icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow11 Mar 2025, 01:01 pm

Amroha: वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का बड़ा धमाका: 97 छात्रों को मिली नौकरी, जॉब फेयर का शानदार समापन

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा के वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जॉब फेयर का शानदार समापन हुआ। वी.जी.आई. मेरठ और उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के सहयोग से हुए इस मेले में 1200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 97 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिली। डिक्सन लिमिटेड ने 43, मारुति नेक्सा ने 10, पुखराज फार्मा ने 20 और ग्रो फास्ट ग्रुप ने 23 छात्रों का चयन किया। चयनित छात्रों को ऑफर लेटर सौंपे गए, और वे 2 अप्रैल से अपनी नई नौकरी जॉइन करेंगे। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता है बल्कि उनके उज्जवल करियर की भी गारंटी करता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट गंगा आरती: फिसलन भरी टाइलों से श्रद्धालु घायल, ठेकेदार-प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई

Hapur, Uttar Pradesh:तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित गंगा आरती प्लेटफॉर्म पर पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही का एक भयानक चेहरा सामने आया है. पानी के किनारे जानबूझकर लगाई गई फिसलन भरी और चिकनी टाइल्स के कारण एक श्रद्धालु फिसलकर गिर गया, जिसका सिर फटने से उसे अस्पताल में 8 टांके लगाने पड़े. सीसीटीवी में कैद यह दर्दनाक हादसा साफ बयां कर रहा है कि यह घाट श्रद्धालुओं के लिए किस कदर जानलेवा हादसे का कारण बन चुका है. इस जानलेवा निर्माण का स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा पहले भी कई बार कड़ा विरोध किया जा चुका है, लेकिन भ्रष्ट ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के चक्कर में जनभावनाओं और लोगों की जान के साथ यह सीधा खिलवाड़ किया गया है. सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान जब लाखों शिवभक्त और श्रद्धालु यहां जल भरने आएंगे, तब इस फिसलन भरे रास्ते पर कोई भी बड़ा और जानलेवा हादसा होना तय है. स्थानीय लोगों की मांग है कि इन घातक टाइल्स को तुरंत उखाड़कर यहां सुरक्षित और रफ फर्श बनाया जाए, और इस लापरवाही के जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों पर तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए.
0
0
Report

नैनीताल के मुक्तेश्वर में युवतियों के साथ छेड़छाड़: गांववालों ने आरोपित युवकों की धुनाई

Nainital, Uttarakhand:मन चलो ने गाँव की युवतियों के साथ की छेड़छाड़ परयुवतियो ने बीच सड़क की धुनाई। नैनीताल के मुक्तेश्वर क्षेत्र में युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आए दो युवकों ने गाँव की युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर युवतियों ने दोनों युवकों को बीच सड़क पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गये और युवकों की जमकर धुनाई की। बताया जा रहा है कि युवकों का मुंह काला कर उन्हें बिच्छू घास भी लगाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह गाँव की कुछ युवतियाँ स्कूल और बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। पहले युवतियों ने उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवकों की अभद्रता बढ़ गई तो उन्होंने साहस दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले करने की तैयारी की। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

किश्तवाड़ के छातरू में बादल फटने से फ्लैश फ्लड, NH-244 बंद, आपदा फैलने आशंका

Jammu, किश्तवाड़ के छातरू में बादल फटा, NH-244 बंद; कई वाहन बहे, लोगो की संपत्तियों को नुकसान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छातरू क्षेत्र में आज भारी बारिश के बीच बादल फटने से अचानक आई फ्लैश फ्लड और मलबे ने व्यापक तबाही मचाई। तेज़ बहाव में कई वाहन बह जाने की आशंका है, जबकि कई मकानों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद किश्तवाड़–छातरू–सिंथन–अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-244) को एहतियातन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। छातरू की पुलिस और प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के जानी नुकसान होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

