244221
अमरोहा-सर्दी में जरूरतमंदों और गरीबों को बांटे कंबल, संपन्न लोगों से की मदद की अपील
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रझोहा में समाजसेवी एवं भाकियू भानु के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर एनपी सिंह ने सर्दी से बचने के लिए कंबल का वितरण किया। साथ ही अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद करने की अपील की। मुख्य अतिथि ठाकुर एनपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार,एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मझौलिया में कार से विदेशी शराब बरामद,कारोबारी गिरफ्तार।
Majhaulia, Bihar:मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को कार और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है,थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वैगनआर कार से विदेशी शराब लेकर क्षेत्र में जा रहा है,सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,उसे गिरफ्तार कर लिया,अभियुक्त की पहचान मंटू कुमार साह (करीब 27 वर्ष पिता मंगल साह,निवासी सोफवा, नरकटियागंज,थाना शिकारपुर के रूप में हुई है,पुलिस ने उसे विरवा पोखरा से कार के साथ गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान कार से 750 एमएल की एक बोतल मैकडॉवेल्स रम विदेशी शराब बरामद की गई,बरामद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 ए जेड 7147 बताया गया है।0
0
Report
जहाँगीरपुरी में घर में भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दमकलकर्मी झुलसे
New Delhi, Delhi:जहाँगीरपुरी में एक घर में आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट दिल्ली के जहाँगीरपुरी के ई-ब्लॉक स्थित एक घर में लगी भीषण आग आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल आग के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फटा सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से एक दमकलकर्मी झुलसा सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा, जांच जारी0
0
Report
अमित शाह के बयानों पर रामभक्त अंगद समेत अन्य नेताओं की कड़ी टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:इसमें संजीव बालियान सुब्रत पाठक रितेश पांडेय नीरज सिंह अमित शाह के सभी बयानों पर रामभक्त अंगद इन सब पर0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में नया ट्रैक: पर्यटन की नई उड़ान, प्रकृति संरक्षित
Routhiya, Uttarakhand:स्लग :प्रकृति की राह, पर्यटन की नई उड़ान स्थान : रुद्रप्रयाग, 30 अक्टूबर एंकर : पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरती को नजदीक से निहारने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रुद्रप्रयाग में पवाली कांठा और माटिया बुग्याल होते हुए त्रियुगीनारायण मंदिर तक एक नया ट्रैक विकसित करने की तैयारी है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। खास बात यह है कि इस ट्रैक पर पर्यटन सुविधाएं तो बढ़ेंगी, लेकिन पहाड़ों की पारंपरिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वीओ : रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ विनीत कुमार मिश्रा के मुताबिक, केलबागी से पवाली कांठा, माटिया बुग्याल होते हुए त्रियुगीनारायण मंदिर तक ट्रैक विकसित करने की योजना बनाई गई है। तीनों वन प्रभागों की टीमों ने मार्ग का निरीक्षण कर इसकी कठिनाइयों, ठहरने की संभावनाओं और जरूरी सुविधाओं का आकलन किया है। डीपीआर तैयार है और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। पवाली कांठा पहले से ही ट्रैकिंग के शौकीनों के बीच लोकप्रिय है। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के यहां पहुंचने के बाद इस ट्रैक को खास पहचान मिली थी। अब इस मार्ग को त्रियुगीनारायण मंदिर से जोड़ने की योजना पर्यटन की नई संभावनाएं खोल सकती है। वन विभाग की योजना है कि ट्रैक पर रुकने और बारिश से बचाव की व्यवस्था स्थानीय पत्थरों, लकड़ी और पारंपरिक सामग्रियों से की जाए। पुरानी छानियों का मूल स्वरूप बरकरार रखते हुए बड़े कंक्रीट निर्माण से बचा जाएगा। साथ ही, दो स्थानों पर गेट बनाने का प्रस्ताव है। यानी मकसद साफ है—प्राकृतिक विरासत को बचाते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय क्षेत्र के लिए नए अवसर तैयार करना।0
0
Report
चलती कार पर नोट उड़ाकर वायरल मुन्ना भैया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू
Hapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया का भौकाल तो पूरी दुनिया ने देखा था, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में अब हर गली-मोहल्ले में नए मुन्ना भैया पैदा हो रहे हैं. फर्क बस इतना है कि मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया की हुकूमत बंदूक और डायलॉग्स पर टिकी थी, और हापुड़ के इस रीलबाज़ मुन्ना भैया का भौकाल चलती गाड़ी की छत, नोटों की गड्डियों और उड़ते पटाखों से चमक रहा है. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यू सनक की ऐसी आंधी चली कि जनाब ने कानून और सुरक्षा दोनों को धुआं-धुआं कर चलती कार पर ही धनवर्षा का लाइव शो शुरू कर दिया. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित सरूरपुर गांव से सामने आया यह वीडियो सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का क्लासिक नमूना है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक काले रंग की एसयूवी (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) संकरी गली और सड़कों पर दौड़ रही है. गाड़ी की सनरूफ खोलकर एक युवक सूट-बूट में सीधे गाड़ी की छत पर सीना ताने खड़ा है. युवक के दोनों हाथ हवा में चल रहे हैं और वह दोनों हाथों से बेपरवाह होकर नोटों की बारिश कर रहा है. जबकि नीचे सड़क पर बच्चे और स्थानीय लोग गाड़ियों के आगे-पीछे भागते हुए जमीन पर गिरे नोट लूट रहे हैं. स्टंटबाजी यहीं नहीं थमी गाड़ी के अंदर से पटाखे छोड़े जा रहे हैं, जिससे पूरी सड़क पर तेज रोशनी और धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला है, जिन पर कई अन्य युवक भी खिड़कियों और छतों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे हैं. चलती गाड़ी पर खड़े इस युवक का जरा-सा भी संतुलन बिगड़ता तो वह सीधे पहियों के नीचे आ सकता था. वहीं, गाड़ी से निकलती आतिशबाजी और नोट बटोरने के चक्कर में आगे-पीछे दौड़ते मासूम बच्चे किसी बड़े सड़क हादसे का शिकार हो सकते थे. रील के इस जानलेवा भौकाल का वीडियो वायरल होते ही खाकी एक्शन में आ गई है. मामले का संज्ञान लेते हुए गढ़मुक्तेश्वर के सीओ राहुल यादव ने साफ कर दिया है कि ऐसे स्टंटबाजों को बख्शा नहीं जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जाएगी. वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी. यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी करना खतरनाक है. अब देखना यह होगा कि चलती गाड़ी पर नोट उड़ाकर इलाके में भौकाल जमाने वाले इस मुन्ना भैया की हेकड़ी पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद कितनी देर टिक पाती है.0
0
Report
भरतपुर पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी - कलक्टर कमर चौधरी. जिला कलक्टर भरतपुर कमर चौधरी ने जिले के सभी मतदाताओं से करी अपील, पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तृतीय और चतुर्थ चरणों में मतदान दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें. लोकतंत्र की मजबूती में हर वोट की महत्वपूर्ण भूमिका. आइए, मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं. #PanchayatElection2026 #Bharatpur #मतदान #लोकतंत्र0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के पंचायत चुनाव: सिर्फ 15 पंचायतों में सीधा मुकाबला, परिणाम 9 बजे से
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत चुनाव 2026 जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच का चुनाव जिले के 604 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान सरपंच पद के लिए 957 प्रत्याशी चुनाव मैदान में चिड़ावा और झुंझुनूं में सर्वाधिक 175-175 प्रत्याशी सिंघाना में सबसे कम 131 उम्मीदवार मैदान में चिड़ावा की सोलाना पंचायत में सर्वाधिक 16 प्रत्याशी जिले की 167 पंचायतों में से सिर्फ 15 में सीधा मुकाबला मतदान समाप्त होते ही शुरू होगी मतगणना रात 9 बजे से आने लगेंगे चुनाव परिणाम पहले वार्ड पंच, फिर सरपंच पद के परिणाम होंगे घोषित0
0
Report
बाड़मेर पंचायत चुनाव: विकलांगों व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर सुविधा से मतदान तेज
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिल रही है। मतदान केंद्रों पर बीमारों, दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। यहां तक कि करीब 100 वर्ष की उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को भी व्हीलचेयर के जरिए मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। बाड़मेर जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर हर वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान ऐसे मतदाता, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी है, उनके लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई हैं। बीमार और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में इनकी मदद ली जा रही है। खास बात यह है कि करीब 100 साल की उम्र के बुजुर्ग भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के प्रति उनका उत्साह देखने लायक है। प्रशासन की इस व्यवस्था से बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान करने में सहूलियत मिल रही है लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। उम्र हो या शारीरिक परेशानी, मतदान का जज्बा इन बुजुर्ग मतदाताओं के जरिए साफ दिखाई दे रहा है।0
0
Report
फलोदी में जीरो डोज प्लान के तहत टीकाकरण माइक्रोप्लान समीक्षा कार्यशाला सम्पन्न
Jodhpur, Rajasthan:खबरा गांव री नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने पर जोर, टीकाकरण माइक्रोप्लान का विमोचन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग फलोदी की ओर से जिले में 'जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्लान' के तहत टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने तथा सभी पात्र महिलाओं एवं बच्चों को समय पर टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय माइक्रोप्लान समीक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन。0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़-पाटन में ग्राम पंचायत चुनावों में मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में गांव की सरकार चुनने को मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी कतारें सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान जारी, पाटन में भी ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह किशनगढ़। गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। सुबह से ही ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में महिला, पुरुष और युवा मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस चुनाव के दौरान पाटन गांव भी चर्चा में है। यहां पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का बहिष्कार करने वाले ग्रामीण अब सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव में उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। इससे गांव की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों की सक्रियता सामने आई है। पाटन गांव के दोनों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर ही कड़ी निगरानी के बीच मतगणना की जाएगी। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव परिणाम भी हाथों-हाथ घोषित किए जाएंगे। ऐसे में मतदान के साथ-साथ ग्रामीणों की निगाहें अब चुनाव परिणामों पर भी टिकी हुई हैं।0
