icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow18 Jan 2025, 02:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मालवा में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ी, किसान भी प्रभावित

Noida, Uttar Pradesh:भारत में हरी क्रांति लाने वाला किसान कैंसर का हो रहा है शिकार पंजाब की मालवा पट्टी में कैंसर की बढ़ रही है संख्या Cancer pesticides se nahin गलत खान पीन से आ रहा है हमारे किसी गांव में भी कैंसर की वजह से शादी नहीं टूटी यह सब फैलाई हुई बातें हैं cancer pidit किसान कैंसर के मामले बढ़ जरूर रहे हैं मगर डायग्नोज हो रहा है और आबादी बढ़ रही है जिससे कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं डॉक्टर भारत में हरी क्रांति लाने वाला किसान कैंसर पीड़ित हो रहा है पंजाब के मालवा पट्टी का किसान पेस्टिसाइड और ज्यादा फर्टिलाइजर इस्तेमाल करने से धरती का पानी दूषित हो रहा है और वातावरण भी दूषित हो रहा है जिससे कैंसर के मामले बढ़ाते हैं क्योंकि किसी टाइम मालवे को व्हाइट गोल्ड कॉटन के नाम से जाना जाता था आज यहां पर कॉटन बिल्कुल खत्म हो चुकी है जिसका कारण था कॉटन पर भयंकर बीमारियां ए जिसको बचाने के लिए किसानों ने ओवरडोज पेस्टिसाइड इस्तेमाल किया और खुद अपने आप को बीमारी पीड़ित कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार मालवा के तलवंडी साबो एरिया के गांव में ज्यादा कैंसर पीड़ितों की मात्रा पाई जा रही है जो एक चिंता का विषय है क्योंकि बहुत सारे गांव में ऐसे कैसे देखने को मिल रहे हैं जो पहले नहीं होते थे मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से यहां पर समय-समय रिसर्च की गई है की कैंसर बढ़ाने के क्या कारण है जिसकी रिपोर्ट में ग्राउंड वाटर में हैवी तत्व यूरेनियम ज्यादा मात्रा में पाया जा रहा है। दूसरी और एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर परमिंदर सिंह संधू नि जी मीडिया से बात करते हुए बताया के ऐसा कुछ नहीं है जिससे यह शब्दों के बठिंडा के एक क्षेत्र में ज्यादा कैंसर के पेशेंट है हमारे पास सभी जगह से कैंसर पेड़ तो लोग आते हैं उसमें मालवा क्षेत्र हरियाणा राजस्थान और बहुत सारी जगह से पीड़ित लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं कैंसर होने के कारण पेस्टिसाइड या jyada fertilizer nahin Hai aur भी बहत sare Karan hai लोगों का खान-पान ठीक नहीं है एक्सरसाइज नहीं करते ज्यादा जंक फूड खाना नशा करना जिसमें शराब का सेवन तंबाकू और बहुत सारी चीज शामिल है जिससे कैंसर हो रहा है कैंसर बढ़ाने का कारण हर 50 किलोमीटर के दायरे में डायग्नोज सेंटर खुल गए हैं जिससे लोगों को कैंसर डिटेक्ट हो जाता है और आबादी भी बहुत ज्यादा बढ़ रही है जिससे कैसे बढ़ रहे हैं यह जरूर है कि कुछ धरती के हिटलर पानी पोल्यूटेड हो चुका है उसको बचाने की जरूरत है क्योंकि नदियों के पानी में भी फैक्ट्री का गंदा पानी डाला जा रहा है। कैंसर से पीड़ित लोगों का कहना है कि हमें पहले तो कैंसर का पता ही नहीं चला जब पता चला तो इलाज करवाना शुरू किया प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज बहुत महंगा है मगर हम सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं जो सस्ता भी है और बढ़िया भी किसी ने कहा कि हमारे खानदान में पहले भी लोगों को कैंसर है जिससे हमें भी हुआ और कई लोगों ने कहा कि हमारे को कोई भी चीज शुद्ध नहीं मिल रही हर चीज पर मिलावट की जा रही है पेस्टिसाइड बहुत ज्यादा खाने वाली चीजों पर डाला जा रहा है जिससे हमें कैंसर हुआ कैंसर पेड़ तो लोगों में औरतें भी शामिल हैं जिनको बच्चेदानी और भ्रष्ट कैंसर हो रहा है।
0
0
Report

