244221
अमरोहाः भाकियू संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में दिया धरना
Amroha, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को भाकियू संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने संगठन से जुड़े किसानों के साथ गजरौला में चौपला पर पुलिस चौकी के सामने पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम चंद्रकांता को मांग पत्र भी सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC ने दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD के रवैये पर नाराजगी जताई
Noida, Uttar Pradesh:SC ने देश के विभिन्न हिस्सों में अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हो रहे अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर की. कोर्ट ने खासतौर पर दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर MCD के लचर रवैये पर फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि 20 मई के आदेश में हमने व दिल्ली के लाजपत नगर, सरोजिनी नगर इलाके में अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई करने को कहा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. सिर्फ नोटिस भेजकर औपचारिकता पूरी कर ली गई. कोर्ट के कहा कि इस लापरवाही के चलते दिल्ली में कभी बिल्डिंग करने टी कभी मालवीय नगर में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती है. SC ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते तो आम लोग कितने असहाय होंगे! अब अब हम अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे. SC ने IIT की टीम के गठन करने को कहा है कि जीएमसीडी के अधिकारियों के साथ मिलकर साकेत, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर का निरीक्षण करेगी। कोर्ट को रिपोर्ट देगी0
0
Report
बुधवार से हो रही वर्षा के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित नगर के चारों ओर भर पानी
Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक जारी रही, जिसके चलते खतौली नगर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण गलियां और सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं स्थानीय लोग नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
P17A के अंतिम स्टेल्थ फ्रिगेट INS Mahendragiri का निर्माण पूरा, भारतीय नौसेना मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:INS Mahendragiri: * Seventh and final stealth frigate under the Project 17A programme. * Built by Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL), Mumbai. * Features an advanced stealth design with reduced radar signature. * Capable of anti-air, anti-surface, and anti-submarine warfare. * Can be equipped with BrahMos supersonic cruise missiles. * Fitted with modern sensors, advanced combat management system, and integrated weapon systems. * High indigenous content, supporting the Atmanirbhar Bharat initiative. * Designed for network-centric, multi-mission naval operations. * Will significantly enhance the Indian Navy’s blue-water combat capabilities. * Strengthens India’s maritime security and presence in the Indian Ocean Region (IOR).0
0
Report
नागौर के खिलाड़ी जिला पावरलिफ्टिंग से राज्य के लिए तैयारी शुरू
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में 45वीं जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला इक्यूपड (कॉस्टयूम सहित) पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन ट्रायल बेस पर नकास दरवाजा स्थित फिटनेस प्लस जिम में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश की। दिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव कमलेश गिरी ने बताया कि 59 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील नागौरा ने कुल 375 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम वर्ग में युवराज घारू ने 400 किलोग्राम और 93 किलोग्राम वर्ग में उदित नारायण ने 415 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया。 महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिता गिरी ने 120 किलोग्राम, 63 किलोग्राम वर्ग में उर्मिला ने 125 किलोग्राम तथा 84 किलोग्राम वर्ग में मनीषा ने 135 किलोग्राम भार उठाकर अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सुनील नागौरा को मिला ''स्ट्रांग मैन'' का खिताब प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनील नागौरा ने 375 किलोग्राम भार उठाकर ''स्ट्रांग मैन'' का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला संघ के सचिव कमलेश गिरी ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। जिला पावरल lifts संघ के अध्यक्ष भंवर बिश्नोई ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब अजमेर में आयोजित होने वाली 45वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में नागौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राजेश सोनी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर इक्युपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लेंगे।0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के डीएम इंद्रजीत यादव के नेतृत्व से जनता में भरोसा बढ़ा
Banswara, Rajasthan:राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव प्रशासनिक कुशलता के साथ संवेदनशीलता जोड़ने की वजह से लोगों के दिलों में लोकप्रिय हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने और हर फरियादी की समस्या का मौके पर निस्तारण उनकी मुख्य पहचान है। विभागों के अधिकारियो की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देने का काम वे निरंतर कर रहे हैं। राजस्थान संपर्क अवार्ड (21 अप्रैल 2025) और धन्यवाद बेज अवॉर्ड (11 फरवरी 2026) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनसुनवाई के प्रबंध के लिए दिए गए। स्वास्थ्य और पेयजल प्रबंधन पर उनका फोकस जारी है: वे हर सप्ताह अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते हैं, CHC और PHC का दौरा कर व्यवस्थाओं को सुधराते हैं और PHED को निर्देश देते हैं। गर्मी के मौसम में गांव-गांव जाकर पेयजल समस्याओं पर संवाद करते हैं और जनता को राहत पहुंचाते हैं। चुनाव प्रबंधन में जिले को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। बांसवाड़ा जिले की जनता के अनुसार डीएम डॉ इंद्रजीत यादव के दरवाजे हर आम और खास के लिए खुले रहते हैं और उनका विजन जनता के पक्ष में रहा है।0
0
Report
बांका के मचना वरन विद्यालय में मरम्मत नहीं, पानी-स्वास्थ्य और सुरक्षा की कमी
Banka, Bihar:बिहार डेस्क: शिक्षा विभाग में शिक्षा मे सुधार और गुणवत्ता को लेकर शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति बड़ी है. दूसरी ओर चरमराये शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. बांका के कटोरियां प्रखंड स्थित मचना वरन् विद्यालय भवन की मरम्मती में कई डैमेज पिलर दिख रहे हैं जो मरमती नहीं की गई है जबकि भवन के चारों ओर खिड़की के आसपास झाड़ियां से गिरे हुए हैं कभी भी छोटा-मोटा जीव जंतु सांप विच्छु विद्यालय में प्रवेश कर सकता है. चारदीवारी नहीं होने से बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए पीने का पानी नहीं है विद्यालय के नाम से एक भी चपाकल नहीं है और ना ही रनिंग वाटर है. सफाई कर्मी महिला ने बगल के चापाकल से बाल्टी में पानी भरकर दो छत की सीढ़ी चढ़कर टंकी में पानी डालकर नल को चालू करता है. यह शिक्षा विभाग के कार्य शैली पर सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है. वही रसोई घर में भी पानी ढोकर ले जाना पड़ता है. विद्यालय में तीन रसौईया है तीनों का कहना है की पानी बाहर की चापाकल से ढोकर लाते हैं पकाते हैं रसोई जबकि किचन में धुआं धुआं होते रसौईया परेशान थी उनका कहना है मास्टर साहब के कथनानुसार गैस नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से लकड़ी पर खाना पक रहा है जो धुंआ से हम सवो की परेशानी बढ़ गई है इससे पूर्व गैस पर खाना पकता था. जबकि विद्यालय प्रभारी विकास कुमार ने बताया विद्यालय की जो भी कमी है विभाग को लिखित रूप में दिया गया है गणना के क्रम कई अधिकारी विद्यालय पहुंचे उन्हें भी बताया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई या ना कोई विकास हुई है. जबकि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पवन कुमार पंडित ने बताया इसकी जानकारी वीडियो साहब को दिया जाएगा हो सके तो जल्द ही पानी मुहैया कराया जायेगा.0
0
Report
जम्मू-कश्मीर में नार्को टेररिज्म के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, मादक पदार्थ नष्ट
