icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow28 Jan 2025, 04:19 pm

अमरोहाः छुट्टा गोवंश पर भाकयू के नेता नरेश चौधरी ने सरकार को घेरा

Amroha, Uttar Pradesh:

भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा​ कि किसान संगठनों के तमाम आंदोलनों के बावजूद छुट्टा गोवंश को नहीं पकड़वाया जा रहा है। प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपये गौशालाओं और नंदी विहार के नाम पर खपाए जा रहे हैं, लेकिन ये बाहर घूमकर किसानों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। फसलें तो नष्ट कर ही रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों की जान भी ले रहे हैं। आगे कहा कि छुट्टा गोवंश द्वारा जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंतचाया जा रहा है उसकी भरपाई उत्तर प्रदेश सरकार को करनी होगी। साथ ही उन्होंने छुट्टा गोवंश के हमलों में ​किसान की मौत होने पर उनके परिजनों को 20 लाख का मुआवजा और मृतक किसान को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

करमाड़ा के गांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस: सीमा पर देशभक्ति की नई उड़ान

Chikri Ban, पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के करीब बसे आखिरी करमाड़ा गांव में देशभक्ति के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. सीमापार पाक कब्जे वाले क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर बसे करमाडा गांव में ग्रामीणों और भारतीय सेना ने मिलकर जश्न-ए-आजादी मनाया. इस दौरान ग्रामीणों ने भारतीय लोकतंत्र और देश की एकता एवं अखंडता को सलाम किया. पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब बसे आखिरी करमाड़ा गांव में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बना. ग्रामीणों और भारतीय सेना के जवानों ने मिलकर 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया. समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वालों ने कहा कि उन्हें भारतीय लोकतंत्र और देश के संविधान पर गर्व है. वही सालम TV से बातचीत करते हुए गांव वालों का कहना है कि नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर लोगों को कई तरह की परेशानियों और पाबंदियों का सामना करना पड़ता है, जबकि वे भारत में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ स्वतंत्रता दिवस को खुले तौर पर और पूरे उत्साह से मना रहे हैं. गांव वालों ने कहा कि सीमा के इस पार वे हर वर्ष तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाते हैं और भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर देशभक्ति का संदेश देते हैं. सीमावर्ती गांव से उठी यह आवाज देश के प्रति लोगों के विश्वास, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाती नजर आई. शॉट्स और बाईट
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का तेज़ विकास: मुख्यमंत्री ने योजनाओं की झलक दिखाई