बंदिपोरा के सम्लर गाँव में सरकार की ट्राउट योजना से युवाओं को रोजगार मिला

Bandipora district Sumlar village has emerged as a model of rural entrepreneurship, where government-supported trout farming schemes have transformed the lives of nearly 20 families. Once dependent largely on traditional agriculture and struggling with unemployment, the village is today recognised as Bandipora's "Trout Hub," supplying fresh trout to markets across Jammu and Kashmir while creating livelihood opportunities for local youth. Abdul Basit, a journalism graduate and one of the pioneers of trout farming in the village, started the venture with his uncle in 2016 after receiving support from the Fisheries Department. Over the years, he has expanded his enterprise from selling fresh trout to producing smoked trout and trout pickle, which is now attracting customers from different parts of the Kashmir Valley. "Government schemes completely changed our lives. A few years ago, we had very limited employment opportunities, but today we are running successful trout farms, supporting our families and providing jobs to four to five local youth. We have even diversified into trout pickle and smoked trout, and the response from customers has been overwhelming," Basit said. Another farmer said trout farming has become one of the most reliable sources of income for the village. "There is a huge demand for fresh trout across Kashmir. Every day we send fish to Srinagar and several other districts. The government gave us an opportunity to become entrepreneurs instead of remaining unemployed," he said. The success of the initiative has encouraged more youth to take up aquaculture, reducing dependence on seasonal labour and agriculture. Irfan said he had earlier faced marketing challenges before establishing a roadside selling pond along the Srinagar-Bandipora highway, allowing customers to purchase trout directly. His venture, which previously recorded sales of around 2,400 kilograms of trout worth nearly ₹12 lakh in a year, demonstrates the growing potential of fisheries as a sustainable rural enterprise. Meanwhile, a senior official of the Fisheries Department said Sumlar has emerged as one of the finest examples of successful trout farming in Jammu and Kashmir, with the village supplying tonnes of fresh trout to markets across the Valley every year. He said the department has been extending every possible support to local entrepreneurs through various government schemes.
0
0
Report

रतलाम में बारिश से जनजीवन प्रभावित, तालाब-खदान लबालब

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है। बीच-बीच में तेज बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण शहर और आसपास की पुरानी खदानों में पानी भरने लगा है, वहीं तालाब भी लबालब होने लगे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन जिले में अब भी पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक करीब 13 इंच बारिश हुई है। अगस्त की शुरुआत हो चुकी है और लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। रतलाम
0
0
Report
Advertisement

महाराजगंज राजमार्ग पर भीषण हादसा: एक की मौत, चार घायल; पीएनसी गाड़ी से टक्कर

Maharajganj, Uttar Pradesh:नौतनवा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार के रहने वाले व्यापारी लखि अग्रहरि अपने परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे अभी उनको गाड़ी कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के गुलरिया कला ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण करने वाली पीएनसी कंपनीकी गाड़ी से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की मौके पर ही किराना व्यापारी लखि अग्रहरि की मौत हो गई जबकि परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भिजवाया जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। मृतक की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी लखि अग्रहरि के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर मंत्री श्रवण कुमार की सख्त प्रतिक्रिया

Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर बाबा मणिराम की समाधि पर लंगोट अर्पित किया। उन्होंने देश, प्रदेश और किसानों की समृद्धि और उन्नति की कामना की तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और सांसद पप्पू यादव के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मान्यता है कि बाबा मणिराम मंदिर बिहार का एक अनूठा धार्मिक स्थल है, जहां प्रसाद के रूप में लंगोट अर्पित किया जाता है और श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मतगणना में अब कुछ ही दिन शेष हैं और जनता का जनादेश ईवीएम में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले और बाद में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करते हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता का होता है। जो भी जनादेश आएगा, उसका सम्मान किया जाएगा。 वहीं संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा कथित रूप से सनातन धर्म का अपमान किए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि पप्पू यादव वास्तव में साधु बनना चाहते हैं तो केवल वेश धारण करने से काम नहीं चलेगा, उन्हें किसी मंदिर, मठ या मस्जिद से जुड़कर सच्चे मन से साधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म का अपमान करते हैं, जनता का अपमान करते हैं या संविधान और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं, उन्हें समय आने पर जनता स्वयं जवाब देती है। बाइट:श्रवण कुमार मंत्री बाइट:कौशलेंद्र कुमार सांसद
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ डिपो को मिली 11 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस, शुरू हुआ सेवा

