244221
Amroha - बृजघाट गंगा धाम पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के पावन बृजघाट गंगा धाम पर मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, लाखों भक्तों ने पवित्र गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने जीवन को धर्ममय बना लिया, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई के गिद्धौर में वैगनआर दुर्घटना, शराब के नशे में चालक गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सरसा मोड़ पर देर रात एक वैगनआर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। मुजफ्फरपुर से देवघर जा रही इस गाड़ी में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी में मुजफ्फरपुर के रंगेश कुमार (पिता स्वर्गीय रवि शंकर तिवारी) और आयुष बंसी (पिता मुरारी कुमार, ग्राम रहुआ, थाना मुसहरी) सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर शराब के नशे में था। गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत गिद्धौर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और जांच के दौरान गाड़ी के अंदर रखे गिलास में शराब, ठंडा पानी और कोकोकोला मिला。 पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को पकड़कर शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज किया। उन्हें आज जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद में मिलान समारोह को संबोधित, ज्ञानेश कुमार पर तंज
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज औरंगाबाद पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी की तरफ से गांधी मैदान में आयोजित मिलान समारोह को संबोधित किया । उन्होंने इस मिलान समारोह में रफीगंज से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया ।अपने संबोधन में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा वहीं बिहार के सीएम पर भी भड़ास निकाली । बाइट-1-तेजस्वी यादव , नेता प्रतिपक्ष बाइट-2--तेजस्वी यादव , नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
80 लाख के विवाद में कुशीनगर में मारपीट: कैसे हो रही जांच?
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में 80 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन ने दो दुकानदारों को आमने-सामने ला दिया... रुपये वापस मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है... पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर दुकान पर बुलाकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है... वहीं पूरे मामले में स्थानीय विधायक मोहन वर्मा का नाम आने के बाद मामला और गरमा गया है... दरअसल, स्थानीय विधायक मोहन वर्मा के रिश्तेदार श्रेया ज्वेलर्स के प्रोपराइटर दीनानाथ वर्मा और उत्तम वस्त्रालय के प्रोपराइटर राजू मद्धेशिया के बीच रुपये के लेनदेन से जुड़ा है, दीनानाथ वर्मा का आरोप है कि उनके पर्सनल मामले में स्थानीय विधायक का नाम घसीट कर उन्हें बदनाम करने और उधारी की रकम को हड़पने की साजिश की जा रही हैं, पीड़ित दीनानाथ का कहना है कि 2024 में अलग-अलग समय पर राजू मद्धेशिया को 80 लाख रुपये से अधिक की रकम उधार दी थी... राजू मद्धेशिया जब नगर पालिका के अध्यक्षी चुनाव लड़े और हार गए तो उन्हें आर्थिक नुकसान अधिक हुआ जिसके बाद हाटा बाजार के ही रहने वाले रामनयन बरनवाल से उन्होंने रुपयों की मांग रखी जिसके बाद रामनयन ने अपने मित्र दीनानाथ वर्मा से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट पर उन्हें कई बार खाते में रुपए डलवाए जो 80 लाख रुपये से अधिक हैं जिसे 6 महीने में राजू मद्धेशिया द्वारा वापस करने की बात कही गई लेकिन दो साल से ऊपर बीतने के बाद जब रुपए नहीं मिले तो दीनानाथ रुपयों की मांग किए लेकिन रुपए नहीं मिले, जिसके कारण विवाद बढ़ता गया, दीनानाथ वर्मा का दावा है कि राजू मद्धेशिया के भाई दुकान पर बातचीत के बहाने बुलाकर खुद गायब हो गए और दुकान पर मौजूद राजू के भाइयों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया... दीनानाथ वर्मा का दावा है कि रकम के बदले रजिस्टर्ड एग्रीमेंट और करीब 15 लाख रुपये के कई चेक राजू मद्धेशिया द्वारा दिए गए थे, जब उनके दिए गए चेक को बैंक में दीनानाथ ने लगाए तो वह बाउंस हो गए... और इसके बाद राजू मद्धेशिया नाराज हो जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। बीच में राजू मद्धेशिया के भाई ने स्थानीय विधायक मोहन वर्मा पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है, हालांक़ि दीनानाथ वर्मा ने स्थानीय विधायक का इस मामले से कोई लेना-देना होने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि चुनावी समय में विधायक को बदनाम करने के लिए उनका नाम घसीटा जा रहा है ताकि रकम हड़पी जा सके क्योंकि हम विधायक रिश्तेदार है। अब सवाल है कि 80 लाख रुपये से ज्यादा के इस लेनदेन की हकीकत क्या है, चेक बाउंस क्यों हुए और मारपीट के आरोप में सच क्या है – इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा, फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी और पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन के घर की अलमारी से विशाल सांप निकला: राम-रावण जैसी दहशत, पुलिस ने रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर के कमरे में बनी अलमारी में निकाला विशालक़ाय सांप, घर के कमरे में बनी अलमारी में विशालकाय सांप निकलने से मची अफरा-तफरी, कमरे में लेटे बच्चों की अलमारी में बैठे सांप पर पड़ी नजर, विशालक़ाय सांप को देखते ही बच्चों और परिजनों में मचा हड़कंप, परिजनों ने डायल 112 पुलिस को दी सांप निकालने की सूचना, घर के अंदर अलमारी में सांप निकलने से आसपास के ग्रामीणों की जुटी भीड़, स्थानीय लोगों ने अलमारी में निकले सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव का मामला।0