Delhi, Delhi:स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में सीएम रेखा गुप्ता ने संबोधित किया ये तिरंगा हमेशा हमारे लिए गौरव है। हमें विश्वास है कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली इस विकसित भारत की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएगी। दिल्ली का विकास केवल दिल्लीवासियों का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। यह जनादेश शासन की दिशा और आज कार्यशैली दोनों में परिवर्तन लाने का था। हमें पिछली सरकार से अनेको चुनौतियां प्रशासनिक अधिकार में मिली। लेकिन हमारी सरकार ने उन चुनौतियों को परिवर्तन के रूप में स्वीकार किया। हमें शासन को केवल फाइलों में सीमित नहीं रहने दिया। हमने समस्याओं को केवल कार्यालयों में बैठकर नहीं बल्कि सड़कों पर जानकर निरीक्षण कर कार्य को आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार ने यह भी निश्चित किया कि दिल्ली का विकास समन्वय के साथ आगे बढ़े। मेरा पूरा विश्वास है कि जब सभी संस्थाएं एक साथ काम करती हैं तो विकास की गति दोगुनी हो जाती है। देश को राजधानी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए अलग के विभाग बनाया गया है। पहली बार RBI को दिल्ली का ऑफिशियल बैंकर बनाया गया है। इससे केंद्र सरकार कोई फंड की कोई नहीं होने दे रही है। राजधानी में लिए गए निर्णय पूरे देश को दिशा देते हैं। विकसित भारत की दहलीज पर पहला कदम दिल्ली रखेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे विकास की नींव है। मेरे लिए स्वास्थ्य का अर्थ है कि एक गरीब परिवार में बीमारी आ जाए तो गहने इत्यादि बेचना न पड़े। बेहतर सुविधाएं सरकार दे सके, इसलिए हमारी सरकार बनते ही प्रधानमंत्री जन औषधि योजना को लागू किया गया। अब तक इसमें नौ लाख बेनेफिशियरीज रजिस्टर हो चुके है। 3 लाख लोग वय वंदन योजना में शामिल हो चुके हैं। दिल्ली सरकार ने अनमोल योजना शुरू की है। ये योजना शिशुओं के लिए है। इसमें 56 प्रकार के टेस्ट किये जाएंगे। ये दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए हैं। हम चाहते हैं कि दिल्ली में पैदा होने वाला हर बच्चा स्वस्थ हो। हमने 75 नए सीएम श्री स्कूल बनाने का काम किया है। नौ हजार क्लासेज में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं हर स्कूल में कंप्यूटर लैब होगी, हर स्कूल में प्ले ग्राउंड होगा, हर स्कूल में डिजिटल लैब होगी। दिल्ली तेजी से भारत की ईवी सिटी का रूप ग्रहण कर रही है। दिल्ली में इमिशन फ्री ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही सब्सिडी भी दी है। दिल्ली में अभी तक देश की सबसे बड़ी ईवी बस फ्लीट है। साढ़े चार हजार बसें ईवी हैं। तीन कॉरिडोर के माध्यम मेट्रो का नेटवर्क 47 किलोमीटर और बढ़ जाएगा। दिल्ली आधुनिक होने के साथ साथ अपनी विरासत से भी जुड़ी है। हम दिल्ली को मेडिकल टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म, हेरिटेज के साथ साथ स्प्रिचुअल टूरिज्म से जोड़ना चाहते हैं। पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज जैसी हमारी चुनौतियां भी हैं। इसलिए 22 हजार करोड़ रुपए को ग्रीन बजट के रूप में खर्च करने का निर्णय लिया है। पांच वर्षों में हमें दिल्ली का हर तरीके का कूड़ा साफ करना है। हमें सिर्फ सड़कों का कूड़ा ही नहीं, बल्कि करप्शन का कूड़ा भी साफ करना है। कूड़े को साफ करके हमने 75 एकड़ जमीन का क्लेम किया है। जितने पुराने STPs थे, हमने उन्हें अपग्रेड करना का काम किया है, बाकी नए STP भी शुरू किए हैं। दिल्ली में पहला बायो गैस प्लांट भोगा में शुरू किया गया। हमारा ध्येय है कि सौ ग्राम गोबर भी यमुना जी में न जाए। हम सपने पूरा करने वाली दिल्ली बनाना चाहते हैं हमारी सरकार दिल्ली की महिलाओं की सिक्योरिटी, सेफ्टी और ड्रीम का ध्यान रख रही है। हमने पिंक कार्ड की सुविधा दी है। ये पिंक कार्ड महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए भी बनवाए हैं। हम एक नई स्कीम दुर्गा स्कीम भी शुरू की है, इसमें इलेक्ट्रिक रिक्शा की परमिट देंगे। हमने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की, जिसमें महिलाओं को 2500 देने का काम शुरू किया है। सात लाख 25 हजार बहनों में इसके लिए अभी तक रजिस्टर किया है। लखोटिया बिटिया योजना भी हमने शुरू की है। आज का युवा बहुत ही अलग है, वो सवाल करता है, टेक्नोलॉजी को जानता है। दिल्ली का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं है, बल्कि नौकरी देने की क्षमता रखता है। मैं उन सभी से कहना चाहूंगी कि आप अपनी ताकत को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित मत रखिए। अपनी प्रतिभा को नेशन बिल्डिंग में लगाइये। एक वर्ग जिसे अर्बन नक्सल कहा जाता है, उससे जरूर सतर्क रहना। इसकी वजह से देश को दो फ्रंट पर लड़ाई लड़नी पड़ती है। जब कोई राइट मिलता है तो उसके साथ रिस्पांसिबिलिटी भी आती है। हमारा देश हमें क्या दे रहा है जब हम ये सवाल करते हैं तो हमें अपने से एक सवाल यह भी करना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर रहे हैं।
0
0
Report

वाराणसी के मदरसे ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की मिसाल कायम की

JPJai Pal4m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के मदरसा मतलूल उलूम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. मदरसे के अध्यापकों और छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ बाँटीं. शिक्षकों ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में मदरसों से जुड़े लोगों ने सबसे ज़्यादा कुर्बानियाँ दी हैं. मदरसा शिक्षकों ने कहा— लोगों को भ्रम रहता है कि मदरसों में देशभक्ति नहीं होती, जबकि सबसे बड़े देशभक्त मदरसे के लोग ही हैं. समारोह में राष्ट्रगान और सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा के तरानों से देशभक्ति का माहौल गूँज उठा. छात्रों और शिक्षकों ने शेरों-शायरी के अंदाज़ में वतन से अपनी मोहब्बत का इज़हार किया. मदरसे के लोगों ने साफ़ तौर पर कहा— देशभक्ति का कोई सर्टिफिकेट न माँगा जाए.
0
0
Report
Advertisement

