icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

Patna, Bihar:खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर रविवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 410/26 की जांच के सिलसिले में की गई है। पुलिस के अनुसार अंकित कुमार पांडेय, अजीत कुमार और कन्हैया कुमार सिंह को मामले में पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया था, लेकिन वे जांच में सहयोग करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। कदमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि संबंधित लोगों को मौखिक सूचना देने के साथ‑साथ लिखित नोटिस और व्हाट्सएप के माध्यम से भी थाने पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। इसी कारण पुलिस टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें अंतिम रूप से जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति रविवार शाम 4 बजे तक थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि यदि इसके बाद भी सहयोग नहीं किया गया तो कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस की नजर अब संबंधित लोगों की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
0
0
Report

झालावाड़ के मिश्रोली में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान का अंतिम दिन

Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतिम दिन महिला कॉन्स्टेबल संजू नेहरा,अंजू एवं थाना पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और नकली लिंक से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी। अभियान के समापन अवसर पर मिश्रोली थाना पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

दौसा के भांवता गांव में दंपति पर हमला, पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ी

Dausa, Rajasthan:दौसा भांवता गांव में घर में घुसकर दंपति पर हमला प्रकरण घायल जगदीश की पत्नी और बहन चढ़ी पानी की टंकी पर आरोपियों का गांव में जुलूस निकालने की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन पुलिस ने घटना के आरोपी पूर्व में किए थे गिरफ्तार आरोपियों ने जगदीश के साथ जमकर की थी मारपीट जिसके चलते पीड़ित के दोनों पर हो गए थे ज़ख्मी सूचना पर पुलिस ओर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर बांदीकुई डिप्टी एसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी पहुंचे मौके पर पीड़ित परिवार ओर ग्रामीणों से की जा रही समझाइश कोलवा थाना क्षेत्र का घटनाक्रम
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में भेंट मुलाकात बनाम सुशासन तिहार पर सियासी घमासान तेज

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘भेंट मुलाकात’ बनाम ‘सुशासन तिहार’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार के सुशासन तिहार को सुपर फ्लॉप बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को सुपरहिट करार दिया है.. भगत का कहना है कि भले ही कांग्रेस सरकार में वापस नहीं आ पाई, लेकिन भेंट मुलाकात का असर आज भी लोगों के बीच दिखाई देता है.. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार के भेंट मुलाकात को पूर्व नियोजित बताया और कहा कि भाजपा सरकार का सुशासन तिहार पूरी तरह जमीनी हकीकत पर आधारित है..
0
0
Report

जळगांव विधानपरिषद उम्मीदवार को लेकर मंत्री रक्षा खड़से और गिरीश महाजन के बीच तकरार

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव विधान परिषदेच्या उमेदवारावरून मंत्री रक्षा खडसे व गिरीश महाजन यांच्यात जुंपली. उमेदवार माझा किंवा दुसऱ्याचा नसतो तो पक्षाचा असतो, मंत्री गिरीश महाजन यांचे केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे यांना प्रत्युत्तर. जळगाव विधान परिषदेसाठी नंदकिशोर महाजन यांना उमेदवारी मिळाली आहे. स्पर्धेत दुसरी नावे असताना नंदकिशोर महाजन यांना उमेदवारी मिळाल्याने आश्चर्य व्यक्त केले जात होते. त्यावेळी मंत्री महाजन यांनी हा निर्णय दिल्लीतून झाला असे म्हटले होते. त्या बाबत केंद्रीय मंत्री रक्षाताई खडसे यांना विचारले असता, त्यांनी हा निर्णय माझा नाही जळगाव जिल्हा व उत्तर महाराष्ट्रातील सर्व निर्णय मंत्री गिरीश महाजन हेच घेतात मी लहान कार्यकर्ता आहे अशी प्रतिक्रिया दिली. तर रक्षाताई खडसे यांच्या प्रतिक्रियेला गिरीश महाजन यांनी प्रतिउत्तर दिले आहे. "उमेदवार माझा किंवा दुसऱ्याचा नसतो तर उमेदवार पक्षाचा असतो रक्षा खडसे यांचे असे बोलणे चुकीचे आहे" असेही मंत्री महाजन म्हणाले आहेत.
0
0
Report

दंतेवाड़ा: टेलिंग डैम के प्रभाव क्षेत्र में 10 परिवारों के मकान बुलडोजर से ध्वस्त

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा dantेवाड़ा जिले के बचेली में सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाके में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। आईआईटी मुंबई द्वारा खतरनाक बताए गए टेलिंग डैम के प्रभाव क्षेत्र में बसी 10 परिवारों की बस्ती को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। परिवारों को अस्थाई रूप से नोडल एजेंसी एनएमडीसी के आदिवासी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है。 वार्ड 9 की इस बस्ती में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन पहुंचा। एसडीएम राजीव कुजूर की मौजूदगी में पहले परिवारों का सामान निकलवाया गया और फिर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में पूरे 10 मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। पीड़ित परिवार ने अंतिम समय तक कुछ दिन की मोहलत मांगी, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ये परिवार वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रह रहे थे। आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में इस इलाके को बेहद खतरनाक बताया गया है। पिछले साल डैम के कुछ हिस्से ढहने के बाद इन परिवारों को बार-बार हटने की चेतावनी दी गई थी। मकान क्षति का मूल्यांकन कर पर्याप्त मुआवजा भी दिया जा रहा है। प्रभावितों का कहना है कि हमने कभी प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन नहीं किया। हम मकान खाली करने को पूरी तरह तैयार थे। सिर्फ खिड़की-दरवाजे, ईंट, रॉड और शीट निकालने के लिए कुछ समय मांग रहे थे। हमें अच्छी जगह पर रहने की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अंतिम दिन तक कुछ तय नहीं हुआ और अचानक बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन का कहना है कि बारिश आने वाली है, इसलिए इन परिवारों को खतरनाक इलाके में और समय नहीं दिया जा सकता।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में 534 प्रखंडों में तीन दिनी जन-कल्याण शिविर, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण

Patna, Bihar:बिहार सरकार के जन-कल्याण अभियान के अंतर्गत प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 16, 17 एवं 18 जून 2026 को किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं e-KYC जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शिविर में शामिल प्रमुख योजनाएं: आयुष्मान भारत (PM-JAY), आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70+ वर्ष), सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य योजनाएं से सम्बंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी... प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर और नोडल अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षित स्वयंसेवक एवं कर्मचारी लाभार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। स्वास्थय जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ऑन-द-स्पॉट निबंधन एवं आवेदन की सुविधा मिलेगी।
0
0
Report

पटना में चाकूबाजी: FIR न दर्ज, पुलिस पर शिकायतें—CCTV फुटेज सामने

Patna, Bihar:पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग कैनाल रोड पर 11 जून को हुई चाकूबाजी की घटना में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित गौतम राज सिंह और उसके परिजनों ने पुलिस पर टालमटोल का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्णापुरी पार्क के समीप एक निजी रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मी ने विवाद के दौरान अपने ही सहकर्मी गौतम राज सिंह पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की ओर से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बाद में पीड़ित की मां माधुरी देवी अपने बेटे को बेहतर इलाज के लिए एम्स पटना लेकर गईं। वहां भर्ती कराने के बाद उन्होंने श्रीकृष्णापुरी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि उस समय थाना प्रभार में मौजूद एडिशनल SHO ने आवेदन तो ले लिया, लेकिन मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि FIR दर्ज नहीं होने पर उन्होंने पटना SSP से भी मुलाकात की। SSP कार्यालय से उन्हें संबंधित थाने में संपर्क करने को कहा गया, लेकिन इसके बाद भी मामले में केवल आश्वासन मिलता रहा और अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। CM सहयोग पोर्टल पर शिकायत मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रभास चंद्र शर्मा ने भी मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इतने गंभीर मामले में पुलिस की ओर से जानबूझकर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण अब तक कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। प्रभास चंद्र शर्मा ने संबंधित महिला एडिशनल SHO के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में गया जिले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उसी तरह इस मामले में भी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सामने आया CCTV फुटेज घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक युवक दूसरे युवक पर हमला करते और मारपीट करते दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करता दिखाई नहीं देता। फुटेज सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है。
0
0
Report

सीताबाड़ी धाम में अमावस्या स्नान से भक्तों की भीड़, आस्था का उबाल

Baran, Rajasthan:सीताबाड़ी धाम में अमावस्या स्नान उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ​एंकर -बारां जिले में स्थित ऐतिहासिक सीताबाड़ी धाम में अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंचे। ​आस्था का आलम यह है कि श्रद्धालु अपने आराध्य के प्रति समर्पित भाव लिए पैदल और कनक दंडवत करते हुए धाम तक पहुंचे। इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रति भक्तों की गहरी निष्ठा देखी जा रही है। ​सीताबाड़ी के पवित्र कुंडों में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है भक्त अर्धरात्रि से ही कतारबद्ध होकर पवित्र कुंडों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अमावस्या स्नान के महत्व को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा भी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं。
0
0
Report
Advertisement

पदमपुर-श्रीगंगानगर में बारिश से किसानों को राहत, मौसम सुहाना बना

Sri Ganganagar, Rajasthan:पदमपुर (श्रीगंगानगर),पदमपुर उपखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में काली घटाओं के छाने के साथ ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में मौसम सुहावना बन गया। बींझबायला, एलएनपी क्षेत्र तथा आसपास के गांवों में रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के कारण राहत मिली है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि हाल ही में बोई गई फसलों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों की शुरुआती बढ़वार को लाभ मिलेगा। हालांकि, एक ओर एलएनपी क्षेत्र के किसान नहरी पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रकृति की इस मेहरबानी से उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है। सुबह से बादलों की गर्जना और हल्की फुहारों का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में भी क्षेत्र में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों का मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया है।
0
0
Report

अजमेर के आदर्श नगर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्रियों में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के आदर्श नगर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक की 2 फैक्ट्रीयो में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का नुकसान होगया... प्लास्टिक के पाइप और प्लास्टिक रो मैटेरियल बनने वाली इन दो फैक्ट्रियों के साथ एक लोहे के सामान की फैक्ट्री भी आग की भेंट चढ़ गई... अज्ञात कारणों से मानी जा रही इस आग को बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भी पसीने आ गए... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के अधिकारियों ने मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी... मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर डाक्टर ए के गोयल, तहसीलदार ओम सिंह सहित डिप्टी एसपी मनीष बडगुर्जर भी एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंच गए... तेज हवा के बीच आग पर काबू पाने के लिए गेल इंडिया, ब्यावर किशनगढ़ से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई... क्षेत्रवासियों की मदद से पानी के टैंकर मंगवाये गए... लगभग 5 घंटे में आग पर काबू पाया गया जब तक फैक्ट्रियों में रखा माल पूरी तरह राख और कबाड़ में तब्दील हो गया... फैक्ट्री के गेट खिड़कियों को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन और क्रेन के सहायता ली गई..गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top