Amroha - भाजपा के शिष्टमंडल ने किया महादेव निष्काम सेवा की अध्यक्ष पूजा चौहान को सम्मानित
Amroha, Uttar Pradesh:शनिवार की शाम भाजपा का एक शिष्टमंडल मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में गजरौला में हाईवे किनारे कालरा एस्टेट में स्थित महादेव निष्काम सेवा के कार्यालय पर पहुंचा। वहां उन्होंने पूजा चौहान को पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि चौहान ने कहा कि कलयुग में लोग अपनों के आंसू पोंछने से भी बचते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
