Amroha - मंडी समिति की दुकानों में लगी भयानक आग
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा की मंडी समिति में सोमवार रात अचानक आग की लपटों ने तबाही मचा दी. पुलिस लाइन से सटी दुकानों में लगी इस भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आग की खबर फैलते ही भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई.पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में घंटों जुटी रहीं. हालांकि, आग बुझने तक कई दुकानें जलकर राख हो गईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Breaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
