244221
अमरोहा के समूह अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने नर्सिंग प्रोफेशन को चिकित्सा के समान महत्वपूर्ण बताया
Amroha, Uttar Pradesh:वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी, अमरोहा के समूह अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि ने नर्सिंग को एक पुनीत एवं अद्वितीय मानवीय सेवा बताया। उन्होंने नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने पिछले दशक में भारतीय नर्सिंग और मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर-खीरी राशन कार्ड की समस्या दूर होने पर लवकुश मिश्रा ने जी न्यूज का जताया आभार।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। ग्राम पंचायत मितौली निवासी लवकुश मिश्रा ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का समाधान होने पर जी न्यूज मीडिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से अपनी समस्या को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लवकुश मिश्रा बाजारों में परचून की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके राशन कार्ड में यूनिट दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन मिल पा रहा था। इससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। काफी प्रयासों के बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्होंने जी न्यूज टीवी पर प्रसारित हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद जी न्यूज मीडिया ने मामले में कार्रवाई की, जिससे उनकी राशन कार्ड संबंधी समस्या का समाधान हो सका। समस्या दूर होने पर लवकुश मिश्रा ने जी न्यूज मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली, तब मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज संबंधित विभाग तक पहुंची और उनकी समस्या का समाधान हुआ। लवकुश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि इसी तरह जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।0
0
Report
आरंग में 8 वर्षीय मासूम के अपहरण की कोशिश, आरोपी फरार, बच्चा सकुशल बरामद
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग आरंग में 8 वर्षीय मासूम के अपहरण की कोशिश साइकिल चलाने निकला बच्चा घर नहीं लौटा, पुलिस को दी गई सूचना आरंग पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर शुरू किया सर्च ऑपरेशन पुलिस की घेराबंदी से घबराए आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार समोदा के पेट्रोल पंप के पास मासूम को छोड़कर भागे आरोपी पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा अपहरण में शामिल आरोपियों की पहचान और तलाश जारी0
0
Report
तारणगिरी गुफा तोड़फोड़: जैन समाज ने सख्त जांच और निर्माण की मांग की
Vidisha, Madhya Pradesh:श्री तारण तरण दिगंबर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र सेमलखेड़ी सिरोंज में तारणगिरी गुफा में तोड़फोड़ और चोरी की घटना को लेकर सकल जैन समाज, में आक्रोश है। समाज ने इस मामले में मुख्यमंत्री मप्र शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी गंजबासौदा को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तीर्थक्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर स्थित तारणगिरी गुफा के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दीवारों एवं गुंबद को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही सद्गुरुदेव श्री तारण तरण मंडलाचार्य महाराज द्वारा विरचित अध्यात्मवाणी ग्रंथाधिराज को क्षत-विक्षत कर दिया गया और दानपात्र तोड़कर उसकी धनराशि भी चोरी कर ली गई। समाज ने बताया कि यह स्थल 16वीं शताब्दी के महान संत आचार्य प्रवर 108 श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य जी महाराज की दीक्षा स्थली/तपोभूमि है और अखिल भारतीय जैन समाज की आस्था का प्रमुख एवं ऐतिहासिक केंद्र है। इस कृत्य से पूरे भारतवर्ष के जैन समाज में आक्रोश एवं पीड़ा है तथा तीर्थक्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। समाज ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं - उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त संरचना एवं गुफा परिसर का शासकीय स्तर से पुनर्निर्माण/मरम्मत कराई जाए।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह ने रुपाल मंदिर परिसर में शिव प्रतिमा के लिए शिलान्यास किया
Noida, Uttar Pradesh:GANDHINAGAR: union HOME AND COOPERATION MINISTER AMIT SHAH OFFERED PRAYERS AT THE SHRI VARADAYINI MATAJI TEMPLE COMPLEX IN RUPAL AND LAID THE FOUNDATION STONE FOR AN 81-FOOT-TALL STATUE OF LORD SHIVA0
0
Report
रुदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 176 जोड़ों की शादी सम्पन्न
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कामाख्या धाम के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिल सके। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता सीओ अरविंद सोनकर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह के खर्च में राहत मिलती है। रुदौली में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर उन्हें वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का अवसर प्रदान किया गया।0