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो से 11 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को किया रवाना, जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जयपुर व इंटर स्टेट रूटों के साथ बंद पड़े मार्गों पर भी होगा संचालन। हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से हाल ही में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई राजस्थान रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों में से 11 बसें हनुमानगढ़ डिपो को मिली थीं। आज इन्हीं 11 बसों को जिला कलक्टर खुशाल यादव ने डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी बसों का निरीक्षण करते हुए डिपो अधिकारियों से जानकारी ली। जानकारी के लिए आपको बता दे कि नई बसों के शामिल होने से हनुमानगढ़ डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इन सभी बसों को जयपुर सहित विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा ताकि यात्रियों को फायदा हो सके। हनुमानगढ़ डिपो के मुख्य प्रबंधक हामिद अली ने बताया कि सभी नई बसें आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों से लैस हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ-साथ चालक की बेहतर विजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए बसों में अलग-अलग ग्लास व्यू पॉइंट बनाए गए हैं, जिससे वाहन संचालन अधिक सुरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस में पांच इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, दो सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और तकनीक आधारित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
0
0
Report

रींगस में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भैरु बाबा के दर्शन किए

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता रींगस पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा मेहता के साथ जन-जन की आस्था के प्रतीक भैरु बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की, सॉलिसिटर जनरल ने भैरु बाबा से देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी फूलचंद गुर्जर एवं मामराज गुर्जर ने सॉलिसिटर जनरल का पारंपरिक स्वागत किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर रींगस न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत एवं उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने उनकी अगवानी की।
0
0
Report

कोटा मेडिकल अस्पताल पार्किंग में महिलाओं का हंगामा, मारपीट तक पहुँचा हलचल

Kota, Rajasthan:कोटा: मेडिकल अस्पताल की पार्किंग में हाईवोल्टेज ड्रामा, गाड़ी रोकने पर महिलाओं का हंगामा, जमकर हुई मारपीट। वाहन निकालने को लेकर कर्मचारी से बढ़ा विवाद। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कोटा शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग में पार्किंग कर्मी और तीमारदार महिलाओं के बीच जमकर बवाल हो गया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब पार्किंग कर्मचारी ने कथित तौर पर एक गाड़ी को बाहर निकालने से रोक दिया। कर्मचारी के इस रवैये से आक्रोशित महिलाओं ने मौके पर ही कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात धक्का-मुक्की और मारपीट तक जा पहुंची। अस्पताल परिसर में हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद अन्य लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का पूरा वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर फिलहाल पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड की महिला हिरासत में, पूर्व बर्धमान मामले की हनीट्रैप जांच तेज

Noida, Uttar Pradesh:पूर्व बर्धमान के रेनेसां कांड में झारखंड से एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रात में ही गिरफ्तार महिला को बर्धमान थाने लाया गया। STF ने हमिम से पूछताछ कर पता लगाया है कि विविध महत्वपूर्ण अधिकारियों और व्यक्तियों से जानकारी इकट्ठा करने के लिए झारखंड की गिरफ्तार महिला को हनीट्रैप के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच एजेंसी को पता चला है कि मुख्य रूप से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और प्रभावशाली अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को हनीट्रैप के जरिए टारगेट कर वे जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे थे। भट्टी गैंग और पाकिस्तान की ISI की तरफ से हामिम को विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों और अधिकारियों की रेकी और सूचना तस्करी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही भर्ती की जिम्मेदारी भी उस पर थी। अर्पिता सरकार को सूचना तस्करी के साथ-साथ कई राजनीतिक नेताओं को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई व्यक्तियों के साथ उसके जुड़े होने की जानकारी पाई गईं हैं। खबर STF सूत्रों。
0
0
Report

बरसात में भटिंडा फॉल में डूबे ITI छात्र की मौत

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में एक दर्दनाक हादसे में आईटीआई की परीक्षा देने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गिरिडीह जिले के सरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित परीक्षा देने के बाद अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने पहुंचा था। नहाने के दौरान सेल्फी लेने के बाद उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित गिरिडीह जिले के सरिया का रहने वाला था। वह धनबाद आईटीआई की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह लोयाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद अपने मौसेरे भाई सुजल और एक अन्य साथी के साथ भटिंडा फॉल घूमने चला गया। तीनों फॉल में नहाने उतरे थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के बाद अचानक गोलू का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। गोलू को डूबता देख उसका मौसेरा भाई सुजल उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह उसे नहीं बचा सका। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मूनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरसात के मौसम में भटिंडा फॉल का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ जाता है। इसके बावजूद लोग यहाँ नहाने और सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करता है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top