0
Report
दुर्गावती हाईवे पर 60 किलो अवैध मांस के साथ दो गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती में 60 किलो अवैध मांस के साथ दो गिरफ्तार यूपी से सासाराम ले जाया जा रहा था मांस, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने टेंपो समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया। कैमूर जिले के दुर्गवती थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हाईवे पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक टेंपो से भारी मात्रा में अवैध कच्चा मांस बरामद किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि देर रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच दुर्गवती थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर दहला मोड़ के पास जब पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया, तब एक संदिग्ध टेंपो को रोका गया। टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें से लगभग 60 किलोग्राम भैंस का कच्चा मांस बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि इस अवैध मांस को ले जा रहे दो व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सज्जादे खान और मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी इस मांस को उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे थे और इसे सासाराम की तरफ ले जाने की योजना थी। पुलिस ने मांस लदे टेंपो को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोपाल कृष्ण डीएसपी मोहनिया0
0
Report
मैरबिल में नाव पलटने से तीन की मौत, 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल
Guwahati, Assam:मैरबिल में नाव पलटने से तीन की मौत, 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल असम के घिलामारा क्षेत्र स्थित मैरबिल में नाव पलटने से 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय पद्म दtta, 22 वर्षीय अजीत दत्ता और 11 वर्षीय मृदुस्मिन दत्ता के रूप में हुई है। तीनों घिलामारा थाना क्षेत्र के देवेलिया गांव के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों अपने मवेशियों को छोड़ने के लिए मैरबिल गए थे। इसी दौरान पानी का स्तर बढ़ने से उनकी नाव पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद कर लिया गए। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी ابھی सामने नहीं आई है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में एरिया डोमिनेशन: 104 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने भारी दबिश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 225 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की 53 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 288 संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कुल 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 17 स्थाई गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपी, विभिन्न प्रकरणों में वांछित आरोपी और अन्य मामलों में शामिल लोग शामिल हैं। अभियान के दौरान आर्म्स और एनडीपीएस अधिनियम में गिरफ्तारी वारंट वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम में वांछित 2 आरोपियों, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे जघन्य मामलों में वांछित एक आरोपी तथा फायरिंग और आग्नेयास्त्र मामलों में चालान किए गए 4 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 14 हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों और मादक पदार्थ तस्करों को भी पकड़ा। थाना अरनोद पुलिस ने थाना प्रतापगढ़ के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 3-3 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोटड़ी के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 2 हजार रुपये के इनामी विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया। सामान्य प्रकरणों में वांछित 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत धरियावद थाना क्षेत्र में 2, जलोदा जागीर में एक, घंटाली में 2 और देवगढ़ में 2 प्रकरण दर्ज कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रतापगढ़ में 13 आरपीजीओ के तहत एक प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126 से 170 के तहत 40 गैरसायलों को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य प्रकरणों में वांछित 12 आरोपियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान थानों के 17 स्थाई और गिरफ्तारी वारंट का भी निस्तारण किया गया। पुलिस के अनुसार जिले में वांछित अपराधियों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
उदयपुर के पास ढीकली में.health निरीक्षक के घर चोरी, लाखों के जेवरात लूट