0
Report
जालौन में दीपावली पर मिलावट के आरोप! ब्रजवासी स्वीट्स की मिठाई की जाँच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली का त्यौहार आते ही मिलावटखोर हुए सक्रिय, ग्राहकों को मिलावटी व कई दिन पुरानी रखी मिठाई देने का आरोप, ब्रजवासी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के मालिक पर ग्राहकों ने लगाया आरोप, शिकायत की सूचना पर मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भरे नमूने, लोगों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग, उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी स्टैंड स्थित बृजवासी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का मामला。0
0
Report
Advertisement
पवन शर्मा हत्या का खुलासा: पड़ोसी ने नशीली गोलियां दे शराब पिलाकर गला घोंटकर की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले पवन शर्मा की हत्या उसके पड़ोसी ललित शर्मा ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। मृतक का शव गुरुवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में पड़ा हुआ मिला था आरोपी ने बताया कि उसने पवन को नशीली गोलियां मिलाकर शराब पिलाई थी। जब पवन बेहोश हो गया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बुधवार/गुरुवार रात्रि में कार से लखनावली के जंगल में फेंक दिया था। इकोटेक 3 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ललित कुमार शर्मा के पास से हत्या में इस्तेमाल ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा मोबाइल फोन मिला है। आरोपी ने बताया कि छह महीने पहले कार खड़ी करने को लेकर पवन से उसका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने पवन को खत्म करने की योजना बनाई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
चंबा पहुंचे जयराम ठाकुर: नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित कर विकास की बातें
Chamba, Himachal Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे चंबा भटियात और चंबा में उन्होंने नवननिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में की शिरकत वीओ चंबा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार से चंबा प्रवास पर हैं। प्रवास के पहले दिन उन्होंने भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की पहली इकाई को विकास की धारा में आगे बढ़ाने तथा सभी की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आनी चाहिए।0
0
Report
बेगूसराय बस स्टैंड गोलीकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार; जुए के विवाद में गोलीबारी का खुलासा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के चर्चित बस स्टैंड गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। बीते 7 अक्टूबर की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। अब पुलिस ने इस गोलीकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जुआ में करीब 18 हजार रुपये हारने के बाद हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी नंदन कुमार, शिवम कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। इस पूरे मामले को लेकर सदर डीएसपी प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी है। बेगूसराय में जुए में पैसे हारने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना बीते 7 अक्टूबर की अहले सुबह की है, जब नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में तीन लोगों को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी नंदन कुमार, शिवम कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, घटना की रात करीब दो बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुए में लगभग 18 हजार रुपये हारने के बाद पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। जुए में हारी गई रकम वापस करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को बस स्टैंड गोलीकांड मामले में अहम सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
किरन्दुल में छेड़छाड़-मारपीट: तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
Dantewada, Chhattisgarh:किरन्दुल में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार। छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सालीन को तत्काल किया गिरफ्तार। घटना का विरोध करने वालों से मारपीट के आरोप में मो. सजीद और मो. आजाद पर भी मामला दर्ज। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। न्यायलय के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल। किरन्दुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 अक्टूबर की घटना के बाद दर्ज किए गए दो अलग-अलग अपराध।0
0
Report
मैनपुरी: CM के एक्सपायरी आदेश का उल्लंघन, नारायण मिठाई भंडार पर चल रहा फरमान
