icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow18 Feb 2025, 09:02 am

Amroha: नकल मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त, सख्त निर्देश जारी

Amroha, Uttar Pradesh:

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टेट लेवल ऑब्जर्वर ज्योति जी और एसपी अमित कुमार आनंद समेत अधिकारियों ने सुरक्षा रणनीति तैयार की। प्रश्नपत्र लीक होने पर एफआईआर होगी और नकल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कड़ी हिदायत दी। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाई गई है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन 24 घंटे तैनात रहेगा और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से परीक्षा की निगरानी होगी

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बुराड़ी की 100 फुटा सड़क पर सियासत: 125 करोड़ के वादे, जमीन पर इंतजार

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की 100 फुटा सड़क... वर्षों से बदहाल है और अब यही सड़क सियासत का नया अखाड़ा बन गई है। चार दिन पहले सांसद मनोज तिवारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाने की बात कही गई। लेकिन स्थानीय आरडब्ल्यूए और कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि पहले भी ऐसे कई आश्वासन मिल चुके हैं, फिर सड़क कब बनेगी? यह तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की उस 100 फुटा मुख्य सड़क की हैं, जहां सड़क कम और धूल-मिट्टी ज्यादा दिखाई देती है। वर्षों से खस्ताहाल सड़क से गुजरने वाले लोगों को रोजाना धूल और गड्ढों के बीच सफर करना पड़ रहा है। चार दिन पहले सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा बुराड़ी पहुंचे। यहां सड़क के निर्माण को लेकर बड़ा आश्वासन दिया गया। बताया गया कि करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन आश्वासन के साथ ही सवाल भी खड़े हो गए। स्थानीय आरडब्ल्यूए और वॉइस ऑफ बुराड़ी का आरोप है कि बुराड़ी की जनता को पहले भी सड़क निर्माण के नाम पर आश्वासन मिल चुके हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से भी करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की बात कही गई थी। लेकिन जमीन पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं दिया。 नतीजा ये है कि सड़क से उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। आरोप है कि धूल रोकने के लिए समय पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा।अब इस मुद्दे पर कांग्रेस भी खुलकर मैदान में है। करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी ने सांसद और पीडब्ल्यूडी मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क का निर्माण होना ही है, तो बार-बार आश्वासन देने की जरूरत क्यों पड़ रही है।उनका आरोप है कि बुराड़ी की सड़क को लेकर विधायक और भाजपा नेता अलग-अलग दावे कर रहे हैं, लेकिन सड़क की जमीनी हालत जस की तस है, स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से उड़ती धूल और खराब सड़क के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का दावा है कि कई लोग सांस से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं।अब स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है—अगर सड़क निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ, तो बुराड़ी की जनता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। यानी 100 फुटा सड़क पर गड्ढे और धूल के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है... सवाल सिर्फ इतना है—125 करोड़ का आश्वासन जमीन पर कब दिखाई देगा?
0
0
Report

स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाएं हड़ताल, भुगतान नहीं मिलने से व्यवस्था प्रभावित

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं की हड़ताल, सरकारी स्कूलों में व्यवस्था प्रभावित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं ने हड़ताल कर दी है। राशी का भुगतान नहीं होने की बात कहते हुए महिलाओं ने काम बंद कर दिया, जिसके चलते स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई। हड़ताल के चलते कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन की जगह पोहा और नमकीन परमल दिए जाने की बात सामने आई है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी लंबित राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे मध्यान्ह भोजन बनाने का काम नहीं करेंगी। वहीं, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित होने से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और हड़ताल पर गई महिलाओं की लंबित राशि का भुगतान कब तक किया जाता है।
0
0
Report

छतरपुर के दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर से मूर्तियाँ चोरी, एफआईआर दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर के मातगुवां छतरपुर रोड स्थित प्रसिद्ध दो सौ साल पुराने ब्रह्मदेव मंदिर में चोरी हो गई. मंदिर के पुजारी के.के. शर्मा ने सुबह देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी 6 इंच की दो पीतल की मूर्तियां गायब हैं. पुजारी ने पुलिस को बताया कि मंदिर की मुख्य दो मूर्तियों के अलावा, उन्हें कथा के दौरान जो छोटी मूर्तियां दान-दक्षिणा में मिलती थीं, वो भी चोर ले गए हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.
0
0
Report
Advertisement

