icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow2 Feb 2025, 03:52 pm

अमरोहाः गजरौला में बसंत पंचमी की रही धूम

Amroha, Uttar Pradesh:

गजरौला में वसंत पंचमी के पावन पर्व पर मोहल्ला फाजलपुर में बिजली घर में स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। गांव कांकाठेर स्थित मंदिर से गंगाधाम तिगरी तक भव्य कलशयात्रा निकाली गई। पंडित गंगासरन शर्मा और पंडित ऋषभ शर्मा ने पूजन कराया। बस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधिगण भारत भूषण अग्रवाल, ऋषिबाला अग्रवाल, विनीता गर्ग द्वारा हवन यज्ञ कराया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सनातन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में आचार्य खेमराज शर्मा ने 16 ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराकर संस्कृत संस्कृति संरक्षण के साथ धर्म की रक्षा और समाज की सेवा के लिए व्रत दिलाया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिंड के मालनपुर में 450 करोड़ का विस्तार: 2250 रोजगार और 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना उत्पादन क्षमता की नई दिशा

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिण्ड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगों की नई इबारत, 450 करोड़ का निवेश,2250 युवाओं के लिए रोजगार। एंकर-भिण्ड के मालनपुर से अब सिर्फ साबुन और घरेलू उत्पाद नहीं निकलेंगे… बल्कि हजारों परिवारों के लिए रोजगार और जिले के औद्योगिक भविष्य की नई उम्मीद भी निकलेगी। 26 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 2250 से ज्यादा नए रोजगार इस परियोजना को भिण्ड के औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात बना रहे हैं। -रोजगार की बड़ी उम्मीद, मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गॉडरेज का यह विस्तार भिण्ड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आया है। चौथी विनिर्माण इकाई के विस्तार से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और 2250 से ज्यादा नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यानि जिस मालनपुर को अब तक उद्योगों के लिए पहचाना जाता था, वहां अब रोजगार के नए अवसरों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिलने जा रही है। -उत्पादन में बड़ा उछाल, गॉदरेज के इस विस्तार के बाद मालनपुर संयंत्र की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। साबुन नूडल्स की उत्पादन क्षमता 1.50 लाख से बढ़कर 2 लाख मीट्रिक टन और तैयार टॉयलेट साबुन की क्षमता 70 हजार से बढ़कर 1.20 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। यानी कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना पहुंच जाएगी। विस्तारित इकाई में हर साल 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छर निरोधक उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे बनाने की क्षमता विकसित होगी। वहीं हेयर क्रीम का उत्पादन 7300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष तक पहुंचेगा। इसके लिए 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता का निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र और अत्याधुनिक स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली भी स्थापित की जा रही है। -भिण्ड जिले को होगा आर्थिक फायदा, इस विस्तार का असर सिर्फ फैक्ट्री की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा। उद्योग बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा, स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। अनुमान है कि विस्तार के बाद प्रदेश को हर साल करीब 185 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सीजीएसटी और एसजीएसटी राजस्व मिल सकता है। -विकास के साथ पर्यावरण, औद्योगिक विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दावा किया जा रहा है। मालनपुर संयंत्र में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम के साथ 204 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यानी उत्पादन बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर भी जोर दिया जा रहा है। -तीन दशक पुराना रिश्ता, गॉदरेज वर्ष 1991 से मालनपुर में संचालित है। 65 एकड़ में फैले इस संयंत्र में अब तक करीब 850 करोड़ रुपये का संचयी निवेश हो चुका है। तीन दशक से ज्यादा के सफर में यह संयंत्र गॉदरेज के विनिर्माण नेटवर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। मालनपुर में होने वाला यह विस्तार भिण्ड के औद्योगिक नक्शे पर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 450 करोड़ का नया निवेश, 2250 से ज्यादा रोजगार और 3.20 लाख मीट्रिक टन सालाना उत्पादन क्षमता… आंकड़े बताते हैं कि मालनपुर अब सिर्फ एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भिण्ड की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि इस औद्योगिक विस्तार का लाभ स्थानीय युवाओं और छोटे कारोबारियों तक किस स्तर तक पहुंचता है।
0
0
Report