आगरा में नदी पार कर प्रसूता की डिलीवरी के वीडियो से स्वास्थ्य विभाग नींद टूटी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सिस्टम की नाकामी की वीडियो वायरल होने के बाद टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद जान जोखिम में डालकर सुखलालपुरा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दिन पहले उटंगन नदी में ट्यूब पर चारपाई बांधकर प्रसूता को कराया था नदी पार प्रसूता को नदी पार कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य जानने गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम नदी के पानी के बीच से होकर टीम ने जोखिम में डाली जान, वीडियो आया सामने पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के सुखलालपुरा गांव का मामला
0
0
Report

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर महायुती में तकरार

Dharashiv, Maharashtra:एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री व्हावेत; प्रताप सरनाईकांची इच्छा... खासदार प्रतापराव जाधवांच्या मागणीला सरनाईकांचा पाठिंबा.. मुख्यमंत्री पदावरून शिवसेनेने भाजपला पुन्हा डिवचले अँकर : मुख्यमंत्री पदावरून शिवसेनेने पुन्हा एकदा भाजपला डिवचलं आहे. एकनाथ शिंदे हे राज्याचे मुख्यमंत्री व्हावेत, अशी इच्छा परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक यांनी व्यक्त केली आहे. काही दिवसांपूर्वी खासदार प्रतापराव जाधव यांनीही एकनाथ शिंदे यांनी मुख्यमंत्री व्हावं, अशी इच्छा व्यक्त केली होती. त्यांच्या या मागणीला आज प्रताप सरनाईक यांनी पाठिंबा दिला आहे. मात्र, सध्याच्या परिस्थितीत भाजपचं संख्याबळ अधिक असल्याने मुख्यमंत्रीपद भाजपकडे असल्याचंही सरनाईक यांनी स्पष्ट केलं. भविष्यात शिवसेनेचे आमदार आणि खासदार अधिक संख्येने निवडून आल्यास मुख्यमंत्रीपदावर शिवसेना दावा करेल, असंही त्यांनी स्पष्ट केलंय. त्यामुळे मुख्यमंत्रीपदावरून महायुतीतील धुसफूस पुन्हा एकदा समोर आली आहे. आता प्रताप सरनाईकांच्या या वक्तव्यावर भाजपकडून काय प्रतिक्रिया येते, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे.
0
0
Report
Advertisement

नाहन के चौगान मैदान में 80वां जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न

Nahan, Himachal Pradesh:नाहन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया गया 80वां जिला स्तरीय समारोह, तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, बोले स्वतन्त्रता सेनानी और वीर सैनिकों के आश्रितों को लेकर सरकार गंभीर, हर आंदोलन में हिमाचल के जवानों का विशेष योगदान, समाज के हर वर्ग के उत्थान को लेकर सरकार गंभीर, सरकार ने शुरू की नई कल्याणकारी योजनाएं। जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की और यहां ध्वजारोहण कर पुलिस, होमगार्ड, NCC, NSS टुकड़ियों द्वारा निकाले गए भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन के दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वाधीनता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के वीर सैनिकों को याद किया और कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और स्वाधीनता आंदोलन में हिमाचल के वीर सपूतों की विशेष भूमिका रही है जिसे कभी बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानियां न हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राज्य कांग्रेस सरकार जनसमस्याओं को लेकर गंभीर है और कई नई योजनाएं राज्य में मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई हैं जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए बेहद गौरवान्वित करने वाली बात है कि राज्य के चार जवानों को परमवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सेवा में दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करते हुए लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में अभी तक 1000 से ज्यादा लोगों की रोबोटिक सर्जरी हो चुकी है और आने वाले समय में यह सभी मेडिकल कॉलेज में सुनिश्चित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए और जिला प्रशासन द्वारा यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी यहां पर सम्मानित किया गया।
0
0
Report

पटियाला के NIS में हादसा: 15 अगस्त समारोह, छत गिरने से 5-6 बच्चे घायल

Patiala, Punjab:ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ NIS ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ! 15 ਅਗਸਤ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਛੱਤ ਦੀ ਸੀਲਿੰਗ ਡਿੱਗੀ, 5-6 ਬੱਚੇ ਜ਼ਖਮੀ ਪਟਿਆਲਾ ਤੋਂ ਇਸ ਵੇਲੇ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ。 ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਸਪੋਰਟਸ, NIS ਵਿੱਚ 15 ਅਗਸਤ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਮਾਗਮ ਲਈ ਬੱਚੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਹੋਏ ਸਨ, ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਛੱਤ ਦੀ ਸੀਲਿੰਗ ਦਾ ਇੱਕ ਹਿੱਸਾ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗ ਗਿਆ。 ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ 5 ਤੋਂ 6 ਬੱਚੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ。 ਸੀਲਿੰਗ ਡਿੱਗਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਧੂੜ-ਮਿੱਟੀ ਫੈਲਣ ਕਾਰਨ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹਨੇਰੇ ਵਰਗੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣ ਗਈ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ NIS ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਵੀ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਦੀ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਛੱਤ ਦੀ ਸੀਲਿੰਗ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਕੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਕਿਹੋ ਜਿਹੀ ਹੈ। ਇਸ सਬੰਧੀ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੀ ਉਡੀਕ ਹੈ。
0
0
Report