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर से सटे ढीकली इलाके में बदमाशो ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशो ने नगर निगम में स्वास्थ्य निरीक्षक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के जवेरात और नगदी चुरा कर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के लोगो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजमेर गए हुए थे। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाषचंद्र शर्मा को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे उदयपुर पहुंचे। सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर में लगे सीसीटीवी कैमरें में चोरों के आने जाने की गतिविधियां कैद हुई है। चोर तडके करीब साढे चार बजे तक घर में रहे और कमरों के दरवाजों के नकूचे तोडकर करीब सवा लाख रुपए नगदी और करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। साथ ही घर में पलंग के बॉक्स और अलमारियों में से सारे कपडे घर में बिखेर दिए। वही पुलिस ने मौका मुवायना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में थावरचंद गहलोत ने दर्शन किए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलिया सेठ मंदिर में रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत पहुंचे। राज्यपाल ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर मंडल की ओर से उनका स्वागत किया गया। पुजारी ने राज्यपाल को सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की और उपरना पहनाकर अभिनंदन किया। दर्शन के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत नीमच जिले के हड़कियाखाल बालाजी मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा सहित भदेसर और डूंगला के उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ANTF का शतक: जोगणिया में 25 हजार इनामी बदमाश निम्बाराम गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जोगणिया माता की चौखट पर ANTF का शतक... गवरी की भीड़ में छिपा था 25 हजार का इनामी... दीवार फांदी, खेतों में भागा... 2 KM पीछा कर दबोसा नवरात्रि स्थापना से पहले ANTF ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है...चित्तौड़गढ़ के जोगणिया क्षेत्र में فيلمी अंदाज में एक इनामी तस्कर को दबोचा गया है...25 हजार रुपये का इनामी निम्बामाराम... पुलिस को देखते ही होटल की दीवार फांदकर खेतों में भागा. ANTF की टीम ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया...लेकिन शातिर तस्कर गवरीनृत्य की भीड़ में जाकर छिप गया...फिर भी ANTF ने हार नहीं मानी... घेराबंदी की और जोगणिया माता मंदिर के चौक से निम्बाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 केस वाला शातिर तस्कर गिरफ्तार निम्बाराम कोई नया अपराधी नहीं है... पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ 2017 से 2026 तक कुल 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के साथ ही हत्या के प्रयास, मारपीट और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। मज़दूरी से तस्करी तक बताया जा रहा है कि कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़कर निम्बाराम ट्रक चलाने और मजदूरी करने लगा था। इसी दौरान जोधपुर के तस्करों के संपर्क में आया और मादक पदार्थों की तस्करी में उतर गया। जेल जाने के दौरान दूसरे तस्करों से संपर्क बढ़ा... जमानत पर बाहर आने के बाद उसने अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया। दो बार नाकाबंदी तोड़ी... निम्बाराम की फरारी की कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं है। 2024 में डोडाचूरा लेने चित्तौड़गढ़ आया था। बागुंडा बालाजी क्षेत्र में पुलिस ने घेरा तो फॉर्च्यूनर छोड़कर जंगल में फरार हो गया। एक अन्य मामले में करीब 3 क्विंटल 16 किलो डोडाचूरा लेकर जा रहा था। जावदा-रावतभाटा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हैरियर गाड़ी छोड़कर साथी के साथ भाग निकला। बाइट ..विकास कुमार, IG ANTF ANTF का शतक ANTF का गठन 7 अक्टूबर 2025 को हुआ था। गठन का एक वर्ष पूरा होने से पहले ही टीम ने देश के अलग-अलग हिस्सों से 100 फरार इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। निम्बाराम की गिरफ्तारी ANTF के इसी अभियान की 100वीं बड़ी कामयाबी है। ANTF ने साफ कर दिया है कि राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के अभियान में फरार तस्करों को भी नहीं बख्शा जाएगा।0
0
Report
जयपुर में संजय भाटिया का दौरा, पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान दौरे पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया। संजय भाटिया पहुंचे जयपुर। बीजेपी नेताओं के जिलों के दौरे को लेकर बोले भाटिया। कहा- प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी सहित तमाम नेताओं ने किए कई जिलों के दौरे। आज पंचायत चुनावों को लेकर होगी चर्चा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेता होंगे शामिल। सब मिलकर पंचायत चुनावों को लेकर करेंगे चर्चा। 7 अक्टूबर को होने वाले सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर भी होगी चर्चा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बोले भाटिया। कहा- बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिनमें सरकार में आने के बाद भी कार्यकर्ता का भाव रहता है। सीएम संगठन के कामों के साथ-साथ सबसे मिलने में भी रुचि रखते हैं。0