SDM ने निकाय चुनाव की तिथि और आचार संहिता की जानकारी दी

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) SDM ने निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक ली, SDM ऋषिराज कपिल ने चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता की दी जानकारी, 27 अगस्त को जारी होगी निकाय चुनाव की लोक सूचना, 31 अगस्त तक होंगे नामांकन, 9 और 11 सितम्बर को होगा मतदान, SDM ने आचार संहिता की पालना के दिए सख्त निर्देश, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए साँबरलेक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ऋषिराज कपिल ने चुनाव कार्यक्रम और आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी और 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 9 एवं 11 सितम्बर को मतदान और 14 सितम्बर को मतगणना होगी। अधिकारियों ने चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएम अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार पवन कुमार, नायब तहसीलदार संजय कुमार, फुलेरा ईओ महिमा सोनी सांभर इओ छगन यादव, SHO हीरालाल सैनी, राममिलन मीणा और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट - ऋषिराज कपिल, एसडीएम
0
0
Report

लाल सिंह आर्य ने ग्वालियर-चंबल को बड़ा दायित्व मिलने पर आभार व्यक्त किया

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी ने राजमाता जी के बाद इस ग्वालियर चंबल संभाग को इतना बड़ा दायित्व दिया है,मैं उनका हृदय की गहराइयों से आभार करता हूं,मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, ग्रह मंत्री अमित शाह जी, हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री BL संतोष जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। वीओ- उन्होंने यह भी कहा कि इन सब का प्यार दुलार मुझे मिला है मैं तो कंपाउंडर था और पिताजी कारीगरी करते थे और बाबा जूते बनाते थे, कभी वार्ड का पार्षद बनने का सपना नहीं देखा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में मुझे बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया है,मैं उनकी आशाओं पर खडा उतरने की कोशिश करूंगा, संगठन का विस्तार और संगठन के विस्तार के माध्यम से सत्ताओ को प्राप्त करना और सत्ता को प्राप्त करने के बाद जनता का कल्याण और सेवा करना यह हमारी पार्टी का सपना है और अंबेडकर जी का सपना है。 वीओ- लाल सिंह आर्य ने आने वाले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश और अनेक राज्यों के चुनाव को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव एक इवेंट है और हमको उससे गुजरना ही पड़ता है, हम 22 राज्यों में सरकार में हैं और केंद्र में भी तीसरी बार सरकार में हैं,आने वाले भी जो चुनाव आएंगे चाहै वह मध्य प्रदेश हो उत्तर प्रदेश हो या गोवा हो चाहे गुजरात या उत्तराखंड हो भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनेगी और अबकी बार जैसे बंगाल में उड़ीसा में सरकार बनी है वैसे ही भारतीय जनता पार्टी की कमल पंजाब में भी ख़िलेगा。 वीओ- लगातार युवाओं के विरोध पर कहा कि मुझे लगता है कि भारत का जो युवा है उसका आइकॉन चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव है और इसलिए हमारा नौजवान हिंदुस्तान का जो राष्ट्र भक्त नौजवान है वह सब राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ खड़ा है। वीओ- राहुल गांधी के मनुस्मृति बयान पर कहा कि राहुल गांधी षडयंत्रों का पिटारा है, कांग्रेस पूरी की पूरी विकास में विश्वास नहीं करती और राष्ट्र को ताकतवर बनाने में विश्वास नहीं करती है,कांग्रेस षडयंत्रों में विश्वास करती है लोगों को भड़काकर सत्ता प्राप्त करना यह कांग्रेस का लक्ष्य है भारतीय जनता पार्टी का केवल एक ही लक्ष्य है राष्ट्र प्रथम उसमें रहने वाले जो आम आदमी हैं उनका जीवन कल्याण ऊपर हो। बाइट - लाल सिंह आर्य- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग: पेंड्रावन के छात्रों ने शिक्षक कमी के विरोध में चक्काजाम