Wazirpur JJ Colony में मुस्कान हत्या: पिता Noor Alam ने न्याय की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:मामला यह है कि मैं ड्यूटी करने पौने नौ बजे निकला हूं। मेरी जिस लड़की की मौत हुई है, वही लड़की मेरी चाय निकाल के दी है, मेरा लंच बॉक्स पैक करके दिया है। कोई समस्या नहीं, किसी तरह का दबाव नहीं।दस बजे हमारे अरोस पड़ोस में से फोन आ रहा है कि भाई लड़की तेरी जो है ना कुछ इमरजेंसी हो गई घर आ जल्दी। मैंने कहा दीदी सप्लाई पे हूं मैं। ऐसा है कि सप्लाई पे हूं मैं तो मैं जल्दी आ नहीं सकता हूं मैं अपनी वाइफ को भेज रहा हूं। तो मेरी वाइफ गिफ्ट बन में गई हुई थी तो उनको भेजा मैंने। तो आई तो छोटा लड़का मेरा फोन करके कह रहा अबू मुस्कान उठ नहीं रही है। मैंने कहा क्या हो गया भाई अभी तो उठ के बैठी हुई थी मेरे सामने। तो ये सारी कहानी के बाद पता लगा कि भाई लड़की को किसी ने फांसी लगा दी उसको पंखे से लटका दिया गया। ठीक है जनाब? उसके बाद क्या हुई? पुलिस आई। वेरिकेशन चल रही है। कई लेवल की फॉरेंसिक जांच हुई है। उसके बाद क्राइम वाले भी आए थे। सब के सब आ रहे हैं। अभी पोस्टमार्टम नहीं हुई है मेरे लड़के की। अभी दोबारा से जांच चल रही है हॉस्पिटल में ही। तो अभी लड़की हमारी हॉस्पिटल में ही है। मेरे को तो सर एक लड़का जो वीडियो में दिख रहा है मेरे घर में आया नोक किया है और उसके बाद वो लड़का भागा है उसी के ऊपर शक पुलिस को भी है और मुझे भी है। और ये सर कुछ भी नहीं मिला सर बहुत कोशिश करी पुलिस वालों ने ढूंढी है सबने ढूंढा है कुछ नहीं मिला। एक दुपट्टा है जो वो भी मेरे घर का नहीं है जिस दुपट्टे से वो लटकी हुई थी। उस समय मैं तो कह तो रहा हूँ मैं भी काम पे निकल गया, मेरी वाइफ हॉस्पिटल चली गई, दो छोटे बच्चे हैं मेरे, वो ट्यूशन जाता है, वो भी नहीं था घर पे। वो लड़की जो लड़की हमारी अभी कस्टडी में है जो लड़की वो लड़की को मैं जानता हूँ कभी किताब के बहाने कभी कुछ के बहाने भाई तू इस क्लास की तू मुझे दे दे तू ये कर ले इस तरह से जो है ना वो आती जाती रहती है तो लड़की को तो मैं जानता हूँ पर ये लड़के और दो लड़की जो भागी हुई है उनको नहीं जानता हूँ जो। पुलिस से मुझे इंसाफ चाहिए और क्या कार्रवाई चाहिए? एक बाप की बेटी गई है, वो भी छोटी मोटी नहीं, 17 प्लस की लड़की है, मेरी पढ़ाई पूरी हो रही थी। लड़की रात में ही कह रही थी मैं कॉलेज जाऊंगी पापा, मैंने ठीक है चले जाना।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदा जल समझौते ने आपसी सहयोग से जल सुरक्षा के नए आयाम स्थापित किए

