244221
Amroha: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, 12 नामजद समेत 25 पर मुकदमा
Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला थाना पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गजरौला कोतवाली क्षेत्र का है जहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर स्टेट हाईवे जाम कर दिया था। इस जाम से आम जनता को परेशानी हुई और एक एंबुलेंस भी फंस गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर कोतवाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजनौर में बीजेपी नेता CP सिंह की कार में भीषण आग, ड्राइंबर-पत्नी सुरक्षित
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर -बीजेपी नेता पूर्व बीजेपी के विधायक उम्मीदवार सीपी सिंह की नई चलती गाड़ी मे लगी भयंकर आग। ड्राइवर और उनकी पत्नी पल्ल्वी सिंह ने कूद कर बचाई अपनी जान। स्कार्पियो N गाड़ी धू-धू कर जली। बिजनौर मेरठ मार्ग पर मोंटी मिलयन रेस्टोरेंट के पास हुआ हादसा। दिल्ली से बिजनौर आ रही थी बीजेपी नेता की पत्नी। टल गया बड़ा हादसा।0
0
Report
केदारनाथ प्रसाद किट: आस्था और रोजगार की नई राह
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:केदारनाथ आने वाले श्रद्धालु अब सिर्फ दर्शन की यादें नीं... बल्कि बाबा का विशेष प्रसाद भी अपने साथ लेकर जाएंगे... रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन भक्तों के लिए खास प्रसाद किट तैयार कर रहा है...जिसमें आस्था भी होगी,परंपरा भी और पहाड़ की खुशबू भी... एक तरफ श्रद्धालुओं को आस्था की निशानी... तो दूसरी तरफ पहाड़ की महिलाओं को रोजगार की नई राह... बाबा केदार का प्रसाद अब भक्ति के साथ आजीविका का संदेश भी देगा।0
0
Report
पूर्णिया के मधुबनी काली मंदिर में काली पूजा पर महिला कुश्ती धमाकेदार
Purnia, Bihar:मधुबनी काली मंदिर में काली पूजा पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता, मेयर विभा कुमारी ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला पूर्णिया : मधुबनी काली मंदिर में काली पूजा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंची पूर्णिया की मेयर विभा कुमारी ने मां काली के चरणों में नमन करते हुए कहा कि मधुबनी काली मंदिर में हर वर्ष काली पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। उन्होंने इसके लिए मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। विभा कुमारी ने कहा कि कमेटी के सदस्यों ने कुश्ती के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखा है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती अब ओलंपिक में भी खेला जा रहा है। कुश्ती में बच्चे और बच्चियां खेलकर अपना नाम, पहचान और शोहरत बना सकते हैं। उन्होंने सभी पहलवानों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। महिला पहलवानों के भाग लेने पर उन्होंने कहा कि ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की बेटियों ने देश का नाम ऊंचा किया है। साक्षी मलिक और गीता फोगाट इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां देश की बेटियां लड़कों से कम हों। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपना परचम लहरा रही हैं। साथ ही साथ विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया, महिला खिलाड़ियों ने भी इसमें भाग लिया। महिला पहलवान नूतन कुमारी जो दो बार ब्रोंज मेडल जीत चुकी है ने कहां की सरकार अब बहुत ज्यादा महिलाओं को भी मौका दे रही है मेडल लाओ और नौकरी पाओ जैसी सुविधा दे रही है लेकिन उनकी उम्मीदें और भी है ।सरकार से अनुरोध भी किया कि कुश्ती के लिए एक अलग स्टेडियम होनी चाहिए जैसे गया में बन गया है और भी व्यवस्था मुहैया कराया जाना चाहिए। बता दें कि काली पूजा के अवसर पर हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है。 बाईट - विभा कुमारी (मेयर, पूर्णिया) बाईट -नूतन कुमारी ,महिला पहलवान0
0
Report
Advertisement
बेरमो कोयलांचल में छठ में कद्दू वितरण से सेवा और एकता की झलक