0
Report
बारात से लौटती पिकअप पलटी: युवक की मौत, पिता समेत सात घायल
Chaibasa, Jharkhand:बारात से लौटती पिकअप पलटी, युवक की मौत, पिता समेत सात घायल0
0
Report
बारात से लौटती पिकअप पलटी, युवक की मौत, सात घायल
Chaibasa, Jharkhand:बारात से लौट रही पिकअप पलटी, युवक की मौत, पिता समेत सात घायल मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के खजूर पुल के समीप हुआ हादसा, वाहन के नीचे दबे युवक को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया; शादी की खुशियां मातम में बदलीं मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के समीप गुरुवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बारात से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक के पिता समेत सात लोग घायल हो गए। हादसा खजूर पुल के समीप विजय पूर्ति के घर के पास हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओडिशा के लाठीकाटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगीगड़ा निवासी 22 वर्षीय संकीत कुजूर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मृतक के पिता रोबिन कुजूर (40 वर्ष) समेत सात लोग शामिल हैं। इस हादसे ने शादी समारोह से लौट रहे परिवार और ग्रामीणों की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे थे करीब 16 लोग प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंदपुर प्रखंड के हारता गांव से एक पिकअप वैन में सवार होकर करीब 16 लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर ओडिशा लौट रहे थे। गुरुवार की रात करीब 10 बजे जब उनकी पिकअप मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के खजूर पुल के समीप विजय पूर्ति के घर के पास पहुंची, तभी संकीर्ण मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में संकीत कुजूर पिकअप के नीचे दब गया, जबकि अन्य सवार लोग भी घायल हो गए। एक घंटे तक चला बचाव अभियान, वाहन के नीचे दबा था युवक हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना की भयावह स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पिकअप के नीचे एक युवक के दबे होने की जानकारी मिलने पर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया। वाहन के नीचे फंसे युवक को निकालने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से संकीत को वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता समेत सात लोग घायल इस दुर्घटना में संकीत कुजूर के पिता रोबिन कुजूर (40 वर्ष) समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान एलिक्स लकड़ा (24 वर्ष), पौलुष धान (33 वर्ष), समित कुजूर (24 वर्ष), प्रताप मिंज (21 वर्ष), पत्रस बरवा (21 वर्ष), रोबिन कुजूर (40 वर्ष) और पूर्णो मिंज (19 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों में गंभीर रूप से घायल एलेक्स शीर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रोबिन कुजूर, पौलुष धान, पत्रस बरवा, प्रताप मिंज, पूर्णो मिंज और समित कुजूर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई。 पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटी दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मनोहरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संकीर्ण मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ。 इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार में शादी समारोह की खुशियां थीं, वहां एक युवक की मौत से मातम छा गया। बारात में शामिल होकर हंसी-खुशी घर लौट रहे लोगों को रास्ते में हुए इस हादसे ने गहरे सदमे में डाल दिया.0
0
Report
Advertisement
करवाचौथ के दिन छत से गिरकर महिला की मौत, गाँव में कोहराम
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: करवाचौथ पर की छत से गिरने से महिला की मौत, करवाचौथ पर पूजन करने के लिए छत पर गई थी महिला, अस्पताल ले जाने पर जाँच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित किया, करवाचौथ पर हुई घटना से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव की घटना।0
0
Report
चक्रवात अर्णव से तीन दिनों की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड बढ़ी
Ansar Nagar, Jharkhand:चक्रवात अर्णव का असर, तीन दिनों से लगातार बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त तेज हवा और बारिश से बढ़ी ठंड चतरा : चक्रवात अर्णव का कहर चतरा में भी दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश ने जहां जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है वहीं बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बारिश और तेज हवा के कारण सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, फुटपाथ दुकानदारों और रोजमर्रा के काम से बाहर निकलने वाले लोगों को हो रही है। कामकाज प्रभावित होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की चिंता भी बढ़ गई है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने और लगातार बारिश के कारण धूप नहीं निकल रही है। इससे ठंड का असर और बढ़ गया है। कई स्थानों पर कोहरा भी दिखाई दिया है। लोग बारिश थमने तथा धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
बावड़ी पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं की भागीदारी दिखी तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, महिला मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रही हैं और केंद्रों पर कतारें लगी हुई हैं। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव में सभी प्रत्याशी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। बावड़ी पंचायत समिति की सभी 27 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।0
0
Report
Advertisement
