Amroha: स्कूटी सवार युवती पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला में दो दिन पहले स्कूटी से जा रही एक युवती पर हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम की है जब एक गांव की रहने वाली युवती गजरौला से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में उसी गांव के युवक ने उसे रोक लिया, मारपीट की और सड़क पर गिरा दिया। गजरौला के इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी, जो गांव सलेमपुर गोसाई का रहने वाला है को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