Bokaro Steel City, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व के बीच बोकारो के बेरमो कोयलांचल में गूंजा सेवा का संदेश,कद्दू वितरण को लेकर उमड़ी भीड़। नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व,व्रतियों के लिए जगह-जगह लोगों ने बांटा कद्दू। बोकारो के फुसरो में लोक आस्था का महापर्व छठ के नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को बेरमो कोयलांचल भक्ति और सेवा के रंग में रंग गया। घर-घर छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। बाजारों और छठ घाटों पर भी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बेरमो कोयलांचल में सेवा और सामाजिक सरोकार की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली, जहां विभिन्न स्थानों पर लोगों ने छठ व्रतियों के बीच कद्दू का वितरण किया। कद्दू लेने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने उत्साह के साथ व्रतियों और श्रद्धालुओं तक कद्दू पहुंचाया। कई लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर तो कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर कद्दू-भात का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए लोगों ने जरूरतमंद व्रतियों के बीच कद्दू का वितरण किया। सेवा कार्य में शामिल लोगों का कहना था कि छठ केवल पूजा और व्रत का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने और समाज में सहयोग की भावना मजबूत करने का अवसर भी है। बेरमो कोयलांचल में कद्दू वितरण के दौरान उमड़ी भीड़ ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की सामाजिक और सांस्कृतिक खूबसूरती को सामने रखा। लोक आस्था के इस महापर्व में जहां लोग सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना में जुटे हैं, वहीं सेवा और सहयोग की भावना भी पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रही है। छठ पूजा की यही परंपरा बेरमो कोयलांचल की सामाजिक एकता की पहचान बन रही है। जहां पूजा के साथ सेवा,लोक आस्था के साथ सहयोग और पर्व के साथ इंसानियत का संदेश भी दिया जा रहा है।0
0
Report
सेंट्रल नोएडा: डिलीवरी वेयरहाउस से 20 किलोग्राम गांजा बरामद, कीमत लगभग 10 लाख
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा में गांजा तस्करी को लेकर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है,जहां एक डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस से दो पैकेटों में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। सेंट्रल नोएडा की डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को शुक्रवार को गोपनीय सूचना मिली कि धूम मानिकपुर स्थित डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस में दो संदिग्ध कंसाइनमेंट आए हुए है,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन दोनों पैकेटों को स्कैन कराया गया,जिसके बाद उन 2 पैकेटों में लगभग 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि यह गांजा उड़ीसा से बुक होकर दिल्ली भेजा जाना था। लेकिन संदिग्ध प्रतीत होने पर इसे यही पकड़ लिया गया,बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस के द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जानकारी की जा रही है कि आखिर यह गांजा किसके द्वारा यहां पर भेजा गया था और किस जगह पर इसको डिलीवर होना था ,पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े हुए लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।0
0
Report
Ashok Nagar में नशे के कारोबार के आरोपी कालू खान गिरफ्तार; स्मैक बरामद
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. - मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक स्मैक तस्कर को दबोचा.. - आरोपी कालू खान के कब्जे से 7 ग्राम स्मैक और प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन की 223 शीशियाँ (8 बॉक्स) बरामद.. - गुना रोड इलाके में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था आरोपी.. - आरोपी का रहा है पुराना अपराधी रिकॉर्ड, पूर्व में भी NDPS Act के तहत दर्ज हैं मामले; एक प्रकरण में चल रहा था फरार.. - पुलिस ने NDPS Act और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला.. - शुरुआती पूछताछ में राजस्थान से नशीली सामग्री लाने का खुलासा, पुलिस रिमांड पर लेकर नेटवर्क खंगालने में जुटी..0
0
Report
Advertisement
हरदा के हंडिया में दबंगों ने धमकी दी: फोन पर गाली-जान से मारने की चेतावनी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंगों द्वारा एक युवक को फोन पर अभद्र गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और खासकर उसके बच्चे अत्यधिक दहशत में हैं, जिनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा देना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवा गांव थाना हंडिया निवासी नितिन दुगाया को 9 नवंबर 2026 की रात आरोपियों द्वारा मोबाइल पर फोन कर माँ-बहन की गंदी गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह MD ड्रग्स का नशा करता है और उसे घर आकर जान से खत्म कर दिया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, इस पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास सुरक्षित है। पीड़ित के अनुसार, मिलने धमकियों और दबंगों के खौफ के कारण पीड़ित परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। डर और सदमे की वजह से पीड़ित के बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और बच्चे उपचाराधीन हैं। पीड़ित नितिन दुगाया ने मीडिया को बताया कि शुरुआत में मामले की शिकायत हंडिया थाने में की गई थी, जहां पुलिस द्वारा मामूली धाराएं दर्ज करने का पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने से हताश पीड़ित ने 12 नवंबर 2026 को हरदा पहुंचकर एसपी के नाम एक ज्ञापन एएसपी सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।0