Jaipur, Rajasthan:धानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित सहमति, समन्वय, सहयोग और विश्वास से दशकों से लम्बित जल समझौतों ने लिया मूर्त रूप - केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार का लक्ष्य नर्मदा जल के बेहतर उपयोग से जलाभावग्रस्त क्षेत्रों को मिलेगी राहत अधिशेष नर्मदा जल भंडारण के लिए तैयार हो रही परियोजना रिपोर्ट - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण समीक्षा समिति की 15वीं बैठक का आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण वीसी के जरिये जुड़े। बैठक में नर्मदा जल समझौते की क्रियान्विति पर विस्तार से चर्चा हुई पिछले महीनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुए नर्मदा जल समझौते की क्रियान्विति की दिशा में राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तेजी से आगे बढ रहे हैं आपसी तालमेल और सदभाव को आगे बढाते हुए आज नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण समीक्षा समिति की अहम बैठक हुई केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वर्षों से लम्बित अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित हुए हैं। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति द्वारा 7 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समझौते को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति, समन्वय, सहयोग और विश्वास से दशकों पुराने जल समझौतों ने मूर्त रूप लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 1979 के नर्मदा जल विवाद अधिकरण के अंतर्गत मानसून अवधि में उपलब्ध अधिशेष जल के उपयोग के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अधिशेष जल के भंडारण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। हमारा उद्देश्य मानसून के दौरान व्यर्थ बहने वाले अतिरिक्त पानी को संरक्षित कर प्रदेश के जलाभावग्रस्त क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर समन्वय से अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित हुए हैं। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता जैसे ऐतिहासिक समझौतों ने जलाभावग्रस्त क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद जगाई है। वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ने सहकारी संघवाद की भावना से नर्मदा परियोजना के अंतर्गत सराहनीय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने नर्मदा नहर परियोजना के अंतर्गत जल दक्षता का अनूठा मॉडल स्थापित किया है। जालोर और बाड़मेर जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों तक इस परियोजना में सम्पूर्ण कमांड क्षेत्र में फव्वारा सिंचाई पद्धति को अनिवार्य करने की पहल की गई है। इस सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से पानी की छीजत नगण्य हुई है। साथ ही, 2.46 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र में निर्धारित 40 प्रतिशत सिंचाई सघनता के लक्ष्य को कुशलतापूर्वक प्राप्त किया जा रहा है। किसानों की फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। यह पहल पूरे देश के लिए कुशल जल संरक्षण और उपयोग की उत्कृष्ट मिसाल है। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। राजस्थान जैसे मरुस्थलीय प्रदेश में जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि विकास, अर्थव्यवस्था, कृषि, पशुपालन और जनजीवन की जीवनरेखा है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में पेयजल और सिंचाई के लिए जल की सुनिश्चित उपलब्धता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों का सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समझौते से राजस्थान को उसके हिस्से से भी कहीं ज्यादा पानी मिलने के आसार हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कोशिशों से जालौर और बाड़मेर जिले के लिए आने वाले दिनों में इस बारे में और खुशखबरी आ सकती है
0
0
Report

जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल-1 में बम धमकी की मॉक ड्रिल, यात्रियों की निकासी की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर बम मिलने की सूचना के बाद हड़कम्प मच गया। तुंरत ही पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी गई। CISF ने बचाव को लेरक प्रोसेज शुरू कर दिया। हालांकि यह सब कार्यवाही एक मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इसमें बम की धमकी मिलने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की तैयारियों को परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान टर्मिनल परिसर में बम की धमकी मिलने जैसी स्थिति बनाई गई। इसके बाद निकासी प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच की गई। मॉक ड्रिल में CISF के साथ राजस्थान पुलिस, एटीएस, इमिग्रेशन, कस्टम्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एयरपोर्ट की टीमें, एयरलाइन प्रतिनिधि और अन्य संबंधित एजेंसियां शामिल हुईं। अभ्यास के दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। संभावित विस्फोटक मिलने के बाद इसे थ्रेट कंटेनमेंट व्हीकल यानी TCV के जरिए एयरपोर्ट बिल्डिंग से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर निस्तारित किया गया। इस दौरान आपातकालीन संचार व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई।
0
0
Report

गुजरात दौरे पर हरियाणा ने MoU के जरिए 12000 करोड़ निवेश के संकेत दिए

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे का पहला दिन हरियाणा सरकार ने लगभग 12000 करोड़ के MoU किए साइन डिफेंस टैक्सटाईल के क्षेत्र में साइन किया गया 5000 करोड़ का MoU टेक्निकल टैक्सटाइल के क्षेत्र में कंपनी 2000 करोड़ का करेंगी निवेश Waste to Energy के क्षेत्र में 4000 करोड़, औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में 500 करोड़ का साइन हुआ MoU सौर ऊर्जा, कॉस्मेटिक निर्माण के क्षेत्र में हरियाणा में 400 करोड़ के निवेश पर बनी सहमति हरियाणा सरकार हर कदम पर निवेशकों और उद्यमियों के साथ- मुख्यमंत्री हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन है सरकार का लक्ष्य- मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ईज आफ़ डूइंग बिज़नेस की दिशा में बढ़ रही है आगे- मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भी साथ में रहे मौजूद
0
0
Report
Advertisement

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नवंबर में, सेस और अन्य प्रस्ताव पारित होंगे