Jammu, जम्मू-कश्मीर में नार्को टेररिज्म के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए दो हजार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया है। इस अभियान के जरिए ड्रग नेटवर्क और उससे जुड़े तंत्र को पूरी तरह खत्म करने का संदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में नार्को टेररिज्म के खिलाफ पुलिस का व्यापक अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग जिलों से बरामद किए गए 2,000 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है, आज पुलिस द्वारा नष्ट कर दिए गए। एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत अब तक पूरे जम्मू-कश्मीर में 1,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 1,000 से ज्यादा ड्रग तस्करों और नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 56 से अधिक बड़े ड्रग तस्करों को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया है। वहीं, नशे के कारोबार से जुड़ी 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग माफिया और नार्को टेरर नेटवर्क को कड़ा संदेश देते हुए कहा है— "नशे का नेटवर्क बंद कर दो और इस क्षेत्र को छोड़ दो, वरना बेहद गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो रहो." पुलिस का कहना है कि नार्को टेररिज्म के खिलाफ यह अभियान आगे भी और तेज़ किया जाएगा। ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
बारिश से वार्ड 26 के घरों में पानी घुसना लोगों को परेशान, नगरपालिका से राहत नहीं
Chhindwara, Madhya Pradesh:भारी बारिश के दौर में लोग परेशान घरों में घुस रहा नाले का पानी हो रहा रहा आर्थिक नुकसान मानसून का दौर जारी है और जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश तो कही हल्की फुआर वाली बारिश देखने मिल रही है. वहीं भारी बारिश से शहर के निचले इलाके हर साल जल भराव की स्थिति का सामना करते हैं. जी मीडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो से वार्ड नंबर 26 संत कबीर दास वार्ड वासियों से बातचीत की तो लोगों ने अपनी तकलीफ साझा की. उन्होंने बताया कि किस तरह नाले को ऊंचा कर दिया गया है और घर नीचे की ओर है जिससे हर साल नाले का पानी उनके घरों में घुसता है. नाले की सफाई होती है और इस ओर कोई ध्यान देता है न ही पार्षद और न ही कोई अधिकारी सुध लेने आता है जब जल भराव की स्थिति से वे परेशान होते हैं. कई बार अलग-अलग जगह शिकायत की लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला.0
0
Report
जयपुर हत्या मामला: आयुषी शर्मा समेत 7 Arrested; Balram अभी फरार
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में महिला नीरज शर्मा की सुपारी देकर हत्या के मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से कुछ दिन पहले आरोपी बेटी आयुषी शर्मा ने अपने साथियों के साथ घर पर कथित रूप से तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका कराया था। इस दौरान घर की सीढ़ियों पर नारियल और काली गुड़िया रखकर उनमें आग लगाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने घर के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है।दरअसल मृतका के पति की मौत हो चुकी थी और पति की जगह महिला क़ो सरकारी नौकरी मिली थी। लेकिन मृतका की बेटी अनुकम्पा में सरकारी नौकरी हासिल करना चाहती थी इसीलिए उसने अपने ताऊ और उसके लड़कों के साथ मिलकर सुपारी देकर अपनी माँ क़ो मरवाया लेकिन उसको एक्सीडेंट का रूप देकर सभी बचना चाहते थे। आयुषी शर्मा ने अपने साथियों के साथ घर पर वहीं तंत्र-मंत्र कराया था । जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि उस रात वहां कौन-कौन मौजूद था और उनकी क्या भूमिका रही। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।हत्या की पहली साजिश एक महीने पहले जांच में यह भी सामने आया है कि नीरज शर्मा की हत्या की योजना पहली बार करीब एक माह पहले बनाई गई थी। आरोप है कि आरोपी ब्लैक रंग की थार लेकर जयपुर पहुंचे थे और घर के पास नीरज शर्मा को वाहन से कुचलकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन अधिक ट्रैफिक होने के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 3 जुलाई को दोबारा योजना बनाई गई और मॉर्निंग वॉक के दौरान स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई।और इसे सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य साजिशकर्ता बलराम उर्फ रवि है, जिसने भरतपुर निवासी हेमंत शर्मा को नीरज शर्मा की हत्या के लिए 7 लाख रुपये देने का सौदा किया था। हेमंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अब तक इस मामले में आयुषी शर्मा, मोहन स्वरूप सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी बलराम उर्फ रवि अभी भी फरार है। आरोपी आयुषी शर्मा ने सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने की नीयत से अपनी मां की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि उसने अपने ताऊ और चचेरे भाई सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की थी। आयुषी का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदल गया था और वह अपने ताऊ के परिवार के साथ अधिक रहने लगी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयुषी पहले भी अपनी मां के साथ मारपीट कर चुकी थी। साथ ही उन्होंने अपने जीजा विजय वशिष्ठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की भी निष्पक्ष जांच कराने और पूरे परिवार की भूमिका की जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
