलभराव से चरखी दादरी की जनता परेशान बारिश के सीजन से पहले पूर्व उपायुक्त ने विभाग के संबंधित अधिकारियों से की थी बैठक दिए थे विशेष निर्देश उसके बावजूद शहर में बन गई जल भराव की स्थिति मौसम विभाग का अलर्ट अबकी बार बारिश के सीजन में होने वाली है भरी बरसात 20 मिनट में ही शहर का यह हाल तो आगे बन सकती है बाढ़ जैसी स्थिति0
0
Report
Omar Abdullah: Jantar Mantar में NC के राज्यhood प्रदर्शन पर आगे की योजना
Chaka, Omar Abdullah Byte on Upcoming NC’s protest at Jantar Mantar for statehood.. and other issues0
0
Report
डीडवाना में 15,780 बोतल पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक जब्त; लैब के लिए सैंपल भेजे गए
Didwana, Rajasthan:राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर डीडवाना के छोटी खाटू में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा टीम ने पेप्सिको कंपनी की 'स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक' की 15,780 बोतलें और कैन जब्त की हैं। साथ ही जांच के लिए इस ड्रिंक का सैंपल भी लिया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के नियमों के मुताबिक, इस तरह की ड्रिंक्स पर 'एनर्जी ड्रिंक', 'स्पोर्ट्स ड्रिंक' या दिमाग और शरीर को तुरंत ताकत देने वाले दावों लिखना गलत और भ्रामक प्रचार माना जाता है। FSSAI ने इस मामले में बड़े ब्रांड्स को नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है। डॉक्टरों के अनुसार, इस ड्रिंक में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल और सहायक कर्मचारी राजू राम की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
एमएमजी अस्पताल में मरीज के अटेंडेंट पर मारपीट, स्टाफ ने किया हंगामा और स्ट्राइक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्थित जिला एम एम जी चिकित्सालय में एक मरीज के अटेंडेंट पर मार पीट का आरोप लगाया गया है। मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की वजह मामूली विवाद था जो बेड के इर्द गिर्द पर्दा लगाने से शुरू हुआ। मेडिकल स्टाफ से मारपीट के बाद वहां हंगामा मच गया। मेडिकल स्टाफ़ के साथ हुई बदसूलुकी के चलते ज़िला अस्पताल के स्टॉफ ने स्ट्राइक कर दी। हालांकि अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार के बीच बचाव और मेडिकल स्टॉफ को समझाने के बाद मामला शांत हुआ और मेडिकल स्टाफ काम पर लौटा।0
0
Report
धनबाद मंडल को रेलवे जोन बनाने की मांग पर ट्रेनों के विस्तार पर चर्चा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने नई ट्रेने, ट्रेनों का ठहराव, ट्रेनों का विस्तार,फेरे बढ़ाने,यात्री सुविधा समेत जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. साथ ही धनबाद को रेलवे जोन बनाने की भी मांग उठाई गई.जनप्रतिनिधियों का मानना है कि धनबाद रेल मंडल जोकि सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान देने वाले मंडलों में से एक है, जिसके कारण धनबाद को जोन बनाने से यहाँ के विकास को रफ्तार मिलेगी. बैठक में धनबाद डीआरएम कार्यालय में आज धनबाद मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद वीडी राम ने किया. बैठक में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने धनबाद मंडल को सबसे अधिक राजस्व देनेवाला मंडल बताया और इस वजह से धनबाद को रेलवे जोन बनाने की मांग उठाई. ढुल्लु महतो ने जम्मू जानेवाली ट्रेन को कटरा तक चलाने, गंगा दामोदर एक्सप्रेस को पटना से आगे बक्सर तक चलाने साथ ही बक्सर तक एक नई ट्रेन शुरू करने और कई ट्रेनों को नियमित करने का भी मुद्दा उठाया. बैठक में पलामू सांसद वीडी राम ने अपने संसदीय क्षेत्र में गया शेरघाटी इमामगंज में रेल लाइन सहित ट्रेनों का ठहराव ट्रेनों का विस्तार यात्री सुविधा का मुद्दा उठाया. मंडल संसदीय समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन, ट्रेनों के ठहराव या मार्ग-विस्तार, और रुकी हुई रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना होता है. इसमें सांसद अपने क्षेत्र की जनता की मांगों और समस्याओं को सीधे रेलवे प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान पर चर्चा करते हैं. बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने अपने क्षेत्र की दो प्रमुख समस्या को प्रमुखता से उठाया. गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा. पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों के विस्तार, फेरे बढ़ाने समेत अन्य यात्री सुविधाओं पर गंभीरता पूर्वक विमर्श किया गया. जनप्रतिनिधियों के सुझाव व प्रस्ताव पर रेलवे अधिकारियों से सकारात्मक जवाब भी मिले. जनप्रतिनिधियों के सुझावों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए रेल अधिकारीयों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बताया गया कि जिन प्रस्तावों का निर्णय मंडल स्तर पर संभव है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई किये जाने जबकि नीति स्तर के मामलों को रेलवे बोर्ड एवं संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा.0
0
Report
GMCH बेतिया की बदहाल व्यवस्था पर घमासान तेज, विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बेतिया स्थित GMCH का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि वार्ड गंदे हैं, बेड जंग लगे हुए हैं, गद्दे फटे हैं, शौचालय बदबूदार हैं और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। RJD ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर निशाना साधते हुए उनके निरीक्षण और प्रचार को केवल दिखावा बताया। वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बेतिया GMCH की तस्वीरें सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, मरीज तड़प रहे हैं और पूरा स्वास्थ्य महकमा बदहाल है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री खुद अस्वस्थ हैं, एक अमंगल जाता है तो उससे बड़ा अमंगल अब आ गया है, उन्होंने सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ देने का आरोप लगाया0
0
Report
Advertisement