Ranchi, Jharkhand:खनिज पर अधिकार के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नवंबर में, विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाएगा...\n\nखनिज के सेस की उगाही के मसले पर हेमंत सरकार झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। लंबे समय के बाद मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय लिया गया।\n\n62 प्रस्ताव पर लगी मुहर\n\nउच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों को इंटर्नशिप\n\nझारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत राजकीय कॉलेज में हेल्थ केयर यूनिट की स्थापना\n\nकार्मिक विभाग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों की नियुक्ति\n\nगृह विभाग राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे\n\nजल संसाधन विभाग हजारीबाग जिला के लुटिया जलाशय का पुनर्धार\n\nजल संसाधन विभाग उच्च न्यायालय के आदेश पारित के अनुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को पेंशन आगे लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में\n\nवित्त विभाग विदेश यात्रा हेतु सरकारी सेवकों को विदेश यात्राओं की अनुमति प्रदान\n\nवित्त विभाग झारखंड राजकोषीय अध्ययन संस्थान समिति अधिनियम 1860 के तहत एक साथ संस्था के रूप में झारखंड राज्य स्थापन\nझारखंड राज्य आयुष सेवा पदोन्नति सेवा शर्त की अनुमति\n\nवित्तीय वर्ष 26 27 एवं 27 28 राज्य योजना के तहत माध्यम से गोड्डा में नया पशु आहार कारखाना की स्थापना\n\nग्रामीण विकास विभाग नाबार्ड के अंतर्गत झारखंड जलछाजन योजना कल 28 परियोजना की स्वीकृति\n\nस्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना बाल विकास विभाग द्वारा 5 एकड़ भूमि स्थानांतरित करने की संबंध में खूंटी अचल में\n\nkस्तूरबा गांधी बालिका विकास विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त राशि एक अरब 28 करोड़ की स्वीकृति\n\nसार्वजनिक खाद्य उपभोक्ता मामले पीडीएस दुकान के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक व मशीन के संबंध में पीडीएस दुकानदारों को जोड़ने के संबंध में\n\nमयूराक्षी एवं दामोदर नदी झारखंड एवं बंगाल के बीच में सहमति\n\nपेयजल एवं स्वच्छता विभाग पेयजल की आपूर्ति के निदान को लेकर 263 प्रखंडों में 7,290 चपकालों की अनुमति।\n\npथ निर्माण विभाग गिरिडीह अंतर्गत कुल लंबाई 7 किलोमीटर पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरण\n\nमंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग बड़ी योजनाओं के लिए संशोधन\n\nराजस्व विभाग लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न प्लाटों में हिंडालको को लीज के लिए स्वीकृत\n\nस्वास्थ्य विभाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर 500 शय्या वाले अस्पताल के भवन निर्माण की योजना पाँच अरब 45 करोड रुपए की स्वीकृति\n\nचाईबासा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना\n\nवित्त विभाग उच्च एवं तकनीकी संविदा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में\n\nराजस्व विभाग झारखण्ड राज्य अंतर्गत विभिन्न परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण पूरी व्यवस्था में प्रबंधन हेतु लैंड पोजीशन के संबंध में\n\nJCERT में सृजित पद के पुनर्गठन के संबंध में\n\n25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र*\n\nनगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड वेस्ट वाटर अमेंडमेंट के संबंध में\n\nनगर एवं आवास विभाग झारखंड नगर पालिका स्थानांतरण नियमावली गठन की स्वीकृति।\n\nश्रम विभाग झारखंड विधान मंडल द्वारा संशोधन विधेयक 2019 को वापस लेने के संबंध में।\n\n स्वास्थ्य विभाग राज्य विभाग के अंतर्गत सदर अस्पताल रांची में लैब की स्थापना\n\nमहिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग आंगनवाड़ी तहत पूर्व पोषाहार कार्यक्रम तथा किशोरी बालिकाओं के लिए न्यूट्रीशन\n\nऊर्जा विभाग राज्य के आदिवासी बहुल गांव में धरती बाबा उत्कर्ष अभियान
0
0
Report

झारखंड सरकार 62 प्रस्तावों पर मुहर, SIR दस्तावेज़ पर बहस और विधानसभा का स्पेशल सत्र 25-26 नवंबर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं, MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने SIR के तहत दस्तावेजों की मांग पर भी सवाल उठाए। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली को लेकर उन्होंने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। यह विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों ही विषय बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन पर सदन में विस्तार से चर्चा किए जाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से विशेष सत्र आहूत किया गया है。 SIR में दस्तावेजों की मांग पर सवाल..... एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दस्तावेजों की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SIR के तहत जितने कागजात मांगे जाएंगे, उतने दस्तावेज आप भी उपलब्ध नहीं करा सकते। वहीं एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही।हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि रैली में जेएमएम की तरफ से कौन शामिल होंगे बाइट.....हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने साइकिलोंनं को लेकर यह जानकारी दी कि विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। बाइट....इरफान अंसारी,आपदा मंत्री
0
0
Report