झुंझुनूं शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को नमन; नफरत से बचने का संदेश

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को किया नमन शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने शहीदों को किया नमन विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी रहे मौजूद कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग व जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि भी रही मौजूद नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा के संयोजन में हुआ कार्यक्रम कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग बोले—नफरत और हिंसा से हमेशा बचना चाहिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झुंझुनूं में शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर देश के ज्ञात-अज्ञात शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। इस दौरान माहौल देशभक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों के त्याग को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि शहीद स्मारक पर कैंडल और पुष्प अर्पित कर उन शहीदों को नमन किया गया, जिनके त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि नफरत और हिंसा से हमेशा बचना चाहिए, एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी दोबारा खड़े होने का हौसला रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के ज्ञात-अज्ञात शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और विभीषिका का दंश झेलने वाले लोगों ने देश के लिए बहुत बड़ा त्याग किया और अपना जीवन तक गंवाया। उनके बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। आज हम शांतिपूर्ण और स्वस्थ माहौल में जीवन जी पा रहे हैं, यह उन्हीं के त्याग का परिणाम है। कलेक्टर ने कहा कि अब हमारा योगदान अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी और ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाएगा तो निश्चित रूप से उस भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा, जिसकी कल्पना कर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेने का दिन भी है। शहीद स्मारक पर जलती कैंडल की रोशनी में यही संदेश गूंजता नजर आया कि आजादी की कीमत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण से देशभक्ति का उमंग

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तस्वीरें सामने आई हैं। जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ सहकारिता मंत्री गौतम दक ने ध्वजारोहण कर किया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रगान के दौरान मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद सहकारिता मंत्री गौतम दक ने परेड का निरीक्षण किया। प्लाटून कमांडर अनिल पांडे के नेतृत्व में 11 प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। समारोह के दौरान जिले की 66 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बार सम्मान प्रक्रिया को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की ओर से नया कदम उठाते हुए सम्मानित होने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0
0
Report

राजस्थान पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया

Jaipur, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान पुलिस परिसरों में ध्वजारोहण, मुस्तैदी से कर्तव्य निभाने का संदेश स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय से लेकर पुलिस कमिश्नरेट और अन्य पुलिस परिसरों में देशभक्ति का माहौल नजर आया। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया, पुलिस जवानों ने परेड की सलामी दी और पुलिस अधिकारियों ने जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी मुस्तैदी, निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। महानिदेशक कानून व्यवस्था संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर डीजी कानून व्यवस्था संजय अग्रवाल ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से کرنا चाहिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर पुलिसकर्मियों में उत्साह नजर आया। उधर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने एसीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। गुप्ता ने कहा कि सरकार की सेवाएं जन-जन तक पहुंचाने में व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर इन व्यवस्थाओं में किसी तरह का व्यवधान पैदा होता है तो उसकी जिम्मेदारी तय करना और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना एसीबी का अहम दायित्व है। उन्होंने कहा कि राजस्थान एसीबी ने लगातार कर्मठता के साथ काम किया है और उसके काम की पहचान सिर्फ राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बनी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी कर्मठता के साथ काम करते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया। डीजी एसीबी ने यह भी कहा कि विभाग में अधिकारी और कर्मचारी कठिन चयन प्रक्रिया से होकर आते हैं। ऐसे में जिन कर्मचारियों को मेडल या पुरस्कार नहीं मिल पाया, उनका योगदान कम नहीं है। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और पुलिस के मूल दायित्व आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता के प्रति जवाबदेही को पूरी मुस्तैदी के साथ निभाने का संदेश दिया।
0
0
Report

कोटा सिटी में छात्रा गिरकर घायल, 11 केवी लाइन के बावजूद करंट नहीं लगा

Kota, Rajasthan:जी राजस्थान एक्सक्लूसिव खबर और वीडियो कोटा से बड़ी खबर... कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी से खबर आई है। एक कोचिंग छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। छात्रा गिरी या उसने छलांग लगाई, यह फिलहाल जांच का विषय है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नीचे 11 केवी बिजली लाइन चालू होने के बावजूद छात्रा करंट की चपेट में नहीं आई। बिजली लाइन टूटने के बाद वह नीचे गिरी और उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ। छात्रा की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर स्थानीय लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं। पुलिस छात्रा के गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top