0
Report
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समानीकरण के साथ मरम्मत-पुनर्निर्माण को मंजूरी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समानीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नवीन स्टाफिंग पैटर्न को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं से जुड़े 15 बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें स्कूलों के आधारभूत ढांचे, छात्र सुविधाओं, व्यावसायिक शिक्षा, एआई आधारित शिक्षण और डिजिटल सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। बैठक में विद्यालय भवनों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्रगति सामने आई। प्रदेश में स्कूलों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए 250 करोड़ रुपए के 1941 कार्यों को वित्तीय सहमति मिली है। इनमें से 1934 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति جاری कर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, 300 जर्जर स्कूलों के स्थान पर नए भवन बनाने के लिए 409 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 147 कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं। आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार के तहत 382 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और 41 नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावासों में थ्री-फेज बिजली कनेक्शन, वाशिंग मशीन और ऑटोमेटिक रोटी मेकर उपलब्ध करवाने की योजना पर चर्चा हुई। पहले चरण में 54 विद्यालयों के लिए 116.18 लाख रुपए की वित्तीय सहमति मिली है। मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार रुपए तक की सहायता देने का प्रस्ताव डीबीटी के माध्यम से लागू करने के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। वहीं, कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली एनएफएसए परिवारों की छात्राओं को साइकिल वितरण के लिए वित्तीय सहमति मिल गई है.0
0
Report
जोधपुर: 521 वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन रवाना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत 521 वरिष्ठ नागरिकों को लेकर विशेष ट्रेन शुक्रवार को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों का स्वागत किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिक अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी और सारनाथ सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। 18 नवंबर को ट्रेन वापस जोधपुर पहुंचेगी। इस तीर्थयात्रा में जोधपुर संभाग के पांच जिलों जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के 521 वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान ट्रेन में चिकित्सक और मेडिकल टीम तैनात रहेगी। प्रत्येक कोच में सरकारी कार्मिक अनुरक्षक के रूप में यात्रियों की सहायता करेंगे। राजस्थान सरकार की ओर से यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में हनुमान बेनीवाल का गुस्सा, सर्किट हाउस का कमरा खुल गया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल को आया गुस्सा! सर्किट हाउस में कमरा ना खुलने के बाद आया गुस्सा मैनेजर ने कहा— आचार संहिता है, नहीं खुल पाएगा कमरा इसके बाद गुस्से में दिखे सांसद हनुमान बेनीवाल हालांकि बाद में खोल दिया गया सर्किट हाउस का कमरा प्रेस वार्ता करने के बाद लौटे सांसद हनुमान बेनीवाल ने लगवाए नारे आरएलपी जिंदाबाद के नारे लगवाए सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर मैनेजर और सांसद की बहस का वीडियो वायरल झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं पहुंचे आरएलपी प्रमुख नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को उस वक्त गुस्सा आ गया। जब झुंझुनूं सर्किट हाउस के मैनेजर ने पंचायतराज चुनावों का हवाला देते हुए सर्किट हाउस का कमरा खोलने से मना कर दिया। दरअसल आरएलपी प्रमुख नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज झुंझुनूं के दौरे पर थे। इस दौरान प्रेस वार्ता करने के लिए हनुमान बेनीवाल झुंझुनूं के सर्किट हाउस अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां पर सर्किट हाउस के मैनेजर ने हनुमान बेनीवाल के लिए कमरा खोलने से मना कर दिया। जिस बेनीवाल को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले तो मैनेजर को अपने सख्त लहजे में बताया कि गांवों में आचार संहिता लगी हुई है। फिर अधिकारियों से बात करके कमरा खुलवाया। प्रेस वार्ता करने के बाद हनुमान बेनीवाल ने जाते वक्त सर्किट हाउस में अपने समर्थकों से आरएलपी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।0
