Amroha: खेत में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, गांव में मचा हड़कंप
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर तहसील के गांव दढ़ियाल में किसान शिव सिंह चौधरी के खेत में 10 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही ग्रामीण घबरा गए और बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस घटना की पूरे दिन गांव में चर्चा होती रही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