DRI की बड़ी कार्रवाई: बाराबंकी से विदेशी सोना जब्त, तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई。 नेपाल के रास्ते भारत में लाया जा रहा था तस्करी का विदेशी सोना。 DRI ने बाराबंकी में 1.996 किलोग्राम विदेशी सोना किया जब्त。 तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार。 खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने की कार्रवाई。 दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही संदिग्ध कार को किया गया ट्रैक。 बाराबंकी में बस से उतारकर पकड़े गए दोनों आरोपी。 आरोपियों के सामान की तलाशी में बरामद हुआ विदेशी सोना。 सोने का शुद्ध वजन 1.996 किलोग्राम पाया गया。 बरामद सोने का अनुमानित मूल्य करीब 2.76 करोड़ रुपये。 सोने को नए जूतों के तलवों के नीचे छिपाकर रखा गया था。 तस्करी के सोने को छिपाने के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका。 DRI ने दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया。 विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज。 तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी DRI。 आगामी चुनावों को देखते हुए तस्करी के खिलाफ निगरानी बढ़ाई गई。 उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी पर DRI की पैनी नजर。 जनवरी 2026 से अब तक 10 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई。 DRI ने करीब 24 करोड़ रुपये मूल्य का 16.47 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया。 अब तक सोने की तस्करी के मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी, DRI का अभियान जारी。
0
0
Report
Advertisement

पंजाब विधानसभा के आख़िरी दिन मंत्री हरपाल सिंह चीमा का दावा: 7 प्रस्ताव पास

Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Harpal Singh Cheema (Punjab Cabinet Minister) on Last Day of Punjab Vidhan Sabha Session / Opposition’s Role / AAP-Congress MLA Clash / Law and Order and Drug Situation in Punjab चंडीगढ़ - पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा सत्र पर कहा, "विधानसभा का यह सत्र बहुत ही सफल रहा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। पंजाब ने पूरे देश की खाद्य आपूर्ति में सबसे बड़ा योगदान दिया है। चाहे आप हरित क्रांति की बात करें, आज तक पंजाब ने बड़ा योगदान किया है लेकिन जब पंजाब में पानी की बात आती है तो उसे छीनने का बार-बार भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रयास किया... इसे लेकर हम प्रस्ताव लेकर आए हैं... इसके अलावा पिछले पांच साल में जो योजनाएं पंजाब सरकार लेकर आई है, इन सभी योजनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी, अकाली दल और भाजपा के लोग बार-बार कह रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे इनको बंद करेंगे... ये सारी योजनाएं हम जारी रखेंगे और बंद नहीं होने देंगे... आज कुल 7 प्रस्ताव विधानसभा में पास किए गए। कांग्रेस पार्टी ने सदन का बहिष्कार किया जबकि आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी..."
0
0
Report

पंचकूला कोर्ट के बाहर ड्राइवर ने सड़क जाम किया, वीडियो वायरल

Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेक्टर 1 स्थित कोर्ट परिसर के बाहर सरकारी ड्राइवर द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोककर जाम लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे की हालत में था और सड़क पर झूमता हुआ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच वाहन खड़ा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार पर सवाल उठाए। घटना के वीडियो सामने आने के बाद police की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत नहीं मिलने के कारण ड्राइवर को छोड़ दिया गया। हालांकि, लोगों की ओर से लगाए गए नशे में होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि ड्राइवर ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। सड़क पर जाम लगाने और कथित तौर पर नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस का पक्ष और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं.
0
0
Report
Advertisement

फडणवीस ने Cabinet बैठक के बाद किसान राहत के लिए 1.5 लाख करोड़ मंजूर

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): CM DEVENDRA FADNAVIS HOLDS PC AFTER CABINET MEETING मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने किसानों की राहत के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। दिवाली के दौरान किसानों को राहत के तौर पर 5,000 रुपये मिलेंगे। दो दिनों में यह पैसा किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगा।" भीमाशंकर टॉरेंट प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा, "अगर हम कोयले से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ''पंप स्टोरेज'' ही इसका समाधान है। हम हर जगह पंप स्टोरेज नहीं बना सकते... अगर इसे सही ढंग से समझा जाए, तो यह बहुत उपयोगी है। कुछ लोगों को इससे दिकतें हैं, हम उनकी बात समझ सकते हैं, वे हमसे इस पर चर्चा भी कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के हित में है।" किसानों से कर्ज वसूली के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमने RBI से भी बात की है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किसानों से जबरन कर्ज वसूली को रोका जाना चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top