इंदौर की शिप्रा क्षेत्र की बस में भीषण आग, टायर फटने से आग लगी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर इंदौर की शिप्रा क्षेत्र की बस में भीषण आग, टायर फटने से आग लगी जानकारी के मुताबिक रीवा से इंदौर के लिए आ रही थी बस सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची0
0
Report
Advertisement
छोटीसादड़ी में परशुराम संघ का सोशल मीडिया पोस्ट पर विरोध, जांच की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर परशुराम संगठन ने विरोध दर्ज कराया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट सौंपने के साथ जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। छोटीसादड़ी में परशुराम संगठन के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और समाजजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ता राजेंद्र मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें चार जातियों के लोगों का साइकिल पर बैठा हुआ पोस्टर दर्शाया गया था। संगठन का आरोप है कि पोस्ट में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को दक्षिणा देने वाला तथा ब्राह्मण समाज को दक्षिणा लेने वाली मुक्तखोर जाति के रूप में दर्शाया गया, जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि इस तरह की पोस्ट से समाज विशेष की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। संगठन का दावा है कि संबंधित पोस्ट आरोपी के मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। परशुराम संगठन ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
चावल वाले बाबा के खिलाफ नोएडा डॉक्टर से 40 लाख धोखाधड़ी मामला, गिरफ्तारी
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से पहचान बनाने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं। पहले दुष्कर्म के मामले में जेल पहुंचे बाबा पर अब नोएडा के एक डॉक्टर से करीब 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर के परिवार पर भूत-प्रेत और प्रेतबाधा का डर दिखाकर अक्टूबर 2024 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक कर्मकांड के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए.. शिकायत के बाद रायपुर के खम्हारडीह थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.. बता दें कि बाबा का दरबार सिलयारी गांव के आउटर में बने एक फॉर्म हाउस में सजता था। फिलहाल बाबा की गिरफ्तारी के बाद फॉर्म हाउस वीरान पड़ा हुआ है.. यह भी जानकारी है कि कई अफसर और राजनेता भी बाबा के दरबार मे हाजरी लगाने पहुंचते थे..0
0
Report
बाजपुर में जन-जन की सरकार आपके द्वार शिविर सफल, गड्ढे और पानी व्यवस्था चर्चा
Jaspur, Uttarakhand:जन जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड में प्रदेश भर में सभी विधानसभाओं में समय-समय पर बहु उद्देश्य शिविर आयोजित किये जाते रहे। इसी क्रम में आज बाजपुर धर्मशाला में सभी सरकारी विभागों के अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाजपुर उपज़िलाधिकारी अमृता शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री व प्रभारी सीमा चौहान, भाजपा नेता राजेश कुमार, मोहनपाल, गौरव शर्मा, टिंकू यादव, खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने शिविर में आई लगभग 35 विभिन्न समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान किया गया। सहायता समूह की महिलाओं को चेक, महालक्ष्मी किट, विकलांगों को ट्राईसाइकिल आदि का वितरण भी लाभार्थियों को किया गया। बाजपुर की विभिन्न सड़कों में हो रहे गहरे गड्ढों के कारण विशेष रूप से स्कूलों के बच्चों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है इस समस्या पर लोक निर्माण विभाग का कोई कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बाजपुर के 20 गांव भूमि प्रकरण के संबंध में शीघ्र समाधान हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। शिविर के आयोजकों द्वारा पीने के पानी, गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त उपाय न किये जाने के कारण सभी परेशान दिखाई दिए। hall में स्टॉल पर बैठे अधिकारी पसीने से लथपथ, पेपर, गत्ते व टोपी से हवा करते नजर आए। इसके विपरीत महानुभावो के किए कूलर व बोतल बंद ठंडे पानी व चाय नाश्ते की पर्याप्त व्यवस्था थी।0
0
Report
Advertisement