0
Report
पटवारी से मारपीट: दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में निकला जुलूस
Datia, Madhya Pradesh:पटवारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव में निकाला जुलूस दतिया। जौहरिया गांव में रजिस्ट्री एवं स्वामित्व संबंधी शासकीय कार्य के दौरान पटवारी विजय सिंह चाहर के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में जिगना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद यादव और प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार करने के बाद गांव में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया। पूरी कार्रवाई जिगना थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
विश्व आदिवासी दिवस के बयान पर सियासत गरमा गई; कांग्रेस ने पुतला दहन किया
Katni, Madhya Pradesh:एंकर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर अब सियासत गरमा गई है। बयान के विरोध में कटनी में आदिवासी कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के बयान को आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। VO 01 - विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का बयान दिया जाना बेहद अनुचित है। उनके बयान से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे समाज में नाराजगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की।वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के बजाय विकास के नाम पर उनके अधिकारों और अस्तित्व को नुकसान पहुंचा रही है। आदिवासी कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय कोल ने भी भाजपा सरकार पर आदिवासी और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में योग दिवस, पर्यावरण दिवस और मानव दिवस सहित कई आयोजन होते हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान ने आदिवासी समाज को आहत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के मुखिया हैं, ऐसे में उन्हें आदिवासी समाज की भावनाओं और सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाइट - अमित शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाइट - रितेश सिंह, नायब तहसीलदार।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में डिग्गी में डूबकर 4 मासूमों की दर्दनाक मौत
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी दुखद खबर, खेत मे बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 4 मासूमों की मौत, रूपसी गांव में ट्यूबवेल पर काम कर रहा था परिवार, अचानक डिग्गी में गिरी एक बच्ची, बच्ची को बचाने के लिए तीन अन्य बच्चे भी पानी में उतरे, चारों की डूबने से दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 बच्चियां और 1 बालक शामिल, मृतकों में दिलीप पुत्र अमृतराम (18) निवासी रूपसी, मोरु पुत्री नारायणराम (16) धीया पुत्री नारायणराम माया पुत्री नारायणराम (14) तीनो निवासी सिपला की दर्दनाक मौत परिजन चारों को लेकर पहुंचे जवाहिर चिकित्सालय, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, तीनों मृतक बच्चियां है सगी बहने, वही मृतक बच्चा बताया जा रहा मामा का लड़का मृतक सिपला गांव के भील परिवार के बताए जा रहे, पुलिस जुटी हादसे की जांच में!0
0
Report
शाजapur चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता-नवजात मौत, स्थानीय प्रशासन पर सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में बीते सोमवार रात को प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद प्रसुता को ब्लीडिंग और नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने पर शाजापुर रैफर किया गया था। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य जांच टीम के साथ बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मृतका के पति ने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां की और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान लापरवाही के चलते अब तक दस नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक साल पहले ही यहां प्रसव कराने पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद यहां पदस्थ एएनएम मधुबाला द्वारा लगातार डिलीवरी कराए जाने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब केंद्र पर प्रसव कराने की अनुमति नहीं है तो फिर यहां डिलीवरी कैसे हो रही है और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की। डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी प्रसूता और नवजात की हालत मामला ग्राम सिमरोल निवासी मोनिका पति हंसराज परमार से जुड़ा है। परिजन बीते सोमवार को डिलीवरी के लिए उन्हें बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां प्रसव के बाद मोनिका को ब्लीडिंग होने लगी, वहीं नवजात को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर दोनों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन कुछ समय बाद प्रसूता और नवजात दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जब वे गंभीर हालत में प्रसूता और नवजात को लेकर पहुंचे तो अस्पताल का स्टाफ मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त था और समय पर उपचार नहीं मिल पाया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सीएमएचओ से पूछे तीखे सवाल शुक्रवार को जांच टीम के बोलाई पहुंचने पर ग्रामीणों ने सीएमएचओ से कई सवाल किए। ग्रामीणों ने पूछा कि जब एक साल पहले प्रसव कराने पर रोक लगा दी गई थी तो इसके बावजूद एएनएम मधुबाला डिलीवरी कैसे कर रही थी? पूर्व में भी एक प्रसूता और नवजात की मौत का मामला सामने आया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एएनएम मधुबाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही निजी क्लीनिक संचालित कर रखा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण एक बार फिर प्रसूता और नवजात की जान चली गई। इस दौरान मृतका के पति हंसराज परमार ने भी जांच टीम के सामने अपना दर्द बयां किया。 सीएमएचओ ने बताया कि एएनएम मधुबाला के संबंध में पूर्व कलेक्टर ऋजु बाफना और वर्तमान कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े को भी शिकायत की जा चुकी है। उनके द्वारा एएनएम को तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं। करीब एक वर्ष पहले ही बोलाई स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी कराने पर रोक लगा दी गई थी। अब संबंधित एएनएम को यहां से हटाकर मोहन बड़ोदिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।0
0
Report
कश्मीर के ऊँचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, पर्यटन स्थल विंटर वंडरलैंड बन गए
Chaka, ताजी बर्फबारी से कश्मीर के ऊंचे इलाके किसी 'विंटर वंडरलैंड' (बर्फ की जादुई दुनिया) में बदल गए हैं, जिसे देखकर पर्यटक बेहद खुश हैं। कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर के ऊँचे इलाकों में ताजी बर्फबारी हुई, जिससे मशहूर पर्यटन स्थल पूरी तरह सफेद चादर से ढक गए। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश और तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। एक सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, माछिल, जोजिला दर्रा, पीर की गली, साधना टॉप, राजदान दर्रा और अन्य ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। गुलमर्ग के ऊपरी हिस्सों, जैसे कोंगडूरी और अफारवत में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि सोनमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। साधना टॉप और राजदान दर्रे पर एक फुट से ज्यादा, सिंथन टॉप पर 8-10 इंच, जोजिला में 5-6 इंच और पीर की गली में 5-8 इंच बर्फ जमा हो गई। पर्यटकों ने इस बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया; उन्होंने तस्वीरें खींचीं, बर्फ में खेले और बर्फ से ढकी चोटियों के बेहद खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया। घाटी के निचले इलाकों (श्रीनगर सहित) में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में 6-8°C की गिरावट आई और ठंड और बढ़ गई। बर्फबारी के कारण कई मुख्य रास्ते भी बंद हो गए हैं। जोजिला में बर्फ जमा होने की वजह से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद रहा, पीर की गली के पास मुगल रोड ब्लॉक हो गई, और राजदान दर्रे पर बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद कर दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है। 14-15 नवंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि 16 से 20 नवंबर के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर ले लें। इस ताजी बर्फबारी ने पर्यटकों को सर्दियों की शुरुआत में ही एक खूबसूरत नजारा देखने का मौका दिया है, लेकिन कड़ाके की ठंड और बंद सड़कों की वजह से स्थानीय लोगों के लिए नई मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं।0
0
Report
Advertisement