ADG अनूपम ने जमुई वायरल वीडियो पर स्पीडी ट्रायल का आश्वासन दिया, पांचों गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:जमुई वायरल वीडियो मामले में ADG Law & Order K.S. Anupam ने पुलिस कार्रवाई और आरोपी के घायल होने को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है स्पीडी ट्रायल कराकर जितने भी आरोपी हैं उनको सजा दी जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान आरोपी को घुटने में गोली लगी है। ADG ने बताया कि जमुई पुलिस, AIG जमुई और SP जमुई समेत पूरी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामलों में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। K.S. Anupam ने कहा कि POCSO एक्ट के तहत पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाबालिग लड़कियों की गरिमा का सम्मान करें और ऐसी घटनाओं को मनोरंजन के तौर पर न लें। वहीं, वायरल वीडियो को सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म पर बिना ब्लर किए प्रसारित करने वालों को भी ADG ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान या गरिमा को प्रभावित करने वाले तरीके से वीडियो दिखाने पर POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act समेत संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग से मामला भी दर्ज किया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

खंडवा के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के इनपुन गांव में देह व्यापार का खुलासा... वॉटसएप पर ग्राहकों को तस्वीरें भेज आर्डर पर इंदौर बुरहानपुर सहित अन्य जिलों से बुलाते थे लड़कियां, 5 आरोपी गिरफ्तार। खाते, एंकर। खंडवा के मांधाता थाना क्षेत्र में अनैतिक व्यापार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP अगम जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। V.O. पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मकान में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि बाहर दो व्यक्ति ग्राह के रूप में मौजूद थे। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि, मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गांव में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है, यहां एक घर में अनैतिक व्यापार किया जा रहा था, सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

रणधीर वर्मा स्टेडियम में मेले से खेल गतिविधियाँ प्रभावित; बच्चों का सड़क मार्च

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवा सड़क पर उतर आये। बच्चों ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बच्चों के हाथों में मैदान को मेला मुक्त रखने की मांग से जुड़े पोस्टर और तख्तियां नजर आईं। बच्चों के चेहरे पर जिला प्रशासन और नगर निगम के फैसले को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी। प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं का कहना था कि रणधीर वर्मा स्टेडियम शहर का प्रमुख खेल मैदान है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और युवा नियमित रूप से क्रिकेट, फुटबॉल सहित विविध खेलों का अभ्यास करते हैं। ऐसे में मैदान में लंबे समय तक मेला आयोजित किये जाने से उनकी खेल गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। बच्चों का आरोप है कि मेला लगने के दौरान करीब दो महीने तक मैदान का बड़ा हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध नहीं रहता। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला कुछ दिनों का आयोजन है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक खेल गतिविधियों पर पड़ता है। मैदान में मेला लगने से अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है। छोटे बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक के नियमित अभ्यास का क्रम टूट जाता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की कि गोल्फ ग्राउंड में प्रस्तावित मेला आयोजन के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।
0
0
Report

दिनदहाड़े चोरी: जमशेदपुर के टाटा स्टील कर्मी क्वार्टर से लाखों की चोरी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4/11 को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास का है। उनकी पत्नी अंबिका दास पास स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय सुब्रतो दास ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी स्कूल में मौजूद थीं। दोपहर करीब 12:45 बजे जब सुब्रतो दास घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि क्वार्टर का अंदरूनी दरवाजा खुला हुआ है और कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के भीतर रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। अलमारी में रखे नकद 30 हजार रुपये तथा करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में वह व्यक्ति क्वार्टर के पीछे की ओर से घर में प्रवेश करता और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। वहीं, चोरी गए सामान का आकलन भी किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

निशिकांत दुबे ने MMDR कानून के विरोध पर सरकार का स्पष्ट रुख पूछा

Deoghar, Jharkhand:देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर MMDR कानून को लेकर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस दौरan उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए MMDR कानून के विरोध पर सवाल खड़े किए। निशिकांत दुबे ने कहा कि कोयला सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी उत्पादित होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोयले का समान भाव होगा, तभी देश में कोयले की बिक्री और प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। उनका कहना था कि अगर झारखंड का कोयला महंगा होगा तो पावर प्लांट और कंपनियां यहाँ से कोयला खरीदना क्यों चाहेंगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि MMDR कानून का विरोध केवल विपक्षी राज्यों को निशाना बनाने की बात नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु और तेलंगना जैसे राज्यों में भी अलग-अलग समय पर विपक्षी दलों की सरकारें रही हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर बालू, गिट्टी और खनिज संसाधनों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। साथ ही JPSC और JSSC की परीक्षाओं में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से पारदर्शिता बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़े सार्वजनिक कर बताना चाहिए कि राज्य में कितने स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top