Khairgarh, Uttar Pradesh:दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के पेंड्रावन में अपनी तीन मांगों को लेकर स्कूली बच्चों ने एक बार फिर चक्काजाम कर दिया। पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, वर्तमान प्रिंसिपल को हटाने और स्कूल से ओपन स्कूल व्यवस्था हटाने की मांग को लेकर छात्र सड़क पर बैठ गए। खास बात यह रही कि दोपहर की तेज धूप के बाद बारिश शुरू होने के बावजूद बच्चे सड़क से नहीं हटे। चक्काजाम की सूचना मिलते ही दुर्ग शिक्षा विभाग के उपसंचालक, एसडीओपी धमधा डॉ. चित्रा वर्मा और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। बच्चों का कहना है कि जब तक कलेक्टर या शिक्षा मंत्री मौके पर आकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रिंसिपल को हटाने और ओपन स्कूल व्यवस्था समाप्त करने की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है। गौरतलब है कि करीब चार दिन पहले भी इसी स्थान पर छात्रों ने इन्हीं मांगों को लेकर चक्काजाम किया था। उस समय समझाइश के बाद आंदोलन समाप्त हुआ था, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से छात्रों ने दोबारा सड़क पर उतरने का फैसला किया। अब देखना होगा कि प्रशासन बच्चों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

रायबरेली में मिठाई मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मिठाई के नाम पर ज़हर बेचने वाले व्यापारियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरेनी इलाके के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हॉउस में डेढ़ कुंटल चमचम व चौहान स्वीट हाउस का 75 किलो खोया के साथ 25 किलो छेना नष्ट कराया है। वहीं बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार व एक अन्य मिठाई निर्माण इकाई से एक एक कुंटल छेना व काला जाम नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भ्रमणशील है। कहीं भी मिलावटी या अधो मानक खाद्य सामग्री बेची जा रही है तो उसे ज़ब्त करके व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रुड़की: रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Noida, Uttar Pradesh:रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दोहरा हत्याकांड: भाई ने दो बहनों की गोली मारकर की हत्या​रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पारिवारिक विवाद में विक्की नाम के सिरफिरे युवक ने अपनी दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ​घटना गणेशपुर और आजाद नगर क्षेत्र की है। आरोपी ने पहले गणेशपुर पहुंचकर अपनी बहन शकुंतला को गोली मारी। इसके बाद उसने आजाद नगर (पनियाला रोड) में दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​त्योहार से ठीक पहले हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

दरभंगा सारा मोहनपुर की रुई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Darbhanga, Bihar:दरभंगा: सारा मोहनपुर स्थित DAV स्कूल के समीप मंगलवार को एक रुई फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री संचालक के अनुसार, कर्मी द्वारा मशीन चालू की जा रही थी। इसी दौरान मशीन के मोटर से अचानक चिंगारी निकली और चिंगारी रुई में जा गिरी। रुई में चिंगारी गिरने के बाद धीरे-धीरे आग फैलने लगी। शुरुआत में कर्मी आग की गंभीरता को समझ नहीं सके, जिसके कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
0
0
Report

दरभंगा में 10 दिन पुराना शव: आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी

Darbhanga, Bihar:पेड़ से लटका मिला 10 दिन पुराना शव, मौत पर सस्पेंस दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी माहुली गांव के खरहौर स्थित गाछी में मंगलवार को करीब 10 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय किशन पंडित के रूप में हुई है। उसका सिर गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटका था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा जमीन पर पड़ा था। सूचना पर बहेड़ी पुलिस और बेनीपुर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौत की वजह को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। परिजनों के अनुसार किशन करीब 10 दिन पहले घर में विवाद के बाद निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस के मुताबिक वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से 15 सूत्री मांगों पर मुलाकात, लाठीचार्ज पर चिंता

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग छात्रों की 15 सूत्री मांगों को लेकर चिराग पासवान की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई मुलाकात। गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलनरत छात्रों से मिलने के बाद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के सामने छात्रों की प्रमुख मांगें रखीं। चिराग पासवान ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और जायज मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को चिराग पासवान ने अनुचित बताया। चिराग बोले लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कहीं से भी उचित नहीं है। छात्र देश और समाज का भविष्य हैं, उनकी बातों को सुनना और संवाद के जरिए समाधान निकालना जरूरी है। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के सामने दफादार-चौकीदारों की मांगों और समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों और दफादार-चौकीदारों से जुड़े मुद्दों पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। चिराग पासवान बोले सरकार और छात्रों के बीच संवाद का रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ कांग्रेस ने एकजुटता दिखाकर चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया

Begun, Rajasthan:नगर परिषद चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ कांग्रेस ने एकजुटता का बड़ा सियासी संदेश दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में लंबे समय बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एक मंच पर साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने पुराने मतभेद भुलाकर चुनावी रण में एकजुट होकर उतरने का दावा किया। सिसोदिया ने साफ कहा कि अब गुटबाजी नहीं, संगठन की मजबूती पर फोकस होगा और जिसे पार्टी का टिकट मिलेगा, पूरी कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी। वहीं जाड़ावत ने भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर निशाना साधते हुए अपने कार्यकाल और कांग्रेस सरकार के विकास कार्य गिनाए। हालांकि पूर्व सभापति संदीप शर्मा की गैरमौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी। ऐसे में मंच पर दिखी एकता कितनी टिकती है, इसका असली फैसला टिकट बंटवारे और चुनावी मैदान में होगा।
0
0
Report

बिहार में रक्षा-बंधन पर बेटी सुरक्षा के लिए 4700 वाहन और छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ

Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कल से एक नई शुरुआत। पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) हेतु 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह होगा। इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली हमारी बहनों की उचित सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा。 मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। साथ ही “बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना” का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत बेटियों को ₹50,000 से ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी。 महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है。
0
0
Report
Advertisement

बारावफात व रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर डीएम-एसपी ने परतावल में किया पैदल गश्त

Dipu RawatDipu RawatFollow26m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। बारावफात व रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज और पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने चौराहे समेत आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि बारावफात के मद्देनजर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चेन्नई में हत्या, शव के टुकड़े आगरा तक पहुंचाने का बड़ा खुलासा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक लाल ट्रॉली बैग से इंसानी शव के 18 टुकड़े मिलने के मामले में 19 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा से शुरू हुई जांच अब चेन्नई पहुंच चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिए हैं। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीके को लेकर भी बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। देखिए आगरा से सैय्यद शकील की रिपोर्ट। ये वही लाल ट्रॉली बैग है… जिसने 5 अगस्त को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया था। तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखा ये बैग जब जीआरपी के हाथ लगा और उसे खोला गया… तो अंदर का मंजर देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। बैग में एक इंसानी शव के टुकड़े मिले थे। शव किसका था… हत्या कहां हुई… और कत्ल के बाद शव को आगरा तक कैसे पहुंचाया गया… ये सवाल पुलिस के सामने किसी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की तरह थे। लेकिन 19 दिन की जांच के बाद अब इस सनसनीखेज केस की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। जांच आगरा से होते हुए चेन्नई पहुंची… जहां रेलवे स्टेशनों और दूसरे स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच में पुलिस को एक अहम सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और एक युवती लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या चेन्नई में की गई थी। मृतका की पहचान हतायुन निशा के रूप में बताई जा रही है, जो गुदुवांचेरी इलाके में रहती थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि उसका एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपियों ने शव को टुकड़ों में काटा और उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की। जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, शव के टुकड़ों को कुकर में मैदे के साथ पकाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में पैक किया गया और लाल ट्रॉली बैग में भर दिया गया। यानी हत्या चेन्नई में हुई… शव के टुकड़े किए गए… सबूत मिटाने की कोशिश की गई… और फिर मौत का ये लाल बैग ट्रेन के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर आगरा तक पहुंच गया। 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची तो जनरल कोच से इस संदिग्ध बैग को बरामद किया गया। बैग के अंदर 18 टुकड़ों में इंसानी शव मिलने के बाद रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आगरा से चेन्नई तक इस लाल बैग की पूरी यात्रा का सुराग तलाशना शुरू कर दिया। चेन्नई रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज ने इस केस की जांच को नई दिशा दी। इसी जांच के दौरान पुलिस उस घर तक भी पहुंची, जहां से इस हत्याकांड के अहम सुराग मिले। वहां एक बर्तन में शव के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी युवक और युवती फरार बताए जा रहे हैं। अब चेन्नई जीआरपी और जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
0
0
Report

फिरोजपुर में BSF के साथ नशीली तस्करी का बड़ा ऑपरेशन, 44.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

Firozpur, Punjab:एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने BSF के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। अभियान के दौरान 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम ‘आइस’ ड्रग बरामद की गई। आज, CI फिरोजपुर से मिली एक विशेष सूचना के आधार पर, BSF के साथ मिलकर फिरोजपुर के गांव गजनीवाला के खेतों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया। इस अभियान के दौरान तस्करी कर लाई गई नशीले पदार्थों की खेप बरामद हुई। इस मामले में NDPS एक्ट के तहत थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल, फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है। सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने तथा सीमा पार के हैंडलरों से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और सीमा पार से होने वाली तस्करी तथा नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top