icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow21 Jan 2025, 03:09 pm

अमरोहाः फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी

Amroha, Uttar Pradesh:

नौगावा सादात में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम सुनीता सिंह, तहसीलदार लकी सिंह और नायब तहसीलदार संजय सिंह की टीम ने तहसील के सामने संचालित "नई पहल जन सेवा केंद्र" और "जन सेवा केंद्र फीनो बैंक पेमेंट" पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और उपकरण जब्त किए गए हैं। प्रशासनिक टीम ने मौके पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। एसडीएम सुनीता सिंह ने कहा कि "फर्जी दस्तावेज बनाना एक गंभीर अपराध है। जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top