0
Report
रूद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में एक 32 वर्षीय युवक का शव कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम कंडाई, मयाली निवासी संदीप सिंह केतुरा, पुत्र उम्मेद सिंह केतुरा के रूप में हुई है। संदीप एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां खाना बनाने का काम करता था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी डॉक्टर को विजिलेंस ने रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, दोनों मामलों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। वीओ : जानकारी के मुताबिक, संदीप बीते रोज से अपने परिचितों के संपर्क में नहीं था। फोन का जवाब नहीं मिलने पर कुछ लोग उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने और कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो संदीप मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। संदीप डॉक्टर अंकुर ठाकुर के यहां खाना बनाने का काम करता था। डॉक्टर की गिरफ्तारी और युवक की मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। बाईट: हरीश सिंह पुंडीर, मयाली (मृतक के परिजन) बाईट: प्रमोद सिंह ,मयाली, मृतक के चाचा0
0
Report
Advertisement
मथुरा में ठेले वाले के साथ पुलिस मारपीट: सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - वृंदावन की कच्ची सड़क पर ठेले वाले से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, मिली जानकारी के अनुसार कल का बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो, आख़िरकार इन ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को किसी के साथ मारपीट करने का अधिकार कौन देता है जबकि धकेल लगाने वाले व्यक्ति की पत्नी और उसकी गोद में बच्चा दिखाई दे रहा है, पत्नी रहम की दुहाई मांग रही है, परंतु पुलिस कांस्टेबल एक के बाद एक थप्पड़ उसके पति को मारता रहता है, पुलिस का एक स्लोगन है कि हम भी आप में से एक हैं, क्या इस प्रकार आप हम में से एक हैं, बीच चौराहे पर पब्लिक के सामने किसी को भी थप्पड़ मारे जाएं, किसी के भी सम्मान को बीच चौराहे पर ठेस पहुंचाई जाए, मथुरा वृंदावन की कच्ची सड़क के पास का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ठेले वाले को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में ठेले वाले की पत्नी अपने बच्चों को गोद में लिए हुए भी नजर आ रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और गरीब ठेले वालों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण या अव्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई करना प्रशासन का अधिकार है, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए। वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में नजर आ रहे घटनाक्रम को लेकर भी पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
भदोही अब संत रविदास जी महाराज के नाम से पहचाना जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:भदोही अब संत गुरु रविदास जी महाराज के नाम से जाना जाएगा0
0
Report
एशियन गेम्स गोल्ड जीतने के बाद दीपिका सहरावत का गांव में शानदार स्वागत
Rohtak, Haryana:रोहतक गोल्ड मेडल जीतने के बाद रोहतक जिले के गांव भैंसरू खुर्द की बेटी दीपिका सहरावत रविवार को अपने गांव पहुंची। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और परिजनों ने दीपिका का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। गांव में बेटी के पहुंचने पर खुशी का माहौल रहा और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत करते हुए देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी। दीपिका सहरावत ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे देशवासियों की दुआ और पूरी टीम की कड़ी मेहनत है। 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि टीम की सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। अपने प्रदर्शन के दौरान बने रिकॉर्ड को लेकर दीपिका ने कहा कि उन्हें मुकाबले के दौरान इस बात की जानकारी नहीं थी कि कोई रिकॉर्ड बन रहा है। उनका पूरा ध्यान सिर्फ मैदान پر अपना बेस्ट देने और टीम को जीत दिलाने पर था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की जीत होती है और रिकॉर्ड बाद की बात है। चीन के खिलाफ फाइनल मुकाबले के रोमांचक क्षणों को याद करते हुए दीपिका ने बताया कि जब चीन की टीम को फ्री स्ट्रोक मिला तो उस समय काफी दबाव था। उस पल उन्होंने भगवान को याद किया और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। अंत में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। दीपिका ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब टीम के पास करीब डेढ़ साल का समय है, जिसमें खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर करते हुए और बेहतर तैयारी कर सकती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है, उसी तरह ओलंपिक में भी भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।0
0
Report
Advertisement