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मुख्यमंत्री के आदेश की मैनपुरी में उड़ी धज्जियाँ खुलेआम बिक रही मिठाई पर नहीं लिखी दिखी एक्सपायरी डेट मैनपुरी के प्रतिष्ठित नारायण मिष्ठान भंडार पर बिक्री होती मिठाईयों पर नहीं लिखी गई एक्सपायरी मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर से सभी खाद सामग्रियों पर एक्सपायरी लिखने के जारी किये थे आदेश NMB ने उड़ाई मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियाँ खाद एवं सुरक्षा विभाग भी मैनपुरी में CM के आदेश का नहीं करा सका पालन मैनपुरी शहर के तहसील चौराहा स्थित नारायण मिष्ठान भंडार का मामला0
0
Report
औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख के पदार्थ पकड़े
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस के बड़ा प्रहार, 20 लाख के मादक पदार्थों के साथ आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने फफूंद रोड नहर पुल के पास से आरोपी पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत निवासी गायत्री नगर, औरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम MDMA और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनोज गंगवार एवं सदर कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने पुलिस बल के साथ तलाशी अभियान चलाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर बेचने की बात सामने आने की जानकारी दी गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
महोबा में बिजली लाइन काटकर चोर को पकड़ा गया
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में विधुत लाइन का तार काटकर ट्रैक्टर से लेकर जा रहे शातिर चोर को विधुत विभाग ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । विधुत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है । वी/ओ- विधुत विभाग की बन्द पड़ी लाइनों पर शातिर चोर गिद्ध जैसी निगाहे लगाए बैठे है और बन्द पड़ी लाइनों को काटकर ले जाते है । ऐसे ही एक चोर को विधुत विभाग ने टैक्टर में माल सहित पकड़ा है । दरअसल आज लाइन मैन 33/11 के0वी0वि0 उ0 बजरिया क्षेत्र के दिसरापुरा गांव में ट्यूबबैल पर गए हुए थे तो वहाँ पर पुराने तार के बंडल पड़े दिखने पर अंदेशा हुआ तो इसकी सूचना जे0ई0 को दीं गई । आरोप है कि लाईन मैन द्वारा दूर से देखा गया तो कुछ समय बाद रोहित यादव ट्रैक्टर -ट्राली में लादकर ले जाते हुआ पकड़ा । मौके पर पहुँचे अवर अभियंता आशीष पांडेय ने माल सहित ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया । फिलहाल जे0ई0 की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
जमुई-चकाई-गिरिडीह मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, छह घायल
Jamui, Bihar:जमुई चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम चकाई थाना क्षेत्र के बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर पड़े घायलों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से एक तीसरी बाइक भी टकरा गई। इस तिहरे हादसे में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार बुढ़ियाटांड़ गांव निवासी उपेंद्र यादव अपने पिता आलो यादव तथा छोटे भाई सिकंदर कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरौन से अपने घर लौट रहा था। वे अपने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी अजय हाजरा अपने एक साथी के साथ सवार था। बताया जाता है कि अजय झगड़ूडीह गांव स्थित अपनी ससुराल में दुर्गा पूजा के नए कपड़े पहुंचाकर अपने घर लौट रहा था। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच हादसे के तुरंत बाद अजय का घायल साथी उसे और बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े ही थे कि तभी चकाई से देवरी की ओर जा रहा तीसरा बाइक सवार रंजीत हाजरा भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व घायलों से जा टकराया। इस टक्कर में रंजीत भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तत्प्रणता दिखाते हुए सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए चकाई स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद सभी घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की आवश्यक छानबीन कर रही है।0
0
Report
वैशाली में मुर्गी फार्म के तहखाने से 5580 बीयर केन बरामद; चार गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की हैं, जहां पुलिस ने कथित शराब तस्करी के एक ठिकाने का खुलासा किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के मुकेश राय अपने कुछ सहयोगियों के साथ बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब का कारोबार कर रहे हैं।सूचना के मुताबिक, आवासीय घर के पास बने मुर्गी फार्म के अंदर जमीन के नीचे तहखाना बनाया गया था। इसी तहखाने में बड़ी मात्रा में बीयर छिपाकर रखी गई थी।सूचना मिलने के बाद वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संबंधित घर और मुर्गी फार्म की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जमीन के नीचे बना तहखाना मिला, जहां से दो अलग-अलग ब्रांड की कुल 5580 केन बीयर बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, बरामद बीयर की कुल मात्रा 2790 लीटर है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान एक महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाइट — गोपाल मंडल एसडीपीओ, हाजीपुर सदर 20
0
Report
Advertisement
